Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानपुर देहात के बरौर में कानून व्यवस्था मजबूत करने को पुलिस ने बाजार और गलियों में पैदल गश्त की। अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया, साफ कहा कि गुंडागर्दी और अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं होगी। पुलिस की सक्रियता देख क्षेत्रवासियों ने संतुष्टि जताई।
Rajesh Kumar
कानपुर देहात के बरौर में कानून व्यवस्था मजबूत करने को पुलिस ने बाजार और गलियों में पैदल गश्त की। अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया, साफ कहा कि गुंडागर्दी और अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं होगी। पुलिस की सक्रियता देख क्षेत्रवासियों ने संतुष्टि जताई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सटटी पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म का आरोपी दुष्कर्म व पास्को एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल कानपुर देहात। सटटी थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के भाई ने 5 मई को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह और उसके पिता कारोबार के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं। घर पर में उसकी नाबालिग बहिन अकेली रहती है। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक 4 मई को उसकी नाबालिग बहिन को बहला- फुसलाकर सूनसान जगह ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग ने घर पहुंच परिजनों को बताया कि आरोपी ने घटना की जानकारी परिजनों को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। रविवार को आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सटटी थानाध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म का आरोपी अमरौधा निवासी हसीब भागने की फिराक में सलेमपुर मोड के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।1
- कानपुर देहात: ऑटो में महिलाओं के जेवर चोरी करने वाली दो शातिर अभियुक्ताएं गिरफ्तार कानपुर देहात: ऑटो में महिलाओं के जेवर चोरी करने वाली दो शातिर अभियुक्ताएं गिरफ्तार कानपुर देहात में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भोगनीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑटो में सफर कर रही महिलाओं को बातों में फंसाकर जेवर और पर्स चोरी करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के कब्जे से चोरी किए गए जेवर, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना भोगनीपुर क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी उर्मिला पत्नी भूरा सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने पति के साथ मूसानगर से भोगनीपुर ऑटो से आ रही थीं। रास्ते में दो महिलाएं एक बच्चे के साथ ऑटो में बैठीं। इसी दौरान एक महिला ने उनके छोटे बच्चे को गोद में लेने की बात कही, जबकि दूसरी महिला ने चालाकी से उनका पर्स अपने कब्जे में कर लिया। बाद में घर पहुंचने पर पता चला कि पर्स में रखी चांदी की पायल, बिछिया और आधार कार्ड चोरी हो चुके हैं। मामले में थाना भोगनीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शनिवार को भोगनीपुर चौराहे से दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान सुधा पत्नी राजकुमार कंजड़ निवासी फरुखनगर, गुरुग्राम हरियाणा तथा पूजा पत्नी सुमित कंजड़ निवासी फरुखनगर, गुरुग्राम हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्ताओं के कब्जे से 2 जोड़ी चांदी की पायल, 2 जोड़ी बिछिया, एक नाक की कील, 1740 रुपये नकद, एक ब्लेड, दो चाबियां, एक आधार कार्ड तथा बड़ी सेफ्टी पिन बरामद की है। पूछताछ में अभियुक्ताओं ने बताया कि वे हरियाणा से आकर अलग-अलग क्षेत्रों में सवारी वाहनों में महिलाओं को बातों में उलझाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थीं और बाद में दूसरी गाड़ी में बैठकर फरार हो जाती थीं। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध वीरेन्द्र बहादुर सिंह, महिला उपनिरीक्षक सुमन दीक्षित, उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार रंजन, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार तथा महिला कांस्टेबल प्रिया यादव शामिल रहीं।2
- सूर्या ओवरब्रिज के नीचे चला वाहन चेकिंग अभियान, तेज हॉर्न और संदिग्ध वाहनों की हुई जांच, पुलिस बल रहा मौजूद सिकंदरा कस्बे में रविवार शाम करीब 6 बजे सूर्या ओवरब्रिज के नीचे उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों तथा संदिग्ध भारी वाहनों की सघन जांच की। चेकिंग के दौरान कई भारी वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों, सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों के पालन की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और अवैध प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करने की हिदायत दी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।1
- कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के रेंवा गाँव में खेत में रखी अरहर की 10 बिस्वा फसल संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर राख हो गई। अचानक लगी भीषण आग से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।2
- उत्तर प्रदेश पुलिस के जनपद फतेहपुर के थाना खागा क्षेत्र में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ग्राम धरमंगदपुर नरवा में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान मदन लोधी समेत अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है उत्तर प्रदेश पुलिस के जनपद फतेहपुर के थाना खागा क्षेत्र में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ग्राम धरमंगदपुर नरवा में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान मदन लोधी समेत अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार, 09 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे यूपी-112 को सूचना मिली कि गांव में मारपीट हुई है और एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही यूपी-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान एक अन्य कॉल में एक व्यक्ति ने अपने पिता के लापता होने की जानकारी दी। जांच में दोनों सूचनाएं एक ही घटना से जुड़ी पाई गईं। मौके पर मिले शव की पहचान फूल सिंह लोधी (उम्र लगभग 40 वर्ष) निवासी ग्राम धरमंगदपुर नरवा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार शव पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मारपीट के कारण मौत होना प्रतीत हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक पक्ष और ग्राम प्रधान मदन लोधी के बीच जमीन बिक्री और दाखिल-खारिज को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि 7 मई को मृतक के भाई के साथ भी मदन लोधी और उसके साथियों द्वारा मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में 8 मई को चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस पहले से ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी घरों से फरार मिले। अब फूल सिंह लोधी की मौत के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर गोली लगने की जो बातें वायरल हो रही हैं, उनकी अब तक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट को घटनास्थल से गोली चलने के कोई स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों से तहरीर लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा और पूरे मामले की निष्पक्ष एवं विधिसम्मत जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।1
- औरैया ब्रह्म नगर चौकी इंचार्ज द्वारा द्वारा नाबालिक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, मामला औरैया कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड का बताया जा रहा है। औरैया ब्रह्म नगर चौकी इंचार्ज द्वारा द्वारा नाबालिक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, मामला औरैया कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड का बताया जा रहा है।1
- औरैया प्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आज प्रदेश जिला कार्यालय में संपन्न हुई प्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आज प्रदेश जिला कार्यालय में संपन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री श्री के.के. चतुर्वेदी ने की, बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने एवं पत्रकार हितों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई, बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने सर्वसम्मति से श्री मंजुल पांडेय को औरैया जनपद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया, राष्ट्रीय अध्यक्ष मो0 तारिक जकी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंजनी वाजपेई एवं प्रदेश संगठन मंत्री के.के. चतुर्वेदी के अनुमोदन पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मंजुल पांडेय से अपेक्षा व्यक्त की गई कि वह संगठन की निष्ठा, गरिमा एवं पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे, बैठक में अनेक पत्रकारों की उपस्थिति रही और सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।1
- आरोग्य मेले में बुखार और त्वचा रोगियों की बढ़ी संख्या सात मरीजों की खून की जांच कराई कानपुर देहात। राजपुर स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में वायरल बुखार के अलावा खुजली व त्वचा रोग के मरीज अधिक पहुंचे।इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने 43 मरीजों को इलाज कर निशुल्क दवाएं वितरित कर बीमारियों से बचने के उपाय बताए। राजपुर पीएचसी में इलाज कराने पहुंचे प्रताप नगर के कौशल, दिव्यांशी और मनोज कुमार ने बुखार और खांसी की समस्या बताई। वहीं भाल गांव के बुजुर्ग मान सिंह ने एक सप्ताह से सूखी खांसी व गले में सूजन की दिक्कत बताई। डॉ प्रियांक तिवारी व डॉ अनूप द्विवेदी ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण व जांच की। इस दौरान मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। आरोग्य मेले में पहुंचे 43 मरीजों में ज्यादातर मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीजों पहुंचे। वहीं बुखार और खांसी के मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। डॉक्टरों ने लोगों को बदलते मौसम में होने वाली बीमारी के लक्षण और उपाय बताए। मेले में फार्मासिस्ट भोलेन्द्र सिंह समेत स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।1