logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से दहकी कपड़े की दुकान, जे ई ने दिया केबल बदलने का आश्वासन। हैदरगंज, अयोध्या (संवाददाता, दुर्गा सिंह): जनपद के थाना हैदरगंज अंतर्गत मंगलवार सुबह हैदरगंज कस्बे में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते एक कपड़ा व्यवसाई को भारी आर्थिक क्षति झेलनी पड़ी। कस्बे के बीच से गुजर रही 440 वोल्ट की नंगी तारों में हुए शॉर्ट सर्किट की चिंगारियों ने एक दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। अचानक भड़की आग से मचा हड़कंप जानकारी के अनुसार, मंगलवार अपराह्न लगभग 11:00 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही थी। इसी दौरान अचानक तारों के बीच जोरदार शॉर्ट सर्किट हुआ और उससे निकली चिंगारियां 'अग्रहरि क्लॉथ हाउस' के बाहर शो के लिए टंगे कपड़ों पर गिर गईं। देखते ही देखते कपड़ों ने आग पकड़ ली, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल 33/11 केवीए उपकेंद्र 'केला लाल खां' को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करवाई। ग्रामीणों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे पूरी दुकान जलने से बच गई। पीड़ित व्यवसाई सचिन अग्रहरि ने बताया कि इस अग्निकांड में उनका लगभग 20,000 रुपये का कीमती कपड़ा जलकर राख हो गया है। एक सप्ताह के भीतर बिछाई जाएगी केबल घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अवर अभियंता (JE) शतीश भारती ने कर्मचारियों को मौके पर भेजकर फाल्ट दुरुस्त कराया। व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर बाजार क्षेत्र में लगे सभी जर्जर और नंगे तारों को हटाकर कवर वाली केबल लगा दी जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

5 hrs ago
user_Durga Singh
Durga Singh
Electrician बीकापुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
76296e5b-fe5c-498d-8cb7-23cff8f1620c

शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से दहकी कपड़े की दुकान, जे ई ने दिया केबल बदलने का आश्वासन। हैदरगंज, अयोध्या (संवाददाता, दुर्गा सिंह): जनपद के थाना हैदरगंज अंतर्गत मंगलवार सुबह हैदरगंज कस्बे में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते एक कपड़ा व्यवसाई को भारी आर्थिक क्षति झेलनी पड़ी। कस्बे के बीच से गुजर रही 440 वोल्ट की नंगी तारों में हुए शॉर्ट सर्किट की चिंगारियों ने एक दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। अचानक भड़की आग से मचा हड़कंप जानकारी के अनुसार, मंगलवार अपराह्न लगभग 11:00 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही थी। इसी दौरान अचानक तारों के बीच जोरदार शॉर्ट सर्किट हुआ और उससे निकली चिंगारियां 'अग्रहरि क्लॉथ हाउस' के बाहर शो के लिए टंगे कपड़ों पर गिर गईं। देखते ही देखते कपड़ों ने आग पकड़ ली, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल 33/11 केवीए उपकेंद्र 'केला लाल खां' को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करवाई। ग्रामीणों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे पूरी दुकान जलने से बच गई। पीड़ित व्यवसाई सचिन अग्रहरि ने बताया कि इस अग्निकांड में उनका लगभग 20,000 रुपये का कीमती कपड़ा जलकर राख हो गया है। एक सप्ताह के भीतर बिछाई जाएगी केबल घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अवर अभियंता (JE) शतीश भारती ने कर्मचारियों को मौके पर भेजकर फाल्ट दुरुस्त कराया। व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर बाजार क्षेत्र में लगे सभी जर्जर और नंगे तारों को हटाकर कवर वाली केबल लगा दी जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अयोध्या में जल पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी। डूबते युवक की बचाई गई जान श्रध्दालु द्वारा व्यक्त किया गया आभार । अयोध्या। आज प्रातः लगभग 06:00 बजे अयोध्या के यात्रा घाट, संत तुलसीदास घाट पर स्नान के दौरान एक युवक अचानक जल बैरिकेटिंग के बाहर कूद गया, जिसके कारण वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा और उसकी जान खतरे में पड़ गई। डूब रहा युवक मोहन कुमार पुत्र राम प्रकाश दास, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी हाजीपुर थाना बरौनी, जिला बेगूसराय, राज्य बिहार का रहने वाला है। घटना को देखते ही घाट पर ड्यूटी कर रहे जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य, कांस्टेबल नित्यानंद यादव एवं कांस्टेबल अखिलेश यादव ने अदम्य साहस, सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए बिना एक क्षण गंवाए तुरंत नदी में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया। जल पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही क्षणों में डूब रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यदि थोड़ी भी देर हो जाती तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। बचाव के बाद युवक को सुरक्षित घाट पर लाकर उसकी स्थिति सामान्य कराई गई। घटना के समय उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने जल पुलिस की साहसिकता, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सरयू तट पर तैनात जल पुलिस की यह मुस्तैदी और जनसेवा के प्रति समर्पण एक बार फिर यह दर्शाता है कि अयोध्या जल पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हर समय पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है। सरयू तट पर तैनात जल पुलिस की यह मुस्तैदी और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए महिला आरक्षी का आभार व्यक्त किया और पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।
    1
    अयोध्या में जल पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी।
डूबते युवक की बचाई गई जान
श्रध्दालु द्वारा व्यक्त किया गया आभार  ।
अयोध्या। 
आज प्रातः लगभग 06:00 बजे अयोध्या के यात्रा घाट, संत तुलसीदास घाट पर स्नान के दौरान एक युवक अचानक जल बैरिकेटिंग के बाहर कूद गया, जिसके कारण वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा और उसकी जान खतरे में पड़ गई। डूब रहा युवक मोहन कुमार पुत्र राम प्रकाश दास, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी हाजीपुर थाना बरौनी, जिला बेगूसराय, राज्य बिहार का रहने वाला है। घटना को देखते ही घाट पर ड्यूटी कर रहे जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य, कांस्टेबल नित्यानंद यादव एवं कांस्टेबल अखिलेश यादव ने अदम्य साहस, सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए बिना एक क्षण गंवाए तुरंत नदी में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया। जल पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही क्षणों में डूब रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यदि थोड़ी भी देर हो जाती तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। बचाव के बाद युवक को सुरक्षित घाट पर लाकर उसकी स्थिति सामान्य कराई गई।
घटना के समय उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने जल पुलिस की साहसिकता, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
सरयू तट पर तैनात जल पुलिस की यह मुस्तैदी और जनसेवा के प्रति समर्पण एक बार फिर यह दर्शाता है कि अयोध्या जल पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हर समय पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है। सरयू तट पर तैनात जल पुलिस की यह मुस्तैदी और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए महिला आरक्षी का आभार व्यक्त किया और पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रयागराज नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपये ठगने वाले व्यक्ति को महिला ने भरे बाजार में पकड़ लिया, पैसे लेकर फरार हुए आरोपी की महिला ने चप्पलों से पिटाई कर दी, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस बुलाकर मामला शांत कराया, बाद में थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ
    1
    प्रयागराज
नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपये ठगने वाले व्यक्ति को महिला ने भरे बाजार में पकड़ लिया, पैसे लेकर फरार हुए आरोपी की महिला ने चप्पलों से पिटाई कर दी, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस बुलाकर मामला शांत कराया, बाद में थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ
    user_Awadh Speed news
    Awadh Speed news
    Faizabad, Ayodhya•
    12 hrs ago
  • ब्रेकिंग अयोध्या. जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए शहर में गरजा बुलडोजर,ग्राउंड जीरो पर उतरे अधिकारी. शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एसपी ट्रैफिक एपी सिंह और एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अभियान को अंजाम दिया। चौक से फतेहगंज तक मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया। दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे गए सामान को जब्त किया गया। दुकानों के सामने खड़ी गाड़ियों का चालान काटा गया। अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा पर भी कार्रवाई की तैयारी। एसपी ट्रैफिक व एसपी सिटी के अनुसार रोस्टर बनाकर नियमित अभियान चलाया जाएगा। व्यापार मंडल के साथ मिलकर स्थायी समाधान निकालने की योजना। राम मंदिर के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या से जाम की समस्या बढ़ी, उसी से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया। अभियान के तहत सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, नगर निगम का प्रवर्तन दल व नगर कोतवाल अश्वनी पांडे भी अपने टीम के साथ रहे मौजूद
    4
    ब्रेकिंग 
अयोध्या.
जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए शहर में गरजा बुलडोजर,ग्राउंड जीरो पर उतरे अधिकारी.
शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
एसपी ट्रैफिक एपी सिंह और एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई।
पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अभियान को अंजाम दिया।
चौक से फतेहगंज तक मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया।
दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे गए सामान को जब्त किया गया।
दुकानों के सामने खड़ी गाड़ियों का चालान काटा गया।
अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा पर भी कार्रवाई की तैयारी।
एसपी ट्रैफिक व एसपी सिटी के अनुसार रोस्टर बनाकर नियमित अभियान चलाया जाएगा।
व्यापार मंडल के साथ मिलकर स्थायी समाधान निकालने की योजना।
राम मंदिर के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या से जाम की समस्या बढ़ी, उसी से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया।
अभियान के तहत सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, नगर निगम का प्रवर्तन दल व नगर कोतवाल अश्वनी पांडे भी अपने टीम के साथ रहे मौजूद
    user_Ashwani Sonkar
    Ashwani Sonkar
    Court reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जहां पर उन्होंने प्रभु श्री राम की विधि विधान से पूजा अर्चना की तत्पश्चात बीजेपी सरकार पर हमलावर होते हुए अग्निहोत्री ने कहा हमारी पार्टी के नाम में ही बसे हैं राम साथ ही साथ उन्होंने सत्ताधारी दल पर तीखा हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी को भस्मासुर पार्टी' करार दिया। और आरोप लगाया कि यह पार्टी कॉर्पोरेट की तरह काम कर रही है और सवर्ण/सनातनी समाज को प्रताड़ित कर रही है, जिस अयोध्या की धरती से भाजपा ने अपनी राजनीतिक पहचान बनाई थी आज उसी पावन धरा से उनके पतन की शुरुआत होने जा रही है। अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी पार्टी के नाम की महत्ता बताते हुए कहा कि हमारी पार्टी 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' के नाम में ही स्वयं प्रभु श्री राम समाहित हैं जो अधर्म के नाश का प्रतीक है। उन्होंने अपनी यात्रा को दैवीय संकेत बताते हुए साझा किया कि जैसे ही रामनगरी की सीमा में कदम रखा। तो मुझे एहसास हुआ कि सर्व समाज के उत्थान का समय आ गया है। वही मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने समाज के हर वर्ग चाहे वह सरकारी अधिकारी हो या आम जनता सभी का मानसिक और आर्थिक शोषण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। विपक्षी हमलों और जांच एजेंसियों के डर पर बेबाकी से जवाब देते हुए अग्निहोत्री ने चुनौती दी कि मेरे पीछे ईडी सीबीआई या जितनी भी खुफिया एजेंसियां हैं, सब लगा दी जाएं, लेकिन मैं सर्व समाज की आवाज बुलंद करता रहूंगा। जब जब पत्रकार साथियों ने सवाल किया गया कि आप सरकारी नौकरी छोड़ने के बाद बिना पैसों के वे इतना बड़ा अभियान कैसे चला रहे हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि हमारा समाज ही हमारी ताकत है,उन्होंने साफ कहा कि हमें न दारू बांटनी है और न ही दिखावा करना है, हम साधारण लोग हैं और साधारण जनता के हितों की बात करेंगे। भ्रष्टाचार से कमाने वालों को सोचने की जरूरत है हमें नहीं। उन्होंने भीड़ तंत्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भीड़ से केवल दिखावा हो सकता है लेकिन भीड़ कभी वोट की गारंटी नहीं होती; जनता अब जागरूक हो चुकी है और साइलेंट तरीके से अपना काम करेगी। उन्हें विश्वास है कि लोग खुद जागरूकता के साथ उनके संदेश को आगे बढ़ाएंगे और साल 2027 में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान उन्होंने समाजसेवी अर्चना तिवारी, कृपा निधान तिवारी, रामानंदन त्रिपाठी, दिग्विजय शुक्ला,वरुण शुक्ला ,गुलशन तिवारी के साथ कई घंटों तक विशेष रणनीति पर गंभीर चर्चा की, साथ ही साथ भावुक होते हुए कहा कि प्रभु श्री राम अयोध्या नगरी और सनातन धर्म हमारे हृदय में बसते हैं और इन्हीं आदर्शों को लेकर हम आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से वेद पांडे,प्रतीक पाठक,अशोक तिवारी,बृजेश सिंह,अजय श्रीवास्तव,काजल पाठक,अभय मिश्रा राजन पांडे, राजेश नारायण तिवारी सोनू और केशव सहित बड़ी संख्या में अयोध्या वासी वह पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    3
    जहां पर उन्होंने प्रभु श्री राम की विधि विधान से पूजा अर्चना की
तत्पश्चात बीजेपी सरकार पर हमलावर होते हुए अग्निहोत्री ने कहा हमारी पार्टी के नाम में ही बसे हैं राम 
साथ ही साथ उन्होंने सत्ताधारी दल पर तीखा हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी को भस्मासुर पार्टी' करार दिया। और आरोप लगाया कि यह पार्टी कॉर्पोरेट की तरह काम कर रही है और सवर्ण/सनातनी समाज को प्रताड़ित कर रही है, जिस अयोध्या की धरती से भाजपा ने अपनी राजनीतिक पहचान बनाई थी आज उसी पावन धरा से उनके पतन की शुरुआत होने जा रही है।
अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी पार्टी के नाम की महत्ता बताते हुए कहा कि हमारी पार्टी 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' के नाम में ही स्वयं प्रभु श्री राम समाहित हैं जो अधर्म के नाश का प्रतीक है। उन्होंने अपनी यात्रा को दैवीय संकेत बताते हुए साझा किया कि जैसे ही रामनगरी की सीमा में कदम रखा। तो मुझे एहसास हुआ कि सर्व समाज के उत्थान का समय आ गया है। वही मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने समाज के हर वर्ग चाहे वह सरकारी अधिकारी हो या आम जनता सभी का मानसिक और आर्थिक शोषण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। विपक्षी हमलों और जांच एजेंसियों के डर पर बेबाकी से जवाब देते हुए अग्निहोत्री ने चुनौती दी कि मेरे पीछे ईडी सीबीआई या जितनी भी खुफिया एजेंसियां हैं, सब लगा दी जाएं, लेकिन मैं सर्व समाज की आवाज बुलंद करता रहूंगा। 
जब जब पत्रकार साथियों ने सवाल किया गया कि आप सरकारी नौकरी छोड़ने के बाद बिना पैसों के वे इतना बड़ा अभियान कैसे चला रहे हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि हमारा समाज ही हमारी ताकत है,उन्होंने साफ कहा कि हमें न दारू बांटनी है और न ही दिखावा करना है, हम साधारण लोग हैं और साधारण जनता के हितों की बात करेंगे। भ्रष्टाचार से कमाने वालों को सोचने की जरूरत है हमें नहीं। उन्होंने भीड़ तंत्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भीड़ से केवल दिखावा हो सकता है लेकिन भीड़ कभी वोट की गारंटी नहीं होती; जनता अब जागरूक हो चुकी है और साइलेंट तरीके से अपना काम करेगी। उन्हें विश्वास है कि लोग खुद जागरूकता के साथ उनके संदेश को आगे बढ़ाएंगे और साल 2027 में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान उन्होंने समाजसेवी अर्चना तिवारी, कृपा निधान तिवारी, रामानंदन त्रिपाठी, दिग्विजय शुक्ला,वरुण शुक्ला ,गुलशन तिवारी के साथ कई घंटों तक विशेष रणनीति पर गंभीर चर्चा की, साथ ही साथ भावुक होते हुए कहा कि प्रभु श्री राम अयोध्या नगरी और सनातन धर्म हमारे हृदय में बसते हैं और इन्हीं आदर्शों को लेकर हम आगे बढ़ेंगे। 
इस अवसर पर मुख्य रूप से वेद पांडे,प्रतीक पाठक,अशोक तिवारी,बृजेश सिंह,अजय श्रीवास्तव,काजल पाठक,अभय मिश्रा राजन पांडे, राजेश नारायण तिवारी सोनू और केशव सहित बड़ी संख्या में अयोध्या वासी वह पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    13 hrs ago
  • Post by A news 88
    1
    Post by A news 88
    user_A news 88
    A news 88
    TV News Anchor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by UP 42 Ayodhya Live
    1
    Post by UP 42 Ayodhya Live
    user_UP 42 Ayodhya Live
    UP 42 Ayodhya Live
    Local News Reporter सोहावल, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को डिजिटल मंच पर और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यालय में आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी अभियानों और डिजिटल गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि जनसंवाद का सबसे सशक्त मंच बन चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा की आईटी टीम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक शक्तिकेंद्र पर सोशल मीडिया संयोजकों की नियुक्ति और उनकी सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार और फेक न्यूज का तथ्यों के आधार पर तुरंत जवाब देने के लिए रणनीति तैयार की गई है। बैठक में कार्यकर्ताओं को नए डिजिटल टूल्स और कंटेंट क्रिएशन जैसे ग्राफिक्स व वीडियो बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस दौरान सक्रिय आईटी वॉलिंटियर्स की पहचान कर उन्हें आगामी जिम्मेदारियां सौंपी गईं और पार्टी की डिजिटल पहुंच बढ़ाने के लिए ‘डिजिटल संपर्क अभियान’ चलाने की योजना बनाई गई। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष खुन्नू पाण्डेय, सोशल मीडिया संयोजक प्रवेश मिश्रा, आईटी जिला संयोजक अतुल मिश्रा, सहसंयोजक दिवाकर पांडेय सहित कई कार्यकर्ता और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स मौजूद रहे।
    2
    अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को डिजिटल मंच पर और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यालय में आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी अभियानों और डिजिटल गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि जनसंवाद का सबसे सशक्त मंच बन चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा की आईटी टीम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक शक्तिकेंद्र पर सोशल मीडिया संयोजकों की नियुक्ति और उनकी सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार और फेक न्यूज का तथ्यों के आधार पर तुरंत जवाब देने के लिए रणनीति तैयार की गई है। बैठक में कार्यकर्ताओं को नए डिजिटल टूल्स और कंटेंट क्रिएशन जैसे ग्राफिक्स व वीडियो बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया।
इस दौरान सक्रिय आईटी वॉलिंटियर्स की पहचान कर उन्हें आगामी जिम्मेदारियां सौंपी गईं और पार्टी की डिजिटल पहुंच बढ़ाने के लिए ‘डिजिटल संपर्क अभियान’ चलाने की योजना बनाई गई। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष खुन्नू पाण्डेय, सोशल मीडिया संयोजक प्रवेश मिश्रा, आईटी जिला संयोजक अतुल मिश्रा, सहसंयोजक दिवाकर पांडेय सहित कई कार्यकर्ता और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स मौजूद रहे।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अयोध्या। जनपद अयोध्या में जाम के से निजात दिलाने के लिए शहर में गरजा बुलडोजर,ग्राउंड जीरो पर उतरे प्राशसनिक आला अधिकारी। शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एसपी ट्रैफिक एपी सिंह और एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अभियान को अंजाम दिया। चौक से फतेहगंज तक मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया। दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे गए सामान को जब्त किया गया। दुकानों के सामने खड़ी गाड़ियों का चालान काटा गया। अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा पर भी कार्रवाई की तैयारी। एसपी ट्रैफिक व एसपी सिटी के अनुसार रोस्टर बनाकर नियमित अभियान चलाया जाएगा। व्यापार मंडल के साथ मिलकर स्थायी समाधान निकालने की योजना। राम मंदिर के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या से जाम की समस्या बढ़ी, उसी से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया। अभियान के तहत सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, नगर निगम का प्रवर्तन दल व नगर कोतवाल अश्वनी पांडे भी अपने टीम के साथ रहे मौजूद।
    2
    अयोध्या।
जनपद अयोध्या में जाम के से निजात दिलाने के लिए शहर में गरजा बुलडोजर,ग्राउंड जीरो पर उतरे प्राशसनिक आला अधिकारी। शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एसपी ट्रैफिक एपी सिंह और एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अभियान को अंजाम दिया। चौक से फतेहगंज तक मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया। दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे गए सामान को जब्त किया गया। दुकानों के सामने खड़ी गाड़ियों का चालान काटा गया। अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा पर भी कार्रवाई की तैयारी। एसपी ट्रैफिक व एसपी सिटी के अनुसार रोस्टर बनाकर नियमित अभियान चलाया जाएगा। व्यापार मंडल के साथ मिलकर स्थायी समाधान निकालने की योजना। राम मंदिर के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या से जाम की समस्या बढ़ी, उसी से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया। अभियान के तहत सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, नगर निगम का प्रवर्तन दल व नगर कोतवाल अश्वनी पांडे भी अपने टीम के साथ रहे मौजूद।
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.