logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खबर जिला सागर से। डायल 112 जिला सागर दिनांक 13/03/26 *डी-मार्ट के पास ऑटो पलटने से केंद्रीय विद्यालय के दो छात्रों सहित चार घायल, डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से सभी को समय पर मिला उपचार* सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डी-मार्ट के पास एक सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें डायल-112 पुलिस की त्वरित कार्रवाई से समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया गया। पुलिस की तत्परता से घायलों को शीघ्र राहत मिली और बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4 के दो बच्चों को विश्वविद्यालय क्षेत्र से पीतल फैक्ट्री स्थित उनके घर (मोतीनगर क्षेत्र) छोड़ने के लिए ऑटो क्रमांक MP-15-ZL-5553 से ले जाया जा रहा था। इसी दौरान डी-मार्ट के पास अचानक एक मोटरसाइकिल ऑटो के सामने आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पलट गया। दुर्घटना में ऑटो में बैठे दोनों बच्चे घायल हो गए। वहीं सामने से आ रही एक महिला, जो अपने छोटे बच्चे को गोद में लिए हुए थी, भी दुर्घटना की चपेट में आकर घायल हो गई। इस प्रकार हादसे में कुल चार लोग घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भोपाल द्वारा तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम सागर को अवगत कराया गया। सागर कंट्रोल रूम द्वारा बिना विलंब किए मोतीनगर थाना क्षेत्र की एफआरवी (FRV) को मौके पर रवाना किया गया। एफआरवी में तैनात सहायक उप निरीक्षक नर्वद सिंह ठाकुर एवं एफआरवी पायलट साजिद खान ने मौके पर पहुंचकर मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए सभी घायलों को सुरक्षित पुलिस वाहन में बैठाकर तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका समय पर उपचार प्रारंभ किया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में डायल-112 की मदद आमजन के लिए बेहद भरोसेमंद साबित हो रही है। डायल-112 पुलिस की यह सराहनीय कार्रवाई एक बार फिर यह दर्शाती है कि आपात स्थिति में पुलिस सदैव नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर रहती है तथा मानवीय दृष्टिकोण से कार्य करते हुए तुरंत राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

2 hrs ago
user_हरिकृष्ण सोनी
हरिकृष्ण सोनी
पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

खबर जिला सागर से। डायल 112 जिला सागर दिनांक 13/03/26 *डी-मार्ट के पास ऑटो पलटने से केंद्रीय विद्यालय के दो छात्रों सहित चार घायल, डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से सभी को समय पर मिला उपचार* सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डी-मार्ट के पास एक सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें डायल-112 पुलिस की त्वरित कार्रवाई से समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया गया। पुलिस की तत्परता से घायलों को शीघ्र राहत मिली और बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4 के दो बच्चों को विश्वविद्यालय क्षेत्र से पीतल फैक्ट्री स्थित उनके घर (मोतीनगर क्षेत्र) छोड़ने के लिए ऑटो क्रमांक MP-15-ZL-5553 से ले जाया जा रहा था। इसी दौरान डी-मार्ट के पास अचानक एक मोटरसाइकिल ऑटो के सामने आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पलट गया। दुर्घटना में ऑटो में बैठे दोनों बच्चे घायल हो गए। वहीं सामने से आ रही एक महिला, जो अपने छोटे बच्चे को गोद में लिए हुए थी, भी दुर्घटना की चपेट में आकर घायल हो गई। इस प्रकार हादसे में कुल चार लोग घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भोपाल द्वारा तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम सागर को अवगत कराया गया। सागर कंट्रोल रूम द्वारा बिना विलंब किए मोतीनगर थाना क्षेत्र की एफआरवी (FRV) को मौके पर रवाना किया गया। एफआरवी में तैनात सहायक उप निरीक्षक नर्वद सिंह ठाकुर एवं एफआरवी पायलट साजिद खान ने मौके पर पहुंचकर मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए सभी घायलों को सुरक्षित पुलिस वाहन में बैठाकर तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका समय पर उपचार प्रारंभ किया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में डायल-112 की मदद आमजन के लिए बेहद भरोसेमंद साबित हो रही है। डायल-112 पुलिस की यह सराहनीय कार्रवाई एक बार फिर यह दर्शाती है कि आपात स्थिति में पुलिस सदैव नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर रहती है तथा मानवीय दृष्टिकोण से कार्य करते हुए तुरंत राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लोकेशन, बीना खिमलासा। दर्दनाक,हादसा, रिपोर्ट, ग्राउंड जीरो से। हरिकृष्ण सोनी,जिला संपादक, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें।mb,,, 7049459405, थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में मातम। सागर,बीना, खिमलासा। ​सदरपुर: क्षेत्र के सदरपुर टांडा, गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां चने,/राई /की थ्रेसिंग करते समय एक युवक थ्रेसर ,मशीन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ​घटना का विवरण,,,,, ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नंदू उर्फ नंदकिशोर (35 वर्ष), पिता गुलाब सिंह लोधी, निवासी सदरपुर के रूप में हुई है। मृतक के भाई निरेजन सिंह ने पुलिस को बताया कि नंदू सुबह करीब 9 बजे प्रेम के खेत पर चने की थ्रेसिंग (गहाई) करवाने गया था। ​दोपहर करीब 12:30 बजे, खेत मालिक प्रेम कुशवाहा ने फोन पर सूचना दी कि चने की लोंक (फसल) मशीन में डालते समय नंदू अनियंत्रित होकर थ्रेसर के अंदर चला गया। मशीन की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ​पुलिस कार्यवाही।,,,,,, ​सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग क्रमांक 9/26 दर्ज किया है और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (B.N.S.S) की धारा 194 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। ​पुलिस द्वारा शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है कि हादसा किस लापरवाही के कारण हुआ। मृतक अपने पीछे एक छोटा बालक और गर्भवती पत्नी को छोड़ गया है। रिपोर्ट ग्राउंड जीरो से हरिकृष्ण सोनी एडिटर इन चीफ जिला सागर। समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें।mb,,,,,, 7049459405,पर
    4
    लोकेशन, बीना खिमलासा।
दर्दनाक,हादसा,
रिपोर्ट, ग्राउंड जीरो से।
हरिकृष्ण सोनी,जिला संपादक, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें।mb,,, 7049459405,
थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में मातम।
सागर,बीना, खिमलासा।
​सदरपुर: क्षेत्र के सदरपुर टांडा, गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां चने,/राई /की थ्रेसिंग करते समय एक युवक थ्रेसर ,मशीन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
​घटना का विवरण,,,,,
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नंदू उर्फ नंदकिशोर (35 वर्ष), पिता गुलाब सिंह लोधी, निवासी सदरपुर के रूप में हुई है। मृतक के भाई निरेजन सिंह ने पुलिस को बताया कि नंदू सुबह करीब 9 बजे प्रेम के खेत पर चने की थ्रेसिंग (गहाई) करवाने गया था।
​दोपहर करीब 12:30 बजे, खेत मालिक प्रेम कुशवाहा ने फोन पर सूचना दी कि चने की लोंक (फसल) मशीन में डालते समय नंदू अनियंत्रित होकर थ्रेसर के अंदर चला गया। मशीन की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
​पुलिस कार्यवाही।,,,,,,
​सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग क्रमांक 9/26 दर्ज किया है और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (B.N.S.S) की धारा 194 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
​पुलिस द्वारा शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है कि हादसा किस लापरवाही के कारण हुआ।
मृतक अपने पीछे एक छोटा बालक और गर्भवती पत्नी को छोड़ गया है।
रिपोर्ट ग्राउंड जीरो से हरिकृष्ण सोनी एडिटर इन चीफ जिला सागर। समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें।mb,,,,,, 7049459405,पर
    user_हरिकृष्ण सोनी
    हरिकृष्ण सोनी
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *☝️मैहर,विधायक कप एम पी बिरला अखिल भारतीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट,आदर्श वॉलीबॉल क्लब आपका हार्दिक स्वागत वंदन अभिनंदन करता है जरूर पधारे* *आज का पहला मैच जो उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच शुरू हुआ*
    1
    *☝️मैहर,विधायक कप एम पी बिरला अखिल भारतीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट,आदर्श वॉलीबॉल क्लब आपका हार्दिक स्वागत वंदन अभिनंदन करता है जरूर पधारे*
*आज का पहला मैच जो उत्तर प्रदेश और हरियाणा  के बीच शुरू हुआ*
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Chanderi, Ashoknagar•
    1 hr ago
  • विदिशा में महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह आयोजित, 38 मेधावी बालिकाओं सहित कई महिलाओं का हुआ सम्मान विश्व महिला दिवस के अवसर पर विदिशा के रवींद्रनाथ टैगोर भवन में महिला सशक्तिकरण एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज, शिक्षा, पुलिस और प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मुकेश टंडन, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा और पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर महिलाओं के सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में बढ़ते योगदान की सराहना की गई तथा उन्हें समाज के विकास में समान भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेखा दुबे ने कविता पाठ कर आयोजन को प्रभावशाली बनाया। समारोह में UPSC Civil Services Examination 2025 में 260वीं रैंक प्राप्त करने वाली प्राची चौहान का विशेष रूप से सम्मान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2024–25 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली 38 बालिकाओं को सम्मानित किया गया। प्रत्येक बालिका को ₹5000, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस प्रकार कुल ₹1,90,000 की राशि वितरित की गई। इसके अलावा पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा पुलिस विभाग में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाली महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान एसडीओपी बासौदा शिखा भलावी, एसडीओपी कुरवाई रोशनी सिंह सहित अन्य महिला अधिकारियों को सम्मान मिला। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, खेल और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और समानता पर प्रकाश डालते हुए पुलिस विभाग द्वारा संचालित महिला सुरक्षा से जुड़ी पहलों — महिला ऊर्जा डेस्क, महिला हेल्पलाइन, निर्भया मोबाइल, शक्ति मोबाइल और नगर रक्षा समिति — की जानकारी भी दी तथा महिलाओं को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में विधायक मुकेश टंडन ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए लाडली बहना योजना और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे, एसडीओपी लटेरी अमरेश बोहरे सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और विभिन्न विभागों की महिलाएं उपस्थित रहीं।
    9
    विदिशा में महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह आयोजित, 38 मेधावी बालिकाओं सहित कई महिलाओं का हुआ सम्मान
विश्व महिला दिवस के अवसर पर विदिशा के रवींद्रनाथ टैगोर भवन में महिला सशक्तिकरण एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज, शिक्षा, पुलिस और प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में मुकेश टंडन, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा और पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर महिलाओं के सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में बढ़ते योगदान की सराहना की गई तथा उन्हें समाज के विकास में समान भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेखा दुबे ने कविता पाठ कर आयोजन को प्रभावशाली बनाया।
समारोह में UPSC Civil Services Examination 2025 में 260वीं रैंक प्राप्त करने वाली प्राची चौहान का विशेष रूप से सम्मान किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2024–25 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली 38 बालिकाओं को सम्मानित किया गया। प्रत्येक बालिका को ₹5000, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस प्रकार कुल ₹1,90,000 की राशि वितरित की गई।
इसके अलावा पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा पुलिस विभाग में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाली महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान एसडीओपी बासौदा शिखा भलावी, एसडीओपी कुरवाई रोशनी सिंह सहित अन्य महिला अधिकारियों को सम्मान मिला।
अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, खेल और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और समानता पर प्रकाश डालते हुए पुलिस विभाग द्वारा संचालित महिला सुरक्षा से जुड़ी पहलों — महिला ऊर्जा डेस्क, महिला हेल्पलाइन, निर्भया मोबाइल, शक्ति मोबाइल और नगर रक्षा समिति — की जानकारी भी दी तथा महिलाओं को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम के अंत में विधायक मुकेश टंडन ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए लाडली बहना योजना और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे, एसडीओपी लटेरी अमरेश बोहरे सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और विभिन्न विभागों की महिलाएं उपस्थित रहीं।
    user_Sanjeev Soni
    Sanjeev Soni
    Court reporter ग्यारसपुर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जाखलौन ललितपुर हम आपको बता दें मामला कस्बा जाखलोंन का है नमामि गंगेयोजना के अंतर्गत हर गली-गली में पाइप लाइन डाली गई थी जो अब भ्रष्टाचार की भेंट चर चुकी है और आए दिन खुदाई होती खुदाई जिसको लेकर ग्रामवासी परेशान नजर आते हैं और बार-बार खुदाई होने से निकलने में दिक्कत होती है और दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है मेंन बाजार में लगभग चार दिन से अलग-अलग जगह पर लीकेज होने से ग्राम वासियों को बारि समस्या का सामना करना पड़ा
    2
    जाखलौन  ललितपुर हम आपको बता दें मामला कस्बा जाखलोंन   का है नमामि गंगेयोजना के अंतर्गत  हर गली-गली में पाइप लाइन डाली गई थी जो अब भ्रष्टाचार की भेंट चर चुकी है और आए दिन खुदाई होती  खुदाई जिसको लेकर ग्रामवासी  परेशान नजर आते हैं और बार-बार खुदाई होने से निकलने में दिक्कत होती है और दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है मेंन बाजार में लगभग  चार दिन से अलग-अलग जगह पर लीकेज होने से ग्राम वासियों को बारि समस्या का सामना करना पड़ा
    user_नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
    नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य @keshavmaurya2022 जी के जनपद ललितपुर आगमन पर मा. राज्य मंत्री श्री मनोहर लाल पंथ जी, व सम्मानित पार्टी पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने स्नेह व उत्साहपूर्वक भव्य स्वागत किया #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #Up_Lalitpur @jay_bajni_baba_khadowara follow/share करें
    1
    उत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य @keshavmaurya2022 जी के जनपद ललितपुर आगमन पर मा. राज्य मंत्री श्री मनोहर लाल पंथ जी, व सम्मानित पार्टी पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने स्नेह व उत्साहपूर्वक भव्य स्वागत किया 
#हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज 
#latestnews #Up_Lalitpur 
@jay_bajni_baba_khadowara follow/share करें
    user_जय बजनी बाबा खडोवरा
    जय बजनी बाबा खडोवरा
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • थाना कोतवाली, ललितपुर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 395 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 5000 ली लहन मौके पर नष्ट कर कुल-14 नफर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर की बाइट।
    1
    थाना कोतवाली, ललितपुर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 395 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 5000 ली लहन मौके पर नष्ट कर कुल-14 नफर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर की बाइट।
    user_Pradumn tiwari (journalist)
    Pradumn tiwari (journalist)
    Video Creator ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट सतना मध्य प्रदेश 9974778863
    1
    शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट सतना मध्य प्रदेश 9974778863
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Chanderi, Ashoknagar•
    3 hrs ago
  • शमशाबाद के सांगुल में बिजली कटौती से परेशान लोगों ने लगाया जाम शमशाबाद के अंतर्गत आने वाले सांगुल गांव में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि गांव में पिछले कई दिनों से बार-बार बिजली कटने और लंबे समय तक सप्लाई बंद रहने से लोग परेशान थे। गर्मी बढ़ने और जरूरी कामकाज प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी। ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की। जाम लगने से कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने के बाद मौके पर स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम खत्म किया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे आगे भी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    1
    शमशाबाद के सांगुल में बिजली कटौती से परेशान लोगों ने लगाया जाम
शमशाबाद के अंतर्गत आने वाले सांगुल गांव में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए सड़क पर जाम लगा दिया।
बताया जा रहा है कि गांव में पिछले कई दिनों से बार-बार बिजली कटने और लंबे समय तक सप्लाई बंद रहने से लोग परेशान थे। गर्मी बढ़ने और जरूरी कामकाज प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी।
ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की। जाम लगने से कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।
सूचना मिलने के बाद मौके पर स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम खत्म किया।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे आगे भी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    user_Sanjeev Soni
    Sanjeev Soni
    Court reporter ग्यारसपुर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • झांसी बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री #प्रदीप_जैन_आदित्य Pradeep Jain Aditya के नेतृत्व में निकाला मशाल जुलूस, #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #viralpost #latestnews upnews @jay_bajni_baba_khadowara follow/share करें
    1
    झांसी बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री #प्रदीप_जैन_आदित्य Pradeep Jain Aditya के नेतृत्व में निकाला मशाल जुलूस,
#हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #viralpost #latestnews upnews
@jay_bajni_baba_khadowara follow/share करें
    user_जय बजनी बाबा खडोवरा
    जय बजनी बाबा खडोवरा
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.