logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जरूरतमंद परिवारों के सहारे बना युवा दल, दो परिवारों को पूरे माह की राशन सामग्री उपलब्ध कराई मानवता की मिसाल पेश करते हुए लंबे समय से कर रहा सहयोग, पैरों की समस्या से जूझ रही महिलाओं के उपचार में भी जुटा जरूरतमंद परिवारों की मदद और मानवता की सेवा के लिए कार्यरत युवा दल ने बुधवार को दो जरूरतमंद परिवारों को पूरे महीने की राशन सामग्री उपलब्ध कराकर सहयोग किया। संस्था की ओर से लंबे समय से दोनों परिवारों की परिस्थितियों को देखते हुए नियमित रूप से मदद की जा रही है। राशन सामग्री मिलने से परिवारों को दैनिक जरूरतों के लिए राहत मिली। पहला मामला मारवाड़ चौराहे के समीप किराए के मकान में रहने वाली संजू बाई सुतार का है। एक पैर से दिव्यांग संजू बाई के पति नरेश कुमार का करीब सात माह पूर्व निधन हो गया था। परिवार में 10 वर्षीय बेटा है। पति के निधन के बाद परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी संजू बाई पर आ गई। आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए आसपास के लोगों ने युवा दल से संपर्क कर परिवार की मदद की अपील की। इसके बाद युवा दल पिछले करीब दो माह से परिवार की सहायता कर रहा है। बुधवार को भी संस्था की ओर से पूरे महीने की राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। दो ऑपरेशन के बाद भी काम करने में असमर्थ, युवा दल ने बढ़ाया मदद का हाथ दूसरा मामला रोसली रोड स्थित आजाद कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली राधा बाई का है। राधा बाई के पैर के दो ऑपरेशन हो चुके हैं, जिनमें एक - रामगंजमंडी और दूसरा झालावाड़ में कराया - गया। इसके बावजूद वह अभी काम करने - की स्थिति में नहीं हैं। पति के साथ नहीं रहने - के कारण परिवार की जिम्मेदारी उनके ऊपर - है। उनकी एक बेटी है, जो पढ़ाई कर रही है। - आसपास रहने वाले लोगों की अपील पर - युवा दल पिछले करीब ढाई वर्ष से राधा बाई - के परिवार की मदद कर रहा है। बुधवार को - संस्था की ओर से उनके घर पूरे महीने की - राशन सामग्री पहुंचाई गई। इसके साथ ही - उनके पैर के उपचार में भी युवा दल सहयोग - कर रहा है। मदद के साथ सम्मान और - आत्मनिर्भरता का भाव युवा दल के सदस्यों - ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों तक सहायता - पहुंचाना केवल राशन उपलब्ध कराने तक - सीमित नहीं है, बल्कि कठिन परिस्थितियों में - उनके साथ खड़े रहना भी सेवा का हिस्सा है। - संस्था की ओर से आसपास के लोगों की - सूचना और अपील के आधार पर जरूरतमंद - परिवारों की पहचान कर यथासंभव सहायता - की जाती है। दोनों परिवारों ने राशन सामग्री - और लगातार मिल रहे सहयोग के लिए युवा - दल के सदस्यों का आभार जताया। संस्था के - इस प्रयास से जरूरतमंद परिवारों को दैनिक - जीवन में राहत मिलने के साथ यह संदेश भी - गया कि मुश्किल समय में समाज उनके साथ - खड़ा है।

2 hrs ago
user_Mangilal Charan
Mangilal Charan
Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
2 hrs ago
ad885fd2-bef3-4ec9-9782-ca7c0a7997db

जरूरतमंद परिवारों के सहारे बना युवा दल, दो परिवारों को पूरे माह की राशन सामग्री उपलब्ध कराई मानवता की मिसाल पेश करते हुए लंबे समय से कर रहा सहयोग, पैरों की समस्या से जूझ रही महिलाओं के उपचार में भी जुटा जरूरतमंद परिवारों की मदद और मानवता की सेवा के लिए कार्यरत युवा दल ने बुधवार को दो जरूरतमंद परिवारों को पूरे महीने की राशन सामग्री उपलब्ध कराकर सहयोग किया। संस्था की ओर से लंबे समय से दोनों परिवारों की परिस्थितियों को देखते हुए नियमित रूप से मदद की जा रही है। राशन सामग्री मिलने से परिवारों को दैनिक जरूरतों के लिए राहत मिली। पहला मामला मारवाड़ चौराहे के समीप किराए के मकान में रहने वाली संजू बाई सुतार का है। एक पैर से दिव्यांग संजू बाई के पति नरेश कुमार का करीब सात माह पूर्व निधन हो गया था। परिवार में 10 वर्षीय बेटा है। पति के निधन के बाद परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी संजू बाई पर आ गई। आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए आसपास के लोगों ने युवा दल से संपर्क कर परिवार की मदद की अपील की। इसके बाद युवा दल पिछले करीब दो माह से परिवार की सहायता कर रहा है। बुधवार को भी संस्था की ओर से पूरे महीने की राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। दो ऑपरेशन के बाद भी काम करने में असमर्थ, युवा दल ने बढ़ाया मदद का हाथ दूसरा मामला रोसली रोड स्थित आजाद कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली राधा बाई का है। राधा

cc3f2d31-37ed-4b03-b650-df18c3222909

बाई के पैर के दो ऑपरेशन हो चुके हैं, जिनमें एक - रामगंजमंडी और दूसरा झालावाड़ में कराया - गया। इसके बावजूद वह अभी काम करने - की स्थिति में नहीं हैं। पति के साथ नहीं रहने - के कारण परिवार की जिम्मेदारी उनके ऊपर - है। उनकी एक बेटी है, जो पढ़ाई कर रही है। - आसपास रहने वाले लोगों की अपील पर - युवा दल पिछले करीब ढाई वर्ष से राधा बाई - के परिवार की मदद कर रहा है। बुधवार को - संस्था की ओर से उनके घर पूरे महीने की - राशन सामग्री पहुंचाई गई। इसके साथ ही - उनके पैर के उपचार में भी युवा दल सहयोग - कर रहा है। मदद के साथ सम्मान और - आत्मनिर्भरता का भाव युवा दल के सदस्यों - ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों तक सहायता - पहुंचाना केवल राशन उपलब्ध कराने तक - सीमित नहीं है, बल्कि कठिन परिस्थितियों में - उनके साथ खड़े रहना भी सेवा का हिस्सा है। - संस्था की ओर से आसपास के लोगों की - सूचना और अपील के आधार पर जरूरतमंद - परिवारों की पहचान कर यथासंभव सहायता - की जाती है। दोनों परिवारों ने राशन सामग्री - और लगातार मिल रहे सहयोग के लिए युवा - दल के सदस्यों का आभार जताया। संस्था के - इस प्रयास से जरूरतमंद परिवारों को दैनिक - जीवन में राहत मिलने के साथ यह संदेश भी - गया कि मुश्किल समय में समाज उनके साथ - खड़ा है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भोले के जयकारों से गूंज उठा पीपल्दा भव्य कांवड़ यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब दरा क्षेत्र के प्रसिद्ध किशोर सागर बालाजी मंदिर मोरुकला से पवित्र जल लेकर रवाना हुएं कांवड़ यात्रा,हर हर महादेव भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा मोरुकला, पीपल्दा गांव कि महिलाएं एवं युवा साथी बुधवार को प्रसिद्ध किसोर बालाजी शिव मंदिर से पवित्र जल लेकर रवाना हुईं कांवड़ यात्रा जैसी हीं दरा स्टेशन क़स्बे में प्रवेश किया जों ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हर हर महादेव भोले कि जयकारों कि आवाज़ गूंजने लगी। कावड़ यात्रा सड़क मार्ग से मोरुकला दरा स्टेशन से मुकन्दरा अभ्यारण क्षेत्र मार्ग से होकर दरा गांव पहुंची जहां सभी कांवड़ियों को पीपल्दा युवा साथियों ने जलपान और फल फूट अल्पाहार का वितरण किया इस मौके पर दरा गांव में भोलेनाथ के जयकारों और भजनों से गूंज उठा। श्रद्धालु भगवान शिव के भजनों पर थिरकते हुएं और जयकारे लगाते हुए यात्रा में आगे बढ़े। इसके बाद यात्रा दरा नाल से अमझार नदी कि रियासत कालीन पुलिया से होकर कमलपुरा फोर-लेन से सीधे पीपल्दा में प्रवेश किया, जहां पंचायत के पास ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रा का फूल माला और आरती कर स्वागत किया इसके बाद सभी कांवड़ियों कों फल वितरित किया गया, जैसे ही कांवड़ यात्रा गांव कि तरफ़ आगे बढ़ी तो ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भजनो पर झूमते गाते हुएं कांवड़ यात्रा में शामिल होकर आगे चलते हुए हर हर महादेव बम बम भोले शिव तेरी महिमा जैसे जयकारे गूंजने लगें, जगह-जगह गांव में कांवड़ियों का स्वागत किया, इसके बाद कांवड़ यात्रा सीधे गांव के अन्दर श्री लक्ष्मीनारायण भगवान मंदिर पर पहुंचीं जहां श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर कांवड़ यात्रा के पवित्र जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया, 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से पूरे गांव में भत्क्तिमय माहौल बन गया ,हर किसे के चेहरे पर ख़ुशी छाई हुई थी,डिजे के भजनों पर महिलाएं झूमने लगी, यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवा शामिल थें जों पूरे रास्तेभर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से माहौल भत्तित्तमय बनाते नज़र आएं। महादेव मंदिर पर भगवान शिव कि विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना करके कावड़ में लाए गए पवित्र जल से भगवान महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। तब पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
    4
    भोले के जयकारों से गूंज उठा पीपल्दा भव्य कांवड़ यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब 
दरा क्षेत्र के प्रसिद्ध किशोर सागर बालाजी मंदिर मोरुकला से पवित्र जल लेकर रवाना हुएं कांवड़ यात्रा,हर हर महादेव भोलेनाथ के जयकारों  से गूंजा मोरुकला, पीपल्दा गांव कि महिलाएं एवं युवा साथी बुधवार को प्रसिद्ध किसोर बालाजी शिव मंदिर से पवित्र जल लेकर रवाना  हुईं कांवड़ यात्रा जैसी हीं दरा स्टेशन क़स्बे में प्रवेश किया जों  ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हर हर महादेव भोले कि जयकारों कि आवाज़ गूंजने लगी। कावड़  यात्रा सड़क मार्ग से मोरुकला दरा स्टेशन से मुकन्दरा अभ्यारण क्षेत्र मार्ग से होकर दरा गांव पहुंची जहां सभी कांवड़ियों को पीपल्दा युवा साथियों ने जलपान और फल फूट अल्पाहार का वितरण किया इस मौके पर दरा गांव में भोलेनाथ के जयकारों और भजनों से गूंज उठा। श्रद्धालु भगवान शिव के भजनों पर थिरकते हुएं और जयकारे लगाते हुए यात्रा में आगे बढ़े। इसके बाद यात्रा दरा नाल से अमझार नदी कि रियासत कालीन पुलिया से होकर कमलपुरा फोर-लेन से सीधे पीपल्दा में प्रवेश किया, जहां पंचायत के पास ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रा का फूल माला और आरती कर स्वागत किया इसके बाद सभी कांवड़ियों कों फल वितरित किया गया, जैसे ही कांवड़ यात्रा गांव कि तरफ़ आगे बढ़ी तो ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भजनो पर झूमते गाते हुएं कांवड़ यात्रा में शामिल होकर आगे चलते हुए हर हर महादेव बम बम भोले शिव तेरी महिमा जैसे जयकारे गूंजने लगें, जगह-जगह गांव में कांवड़ियों का स्वागत किया, इसके बाद कांवड़ यात्रा सीधे गांव के अन्दर श्री लक्ष्मीनारायण भगवान 
मंदिर पर पहुंचीं जहां श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर कांवड़ यात्रा के पवित्र जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया,
'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से पूरे गांव में भत्क्तिमय  माहौल बन गया ,हर किसे के चेहरे पर ख़ुशी छाई हुई थी,डिजे के भजनों पर महिलाएं झूमने लगी,
यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवा शामिल थें जों पूरे रास्तेभर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से माहौल भत्तित्तमय बनाते नज़र आएं।
महादेव मंदिर पर  भगवान शिव कि विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना करके कावड़ में लाए गए पवित्र जल से भगवान महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। तब पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • वार्ड 5 के दावेदार शाहरुख मंसूरी ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस का किया भव्य स्वागत इमाम साहब ने दुआओं से नवाजा *वार्ड 5 के दावेदार शाहरुख मंसूरी ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस का किया भव्य स्वागत इमाम साहब ने दुआओं से नवाजा* *सुकेत नगर (कोटा)।* नगर में चुनावी सरगर्मियों के बीच जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर भाईचारे की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई। वार्ड नंबर 5 से पार्षद पद की दावेदारी कर रहे शाहरुख भाई टायर वाले ने जुल्मी रोड पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल लोगों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान जुल्मी रोड मस्जिद के इमाम साहब ने शाहरुख मंसूरी को आगे की सियासी पारी के लिए दुआओं से नवाजा। इसके बाद मंसूरी की ओर से जुलूस में आए सभी लोगों में तबर्रुक तकसीम किया गया। इस मौके पर शाहरुख मंसूरी ने कहा कि उन्हें मंसूरी समाज के साथ-साथ सर्व समाज और सभी धर्मों के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी को इस जनसमर्थन पर विचार करना चाहिए। मुझे शीर्ष नेतृत्व पर पूरा भरोसा है, पार्टी जो भी फैसला करेगी बेहतरीन करेगी। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    1
    वार्ड 5 के दावेदार शाहरुख मंसूरी ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस का किया भव्य स्वागत इमाम साहब ने दुआओं से नवाजा
*वार्ड 5 के दावेदार शाहरुख मंसूरी ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस का किया भव्य स्वागत इमाम साहब ने दुआओं से नवाजा*
*सुकेत नगर (कोटा)।* नगर में चुनावी सरगर्मियों के बीच जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर भाईचारे की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई।
वार्ड नंबर 5 से पार्षद पद की दावेदारी कर रहे शाहरुख भाई टायर वाले ने जुल्मी रोड पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल लोगों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
इस दौरान जुल्मी रोड मस्जिद के इमाम साहब ने शाहरुख मंसूरी को आगे की सियासी पारी के लिए दुआओं से नवाजा। इसके बाद मंसूरी की ओर से जुलूस में आए सभी लोगों में तबर्रुक तकसीम किया गया।
इस मौके पर शाहरुख मंसूरी ने कहा कि उन्हें मंसूरी समाज के साथ-साथ सर्व समाज और सभी धर्मों के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी को इस जनसमर्थन पर विचार करना चाहिए। मुझे शीर्ष नेतृत्व पर पूरा भरोसा है, पार्टी जो भी फैसला करेगी बेहतरीन करेगी।
जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    user_Shahrukh Khan
    Shahrukh Khan
    Speech Therapist रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • झालावाड़-झालरापाटन कालीसिंध थर्मल परिवार द्वारा रक्षाबंधन पर्व से पूर्व उँड़ल विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को स्कूली बैग वितरण कर “शिक्षा के लिए सुरक्षा” का संकल्प लिया। झालावाड़-झालरापाटन कालीसिंध विद्युत तापीय परियोजना के कार्मिकों द्वारा झालरापाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत खानपुरिया के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उँड़ल में माँ बाड़ी केंद्र आंगनवाड़ी सहित विद्यालयों के समस्त 90 विद्यार्थियों को स्कूली बैग के साथ ही पेन, पेंसिल सहित अन्य स्टेशनरी का वितरण किया गया ! अधीक्षण अभियंता जी एस राजपुरोहित ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन पढ़ाई करने के साथ ही राष्टसेवा करते हुए एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया! अधीक्षण अभियंता आई आर चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को प्रतिदिन शिक्षकों के द्वारा दिए जाने वाले गृहकार्य को समय पर पूरा करने के साथ ही उनकी बातों का ध्यान रखते हुए उनका जीवन में पालन करने के लिए प्रेरित किया! प्लांट अटेंडेंट भैरू राम सैनी द्वारा स्वरचित कविता कलम की ताक़त और कामयाबी का नया बस्ता (बैग)“ के द्वारा वितरित किये गये स्कूली बैगों को बड़े सपनों से जोड़ते हुए जीवन में सफलता का रास्ता बताया ! थर्मल तापीय विद्युत परियोजना से अधीक्षण अभियंता ईरा राम चौधरी, जी एस राजपुरोहित, अधिशासी अभियंता किशोर कुमार,गोवर्धन लाल मीना,ऋषि भार्गव,सहायक अभियंता सौरभ दूबे,कनिष्ठ अभियंता मुनेश कुमार,प्लांट अटेंडेंट। रमेश जजोटिया द्वारा विद्यालय परिवार की तरफ़ से समस्त कालीसिंध थर्मल परिवार का हार्दिक आभार जताया गया और समस्त विद्यार्थियों ने भी थर्मल परिवार को धन्यवाद देते हुए हर्ष व्यक्त किया!
    2
    झालावाड़-झालरापाटन कालीसिंध थर्मल परिवार द्वारा रक्षाबंधन पर्व से पूर्व उँड़ल विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को स्कूली बैग वितरण कर “शिक्षा के लिए सुरक्षा” का संकल्प लिया।
झालावाड़-झालरापाटन कालीसिंध विद्युत तापीय परियोजना के कार्मिकों द्वारा झालरापाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत खानपुरिया के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उँड़ल में माँ बाड़ी केंद्र आंगनवाड़ी सहित विद्यालयों के समस्त 90 विद्यार्थियों को स्कूली बैग के साथ ही पेन, पेंसिल सहित अन्य स्टेशनरी का वितरण किया गया ! 
अधीक्षण अभियंता जी एस राजपुरोहित ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन पढ़ाई करने के साथ ही राष्टसेवा करते हुए एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया! 
अधीक्षण अभियंता आई आर चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को प्रतिदिन शिक्षकों के द्वारा दिए जाने वाले गृहकार्य को समय पर पूरा करने के साथ ही उनकी बातों का ध्यान रखते हुए उनका जीवन में पालन करने के लिए प्रेरित किया!
प्लांट अटेंडेंट भैरू राम सैनी द्वारा स्वरचित कविता 
कलम की ताक़त और कामयाबी का नया बस्ता (बैग)“ के द्वारा वितरित किये गये स्कूली बैगों को बड़े सपनों से जोड़ते हुए जीवन में सफलता का रास्ता बताया !
थर्मल तापीय विद्युत परियोजना से अधीक्षण अभियंता ईरा राम चौधरी, जी एस राजपुरोहित, अधिशासी अभियंता किशोर कुमार,गोवर्धन लाल मीना,ऋषि भार्गव,सहायक अभियंता  सौरभ दूबे,कनिष्ठ अभियंता मुनेश कुमार,प्लांट अटेंडेंट।
रमेश जजोटिया द्वारा विद्यालय परिवार की तरफ़ से समस्त कालीसिंध थर्मल परिवार का  हार्दिक आभार जताया गया और समस्त विद्यार्थियों ने भी थर्मल परिवार को धन्यवाद देते हुए हर्ष व्यक्त किया!
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • साहित्यकार स्व. दुर्गादान के शोक में शामिल हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर झालावाड़ / खानपुर । राजस्थानी भाषा के प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ के निधन की सूचना पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बुधवार शाम उनके पैतृक गांव जोलपा पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई और परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। मंत्री दिलावर करीब एक घंटे तक गांव में रुके। इस दौरान उन्होंने स्व. गौड़ के पुत्र एवं राष्ट्रीय कवि निशामुनि गौड़ से बातचीत की और उनके निधन से संबंधित घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने दिवंगत साहित्यकार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजस्थानी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। दिलावर ने कहा कि स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ ने अपनी लेखनी के माध्यम से राजस्थानी भाषा और संस्कृति को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन साहित्य जगत के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
    3
    साहित्यकार स्व. दुर्गादान के शोक में शामिल हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
झालावाड़ / खानपुर । राजस्थानी भाषा के प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ के निधन की सूचना पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बुधवार शाम उनके पैतृक गांव जोलपा पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई और परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
मंत्री दिलावर करीब एक घंटे तक गांव में रुके। इस दौरान उन्होंने स्व. गौड़ के पुत्र एवं राष्ट्रीय कवि निशामुनि गौड़ से बातचीत की और उनके निधन से संबंधित घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने दिवंगत साहित्यकार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजस्थानी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।
दिलावर ने कहा कि स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ ने अपनी लेखनी के माध्यम से राजस्थानी भाषा और संस्कृति को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन साहित्य जगत के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
    user_Hadoti Khabar
    Hadoti Khabar
    Newspaper publisher Jhalrapatan, Jhalawar•
    20 hrs ago
  • नेपाल मे बाढ के कारण फंसे एक युवक को ऐसे किया गया रेस्कु
    1
    नेपाल मे बाढ के कारण फंसे एक युवक को ऐसे किया गया रेस्कु
    user_Pradeep Kumar bairwa
    Pradeep Kumar bairwa
    Content Creator (YouTuber) कनवास, कोटा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • रक्षाबंधन से पहले बाजार में जाम ही जाम।खानपुर में त्योहार की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के बीच दुकानों के आगे 3 से 10 फीट तक अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी। हर घंटे जाम, सड़कों पर वाहनों की कतार और पैदल राहगीर परेशान।
    1
    रक्षाबंधन से पहले बाजार में जाम ही जाम।खानपुर में त्योहार की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के बीच दुकानों के आगे 3 से 10 फीट तक अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी। हर घंटे जाम, सड़कों पर वाहनों की कतार और पैदल राहगीर परेशान।
    user_हाडोती प्रिंट मीडिया
    हाडोती प्रिंट मीडिया
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    14 min ago
  • ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने साहित्यकार दुर्गादान सिंह गौड़ को दी श्रद्धांजलि झालावाड़ । राजस्थान सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर मंगलवार शाम राजस्थानी भाषा के मूर्धन्य कवि एवं साहित्यकार स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ के देवलोकगमन पर उनके पैतृक गांव जोलपा पहुंचे। उन्होंने स्व. गौड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री नागर ने कहा कि दुर्गादान सिंह गौड़ का निधन राजस्थान के साहित्य एवं सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति को समृद्ध करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनकी साहित्यिक रचनाएं सदैव समाज को अपनी माटी, बोली और संस्कृति से जोड़े रखने का कार्य करती रहेंगी। नागर ने कहा कि स्व. गौड़ का साहित्यिक योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
    4
    ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने साहित्यकार दुर्गादान सिंह गौड़ को दी श्रद्धांजलि
झालावाड़ । राजस्थान सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर मंगलवार  शाम राजस्थानी भाषा के मूर्धन्य कवि एवं साहित्यकार स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ के देवलोकगमन पर उनके पैतृक गांव जोलपा पहुंचे। उन्होंने स्व. गौड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।
मंत्री नागर ने कहा कि दुर्गादान सिंह गौड़ का निधन राजस्थान के साहित्य एवं सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति को समृद्ध करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनकी साहित्यिक रचनाएं सदैव समाज को अपनी माटी, बोली और संस्कृति से जोड़े रखने का कार्य करती रहेंगी।
नागर ने कहा कि स्व. गौड़ का साहित्यिक योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
    user_Hadoti Khabar
    Hadoti Khabar
    Newspaper publisher Jhalrapatan, Jhalawar•
    20 hrs ago
  • कामखेड़ा बालाजी जाते समय दर्दनाक हादसा, पिकअप पलटने से मासूम की मौत कामखेड़ा। कामखेड़ा बालाजी के दर्शन के लिए जा रही यात्रियों से भरी पिकअप गाड़ी पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जबकि एक मासूम बालक की मौत की दुखद सूचना है। हादसे की खबर सामने आते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना बेहद पीड़ादायक है। दिवंगत बालक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। वहीं, हादसे में घायल हुए यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
    1
    कामखेड़ा बालाजी जाते समय दर्दनाक हादसा, पिकअप पलटने से मासूम की मौत
कामखेड़ा। कामखेड़ा बालाजी के दर्शन के लिए जा रही यात्रियों से भरी पिकअप गाड़ी पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जबकि एक मासूम बालक की मौत की दुखद सूचना है।
हादसे की खबर सामने आते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना बेहद पीड़ादायक है। दिवंगत बालक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।
वहीं, हादसे में घायल हुए यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
    user_📡 Express News✍️
    📡 Express News✍️
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.