Shuru
Apke Nagar Ki App…
New Job Scam in name of tele calling job n targeting unemployed youths They will offer u telecalling job. ask registration fees. Job is same. u have to call others n ask for registration fees. making people fool. Scamming unemployed youth. stay away from such scammers.
Dhananjay Reddy Zone
New Job Scam in name of tele calling job n targeting unemployed youths They will offer u telecalling job. ask registration fees. Job is same. u have to call others n ask for registration fees. making people fool. Scamming unemployed youth. stay away from such scammers.
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पत्रकार मंडल ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव कुमार सिकरवार वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश 🌹 🙏 🇮🇳 ✍️ 🚩 दैनिक उजाला आज तक हिंदी पेपर आगरा उत्तर प्रदेश 🌹 🙏 🇮🇳 ✍️ 🚩 *ऑस्ट्रेलिया से आईं हिंदी साहित्यकार रीता कौशल को 'करुणेश परिवार' ने किया सम्मानित* आगरा। ऑस्ट्रेलिया में विगत कई दशकों से अपनी कविताओं, कहानियों, उपन्यासों आदि के लेखन-प्रकाशन से हिंदी भाषा और हिंदी साहित्य का परचम फहरा रहीं श्रीमती रीता कौशल का आगरा आगमन पर करुणेश परिवार द्वारा सम्मान किया गया। मंगलवार को शमशाबाद रोड पर इंदिरापुरम स्थित नीति बाग कॉलोनी में उनकी ससुराल पहुँचकर करुणेश परिवार के प्रतिनिधि वरिष्ठ पत्रकार और साहित्य सेवी आदर्श नंदन गुप्ता तथा उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा निराला पुरस्कार से सम्मानित कवि- साहित्यकार कुमार ललित ने श्रीमती रीता कौशल को शॉल और माला के साथ साहित्यिक पुस्तकें प्रदान कर उनकी उल्लेखनीय साहित्य-सेवाओं के लिए सराहना करते हुए उनका सम्मान किया। इस दौरान उनके परिवार से राजेश कौशल और सपना कौशल भी मौजूद रहीं। उल्लेखनीय है कि आगरा में जन्मीं व शिक्षित हुईं आगरा की मूल निवासी रीता कौशल को साहित्य क्षेत्र में उनके समग्र योगदान के लिए कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मानों के अलावा मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष 2024 में पाँच लाख रुपये का राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान प्रदान किया जा चुका है। उनका यात्रा वृतांत 'दक्षिण से मध्य भारत तक' भारत सरकार के प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशन हेतु स्वीकृत किया जा चुका है। इसके अलावा अरुणिमा उपन्यास, रंग बिरंगी बाल कहानियाँ, चंद्राकांक्षा काव्य संग्रह और रजकुसुम कहानी संग्रह सहित उनकी कई कृतियाँ प्रकाशित हो चुकी हैं। आप वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की वार्षिक पत्रिका का 2015 से 2020 तक संपादन कर चुकी हैं। आप ऑस्ट्रेलियन लोकल गवर्नमेंट में फाइनेंस ऑफिसर के पद पर रही हैं। हिंदी सोसायटी सिंगापुर व डीएवी हिंदी स्कूल सिंगापुर में हिंदी की शिक्षक रही हैं। भारतसूत्र लाइव टीवी न्यूज चैनल सह सम्पादक ् ओल इंडिया भारत सोशल मीडिया प्रैस रिपोर्टर 🙏 🇮🇳4
- Post by Soni Verma1
- Prayagraj Police का बड़ा खुलासा | Fake Currency Factory Busted, 4 Arrested1
- आज आगरा में श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर मोती कटरा हनुमान चौराहा आगरा में भगवान महावीर स्वामी जी के 2625 वे जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत आचार्य श्री चैतय सागर जी महाराज एवं निर्यापक मुनी श्री बिलोक सागर जी महाराज ससनग के मंगल सानिध्य मैं 31 मार्च को प्रातः 8:00 बजे श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर हनुमान चौराहा मोती कटरा से विशाल जन्म कल्याणक शोभायात्रा निकाली गई जो विभिन्न मार्गो से होती हुई एमडी जैन इंटर कॉलेज हरी पर्वत आगरा पर समापन हुई नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से आगरा से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत4
- आगरा में थाना न्यू आगरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को शमशान घाट के पास से दबोचा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 4 चोरी की मोटरसाइकिल और 1 ऑटो बरामद किया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी राजस्थान समेत अन्य राज्यों से भी वाहन चोरी करते थे और नंबर प्लेट हटाकर उनकी पहचान मिटा देते थे। बताया जा रहा है कि आरोपी चोरी के वाहनों को खंदौली क्षेत्र में बेचने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। फिलहाल थाना न्यू आगरा में दर्ज मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।1
- आगरा संवाददाता बहादुर सिंह ✍️ जनकवि' मियां नजीर अकबराबादी की विरासत और यादों को सहेजने के लिये एक विशाल हस्ताक्षर अभियान को अमृता विद्या एजुकेशन फॉर इम्मोर्टालिटी संस्था द्वारा प्रारंभ किया गया है। संस्था के सेक्रेटरी अनिल शर्मा ने बताया कि यह प्रयास एक नयी शुरुआत जरूर है किंतु शहर वासियों से उम्मीद है कि इसे पूर्व में किये जाते रहे प्रयासों से जोड कर उनके अगले चरण के रूप में ही देखा जायेगा। श्री शर्मा का कहना है कि मियां नजीर अकबराबादी, जिन्हें उनकी धर्मनिरपेक्ष और लोक-केंद्रित कविताओं के लिए जाना जाता है, साझा संस्कृति (गंगा-जमुनी तहजीब) के प्रतीक रहे हैं। संस्था का मानना है कि वर्तमान पीढ़ी को उनके साहित्यिक योगदान की जानकारी दिया जाना अनिवार्य है। --अभियान का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार का ध्यान नजीर अकबराबादी की उपेक्षित विरासतों की ओर आकर्षित करना है। हस्ताक्षर अभियान के जरिए सरकार से मांग की जाएगी कि:उनकी स्मृति में विशेष स्मारकों या पुस्तकालयों का जीर्णोद्धार किया जाए। प्रयास होगा कि नजीर की रचनाओं को शैक्षणिक पाठ्यक्रमो में उचित स्थान मिले।ताजगंज की मल्लिकों गली में स्थित उनकी मज़ार और संबंधित स्थलों का संरक्षण सुनिश्चित हो। नजीर केवल एक कवि नहीं, बल्कि भारतीय समाज की एकता की आवाज थे।यही कारण है कि बडी संख्या में स्थानीय नागरिक और साहित्य प्रेमी इस मुहिम से जुड़कर आवाज बुलंद करने को तत्पर हैं। --ताजमहल के प्रति अटूट प्रेम मियां नजीर अकबराबादी का ताजमहल के प्रति प्रेम अतुलनीय था। इसी लगाव के कारण उन्होंने कभी आगरा नहीं छोड़ा और अपनी पूरी जिंदगी इसी शहर की गलियों और संस्कृति को समर्पित कर दी। --लोकप्रिय 'जन कवि' और सामाजिक सरोकार: नजीर वास्तव में जनता के कवि थे। उनकी लेखनी में भारतीय त्योहारों, मेलों, जीवन के दर्शन और आम आदमी के सुख-दुख का जीवंत चित्रण मिलता है।वे गली-कूचे के विक्रेताओं की मदद के लिए उन्हें तुकबंदी वाले शेर (couplets) लिखकर देते थे ताकि वे अपना सामान आसानी से बेच सकें। सांस्कृतिक प्रभाव उनकी शायरी ताजगंज क्षेत्र की महिलाओं और आम जनमानस के बीच अत्यंत लोकप्रिय थी, जहाँ उनके कलामों,नज्मो और गजलों पर चर्चा की जाती थी।नजीर अकबराबादी की भगवान कृष्ण के प्रति वैसी ही अनन्य श्रद्धा थी जैसी प्रसिद्ध मुस्लिम कवि रसखान की थी। उनकी कविताओं में कृष्ण प्रेम और दर्शन की गहरी झलक मिलती है, जो उन्हें भारतीय धर्मनिरपेक्ष संस्कृति का एक बड़ा स्तंभ बनाती है। सरकार से मुख्य मांगें:- -संस्था इस हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सरकार से मांग करती है कि नजीर अकबराबादी की स्मृति में विशेष स्मारकों का निर्माण हो और उनकी रचनाओं को शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ियां उनकी महान विरासत से परिचित हो सकें। -मेट्रो स्टेशन का नामकरण: आगरा मेट्रो के किसी प्रमुख स्टेशन का नाम 'नजीर अकबराबादी मेट्रो स्टेशन' रखा जाए या उनके नाम को जोड़ा जाए।मेट्रो का ध्येय वाक्य 'नई विरासत की ओर' है। इसी के अनुरूप, मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर नजीर के प्रसिद्ध भजन और उनको "अवामी शायर" के रूप में स्थापित करने वाली नज्म :- "आशिक कहो, असीर कहो, आगरे का है, मुल्ला कहो, दबीर कहो, आगरे का है, मुफ़लिस कहो, फ़कीर कहो, आगरे का है, शायर कहो, नज़ीर कहो, आगरे का है को प्रदर्शित किया जाए। जिससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटक आगरा की वास्तविक सांस्कृतिक विरासत और गंगा-जमुनी तहजीब को समझ सकेंगे। सड़क का नामकरण-- पुरानी मंडी से मलको गली तक जाने वाले मार्ग का नाम 'नजीर अकबराबादी मार्ग' घोषित किया जाए। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि जल्द ही इस हस्ताक्षर अभियान के साथ आगरा के जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया जाएगा और उन्हें इस मुहिम से जोड़कर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा कि नजीर की विरासत को 'नई विरासत' का हिस्सा बनाया जाए। हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत मियां नजीर मल्लिको गली स्थित मजार से शुरू हुई, इसमें मियां फैज शाह, श्री आरिफ तैमूरी,असलम सलीमी आदि सहभागी रहे। फिल्म बनाने का प्रयास आगरा के सुधिजनो का प्रयास - जनकवि नज़ीर पर एक डाक्यूमेंट्री ड्रामा फिल्म बनाने का प्रयास होगा. इस संदर्भ में एक प्रोमो फिल्म मिथुन प्रमाणिक द्वारा बनाई गयी है. इस का अवलोकन कर चर्चा भी की गयी. इस चर्चा में सुधीर नारायण , डॉ मधु भारद्वाज, फैज़ शाह, डॉ विजय शर्मा, आरिफ तैमूरी, शांतनु, अजय तोमर , असलम सलीमी, अनिल शर्मा आदि उपस्थित रहे . अनिल शर्मा सेक्रेटरी अमृता विद्या - एजुकेशन फार इम्मोर्टालिटी सोसायटी, Cell- +9198378209211
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सार्वजनिक मंच या स्टेज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में बेहद अनोखे नारे सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में लोग "नरेंद्र मोदी पापा, मोदी पापा" कहते हुए चिल्ला रहे हैं। इस वीडियो ने इंटरनेट पर नेटिजन्स को हैरान कर दिया है और इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जहाँ कुछ लोग इसे समर्थकों का प्रधानमंत्री के प्रति अटूट प्रेम और एक 'अभिभावक' (Parental Figure) के रूप में उनका सम्मान मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे नारों का एक नया और अजीबोगरीब स्वरूप बता रहे हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो किस कार्यक्रम का है, लेकिन इसकी 'ऑडियो' क्लिप मीम्स और चर्चाओं का हिस्सा बन गई है। Trand News India1
- Post by Soni Verma1