कोल्हुई में अतिरिक्त ग्रिड संचार केन्द्र का पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर किया शुभारंभ महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मंगलवार को थाना कोल्हुई परिसर में अतिरिक्त ग्रिड (कंट्रोल रूम) संचार केन्द्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ फरेन्दा मौजूद रहे। यह केन्द्र 24x7 संचालित रहेगा। इससे फरेन्दा और नौतनवा सर्किल के सीओ कार्यालय, थाना फरेन्दा, पुरन्दरपुर, बृजमनगंज, कोल्हुई, नौतनवा, सोनौली, परसामलिक, बरगदवा सहित सभी चौकियों और फायर स्टेशन के आरटी सेट को बेहतर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। एसपी ने कहा कि जनपद की भौगोलिक और सीमावर्ती परिस्थितियों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इससे दुर्घटना, कानून-व्यवस्था और आपात स्थिति में सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान होगा, पुलिस बल की तत्काल तैनाती हो सकेगी और मुख्य रेडियो ग्रिड पर भार भी कम होगा।
कोल्हुई में अतिरिक्त ग्रिड संचार केन्द्र का पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर किया शुभारंभ महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मंगलवार को थाना कोल्हुई परिसर में अतिरिक्त ग्रिड (कंट्रोल रूम) संचार केन्द्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ फरेन्दा मौजूद रहे। यह केन्द्र 24x7 संचालित रहेगा। इससे फरेन्दा और नौतनवा सर्किल के सीओ कार्यालय, थाना फरेन्दा, पुरन्दरपुर, बृजमनगंज, कोल्हुई, नौतनवा, सोनौली, परसामलिक, बरगदवा सहित सभी चौकियों और फायर स्टेशन के आरटी सेट को बेहतर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। एसपी ने कहा कि जनपद की भौगोलिक और सीमावर्ती परिस्थितियों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इससे दुर्घटना, कानून-व्यवस्था और आपात स्थिति में सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान होगा, पुलिस बल की तत्काल तैनाती हो सकेगी और मुख्य रेडियो ग्रिड पर भार भी कम होगा।
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज ⚠️ एनएच-328 पर बभनौली पुल का अप्रोच धंसा! गड्ढे में फंसा पिकअप, मचा हड़कंप महराजगंज के बभनौली पुल पर बुधवार रात करीब 2 बजे अप्रोच अचानक धंसने से सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया। इसी दौरान गुजर रहा पिकअप वाहन गड्ढे में फंस गया। सूचना पर पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और बैरिकेडिंग कर यातायात नियंत्रित किया। सुबह जेसीबी की मदद से पिकअप को बाहर निकाला गया। सड़क की स्थिति को देखते हुए बड़े और लोडेड वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जिससे एनएच-328 पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। ⚠️ सावधान! इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक सतर्क रहें। #PublicMaharajganjNews #Maharajganj #MaharajganjNews #Pan iyara #NH3281
- नौतनवा में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान! स्कूलों के पास घूमने वालों पर कार्रवाई, 12 बाइक जब्त महराजगंज के नौतनवा में स्कूलों के आसपास पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए 12 बाइक जब्त की गईं, जबकि 25 वाहनों का ₹10 हजार का चालान किया गया। पुलिस ने आगे भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।1
- नौतनवां में स्कूलों के आसपास पुलिस का अभियान,स्टंटबाजी और नाबालिगों के वाहन चलाने पर कार्रवाई महराजगंज के नौतनवां में स्कूलों के आसपास मनचले युवकों, स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों और नाबालिगों के वाहन चलाने के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी नौतनवां बसंत सिंह और थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्कूलों के आसपास और प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 12 वाहनों को सीज किया गया,जबकि 25 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने युवकों और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। वहीं,कुछ युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि स्कूलों के आसपास सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- गणेश पूजा में पहुंचे विधायक फतेह बहादुर सिंह, भगवान गणेश का लिया आशीर्वाद मछलीगांव के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में व्यापार मंडल ने कराया भव्य आयोजन, विधायक ने संगठन और जनसेवा को लेकर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित कैम्पियरगंज, गोरखपुर। मछलीगांव स्थित प्राचीन गौरीशंकर मंदिर परिसर बुधवार को गणेश पूजा के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा। व्यापार मंडल की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक फतेह बहादुर सिंह मुख्य रूप से पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। विधायक के पहुंचने पर आयोजकों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भगवान गणेश की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने गणेश पूजा के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का काम करते हैं। आने वाली पीढ़ी को संगठन से जोड़ने पर जोर विधायक ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को संगठन और जनसेवा से जोड़ना जरूरी है। युवाओं को सामाजिक कार्यों में आगे लाने से संगठन को मजबूती मिलेगी और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी संपर्क बढ़ाने और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और जरूरत के समय उनके साथ खड़े रहें। सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बात विधायक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए प्रदेश में सरकार की दिशा और विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की बात कही। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार के विकास कार्यों की जानकारी जनता के बीच रखने का आह्वान किया। भक्तों से गुलजार रहा मंदिर परिसर गणेश पूजा को लेकर मछलीगांव में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, व्यापारी और स्थानीय लोग पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूजा की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान बृजेश शुक्ला, अजय गिरी, गौतम सिंह, धीरज त्रिपाठी, परदेसी पासवान, प्रदीप नायक, श्री भारती, अरुण मिश्रा, ओपी कचेर, अभिषेक पासवान, सुरेंद्र मद्धेशिया, हरिशंकर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- सिंचाई विभाग का बुलडोजर, नहर की पटरियों से हटाया अवैध अतिक्रमण महराजगंज : निचलौल नगर क्षेत्र में नहर की पटरियों पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर सिंचाई विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नहर की दोनों पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराया। सहायक अभियंता तनुश्री मिश्रा के नेतृत्व में सिंचाई खंड प्रथम की टीम ने सात-पांच नहर पुल के पास कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि नगर के बीच से गुजरने वाली नहर की बाईं पटरी पर 66 मीटर और दाईं पटरी पर 64 मीटर हिस्से पर अतिक्रमण की शिकायत थी। यह शिकायत सुभाष, असीस, सर्वेश, दिनेश और श्रीनिवास द्वारा की गई थी। शिकायत के बाद टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से अतिक्रमण हटाकर रास्ते को पूरी तरह खाली कराया। विभाग का कहना है कि अतिक्रमण हटने से नहर की पटरियों पर आवागमन सुचारू होगा और साथ ही विभागीय निरीक्षण और रखरखाव में भी आसानी होगी। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा तेज है कि क्या विभाग नहर की जमीन पर हुए अन्य अतिक्रमणों पर भी इसी तरह सख्त कदम उठाएगा। #mahararagnj #Police #vairalvideo #vairalreels #DM1
- बोकड़ा जंगल में नाला पार करते समय हादसा, मां और दो बच्चों की डूबने से मौत महराजगंज।* सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बोकड़ा जंगल में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नाला पार करते समय पानी में डूबने से महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस के अनुसार 16 सितंबर को दोपहर करीब 1:37 बजे धर्मेन्द्र निवासी डिंगुरी ने सूचना दी कि उनकी बहन पूनम अपने दो बच्चों के साथ मायके डिंगुरी से ससुराल बीट नर्सरी जा रही थी। जंगल स्थित नाले को पार करते समय तीनों डूब गए। मृतकों की पहचान पूनम (45) पत्नी मोहित चौहान निवासी डिंगुरी, बेटा सोमनाथ (7) और बेटी सुहानी (5) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि पूनम घरेलू सामान बोरे में लेकर पैदल जा रही थी। पुलिस ने तीनों शवों को बाहर निकालकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण डूबना पाया गया। शवों पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है, मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है।1
- लखनऊ। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने पहुंची एक युवती की मुलाकात कुछ ही देर में विवाद में बदल गई। लखनऊ। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने पहुंची एक युवती की मुलाकात कुछ ही देर में विवाद में बदल गई। बताया जा रहा है कि युवती वहां पहले से मौजूद थी। इसी दौरान उसका पुरुष मित्र शाहनवाज दूसरी युवती के साथ मौके पर पहुंचा, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला बढ़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक, मामले में शाहनवाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- मां सहित दों मासूमों की,मौ*त, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने दी जानकारी! #mahararagnj #police #punam #Bokadha #vairalvideo #DM1