पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत स्थानीय सरकारी विद्यालयों में बच्चों को दोपहर का भोजन आपूर्ति करने हेतु सेंट्रलाइज्ड किचन का किया गया शुभारंभ पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत स्थानीय सरकारी विद्यालयों में बच्चों को दोपहर का भोजन आपूर्ति करने हेतु सेंट्रलाइज्ड किचन का किया गया शुभारंभ जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट पोषण शक्ति निर्माण योजना 15 अगस्त 1995 को शुरू की गई पुरानी मिड-डे मील योजना का ही एक उन्नत और व्यापक रूप है : मुकेश कुमार झा समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 30 मार्च, 2026)। समस्तीपुर जिले के जदुआ - रामचंद्रा रोड में नव प्रयास के द्वारा पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत स्थानीय सरकारी विद्यालयों में बच्चों को दोपहर का भोजन आपूर्ति करने हेतु सेंट्रलाइज्ड किचन का शुभारंभ किया गया। वरीय अधिकारी अमित कुमार ने फीता काट कर सेंट्रलाइज्ड किचन का उद्घाटन किया। नव प्रयास के सचिव मुकेश कुमार झा ने बतलाया कि पोषण शक्ति निर्माण योजना 15 अगस्त 1995 को शुरू की गई पुरानी मिड-डे मील योजना का ही एक उन्नत और व्यापक रूप है। चैता स्थित इस आधुनिक किचेन में स्वच्छ और पौष्टिक खाना पकाने पर जोर रहेगा, जिससे भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। इसमें बच्चों को पौष्टिक आहार के साथ-साथ उनके संपूर्ण स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना बच्चों में कुपोषण की समस्या को कम करने में देश में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है l वरीय अधिकारी अमित कुमार, मोo हसनैन, नव प्रयास के सचिव मुकेश कुमार झा, नव प्रयास के स्थानीय प्रबंधक अभिषेक कुमार, समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर, समाजसेवी रविन्द्र सिंह, समाजसेवी राहुल कुमार, डाo रामपुकार कुशवाहा, झुनझुन कुमार, पुनीत कुमार, अभिजीत सिंह, नीरज कुमार, राकेश मिश्रा, गुंजन सिंह, अमन, नीतेश कुमार, रोहन राजपूत, राहुल राय, विकास कुमार, हर्षित कुमार, आराध्या कुमारी, अनाया कुमारी, आस्था कुमारी आदि मौजूद थे। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत स्थानीय सरकारी विद्यालयों में बच्चों को दोपहर का भोजन आपूर्ति करने हेतु सेंट्रलाइज्ड किचन का किया गया शुभारंभ पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत स्थानीय सरकारी विद्यालयों में बच्चों को दोपहर का भोजन आपूर्ति करने हेतु सेंट्रलाइज्ड किचन का किया गया शुभारंभ जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट पोषण शक्ति निर्माण योजना 15 अगस्त 1995 को शुरू की गई पुरानी मिड-डे मील योजना का ही एक उन्नत और व्यापक रूप है : मुकेश कुमार झा समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 30 मार्च, 2026)। समस्तीपुर जिले के जदुआ - रामचंद्रा रोड में नव प्रयास के द्वारा पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत स्थानीय सरकारी विद्यालयों में बच्चों को दोपहर का भोजन आपूर्ति करने हेतु सेंट्रलाइज्ड किचन का शुभारंभ किया गया। वरीय अधिकारी अमित कुमार ने फीता काट कर सेंट्रलाइज्ड किचन का उद्घाटन किया। नव प्रयास के सचिव मुकेश कुमार झा ने बतलाया कि पोषण शक्ति निर्माण योजना 15
अगस्त 1995 को शुरू की गई पुरानी मिड-डे मील योजना का ही एक उन्नत और व्यापक रूप है। चैता स्थित इस आधुनिक किचेन में स्वच्छ और पौष्टिक खाना पकाने पर जोर रहेगा, जिससे भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। इसमें बच्चों को पौष्टिक आहार के साथ-साथ उनके संपूर्ण स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना बच्चों में कुपोषण की समस्या को कम करने में देश में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है l वरीय अधिकारी अमित कुमार, मोo हसनैन, नव प्रयास के सचिव मुकेश कुमार झा, नव प्रयास के स्थानीय प्रबंधक अभिषेक कुमार, समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर, समाजसेवी रविन्द्र सिंह, समाजसेवी राहुल कुमार, डाo रामपुकार कुशवाहा, झुनझुन कुमार, पुनीत कुमार, अभिजीत सिंह, नीरज कुमार, राकेश मिश्रा, गुंजन सिंह, अमन, नीतेश कुमार, रोहन राजपूत, राहुल राय, विकास कुमार, हर्षित कुमार, आराध्या कुमारी, अनाया कुमारी, आस्था कुमारी आदि मौजूद थे। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
- समस्तीपुर में गाजे-बाजे के साथ निकली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा, बूढ़ी गंडक में हुआ प्रतिमा विसर्जन दुधपुरा चैती दुर्गा मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा श्रद्धालुओं ने मां को दी विदाई1
- कहीं ना कहीं कर्मो का डर सबको है अगर नहीं तो गंगा किनारे क्यों इतनी भीड़ लगती है,जो वेक्ति अपने कर्म को समझता है उसे अपने धर्म को समझने में ज्यादा समय नहीं लगता। इसलिए आप आगे बढ़ते चलिए माता रानी कहती है एक दिन आप अपने लक्ष्य तक जरूर पहुँच जाइयेगा। 🙏🏻❤️।जय माता रानी।❤️🙏🏻1
- 🚨 मानवता और ईमानदारी की मिसाल 🚨 क्रियायोग एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक यात्री अपनी लापरवाही के कारण अपना सामान सीट पर ही छोड़कर उतर गया। सौभाग्यवश, ट्रेन में यात्रा कर रहे मुकेश कुमार सहनी (सीआरपीएफ जवान) की नजर उस सामान पर पड़ी। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी और ईमानदारी का परिचय देते हुए उस सामान को सुरक्षित रूप से रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया। 🙏 संदेश: “मिला हुआ सामान लौटाना सिर्फ कर्तव्य नहीं, सच्ची मानवता और संस्कार की पहचान है।” ⚠️ अपील: यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें — थोड़ी सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। #मानवता #ईमानदारी #CRPF #रेलवे #यात्री #सुरक्षा #GRP #झारखंड #रांची1
- अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा रोहतास उत्तर क्षेत्रीय कमेटी --------------------------- प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 30/03/2026 ग्रामीण क्षेत्रों की करीब 35 से 40% भूमिहीन जमीन और रोजगार की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के द्वारा शुरू किए गए आंदोलन के पहले चरण में आज दिनांक 30 मार्च 2026 को समर्थ रोहतास के समक्ष "जन चेतावनी प्रदर्शन" का आयोजन किया गया है । जिसमें सासाराम मैदानी इलाके के विभिन्न अंचलों के भूमिहीन गरीब भारी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारी हाथों में झंडा बैनर लिए हुए रेलवे मैदान सासाराम से जुलूस की शक्ल में पुरानी जीटी रोड होते समाहरणालय के मुख्य द्वार पर आए और वहां अपनी मांगों के पक्ष में नारे लगाते हुए डट गए। समाहर्ता गेट पर ही सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता व संचालन जिला अध्यक्ष राजेश पासवान ने किया । इस मौके पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश पासवान ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में 3541 प्रतिशत भूमिहीनों के हित में लंबे संघर्ष के बाद बनाए गए भूमि सुधार कानूनों एवं रोजगार गारंटी कानून मनरेगा का खेल खत्म कर अपनी इरादा जाहिर कर दिया है। वही इस मौके ए आई के एम एस के उत्तर क्षेत्रीय कमेटी के संयोजक संयोजक सुखारी राम ने डबल इंजन की सरकार पर जनता के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया। इस मौके पर संगठन के जिला सचिव अयोध्या राम ने कहा कि जिले में कुल भूदान की 43956 एकड़ 48.4 डिसमिल भूमि है। हम आज समाहर्ता रोहतास से यह पूछने के लिए आए हैं कि कितनी और कहां भूदान की भूमि को जिला प्रशासन ने भूमिहीनों के बीच वितरित की है। इस मौके पर सभा को संबोधित करने वाले अन्य वक्ताओं में सभा के नेता काशीनाथ प्रेमी, अक्षयबर शाह, चंदा देवी, जनवादी ऑटो चालक मजदूर संघ के महासचिव दिनेश कुमार सिंह, नौजवान भारत सभा के संजय क्रांति, अमित सम्राट एवं रोहित पासवान आदि मुख्य थे। प्रदर्शनकरियों का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा की नेतृत्वकारी टीम ने समाहर्ता रोहतास को जिले की ज्वलंत भूमि समस्याओं से संबंधित 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी समाहर्ता रोहतास को सौंपा । समाहर्ता रोहतास से मुलाकात करने तक प्रदर्शनकारी तेज धूप व गर्मी में भी समाहरणालय के मुख्य गेट पर जम रहे। भवदीय राजेश पासवान जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा4
- समस्तीपुर. प्रशासनिक दावे का पोल खोल रहा मिड डे मिल योजना. गैस की जगह लकड़ी पर बनरहा स्कूल मे खाना.1
- दरभंगा:_ सदर SDM विकास कुमार बोले पेट्रोल की कमी नहीं है कुछ पंप बंद होने के कारण ये स्थिति हुई !1
- दरभंगा के केवटी के भाजपा विधायक का गाली गलौज और व्यवसायी को धमकी देने का ऑडियो हुआ Viral तो बोले विधायक जी ऑडियो है पुराना1
- दरभंगा: जिले में आम जनता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी लोग रसोई गैस (LPG) की किल्लत से पूरी तरह उबर भी नहीं पाए थे कि अब पेट्रोल के लिए हाहाकार मच गया है। सुबह से ही शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। • प्रशासन के दावे फेल, दिनभर बंद रहे पंप :- दरअसल, सुबह जब लोग अपनी गाड़ियों में ईंधन भराने निकले, तो अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ताले लटके मिले। पेट्रोल न मिलने से नाराज और परेशान लोग एक पंप से दूसरे पंप के चक्कर काटते नजर आए। हैरानी की बात यह रही कि एक तरफ जहां एसडीएम (SDM) ने मीडिया और जनता के सामने स्पष्ट रूप से कहा कि शहर में पेट्रोल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट दिखी। दिनभर पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग बूंद-बूंद तेल के लिए तरसते रहे। • लहेरियासराय पेट्रोल पंप पर दिखा बेकाबू नजारा :- किल्लत का सबसे बुरा असर लहेरियासराय इलाके में देखने को मिला। यहाँ के पेट्रोल पंप पर सुबह से ही 'नो स्टॉक' के बोर्ड लटके हुए थे। शाम को जैसे ही यहाँ तेल का टैंकर पहुँचा और बिक्री शुरू हुई, लोगों का सब्र टूट गया। देखते ही देखते पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की बेकाबू भीड़ जमा हो गई। दोपहिया और चार पहिया वाहनों की इतनी लंबी कतार Sare गई कि मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। तेल लेने की जल्दबाजी में लोगों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। • शाम को खुला पंप, तो उमड़ी भारी भीड़ :- दिनभर की किल्लत के बाद शाम को जैसे ही कुछ पेट्रोल पंपों के शटर खुले, वहां लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। पेट्रोल लेने के लिए गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे ट्रैफ़िक व्यवस्था भी चरमरा गई। हर कोई जल्द से जल्द अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवा लेना चाहता था, जिसके कारण पंपों पर देर रात तक अफरा-तफरी मची रही।1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मदुदाबाद पंचायत में चार साल पहले पिता का साया उठने के बाद भी बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में मदुदाबाद गांव की रहने वाली गुड़िया ने 473 अंक लाकर दिया प्रतिभा परिचय ।1