logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी ललितपुर। आगामी त्यौहारों एवं जल विहार पर्व को दृष्टिगत रखते हुए नगर की व्यवस्थाओं को बेहतर एवं सुचारु बनाए रखने के लिए आज दिनांक 15.09.2025 को सुपर मार्केट स्थित कन्ट्रोल कमाण्ड सेन्टर (आईसीसीसी) में मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा जी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, यातायात व्यवस्था, जाम एवं अतिक्रमण की समस्या, पार्किंग व्यवस्था, प्रमुख मार्गों की स्थिति, पेयजल आपूर्ति, जल निकासी एवं नालियों की व्यवस्था, सफाई, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालय सहित कानून व्यवस्था एवं अन्य जनसुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। मा0 सदर विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी त्यौहारों एवं जल विहार पर्व से पूर्व नगर की सभी व्यवस्थाओं को हर हाल में दुरुस्त किया जाए। जुलूस मार्गों की आवश्यक मरम्मत, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराई जाएं। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की होगी जांच मा0 विधायक ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि वर्तमान में चल रहे सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों की जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। प्रत्येक लंबित कार्य के विलंब का कारण तथा उसके लिए उत्तरदायी व्यक्ति अथवा कार्यदायी संस्था को चिन्हित किया जाए। उन्होंने नगर में प्रमुख अतिक्रमण स्थलों की स्थानवार सूची तैयार कर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई, जलभराव वाले स्थानों एवं खराब नालियों की सूची तैयार कर सफाई व मरम्मत, खराब स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालय, सफाई एवं कूड़ा निस्तारण से संबंधित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक माह विभागवार किए गए कार्यों की लिखित अनुपालन आख्या एवं आवश्यक फोटोग्राफ उपलब्ध कराए जाएं। जाम एवं अवैध पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश ट्रैफिक इंस्पेक्टर को नगर के सभी प्रमुख जाम वाले स्थानों की सूची तैयार करने, अवैध एवं अव्यवस्थित पार्किंग वाले स्थानों को चिन्हित करने तथा यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। स्कूल, बाजार एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। नगर पालिका एवं थाना पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर जाम की समस्या का स्थायी समाधान तलाशने तथा रिपोर्ट एवं फोटोग्राफ सहित अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया। क्षतिग्रस्त सड़कों को प्राथमिकता से कराया जाए दुरुस्त अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड ललितपुर को विभाग के अधीन सभी प्रमुख एवं संपर्क मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कराकर क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थानवार एवं प्राथमिकता के आधार पर सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए। लंबित सड़क कार्यों में विलंब के कारण एवं जिम्मेदार कार्यदायी संस्था को चिन्हित करने तथा सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं अधिशासी अभियंता जल निगम को जल विहार से पूर्व नगर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने तथा पेयजल से संबंधित लंबित शिकायतों की क्षेत्रवार सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। पाइप लाइन कार्यों के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों के संबंध में संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई तथा पेयजल आपूर्ति बाधित होने वाले क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। जल निकासी एवं पेयजल व्यवस्था की होगी क्षेत्रवार समीक्षा अधिशासी अभियंता जल संस्थान को नगर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की क्षेत्रवार समीक्षा करने, जलभराव वाले प्रमुख स्थानों की सूची तैयार करने तथा बंद एवं चोक नालियों और जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। पेयजल एवं जल निकासी की समस्या वाले क्षेत्रों में संयुक्त निरीक्षण कर नगर पालिका एवं जल संस्थान के समन्वय से संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को बाजार में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की नियमित समीक्षा करने तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूली की शिकायतों पर जांच कर कार्रवाई करने एवं पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न सहित निर्धारित वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा गया। कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस को दिए निर्देश प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली ललितपुर को थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था की नियमित समीक्षा करने, संवेदनशील स्थानों एवं बाजार क्षेत्रों में प्रभावी पुलिस गश्त सुनिश्चित करने तथा अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग के मामलों में संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मा0 सदर विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि जल विहार एवं आगामी त्यौहारों को देखते हुए नगर की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चिन्हित कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर कराया जाए। कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी अथवा विभाग के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी न्यायिक श्री ज्ञानेन्द्र विक्रम, अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा, क्षेत्राधिकारी ट्राफिक, प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली श्री अनुराग अवस्थी, पार्षद प्रतिनिधि श्री अमरदीप रजक, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान श्री मुंशीलाल वर्मा, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी श्री विनोद कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री रोहित त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री विजय चन्द्र, अवर अभियंता जल निगम श्री वेदप्रकाश, ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री आलोक तिवारी, कर अधीक्षक श्री राजेश कुमार जैन, अवर अभियंता नगर पालिका श्रीमती खुशबू खान, प्रभारी सफाई निरीक्षक श्री महेन्द्र सिंह यादव, वरिष्ठ लिपिक श्री हबीब खांन, निर्माण लिपिक श्री दीपेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा संपादक स्वराज भास्कर डिजीटल मीडिया

2 hrs ago
user_पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
d75dcc6f-f4f2-45cc-b0e0-1d168aed802e

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • पिछोर में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, हाथ में बंदूक लेकर उठाई आवाज। शिवपुरी के पिछोर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री को लेकर महिलाओं का विरोध सामने आया है। महिलाओं ने शराब की बिक्री बंद कराने और आदिवासी इलाकों में बढ़ती शराब की लत पर रोक लगाने की मांग की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला हाथ में बंदूक जैसी वस्तु लिए नजर आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं है। . . . . . #Shivpuri #Pichhore #MadhyaPradesh #BreakingNews #MPNews #शिवपुरी #पिछोर #अवैधशराब #शराबबंदी #महिलाओंकाविरोध #आदिवासी #मध्यप्रदेश #BundelkhandTV
    1
    पिछोर में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, हाथ में बंदूक लेकर उठाई आवाज।
शिवपुरी के पिछोर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री को लेकर महिलाओं का विरोध सामने आया है। महिलाओं ने शराब की बिक्री बंद कराने और आदिवासी इलाकों में बढ़ती शराब की लत पर रोक लगाने की मांग की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला हाथ में बंदूक जैसी वस्तु लिए नजर आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं है।
.
.
.
.
.
#Shivpuri #Pichhore #MadhyaPradesh #BreakingNews #MPNews #शिवपुरी #पिछोर #अवैधशराब #शराबबंदी #महिलाओंकाविरोध #आदिवासी #मध्यप्रदेश #BundelkhandTV
    user_Vivek Kaushik | BundelkhandTV
    Vivek Kaushik | BundelkhandTV
    Local News Reporter Lalitpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • बार थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव में 12 सितंबर को हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। बार थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव में 12 सितंबर को हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि गढ़िया गांव निवासी तोरण सिंह के बेटे सत्यपाल उर्फ सोनू की बातचीत बस्तगुवां गांव की एक युवती से होती थी। इसी बात को लेकर मुख्य आरोपी यशप्रताप परमार नाराज था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सोनू को पहले भी युवती से बातचीत बंद करने की धमकी दी थी। 12 सितंबर की शाम करीब चार बजे यशप्रताप अपने 5-6 साथियों के साथ गढ़िया गांव पहुंचा। आरोप है कि हमलावरों ने तोरण सिंह के पैतृक मकान पर सोनू को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। सोनू किसी तरह मौके से बचकर निकल गया। इसके बाद हमलावरों ने खाली और सूने मकान पर कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यशप्रताप परमार निवासी जिगना, दतिया, शिवम रावत, अजमेर रावत उर्फ नन्ना और सुरेंद्र रावत निवासीगण शिवपुरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन देशी तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस, एक 12 बोर की अदिया और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह, अशोक कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    1
    बार थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव में 12 सितंबर को हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि गढ़िया गांव निवासी तोरण सिंह के बेटे सत्यपाल उर्फ सोनू की बातचीत बस्तगुवां गांव की एक युवती से होती थी। इसी बात को लेकर मुख्य आरोपी यशप्रताप परमार नाराज था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सोनू को पहले भी युवती से बातचीत बंद करने की धमकी दी थी।
12 सितंबर की शाम करीब चार बजे यशप्रताप अपने 5-6 साथियों के साथ गढ़िया गांव पहुंचा। आरोप है कि हमलावरों ने तोरण सिंह के पैतृक मकान पर सोनू को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। सोनू किसी तरह मौके से बचकर निकल गया। इसके बाद हमलावरों ने खाली और सूने मकान पर कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यशप्रताप परमार निवासी जिगना, दतिया, शिवम रावत, अजमेर रावत उर्फ नन्ना और सुरेंद्र रावत निवासीगण शिवपुरी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन देशी तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस, एक 12 बोर की अदिया और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह, अशोक कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गांव में बेची जा रही शराब का विरोध, 50 युवाओं की बनी निगरानी समिति, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को दिया आवेदन, शराब बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही की मांग दिगौड़ा 15 सितंबर दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सैराई के लोगों ने थाना प्रभारी मनीष मिश्रा को आवेदन दिया है। बताया गया है कि गांव में कई स्थानों पर अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है, जिससे गांव के लोग शराब पीने के आदी हो रहे हैं और घर परिवार सहित गांव में आए दिन विवाद हो रहे हैं। गांव में शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाने के लिए ग्रामीणों ने पंचनामा बनाकर थाना प्रभारी को सौंपा है। ग्राम सैराई के सरपंच रंजीत यादव, अरविंद सिंह बुंदेला, गजराज सिंह घोष, प्रभान सिंह घोष, राजेंद्र घोष, पप्पू घोष, भगवत बुंदेला, विजय घोष, जसवंत घोष, रामसजीवन बाल्मीकि, राम सिंह घोष सहित अन्य लोगों ने बताया है कि सैराई गांव में कई स्थानों पर अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है। शराब पीने की वजह से गांव के युवा सहित अन्य लोग लड़ाई झगड़ा करते हैं और घर परिवार में भी विवाद करते हैं, जिससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को ग्रामवासियों ने मंदिर प्रांगण में बैठक कर गांव में शराबबंदी लागू करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। गांव के जो लोग शराब को बेच रहे हैं, उन लोगों को सख्त चेतावनी दी गई कि 20 सितंबर के बाद गांव में उनके द्वारा शराब नहीं बेची जाए। इसके बाद ग्रामीणों ने पंचनामा बनाया और गांव में अवैध तरीके से आने वाली शराब और गांव में शराब बेचने वालों की निगरानी के लिए 50 युवाओं की एक निगरानी समिति का भी गठन किया गया। इसके बाद मंगलवार को सैराई गांव के लोगों ने थाना दिगौड़ा में आकर थाना प्रभारी को आवेदन व पंचनामा देकर गांव में बाहर से आने वाली शराब पर रोक लगाने की मांग की गई और फिर भी यदि बाहर से कोई गांव में शराब बेचने के लिए लाता है तो ग्रामवासी उसको पकड़कर, पुलिस को सौंपने की बात कही गई। साथ ही यदि गांव में कोई भी व्यक्ति शराब बेचता पाया जाता है तो उस पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई है।
    1
    गांव में बेची जा रही शराब का विरोध, 50 युवाओं की बनी निगरानी समिति, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को दिया आवेदन, शराब बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही की मांग
दिगौड़ा 15 सितंबर
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सैराई के लोगों ने थाना प्रभारी मनीष मिश्रा को आवेदन दिया है। बताया गया है कि गांव में कई स्थानों पर अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है, जिससे गांव के लोग शराब पीने के आदी हो रहे हैं और घर परिवार सहित गांव में आए दिन विवाद हो रहे हैं। गांव में शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाने के लिए ग्रामीणों ने पंचनामा बनाकर थाना प्रभारी को सौंपा है।
ग्राम सैराई के सरपंच रंजीत यादव, अरविंद सिंह बुंदेला, गजराज सिंह घोष, प्रभान सिंह घोष, राजेंद्र घोष, पप्पू घोष, भगवत बुंदेला, विजय घोष, जसवंत घोष, रामसजीवन बाल्मीकि, राम सिंह घोष सहित अन्य लोगों ने बताया है कि सैराई गांव में कई स्थानों पर अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है। शराब पीने की वजह से गांव के युवा सहित अन्य लोग लड़ाई झगड़ा करते हैं और घर परिवार में भी विवाद करते हैं, जिससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है।
इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को ग्रामवासियों ने मंदिर प्रांगण में बैठक कर गांव में शराबबंदी लागू करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। गांव के जो लोग शराब को बेच रहे हैं, उन लोगों को सख्त चेतावनी दी गई कि 20 सितंबर के बाद गांव में उनके द्वारा शराब नहीं बेची जाए। इसके बाद ग्रामीणों ने पंचनामा बनाया और गांव में अवैध तरीके से आने वाली शराब और गांव में शराब बेचने वालों की निगरानी के लिए 50 युवाओं की एक निगरानी समिति का भी गठन किया गया।
इसके बाद मंगलवार को सैराई गांव के लोगों ने थाना दिगौड़ा में आकर थाना प्रभारी को आवेदन व पंचनामा देकर गांव में बाहर से आने वाली शराब पर रोक लगाने की मांग की गई और फिर भी यदि बाहर से कोई गांव में शराब बेचने के लिए लाता है तो ग्रामवासी उसको पकड़कर, पुलिस को सौंपने की बात कही गई। साथ ही यदि गांव में कोई भी व्यक्ति शराब बेचता पाया जाता है तो उस पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई है।
    user_Digoda News
    Digoda News
    Local News Reporter टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • तीन साल से क्षतिग्रस्त पुलिया पर  ,ग्रामीणो ने निजी ख़र्च पर वनाया‌ जुगाडू पुल *टीकमगढ़/मोहनगढ़।* बुंदेलखंड जुगाड़ के लिए जाना जाता है, लेकिन जब जुगाड़ पर ही जान जोखिम में डालनी पड़े तो जिम्मेदारों पर सवाल खड़े होते हैं। ऐसा ही मामला मोहनगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत रानीपुरा में सामने आया है। यहां रानीपुरा से पठलन मोहल्ला को जोड़ने वाली पुलिया तालाब के भराव के कारण तीन साल पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से करीब 250 की आबादी वाले इस क्षेत्र के ग्रामीण, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे नाव के सहारे आवागमन को मजबूर हैं। कई बार शव यात्रा तक नाव से ले जानी पड़ी। आवागमन जारी रखने के लिए ग्रामीणों ने निजी खर्चे से करीब 70 फीट लंबा जुगाड़ू पुल तैयार किया है, लेकिन वह भी सुरक्षित नहीं है। गहरा पानी होने से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कई बार अधिकारियों से मांग की, लेकिन स्थायी पुलिया नहीं बनी। वहीं अधिकारियों ने जांच कराकर समाधान का आश्वासन दिया है। तीन साल से क्षतिग्रस्त पुलिया पर  ,ग्रामीणो ने निजी ख़र्च पर वनाया‌ जुगाडू पुल *टीकमगढ़/मोहनगढ़।* बुंदेलखंड जुगाड़ के लिए जाना जाता है, लेकिन जब जुगाड़ पर ही जान जोखिम में डालनी पड़े तो जिम्मेदारों पर सवाल खड़े होते हैं। ऐसा ही मामला मोहनगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत रानीपुरा में सामने आया है। यहां रानीपुरा से पठलन मोहल्ला को जोड़ने वाली पुलिया तालाब के भराव के कारण तीन साल पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से करीब 250 की आबादी वाले इस क्षेत्र के ग्रामीण, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे नाव के सहारे आवागमन को मजबूर हैं। कई बार शव यात्रा तक नाव से ले जानी पड़ी। आवागमन जारी रखने के लिए ग्रामीणों ने निजी खर्चे से करीब 70 फीट लंबा जुगाड़ू पुल तैयार किया है, लेकिन वह भी सुरक्षित नहीं है। गहरा पानी होने से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कई बार अधिकारियों से मांग की, लेकिन स्थायी पुलिया नहीं बनी। वहीं अधिकारियों ने जांच कराकर समाधान का आश्वासन दिया है।
    1
    तीन साल से क्षतिग्रस्त पुलिया पर 

,ग्रामीणो ने निजी ख़र्च पर वनाया‌ जुगाडू पुल

*टीकमगढ़/मोहनगढ़।* बुंदेलखंड जुगाड़ के लिए जाना जाता है, लेकिन जब जुगाड़ पर ही जान जोखिम में डालनी पड़े तो जिम्मेदारों पर सवाल खड़े होते हैं। ऐसा ही मामला मोहनगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत रानीपुरा में सामने आया है।

यहां रानीपुरा से पठलन मोहल्ला को जोड़ने वाली पुलिया तालाब के भराव के कारण तीन साल पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से करीब 250 की आबादी वाले इस क्षेत्र के ग्रामीण, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे नाव के सहारे आवागमन को मजबूर हैं। कई बार शव यात्रा तक नाव से ले जानी पड़ी।

आवागमन जारी रखने के लिए ग्रामीणों ने निजी खर्चे से करीब 70 फीट लंबा जुगाड़ू पुल तैयार किया है, लेकिन वह भी सुरक्षित नहीं है। गहरा पानी होने से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं।

ग्रामीणों का कहना है कई बार अधिकारियों से मांग की, लेकिन स्थायी पुलिया नहीं बनी। वहीं अधिकारियों ने जांच कराकर समाधान का आश्वासन दिया है।

    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ में आज पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर स्वामित्व योजना अंतर्गत पंजीयन कार्य में निष्पादक बनाए जाने के विरोध में पटवारी संघ जिला इकाई टीकमगढ़ द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में पटवारी मौजूद रहे। पटवारी संघ ने कहा है कि पटवारी को निष्पादक (विक्रेता) ना बनाया जाए। कोई भी पटवारी मध्यप्रदेश का यह कार्य नहीं करेगा। जिस मकान का मालिक पहले से मकान मालिक है और उसका नाम खसरा में लिखा हुआ है। पटवारी उसको उसी की भूमि की कैसे रजिस्ट्री करेगा। क्योंकि अगर भूमि पटवारी के नाम होती तो पटवारी विक्रय कर सकता था। जब वह पहले से वह मकान उसी व्यक्ति के नाम पहले से है तो कैसे विक्रय होगा।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
टीकमगढ़ में आज पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर स्वामित्व योजना अंतर्गत पंजीयन कार्य में निष्पादक बनाए जाने के विरोध में पटवारी संघ जिला इकाई टीकमगढ़ द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में पटवारी मौजूद रहे।
पटवारी संघ ने कहा है कि पटवारी को निष्पादक (विक्रेता) ना बनाया जाए। कोई भी पटवारी मध्यप्रदेश का यह कार्य नहीं करेगा। जिस मकान का मालिक पहले से मकान मालिक है और उसका नाम खसरा में लिखा हुआ है। पटवारी उसको उसी की भूमि की कैसे रजिस्ट्री करेगा। क्योंकि अगर भूमि पटवारी के नाम होती तो पटवारी विक्रय कर सकता था। जब वह पहले से वह मकान उसी व्यक्ति के नाम पहले से है तो कैसे विक्रय होगा।
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जाति सूचक अपमान पर ACTION: शिब्बू पंडित गिरफ्तार कर भेजा जेल // Shivpuri News शिवपुरी के फिजिकल थाने का मामला भीम आर्मी जिला सचिव दिलीप जाटव ने शिब्बू पंडित पर जातिसूचक शब्दों से अपमान का आरोप लगाया, वायरल ऑडियो सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपा और SC/ST एक्ट में FIR की मांग की। SP श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर पुलिस ने मोतीबाबा मंदिर के पीछे रहने वाले शिब्बू उर्फ शिवाजी पंडित पिता संजय शर्मा को धर्मवीर घाटी पानी की टंकी के पास से पकड़ा। पूछताछ के दौरान हंगामा करने पर पुलिस ने BNSS की विभिन्न धारा के तहत कायम कर भेजा जेल
    1
    जाति सूचक अपमान पर ACTION: शिब्बू पंडित गिरफ्तार कर भेजा जेल // Shivpuri News
शिवपुरी के फिजिकल थाने का मामला भीम आर्मी जिला सचिव दिलीप जाटव ने शिब्बू पंडित पर जातिसूचक शब्दों से अपमान का आरोप लगाया, वायरल ऑडियो सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपा और SC/ST एक्ट में FIR की मांग की।
SP श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर पुलिस ने मोतीबाबा मंदिर के पीछे रहने वाले शिब्बू उर्फ शिवाजी पंडित पिता संजय शर्मा को धर्मवीर घाटी पानी की टंकी के पास से पकड़ा।
पूछताछ के दौरान हंगामा करने पर पुलिस ने BNSS की विभिन्न धारा के तहत कायम कर भेजा जेल
    user_JAN JAGRUK NEWS24
    JAN JAGRUK NEWS24
    Social Media Manager खनियाधाना, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • घर पर फायरिंग करने वाले चार अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद* ललितपुर। थाना बार क्षेत्र में घर पर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वांछित अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध देशी तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अवैध अदिया 12 बोर और एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर 2026 को ग्राम गढ़िया निवासी तोरन सिंह यादव ने थाना बार में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात लोगों ने उनके घर पर फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में थाना बार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी तालबेहट के नेतृत्व में चार पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने साक्ष्य जुटाते हुए मामले में प्रकाश में आए चारों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यशप्रताप परमार निवासी चिराई थाना जिगना, जिला दतिया, मध्य प्रदेश, शिवम रावत, अजमेर रावत उर्फ नन्ना और सुरेंद्र रावत निवासी ग्राम सड, थाना करैरा, जिला शिवपुरी, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना बार में मु0अ0सं0 221/2026 के तहत BNS की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना बार पुलिस टीम द्वारा की गई।
    1
    घर पर फायरिंग करने वाले चार अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद*
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र में घर पर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वांछित अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध देशी तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अवैध अदिया 12 बोर और एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर 2026 को ग्राम गढ़िया निवासी तोरन सिंह यादव ने थाना बार में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात लोगों ने उनके घर पर फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में थाना बार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी तालबेहट के नेतृत्व में चार पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने साक्ष्य जुटाते हुए मामले में प्रकाश में आए चारों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यशप्रताप परमार निवासी चिराई थाना जिगना, जिला दतिया, मध्य प्रदेश, शिवम रावत, अजमेर रावत उर्फ नन्ना और सुरेंद्र रावत निवासी ग्राम सड, थाना करैरा, जिला शिवपुरी, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना बार में मु0अ0सं0 221/2026 के तहत BNS की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज है।
सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना बार पुलिस टीम द्वारा की गई।
    user_Sandip mishra
    Sandip mishra
    Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 min ago
  • राहुल गांधी को लेकर उमा भारती का बड़ा तंज! बोलीं- डुकरा हो गए डुकरा | Rahul Gandhi | Uma Bharti मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने राहुल गांधी की उम्र और उनके ‘युवा नेता’ के तौर पर प्रचार को लेकर तंज कसा। उमा भारती ने कहा कि राहुल गांधी 50 साल से ज्यादा के हो चुके हैं और उन्हें अब ‘जवान’ कहना ठीक नहीं है। उमा भारती के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आखिर उन्होंने राहुल गांधी पर ऐसा तंज क्यों कसा? पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखिए। नोट: वीडियो में बताए गए बयान को संबंधित मीडिया रिपोर्टों के आधार पर प्रस्तुत किया गया है। #UmaBharti #RahulGandhi #BJP #Congress #MadhyaPradesh #MPNews #PoliticalNews #HindiNews #RahulGandhiNews #UmaBhartiNews #ViralNews #BreakingNews #Politics #IndiaNews #NewsUpdate
    1
    राहुल गांधी को लेकर उमा भारती का बड़ा तंज! बोलीं- डुकरा हो गए डुकरा | Rahul Gandhi | Uma Bharti
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने राहुल गांधी की उम्र और उनके ‘युवा नेता’ के तौर पर प्रचार को लेकर तंज कसा। उमा भारती ने कहा कि राहुल गांधी 50 साल से ज्यादा के हो चुके हैं और उन्हें अब ‘जवान’ कहना ठीक नहीं है।
उमा भारती के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आखिर उन्होंने राहुल गांधी पर ऐसा तंज क्यों कसा? पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखिए।
नोट: वीडियो में बताए गए बयान को संबंधित मीडिया रिपोर्टों के आधार पर प्रस्तुत किया गया है।
#UmaBharti #RahulGandhi #BJP #Congress #MadhyaPradesh #MPNews #PoliticalNews #HindiNews #RahulGandhiNews #UmaBhartiNews #ViralNews #BreakingNews #Politics #IndiaNews #NewsUpdate
    user_Vivek Kaushik | BundelkhandTV
    Vivek Kaushik | BundelkhandTV
    Local News Reporter Lalitpur, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.