रायपुर, मसूदा और विजयनगर के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा | प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर जारी हुई सूची भाजपा ने खोले पत्ते: ब्यावर में पुष्पा बलदूआ, जैतारण में भैणा राम अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रायपुर, मसूदा और विजयनगर के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा | प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर जारी हुई सूची ब्यावर जिले में नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार जारी सूची में ब्यावर नगर परिषद सहित रायपुर, मसूदा, विजयनगर और जैतारण नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। ब्यावर नगर परिषद में पुष्पा बलदूआ को प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने सामान्य वर्ग की सीट पर श्रीमती पुष्पा बलदूआ पत्नी जयकिशन बलदूआ के नाम की घोषणा की है। वहीं जैतारण नगर पालिका में ओबीसी वर्ग से भैणा राम को भाजपा ने अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। भैणा राम पुत्र छगा राम माली के नाम की घोषणा के साथ ही जैतारण में अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर स्पष्ट हो गई है। इसी क्रम में रायपुर नगर पालिका में सामान्य वर्ग से मदन लाल पुत्र रामसुख माली, मसूदा नगर पालिका में सामान्य वर्ग से टीकम चंद पुत्र मोहन लाल माली तथा विजयनगर नगर पालिका में सामान्य महिला वर्ग से ममता मोदी पत्नी अमित मोदी को भाजपा ने अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। इन पांच निकायों में भाजपा के प्रत्याशी - ब्यावर नगर परिषद: पुष्पा बलदूआ - रायपुर नगर पालिका: मदन लाल माली - मसूदा नगर पालिका: टीकम चंद माली - विजयनगर नगर पालिका: ममता मोदी - जैतारण नगर पालिका: भैणा राम माली प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही संबंधित नगर निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। अब सभी की निगाहें अध्यक्ष पद के चुनाव और बोर्ड गठन की आगामी प्रक्रिया पर रहेंगी।

- ब्यावर में बंद मकान में चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुए संदिग्ध चोर ब्यावर में बंद मकान में चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुए संदिग्ध चोर नंद नगर गली नंबर 4 स्थित आर.के. विला में देर रात वारदात का प्रयास, पड़ोसियों के जागने पर भागे संदिग्ध ब्यावर। शहर के नंद नगर गली नंबर 4 स्थित आर.के. विला में देर रात अज्ञात संदिग्धों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। मकान पिछले करीब 3-4 महीनों से बंद बताया जा रहा है और मकान मालिक बाहर रहते हैं। जानकारी के अनुसार, देर रात संदिग्ध चोर चोरी की बाइक पर सवार होकर बंद मकान के पास पहुंचे और वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। इस दौरान मकान के आसपास लगे CCTV कैमरों में संदिग्धों की गतिविधियां कैद हो गईं। इसी बीच पड़ोसियों को मकान के आसपास संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। पड़ोसियों के जागने और हलचल होने पर संदिग्ध चोर वारदात को अंजाम दिए बिना मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों की सजगता के चलते चोरी की वारदात होने से टल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित केशव कंजानि ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- जैतारण (ब्यावर ) भाजपा के भैणाराम गेहलोत बने नगर पालिका जैतारण के अध्यक्ष भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने की नाम की घोषणा। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश पंचारिया की तरफ से भेणाराम जी गेहलोत के नगर पालिका जैतारण के अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।2
- जैतारण नगर पालिका अध्यक्ष भे नाराम गहलोत का भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने के बाद जुलूस निकालते हुए जैतारण राधेश्याम दाधीच जैतारण नगर पालिका अध्यक्ष भेनाराम गहलोत का भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने के बाद जुलूस निकालते हुए1
- बर में गुर्जर समाज की पैदल यात्रा जैतारण से देवमाली पहुंचेगी जैतारण से देवमाली तक गुर्जर समाज की ओर से पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस 4दौरान आज बर से सैकड़ों समाजबंधु बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल होकर आस्था, एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देंगे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाजबंधुओं द्वारा यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य समाज में एकजुटता, भाईचारा और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करना है।1
- मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री ने किए श्री सवाई भोज मंदिर के दर्शन महंत श्री श्री 1008 सुरेश दास जी महाराज का लिया आशीर्वाद लक्ष्मी नारायण गोरा है मध्यप्रदेश के वीर तेजा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आसींद/ आसींद कस्बे में गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण मंदिर पर भादवी छठ के चलते श्रद्धालुओं का आना जारी है वही आज मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं वीर तेजा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गोरा सवाई भोज मंदिर पहुंचे जहां श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण मंदिर के दर्शन किए और बड़े सवाई भोज महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया वही मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत सत्कार किया, इस मौके पर जन टीवी से बात करते हुए मध्य प्रदेश के केबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण गोरा ने बताया की मेरा सौभाग्य है जिसके चलते आज सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी महाराज के दर्शन करने का लाभ मिला है आसींद मंजूर 94138895964
- पीसांगन :नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए आज जीरो नामांकन,कल नामांकन की आखिरी तारीख... पीसांगन नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के पहले दिन आज एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ। रिटर्निंग अधिकारी मोहन चौधरी के अनुसार नामांकन 15-16 सितंबर तक होना है। कल 16 सितंबर आखिरी तारीख है। 17 को जांच, आवश्यक हुआ तो 21 को होगा मतदान।2
- पीसांगन नगर पालिका का पहला अध्यक्ष कौन बनेगा, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में अलग-अलग जगह पर बैठकों का दौर जारी, पहला अध्यक्ष कुमावत समाज का बनने की संभावना पीसांगन नगर पालिका का पहला अध्यक्ष कौन बनेगा, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में अलग-अलग जगह पर बैठकों का दौर जारी, पहला अध्यक्ष कुमावत समाज का बनने की संभावना1
- गोगाजी महाराज मंदिर के चबूतरे का जीर्णोद्धार कार्य जारी, कोटा स्टोन से निखरेगा सौंदर्य गोगाजी महाराज मंदिर के चबूतरे का जीर्णोद्धार कार्य जारी, कोटा स्टोन से निखरेगा सौंदर्य बर। ग्राम के जोधपुर रोड स्थित मुख्य दरवाजे के पास वर्षों पुराने गोगाजी महाराज मंदिर के चबूतरे का जीर्णोद्धार कार्य समाजसेवी वीरेंद्र मेवाड़ा के द्वारा करवाया जा रहा है। चबूतरे पर कोटा स्टोन लगाने का कार्य पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी है। जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद गोगाजी महाराज मंदिर के चबूतरे का स्वरूप निखरने के साथ ही मंदिर के सौंदर्य में भी बढ़ोतरी होगी। गौरतलब है कि गोगा नवमी के अवसर पर आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी वीरेंद्र मेवाड़ा ने मंदिर के चबूतरे की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों के बीच चबूतरे पर कोटा स्टोन लगवाने की घोषणा की थी। घोषणा के अगले ही दिन से जीर्णोद्धार कार्य शुरू करवा दिया गया। मंदिर के चबूतरे के जीर्णोद्धार को लेकर ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों ने समाजसेवी वीरेंद्र मेवाड़ा का आभार जताते हुए उनके इस कार्य की सराहना की।1