अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश प्रदेश सरकार अनूसचित जाति के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री ने हि.प्र. अनुसूचित जाति कल्याण बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अगले शैक्षणिक सत्र से एडमिशन फॉर्म में जाति का कॉलम खत्म करने के निर्देश दिए हैं। आज यहां हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज में जाति के नाम पर भेदभाव को खत्म करने का प्रयास कर रही है और समाज में आपसी भाईचारा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल के दाखिला फॉर्म में जाति का कॉलम खत्म करना इस दिशा में एक शुरूआत होगी ताकि बच्चे किसी हीन भावना से ग्रस्त न हों। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनुसूचित जाति समुदाय के लोग अपनी जाति का कॉलम भर सकेंगे ताकि उन्हें इन योजनाओं लाभ निर्बाध प्राप्त होता रहे। श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति समुदाय की समस्याओं का समाधान करने को प्राथमिकता दे रही है। वर्तमान सरकार ने इस समुदाय का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की हैं और सभी पात्र व्यक्तियों को इसके बारे में जागरूक होना चाहिए ताकि वे इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राजीव गांधी स्टार्ट-अप स्वरोजगार सौर योजना के अन्तर्गत 100 किलोवाट से 2 मैगावाट तक परियोजनाएं लगाने के लिए राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्र में 5 प्रतिशत और अन्य क्षेत्रों में 4 प्रतिशत अनुदान प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज दर पर 20 लाख रुपये का ऋण भी उपलब्ध करवा रही है ताकि वे धन के अभाव में अपनी पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर न हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अति निर्धन परिवारों के लिए अपना परिवार सुखी परिवार योजना लागू करने जा रही है। इसके तहत इन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली तथा इन परिवारों की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार 8,41,917 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान कर रही है। वृद्ध पुरूषों को 1000 रुपये, महिलाओं, दिव्यांगजनों, विधवाओं, परित्यक्ता/एकल महिलाओं को 1500 रुपये तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धों तथा 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले नागरिकों को 1700 रुपये प्रति माह की दर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में पैंशन योजना पर लगभग 1400 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, बच्चों तथा वृद्धों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं पर इस वित्त वर्ष में लगभग 314.90 करोड़ रुपये तथा अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम पर 1105.37 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बैठक में मुख्य सचिव के.के. पंत, विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिव, सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सी.पी. वर्मा, निदेशक ईएसओएमएसए सुमित खिमटा, हिमाचल प्रदेश अनूसचित जाति कल्याण बोर्ड के गैर सरकारी एवं सरकारी सदस्य तथा वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश प्रदेश सरकार अनूसचित जाति के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री ने हि.प्र. अनुसूचित जाति कल्याण बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अगले शैक्षणिक सत्र से एडमिशन फॉर्म में जाति का कॉलम खत्म करने के निर्देश दिए हैं। आज यहां हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज में जाति के नाम पर भेदभाव को खत्म करने का प्रयास कर रही है और समाज में आपसी भाईचारा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल के दाखिला फॉर्म में जाति का कॉलम खत्म करना इस दिशा में एक शुरूआत होगी ताकि बच्चे किसी हीन भावना से ग्रस्त न हों। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनुसूचित जाति समुदाय के लोग अपनी जाति का कॉलम भर सकेंगे ताकि उन्हें इन योजनाओं लाभ निर्बाध प्राप्त होता रहे। श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति समुदाय की समस्याओं का समाधान करने को प्राथमिकता दे रही
है। वर्तमान सरकार ने इस समुदाय का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की हैं और सभी पात्र व्यक्तियों को इसके बारे में जागरूक होना चाहिए ताकि वे इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राजीव गांधी स्टार्ट-अप स्वरोजगार सौर योजना के अन्तर्गत 100 किलोवाट से 2 मैगावाट तक परियोजनाएं लगाने के लिए राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्र में 5 प्रतिशत और अन्य क्षेत्रों में 4 प्रतिशत अनुदान प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज दर पर 20 लाख रुपये का ऋण भी उपलब्ध करवा रही है ताकि वे धन के अभाव में अपनी पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर न हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अति निर्धन परिवारों के लिए अपना परिवार सुखी परिवार योजना लागू करने जा रही है। इसके तहत इन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली तथा इन परिवारों की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी
राम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार 8,41,917 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान कर रही है। वृद्ध पुरूषों को 1000 रुपये, महिलाओं, दिव्यांगजनों, विधवाओं, परित्यक्ता/एकल महिलाओं को 1500 रुपये तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धों तथा 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले नागरिकों को 1700 रुपये प्रति माह की दर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में पैंशन योजना पर लगभग 1400 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, बच्चों तथा वृद्धों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं पर इस वित्त वर्ष में लगभग 314.90 करोड़ रुपये तथा अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम पर 1105.37 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बैठक में मुख्य सचिव के.के. पंत, विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिव, सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सी.पी. वर्मा, निदेशक ईएसओएमएसए सुमित खिमटा, हिमाचल प्रदेश अनूसचित जाति कल्याण बोर्ड के गैर सरकारी एवं सरकारी सदस्य तथा वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
- रामपुर बुशहर में न्यू बस स्टैंड में परिवहन निगम द्वारा इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग पवांइट का कार्य जोरों पर #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur1
- विधानसभा सत्र को लेकर CM नायब सैनी का बड़ा बयान, बोले- चर्चा के लिए तैयार है सरकार, विपक्ष भी सदन में बैठकर सुने विधानसभा सत्र को लेकर CM नायब सैनी का बड़ा बयान, बोले- चर्चा के लिए तैयार है सरकार, विपक्ष भी सदन में बैठकर सुने हरियाणा विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार सदन में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र जनहित के मुद्दों पर चर्चा और मंथन का मंच है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष से सदन में बैठकर सरकार की बात सुनने और सकारात्मक तरीके से कार्यवाही में हिस्सा लेने की अपील की।1
- वेस्टीज स्पेशल टूर होटल क्लार्क आगरा और आगरा फोर्ट आज ही बिजनेस का जानकारी के लिए मुझे कॉल करें 98161 33991 राजकुमार आपका बिजनेस कोच बिलासपुर हिमाचल प्रदेश दोस्तों वेस्टीज से मिला हमें घूमने का मौका यहां इस बिजनेस का खासियत है आज ही इस बिजनेस के बारे में जानकारी ली और आज ही स्टार्ट करें 9816133991 आपका बिजनेस कोच राजकुमार बिलासपुर हिमाचल प्रदेश4
- 🚨 सेक्टर-7 में युवती से चाकू की नोक पर मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार 📍 पंचकूला: सेक्टर-7 में युवती से चाकू की नोक पर मोबाइल फोन लूटने के मामले में पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 36 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 👮♂️ आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों और लूटे गए मोबाइल के संबंध में पूछताछ कर रही है। ⚡ क्राइम ब्रांच की तेज कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे। #Panchkula #PanchkulaPolice #CrimeBranch #CrimeNews #BreakingNews #Sector7 #LootCase #PoliceAction #HaryanaPolice #KhabarAaj #सचकेसाथ1
- मॉडिफाइड बाइक और, प्रेशर होरन लगाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, पंचकुला पुलिस का बड़ा ऐक्शन, बाइक का क्यों किया, 21.500 का चालान और की कंपाउंड, ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, मोडिफाइड और प्रेशर होरन लगाने बालों पर करवाई,1
- सोलन से रहा भटककर पंचकूला पहुंची मानसिक रूप से बीमार युवती पंचकूला पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलवाया सोलन से रास्ता भटककर पंचकूला पहुंची मानसिक रुप से बीमार युवती, पुलिस ने सुरक्षित परिजनो से मिलवाया पंचकूला पुलिस गुमशुदा लोगों की सुरक्षित बरामदगी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। एक नये मामलें में पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से रास्ता भटककर पंचकूला पहुंची एक युवती को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलवाकर एक सराहनीय कार्य किया है। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार 25 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे एक 25 वर्षीय युवती, जो सोलन (हिमाचल प्रदेश) की निवासी है, मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण घर से बिना बताए निकल गई थी। बीती रात करीब 11 बजे हमारी टीम को गश्त के दौरान चंडीमंदिर लाईटों के पास वही युवती लावारिस अवस्था में भटकते हुए मिली। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल की अगुवाई में टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवती को सुरक्षित चंडीमंदिर थाना लाया गया जहां महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में युवती को सुरक्षित ठहराया गया। पूछताछ के दौरान युवती की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं पाई गई, जिस पर संवेदनशीलता के साथ उनकी जानकारी एकत्र कर पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा युवती का पता लगाने के बाद उसके परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों ने बताया कि युवती मानसिक बीमारी से ग्रसित है और उसका उपचार चल रहा है, साथ ही वह पहले भी घर से निकल चुकी थी। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवती को आज सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पंचकूला पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।1
- उत्तर प्रदेश के शामली मे हरयाणवी गायक अंकित बलियान को मारी गोली हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान की बुधवार शाम उत्तर प्रदेश के शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक वारदात शामली कोतवाली क्षेत्र की आर्यपुरी नाला पटरी पर स्थित जिम के बाहर हुई। बताया जा रहा है कि अंकित जिम में वर्कआउट कर रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक कॉल आई और कॉल करने वाले व्यक्ति से उनकी कथित तौर पर हॉट-टॉक/बहस हुई। जैसे ही वह जिम से बाहर निकलकर अपनी स्कॉर्पियो में बैठने लगे, पहले से मौजूद हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटनास्थल पर 20 से अधिक राउंड फायरिंग किए जाने की रिपोर्ट है। अंकित के शरीर में पांच गोलियां लगीं, जबकि उनकी गाड़ी पर भी गोलियां लगीं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंकित बालियान करीब 35 वर्ष के थे और मूल रूप से शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले बताए गए हैं। वह हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय थे और मासूम शर्मा सहित अन्य कलाकारों के साथ काम कर चुके थे। � मीडिया रिपोर्ट में सोनीपत के भोलू शाहपुरिया द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा सामने आया है। हालांकि इसे अभी पुलिस द्वारा सिद्ध तथ्य नहीं माना जाना चाहिए;1
- पंचकूला के पिंजौर में बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या, डायरी में लिखा- ‘मुझे मारने वाला मेरा पति है, प्लीज हेल्प’... वारदात से संबंधित एक CCTV वीडियो भी हो रहा है वायरल... पंचकूला के पिंजौर में रौनकg होटल के सामने वाली गली में एक बुटीक शॉप के अंदर महिला की गला काटकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान राजेंद्र कौर के रूप में हुई है, जो रतपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी और अपना बुटीक चलाती थी। जानकारी के अनुसार, महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में दुकान के बाहर गली में पड़ी थी और उसके हाथ में एक डायरी थी। स्थानीय लोगों ने जब उसे देखा तो राजू नामक व्यक्ति को इसकी सूचना दी। राजू ने एक बाइक सवार की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉ राजीव भारद्वाज के मुताबिक, महिला की हालत बेहद गंभीर थी और उसका गला पूरी तरह कटा हुआ था। वह पूरी तरह होश में नहीं थी। डॉक्टरों ने उपचार का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। शव को कालका अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। CCTV में कैद हुई वारदात। संदिग्ध घटना की सूचना मिलते ही पिंजौर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक व्यक्ति बुटीक के अंदर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद वही व्यक्ति दुकान से बाहर निकलकर शटर बंद करता नजर आया। इसके बाद घायल राजेंद्र कौर ने खुद दुकान का शटर खोला और बाहर निकली। CCTV फुटेज में वह गंभीर रूप से घायल हालत में तड़पती हुई भी दिखाई दे रही है। डायरी में लिखा- ‘मुझे मारने वाला मेरा पति है’... मामले में सबसे सनसनीखेज पहलू यह सामने आया है कि महिला के पास से बरामद डायरी में कथित तौर पर लिखा मिला— “मुझे मारने वाला मेरा पति है, प्लीज हेल्प… व सास और मेरी दो ननदें प्रीति व नीतू हैं और मेरा देवर है।” बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। डायरी में लिखी बातों और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज, डायरी में लिखी बातों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। महिला की हत्या किसने और किस वजह से की, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।1