logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फोकल मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA–IDA) 2026 अभियान के सफलता हेतु जिला समन्वय समिति की बैठक हुई संपन्न फाइलेरिया रोधी दवाओं के महत्व के बारे में लोगों को करें जागरूक–उपायुक्त जोहार झारखंड/ब्यूरो देवसुंदर यादव। लातेहार जिले के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बुधवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित किए जाने वाले फोकल मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA–IDA) 2026 अभियान के सफलता हेतु जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 20 अप्रैल से 5 मई 2026 तक चलने वाले फाइलेरिया रोधी दवा वितरण अभियान के तहत किए जा रहें कार्यों एवं प्रगति की विस्तार से की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को प्रभावी एवं सफलतापूर्वक संचालित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन हेतु यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है,जिसमें शत-प्रतिशत लक्षित आबादी को दवा सेवन सुनिश्चित करना आवश्यक है। बैठक में निर्देश दिया गया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप लक्षित आबादी को फाइलेरिया रोधी दवा हर हाल में खिलाई जाए। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग को अन्य संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान दवा वितरण, जन-जागरूकता एवं निगरानी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार तक दवा पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि दवा वितरण के साथ-साथ आमजन में फाइलेरिया उन्मूलन के प्रति जागरूकता भी फैलाई जाए। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया,पंचायती राज प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को यह संदेश देने पर जोर दिया कि फाइलेरिया से बचाव का सबसे सुरक्षित तरीका निर्धारित खुराक में दवा का सेवन करना है। बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद,आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई,अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, जिला स्तरीय पदाधिकारी,सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी,पिरामल टीम के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

2 hrs ago
user_देवसुंदर यादव (DS)
देवसुंदर यादव (DS)
Local News Reporter चंदवा, लातेहार, झारखंड•
2 hrs ago
342a16a7-ffc7-4d68-939b-b1f1e6657c96

फोकल मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA–IDA) 2026 अभियान के सफलता हेतु जिला समन्वय समिति की बैठक हुई संपन्न फाइलेरिया रोधी दवाओं के महत्व के बारे में लोगों को करें जागरूक–उपायुक्त जोहार झारखंड/ब्यूरो देवसुंदर यादव। लातेहार जिले के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बुधवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित किए जाने वाले फोकल मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA–IDA) 2026 अभियान के सफलता हेतु जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 20 अप्रैल से 5 मई 2026 तक चलने वाले फाइलेरिया रोधी दवा वितरण अभियान के तहत किए जा रहें कार्यों एवं प्रगति की विस्तार से की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को प्रभावी एवं सफलतापूर्वक संचालित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन हेतु यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है,जिसमें शत-प्रतिशत लक्षित आबादी को दवा सेवन सुनिश्चित करना आवश्यक है। बैठक में निर्देश दिया गया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप लक्षित आबादी को फाइलेरिया रोधी दवा हर हाल में खिलाई जाए। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग को अन्य संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान दवा वितरण, जन-जागरूकता एवं निगरानी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार तक दवा पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि दवा वितरण के साथ-साथ आमजन में फाइलेरिया उन्मूलन के प्रति जागरूकता भी फैलाई जाए। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया,पंचायती राज प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को यह संदेश देने पर जोर दिया कि फाइलेरिया से बचाव का सबसे सुरक्षित तरीका निर्धारित खुराक में दवा का सेवन करना है। बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद,आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई,अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, जिला स्तरीय पदाधिकारी,सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी,पिरामल टीम के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • ऐसे एस्टेटंड करते है बच्चे
    1
    ऐसे एस्टेटंड करते है बच्चे
    user_Vijay kumar. vidhyarthi
    Vijay kumar. vidhyarthi
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    19 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    21 hrs ago
  • मनिका लातेहार:एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के 47वा स्थापना दिवस जश्न पूरे भारतवर्ष मनाया जा रहा था वही मनिका प्रखंड क्षेत्र के लातेहार युवा मोर्चा के कर्मठ ,जुझारू और निष्ठावान जिला अध्यक्ष छोटू राजा का लातेहार के महामंत्री बनाए जाने से खुशियां हुई दुगनी और मनिका मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार ने उन्हें भगवा अंग भेट कर सम्मानित किया और मुंह मीठा कराया तथा मनिका के सभी भाजपाई खुशियों से खुशियों से लबरेज थे
    1
    मनिका लातेहार:एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के 47वा स्थापना दिवस जश्न पूरे भारतवर्ष मनाया जा रहा था
वही मनिका प्रखंड क्षेत्र के लातेहार युवा मोर्चा के कर्मठ ,जुझारू और निष्ठावान  जिला अध्यक्ष छोटू राजा का लातेहार के महामंत्री बनाए जाने से खुशियां हुई दुगनी और मनिका मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार ने उन्हें भगवा अंग भेट कर सम्मानित किया और मुंह मीठा कराया
तथा मनिका के सभी भाजपाई खुशियों से खुशियों से लबरेज थे
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
  • भाजपा के प्रदेश बैठकें एवं कार्यक्रम प्रभारी स्वामी देवेन्द्र प्रकाश ने उमेडण्डा स्थित खुशबू के शोकसंतप्त परिजनों से मिलकर आर्थिक सहायता एवं सांत्वना प्रदान किया। मौके पर स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने दलित युवती खुश्बू की निर्मम हत्या को आधुनिक समाज का घृणित कलंक बताते हुए कहा की आज हम देश को हक़ हुकूक़ का क़ानूनरूपी संविधान देनेवाले डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रहे हैं लेकिन खुश्बू की आत्मा न्याय की उम्मीद लगाये होगी। उन्होंने कहा की आज बाबा साहेब की जयंती में हम खुशबू को न्याय दिलाने का संकल्प लेते हैं जो आर्थिक सहायता या फोटो खिंचाने तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि मैं खुश्बू के परिजनों के साथ निरंतर सडक से न्यायालय तक हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने केलिये दृढ़ संकल्पित हूँ। उन्होंने समाज की इस बेटी को न्याय दिलाने तक चैन की सांस नहीं लेने की बात कही। मौके पर बिंदू शाहदेव, विजय साहू, विकास साहू, अर्जुन महतो, पवन महतो, राजू राम, तारकेश्वर भारती समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    1
    भाजपा के प्रदेश बैठकें एवं कार्यक्रम प्रभारी स्वामी देवेन्द्र प्रकाश ने उमेडण्डा स्थित खुशबू के शोकसंतप्त परिजनों से मिलकर आर्थिक सहायता एवं सांत्वना प्रदान किया। मौके पर स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने दलित युवती खुश्बू की निर्मम हत्या को आधुनिक समाज का घृणित कलंक बताते हुए कहा की आज हम देश को हक़ हुकूक़ का क़ानूनरूपी संविधान देनेवाले डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रहे हैं लेकिन खुश्बू की आत्मा न्याय की उम्मीद लगाये होगी। उन्होंने कहा की आज बाबा साहेब की जयंती में हम खुशबू को न्याय दिलाने का संकल्प लेते हैं जो आर्थिक सहायता या फोटो खिंचाने तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि मैं खुश्बू के परिजनों के साथ निरंतर सडक से न्यायालय तक हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने केलिये दृढ़ संकल्पित हूँ। उन्होंने समाज की इस बेटी को न्याय दिलाने तक चैन की सांस नहीं लेने की बात कही। मौके पर बिंदू शाहदेव, विजय साहू, विकास साहू, अर्जुन महतो, पवन महतो, राजू राम, तारकेश्वर भारती समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    3 hrs ago
  • रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया. नामकुम थाना क्षेत्र के लदनापीढ़ी के समीप एक चलती डस्टर कार धूं-धूं कर जल उठी. इस दुर्घटना के दौरान कार में सवार जमशेदपुर के रजिस्ट्रार और उनके साथी बाल-बाल बच गए.
    1
    रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया. नामकुम थाना क्षेत्र के लदनापीढ़ी के समीप एक चलती डस्टर कार धूं-धूं कर जल उठी. इस दुर्घटना के दौरान कार में सवार जमशेदपुर के रजिस्ट्रार और उनके साथी बाल-बाल बच गए.
    user_Amit Kr Chiku Objectionnews
    Amit Kr Chiku Objectionnews
    Local News Reporter बुरमू, रांची, झारखंड•
    18 hrs ago
  • Post by Abhay Kumar
    1
    Post by Abhay Kumar
    user_Abhay Kumar
    Abhay Kumar
    मनिका, लातेहार, झारखंड•
    22 hrs ago
  • बरवाडीह(लातेहार): लातेहार जिला अंतर्गत बरवाडीह प्रखंड के केचकी पंचायत स्थित ग्राम केचकी में बखोरीडेरा स्कूल से औरंगा नदी तक बन रही पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता की ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। विशेष रूप से बाहर से मंगाई गई “राजन मार्का” ईंट को सोलिंग में लगाया जा रहा है, जो मानक के अनुरूप नहीं है। साथ ही, ईंट सोलिंग भी नियमों के अनुसार नहीं की गई है और पीसीसी ढलाई में भी गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य अभी पूर्ण भी नहीं हुआ है, लेकिन योजना स्थल पर लगाया गया शिलापट्ट पहले ही हटा दिया गया है, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिलापट्ट हटाना पूरी तरह गलत है और इससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। मौके पर ग्रामीणों रनवीर सिंह, सहादेव यादव, सुशील सिंह, आशिष सिंह, श्रीराम सिंह, लालधारी यादव, योगेंद्र यादव, चंदन सिंह, शीला देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, बाबूराम सिंह, सोनू यादव, सूरज यादव, गुड्डू यादव, कोमल सिंह, गुलशन सिंह, बनवारी यादव, आशिष यादव, शांति देवी समेत कई लोगों ने विरोध जताते हुए पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखी।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि कोई भी ईमानदार अधिकारी मौके पर आकर जांच करें तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
    1
    बरवाडीह(लातेहार): लातेहार जिला अंतर्गत बरवाडीह प्रखंड के केचकी पंचायत स्थित ग्राम केचकी में बखोरीडेरा स्कूल से औरंगा नदी तक बन रही पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता की ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। विशेष रूप से बाहर से मंगाई गई “राजन मार्का” ईंट को सोलिंग में लगाया जा रहा है, जो मानक के अनुरूप नहीं है। साथ ही, ईंट सोलिंग भी नियमों के अनुसार नहीं की गई है और पीसीसी ढलाई में भी गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य अभी पूर्ण भी नहीं हुआ है, लेकिन योजना स्थल पर लगाया गया शिलापट्ट पहले ही हटा दिया गया है, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिलापट्ट हटाना पूरी तरह गलत है और इससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। मौके पर ग्रामीणों रनवीर सिंह, सहादेव यादव, सुशील सिंह, आशिष सिंह, श्रीराम सिंह, लालधारी यादव, योगेंद्र यादव, चंदन सिंह, शीला देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, बाबूराम सिंह, सोनू यादव, सूरज यादव, गुड्डू यादव, कोमल सिंह, गुलशन सिंह, बनवारी यादव, आशिष यादव, शांति देवी समेत कई लोगों ने विरोध जताते हुए पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखी।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि कोई भी ईमानदार अधिकारी मौके पर आकर जांच करें तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    15 hrs ago
  • समर्पण दीप बी एड कॉलेज रातु में 15 अप्रैल को आई क्यू ए सी और एन एस के संयुक्त तत्वावधान में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई,इस अवसर पर सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ दशरथ महतो ने द बाबा साहेब के जीवन गाथा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव आंबेदकर ने अपना सारा जीवन लोगो को स्वतंत्रता और समानता दिलाने में व्यतीत की । कॉलेज के सचिव महोदय नवल किशोर गुप्ता सर ने कहा कि देश की शासन को चलाने के लिए संविधान के निर्माता थे, उन्होने कहा कि मौलिक अधिकार जैसी जीवन जीने के अधिकार दिए,जिसकी बदौलत आज प्रत्येक नागरिक स्वतंत्र पूर्वक अपनी जीवन जी रहा है,। इस अवसर कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जैसे स्लोगन,पेंटिंग,भाषण प्रतियोगिता। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और कलम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आनन्द कुमार भगत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अभिषेक सिंह,नवल किशोर गुप्ता,जितेंद्र प्रसाद विशाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह प्राचार्य डॉ दशरथ महतो, डॉ नमिता साहू, डॉ मधु रंजन, शैलेश कुमार दास, अंकिता कुमारी, अंकित कुमार, कन्हाई दिनेश रोहित कमलेश महतो शिवराज भगत सत्यभामा के अलावा छात्र छात्रा मौजूद थे।
    1
    समर्पण दीप बी एड कॉलेज  रातु में 15 अप्रैल को आई क्यू ए सी और  एन एस के संयुक्त तत्वावधान में बाबा साहेब  भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई,इस अवसर पर सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ दशरथ महतो ने द बाबा साहेब के जीवन गाथा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव आंबेदकर ने अपना सारा जीवन लोगो को स्वतंत्रता और समानता दिलाने में व्यतीत की
। कॉलेज के सचिव महोदय नवल किशोर गुप्ता सर ने कहा कि देश की शासन को चलाने के लिए संविधान के  निर्माता थे, उन्होने कहा कि मौलिक अधिकार जैसी जीवन जीने के अधिकार दिए,जिसकी बदौलत आज प्रत्येक नागरिक स्वतंत्र पूर्वक अपनी जीवन  जी रहा है,। इस अवसर कॉलेज में  विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जैसे स्लोगन,पेंटिंग,भाषण प्रतियोगिता। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और कलम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन  डॉ आनन्द कुमार भगत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अभिषेक सिंह,नवल किशोर गुप्ता,जितेंद्र प्रसाद विशाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह प्राचार्य डॉ दशरथ महतो, डॉ नमिता साहू, डॉ मधु रंजन, शैलेश कुमार दास, अंकिता कुमारी, अंकित कुमार, कन्हाई  दिनेश  रोहित  कमलेश महतो शिवराज भगत सत्यभामा के अलावा छात्र छात्रा मौजूद थे।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    4 hrs ago
  • गुमला जिले ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का परिचय देते हुए 11वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पूरे झारखंड में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित इस परीक्षा में जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.6% रहा। कक्षा 11वीं में जहां छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.66% रहा वहीं छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.54% रहा।इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे जिला प्रशासन की सुदृढ़ रणनीति और निरंतर प्रयास रहे। ज्ञात हो कि उपायुक्त गुमला के नेतृत्व में कोर टीम का गठन किया गया, जिसमें शिक्षा विभाग एवं अन्य पदाधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियाँ दी गईं। पिछले वर्षों में शिक्षा कर भेंट गतिविधि के प्रयास सहित सहित वर्तमान उपयुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा शिक्षा व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग एवं सिलेबस पूर्णता के साथ दोहराव, जिला कंट्रोल रूम की स्थापना, बोर्ड परीक्षा विजय अभियान के अंतर्गत विद्यालयों के साथ पदाधिकारी टैगिंग एवं सतत मार्गदर्शन जैसे कई नवाचार किए गए।उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने इस सफलता को गुमला के सभी छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि “यह सफलता टीम वर्क, सतत मॉनिटरिंग और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। हमारे विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। हमें विश्वास है कि 12वीं बोर्ड में भी गुमला जिला इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन को दोहराएगा।” इस उपलब्धि पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक सहित जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी इस उत्कृष्ट परिणाम की सराहना करते हुए इसे शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम बताया।जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
    1
    गुमला जिले ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का परिचय देते हुए 11वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पूरे झारखंड में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित इस परीक्षा में जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.6% रहा। कक्षा 11वीं में जहां छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.66% रहा वहीं छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.54% रहा।इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे जिला प्रशासन की सुदृढ़ रणनीति और निरंतर प्रयास रहे। ज्ञात हो कि उपायुक्त गुमला के नेतृत्व में कोर टीम का गठन किया गया, जिसमें शिक्षा विभाग एवं अन्य पदाधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियाँ दी गईं। पिछले वर्षों में शिक्षा कर भेंट गतिविधि के प्रयास सहित सहित वर्तमान उपयुक्त  प्रेरणा दीक्षित द्वारा शिक्षा व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग एवं सिलेबस पूर्णता के साथ दोहराव, जिला कंट्रोल रूम की स्थापना, बोर्ड परीक्षा विजय अभियान के अंतर्गत विद्यालयों के साथ पदाधिकारी टैगिंग एवं सतत मार्गदर्शन जैसे कई नवाचार किए गए।उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने इस सफलता को गुमला के सभी  छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि “यह सफलता टीम वर्क, सतत मॉनिटरिंग और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। हमारे विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। हमें विश्वास है कि 12वीं बोर्ड में भी गुमला जिला इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन को दोहराएगा।” इस उपलब्धि पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक सहित जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी इस उत्कृष्ट परिणाम की सराहना करते हुए इसे शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम बताया।जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.