काशी विश्वनाथ के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत कौशाम्बी। नगर पंचायत दारानगर से कांवरियों का एक जत्था काशी विश्वनाथ में जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। शादीपुर मंदिर से शुरू हुई कांवर यात्रा पदयात्रा के रूप में सिराथू पहुंची। इस दौरान कांवरिए डीजे की धुन पर नाचते-गाते और बोल बम के जयकारे लगाते नजर आए। यात्रा के दौरान समाजसेवियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जगह-जगह कांवरियों का स्वागत करते हुए जलपान एवं भोजन की व्यवस्था कराई। ➡️ दारानगर में मुन्ना साहू और पंकज केसरवानी की ओर से कांवरियों के लिए दमालू, पानी और अंगवस्त्र की व्यवस्था की गई। ➡️ टेढ़ी मोड़ पर समाजसेवी शुभम् कुशवाहा की ओर से फल और पानी की व्यवस्था कराई गई। ➡️ सिराथू में चेयरमैन अरुण केसरवानी की ओर से कांवरियों को पैकेट में भोजन वितरित किया गया। इस दौरान समाजसेवी शुभम् कुशवाहा, पंकज केसरवानी, मुन्ना साहू, शशि कमल मिश्रा, दीपक मोदनवाल, अंकित केसरवानी, राम गुप्ता, प्रभाकर शुक्ला, रामचन्द्र केसरवानी, धनराज विश्वकर्मा, रंजीत मौर्य, राजू मिस्त्री, विपिन गौतम, राजेश सरोज अनूप केशरवानी, सोनू केसरवानी, सुरेंद्र मौर्य, विनय मिश्रा, बृजेश मौर्य, संजय मोदनवाल,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया।
काशी विश्वनाथ के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत कौशाम्बी। नगर पंचायत दारानगर से कांवरियों का एक जत्था काशी विश्वनाथ में जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। शादीपुर मंदिर से शुरू हुई कांवर यात्रा पदयात्रा के रूप में सिराथू पहुंची। इस दौरान कांवरिए डीजे की धुन पर
नाचते-गाते और बोल बम के जयकारे लगाते नजर आए। यात्रा के दौरान समाजसेवियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जगह-जगह कांवरियों का स्वागत करते हुए जलपान एवं भोजन की व्यवस्था कराई। ➡️ दारानगर में मुन्ना साहू और पंकज केसरवानी की ओर से कांवरियों के लिए दमालू, पानी और अंगवस्त्र की व्यवस्था की गई। ➡️
टेढ़ी मोड़ पर समाजसेवी शुभम् कुशवाहा की ओर से फल और पानी की व्यवस्था कराई गई। ➡️ सिराथू में चेयरमैन अरुण केसरवानी की ओर से कांवरियों को पैकेट में भोजन वितरित किया गया। इस दौरान समाजसेवी शुभम् कुशवाहा, पंकज केसरवानी, मुन्ना साहू, शशि कमल मिश्रा, दीपक मोदनवाल, अंकित केसरवानी, राम गुप्ता,
प्रभाकर शुक्ला, रामचन्द्र केसरवानी, धनराज विश्वकर्मा, रंजीत मौर्य, राजू मिस्त्री, विपिन गौतम, राजेश सरोज अनूप केशरवानी, सोनू केसरवानी, सुरेंद्र मौर्य, विनय मिश्रा, बृजेश मौर्य, संजय मोदनवाल,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया।
- इटैली पुर मे खुल गई जल निकाशी की पोल #talibsiddiqui #tennewsnation #10newsnation #brekingnews इटैली पुर मे खुल गई जल निकाशी की पोल #talibsiddiqui #tennewsnation #10newsnation #brekingnews1
- प्रयागराज। केंद्रीय विद्यालय, पुरामुफ्ती के पास जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा की जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में शिवकन्या मौर्य, राजेश कुशवाहा, अधिवक्ता प्रेमचंद्र मौर्य, प्रयागराज मंडल के सचिव लक्ष्मी सागर तथा प्रदेश महासचिव अशोक मौर्य समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए बाबू सिंह कुशवाहा ने आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से तैयारियों में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता को अपने क्षेत्र से ऐसा प्रतिनिधि चुनना चाहिए, जो उनकी समस्याओं को समझे और उन्हें दूर कराने के लिए मजबूती से आवाज उठाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने की अपील की। वहीं, अधिवक्ता प्रेमचंद्र मौर्य को जन अधिकार पार्टी का कौशाम्बी जिलाध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। ऐसी ही खबरों के लिए जुड़े रहिए कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ।1
- 🚨 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सनातन धर्म पर कथित अभद्र टिप्पणी का आरोप, कार्रवाई की मांग कौशांबी। थाना चरवा क्षेत्र के सीरियावां कला गांव निवासी मोहम्मद शारिक पुत्र जबीर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सनातन धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। मामले को लेकर स्थानीय लोगों, हिंदू संगठनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी बताई जा रही है। लोगों ने थाना चरवा पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर, आरोप सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि अभी तक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है, जिससे क्षेत्र में लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। अब देखना होगा कि थाना चरवा पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है। रिपोर्ट: मंजय सरोज, कौशांबी #कौशांबी #चरवा #योगीआदित्यनाथ #सनातनधर्म #सोशलमीडिया #कार्रवाई_की_मांग #DailyDainikNewsUP1