उत्तरी जिप सदस्य आशा जायसवाल के आवास पर पूर्व विधायक देवाशीष पटनायक समेत कई नेता पहुंचे सुल्तानगंज के उत्तरी जिला परिषद सदस्य आशा जायसवाल के गनगनियां पंचायत स्थित आवास पर शुक्रवार को राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। इस अवसर पर उड़ीसा के पूर्व कांग्रेस विधायक देवाशीष पटनायक, जिला अध्यक्ष प्रवेज जमाल, कांग्रेस नेता राजेश रंजन और कांग्रेस नेत्री अनामिका शर्मा सहित कई अन्य नेता पहुंचे। आशा जायसवाल एवं उनके पति मुन्ना जयसवाल के साथ गनगनियां पंचायत के ग्रामीणों ने सभी अतिथियों का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद आशा जायसवाल के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

- दर्जनों लोगों ने किया सदस्यता ग्रहण1
- पंडित हरि नारायण शुक्ला फाउंडेशन द्वारा संचालित एलिमेंट्री स्कूल में कक्षा प्रथम से नवम् तक के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 300 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नपत्र National Talent Search Examination तथा विभिन्न ओलंपियाड परीक्षाओं की तर्ज पर तैयार किया गया था, जिससे विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं का अनुभव मिल सके। बच्चों ने पूर्ण तैयारी और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाओं में सम्मिलित हो रहे परीक्षार्थियों को शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं। आज विद्यालय द्वारा विशेष कार्यक्रम के तहत दिन के 11 बजे ‘रन फॉर सुल्तानगंज’ रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली का मुख्य उद्देश्य सुल्तानगंज की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, जन-जागरूकता तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। रैली ब्लॉक परिसर से प्रारंभ होकर सुल्तानगंज चौक पर सम्पन्न होगी। विद्यालय परिवार ने अधिकाधिक लोगों से सहभागिता की अपील की है।1
- भागलपुर जिले के सुलतानगंज में आयोजित कुमार अमरेंद्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। खेल प्रेमियों की भारी भीड़ के बीच खेले गए इस मुकाबले का फैसला ट्राई ब्रेकर से हुआसुलतानगंज के कृष्णानंद स्टेडियम में आयोजित इस भव्य टूर्नामेंट के फाइनल में अरुण स्पोर्ट्स क्लब सुलतानगंज और लक्ष्मी स्पोर्ट्स क्लब इटहरी, मुंगेर के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट।विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथियों द्वारा ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजन समिति और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।🎙️ कैमरामैन के साथ – प्रवेश कुमार, सुलतानगंज, भागलपुर।1
- Post by Gaurav kumar singh Gaurav kumar singh1
- तारापुर थाना क्षेत्र के फजेलिगंज पेट्रोल पंप के समीप देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुआल से लदा एक ओवरलोड ट्रैक्टर तेज गति से सुल्तानगंज की ओर जा रहा था, तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक कार पर पलट गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि अधिक भार के कारण चालक ट्रैक्टर का संतुलन नहीं संभाल सका और वाहन पलट गया। गनीमत रही कि उस समय कार में कोई सवार नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। दुर्घटना में कार को आंशिक क्षति पहुंची है। सूचना मिलते ही तारापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई। पुलिस चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।1
- Post by THE LIVE1
- बच्चा चोरों का आतंक या अफवाह बच्चा चोरों का आतंक या अफवाह1
- बाइक चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर1