logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाली के बांगड़ कॉलेज में व्याप्त अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर एल एन मंत्री को आयुक्त, कॉलेज शिक्षा के नाम ज्ञापन सौंपते हुए प्राचार्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। यह विरोध प्रदर्शन NSUI जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जाखोड़ा एवं राजकीय बांगड़ महाविधालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व नव नियुक्त NSUI कार्यकारी जिला अध्यक्ष गणपत पटेल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कॉलेज प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया। कार्यकारी जिला अध्यक्ष गणपत पटेल ने आरोप लगाया कि बांगड़ कॉलेज में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि प्राचार्य अपने ऊपर लगे आरोपों को दबाने के लिए एक विशेष संगठन का दुपट्टा पहनकर उसका खुला प्रचार कर रहे हैं, जिससे कॉलेज का शैक्षणिक माहौल दूषित हो रहा है और छात्रों के बीच वैमनस्य की स्थिति बन रही है। वहीं,जिला अध्यक्ष राजेंद्र जाखोड़ा ने कहा कि इससे पूर्व भी कॉलेज आयुक्त कार्यालय, जयपुर द्वारा प्राचार्य के खिलाफ विभागीय जांच करवाई जा चुकी है। उन्होंने मांग की कि उक्त जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए तथा दोषी पाए जाने पर प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से पद से बर्खास्त किया जाए। NSUI नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राकेश संवास, छात्रसंघ उपाध्यक्ष असगर अली खत्री, ललित परिहार, NSUI पूर्व प्रदेश सचिव अर्जुन सिसोदिया, हेमन्त देवासी, ऋतिक सोनी, योगेश खोरवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश देवासी, महेश वागोरिया, भरत सिंह, विकास राठौड़, सुब्हान संजरी, हिमांशु जलवाणिया, हर्ष, महेश मीणा, नरेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_PAVAN PANDE PRESS
PAVAN PANDE PRESS
पब्लिक ऐप पत्रकार पाली, पाली, राजस्थान•
3 hrs ago

पाली के बांगड़ कॉलेज में व्याप्त अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर एल एन मंत्री को आयुक्त, कॉलेज शिक्षा के नाम ज्ञापन सौंपते हुए प्राचार्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। यह विरोध प्रदर्शन NSUI जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जाखोड़ा एवं राजकीय बांगड़ महाविधालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व नव नियुक्त NSUI कार्यकारी जिला अध्यक्ष गणपत पटेल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कॉलेज प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया। कार्यकारी जिला अध्यक्ष गणपत पटेल ने आरोप लगाया कि बांगड़ कॉलेज में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि प्राचार्य अपने ऊपर लगे आरोपों को दबाने के लिए एक विशेष संगठन का दुपट्टा पहनकर उसका खुला प्रचार कर रहे हैं, जिससे कॉलेज का शैक्षणिक माहौल दूषित हो रहा है और छात्रों के बीच वैमनस्य की स्थिति बन रही है। वहीं,जिला अध्यक्ष राजेंद्र जाखोड़ा ने कहा कि इससे पूर्व भी कॉलेज आयुक्त कार्यालय, जयपुर द्वारा प्राचार्य के खिलाफ विभागीय जांच करवाई जा चुकी है। उन्होंने मांग की कि उक्त जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए तथा दोषी पाए जाने पर प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से पद से बर्खास्त किया जाए। NSUI नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राकेश संवास, छात्रसंघ उपाध्यक्ष असगर अली खत्री, ललित परिहार, NSUI पूर्व प्रदेश सचिव अर्जुन सिसोदिया, हेमन्त देवासी, ऋतिक सोनी, योगेश खोरवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश देवासी, महेश वागोरिया, भरत सिंह, विकास राठौड़, सुब्हान संजरी, हिमांशु जलवाणिया, हर्ष, महेश मीणा, नरेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • पाली,मनीष राठौड़। अहिंसा के अवतार भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर आज पाली शहर भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर नजर आया। श्री संघ सभा भवन, बागर मोहल्ला से शुरू हुई इस भव्य शोभायात्रा ने पूरे शहर को धर्ममय कर दिया। केसरिया और सफेद परिधानों में सजे हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों से आकाश गुंजायमान हो उठा। आकर्षण का केंद्र: नन्हे कलाकारों का बैंड इस बार शोभायात्रा का सबसे खास आकर्षण श्री शांति जैन पाठशाला के 15 साल के बच्चों का बैंड रहा। इनके वादन और अनुशासन को देख विशेषज्ञ भी दंग रह गए। इसके साथ ही भटिंडा से आए विशेष बैंड के हैरतअंगेज करतबों ने शहरवासियों का मन मोह लिया। झांकियों से सामाजिक संदेश: यात्रा में शामिल 35 से अधिक झांकियों के जरिए भगवान महावीर के सिद्धांतों के साथ-साथ जल संरक्षण, पर्यावरण बचाओ और बेटियों को उच्च शिक्षित करने जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश दिए गए। रास्ते में लोगों से भगवान महावीर के जीवन पर प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर देने वालों को सिल्वर कॉइन व उपहार भेंट किए गए। इन प्रमुख जनों ने संभाली कमान: शोभायात्रा की व्यवस्थाओं और आयोजन को सफल बनाने में जैन समाज की पूरी टीम मुस्तैद रही। जैन युवा संगठन टीम: अध्यक्ष कल्पेश लोढ़ा, सचिव अशोक तलेसरा, उपाध्यक्ष राजेन्द्र नाहर, धवल भंडारी, प्रदीप सांड, निर्मल बालिया, विनय बम्ब, ललित मालू, विकास बुबकिया, अशोक बाफना, नरेश मेहता, राकेश कुंडलिया, अरिहंत सुदेशा, अक्षय मोदी, चिराग कोठारी, अर्पित मेहता, संभव सांड, दर्पण मूथा, भव्य लोढ़ा और संदीप गादिया। जेसीआई लेडिज विंग: अध्यक्ष पारूल लोढ़ा, पूजा तलेसरा, वर्षा नाहर, रेनू बम्ब, मधु मेहता, संतोष बाफना, नमिता बुबकिया, सुरेखा गोगड़, रानी मेहता, रूचि वरडिया, नीतू पारख और नीलम कुंडलिया। यात्रा का मार्ग: बागर मोहल्ला से रवाना होकर यह यात्रा गोल निम्बड़ा, गजानंद मार्ग, सर्राफा बाजार, घी का झंडा, धानमंडी, आचार्य श्री रघुनाथ स्मृति जैन भवन, रूई कटला, पुरानी सब्जी मंडी और पुराना बस स्टैंड होते हुए अणुव्रत नगर पहुंची। इससे पूर्व सुबह अणुव्रत नगर में करीब 3000 समाजबंधुओं ने एक साथ नवकार महामंत्र का जाप कर विश्व शांति की कामना की। बाइट (कल्पेश लोढ़ा, अध्यक्ष): "भगवान महावीर के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य है। इस बार युवाओं और बच्चों की भागीदारी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया है।"
    4
    पाली,मनीष राठौड़। अहिंसा के अवतार भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर आज पाली शहर भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर नजर आया। श्री संघ सभा भवन, बागर मोहल्ला से शुरू हुई इस भव्य शोभायात्रा ने पूरे शहर को धर्ममय कर दिया। केसरिया और सफेद परिधानों में सजे हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों से आकाश गुंजायमान हो उठा।
आकर्षण का केंद्र: नन्हे कलाकारों का बैंड
इस बार शोभायात्रा का सबसे खास आकर्षण श्री शांति जैन पाठशाला के 15 साल के बच्चों का बैंड रहा। इनके वादन और अनुशासन को देख विशेषज्ञ भी दंग रह गए। इसके साथ ही भटिंडा से आए विशेष बैंड के हैरतअंगेज करतबों ने शहरवासियों का मन मोह लिया।
झांकियों से सामाजिक संदेश:
यात्रा में शामिल 35 से अधिक झांकियों के जरिए भगवान महावीर के सिद्धांतों के साथ-साथ जल संरक्षण, पर्यावरण बचाओ और बेटियों को उच्च शिक्षित करने जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश दिए गए। रास्ते में लोगों से भगवान महावीर के जीवन पर प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर देने वालों को सिल्वर कॉइन व उपहार भेंट किए गए।
इन प्रमुख जनों ने संभाली कमान:
शोभायात्रा की व्यवस्थाओं और आयोजन को सफल बनाने में जैन समाज की पूरी टीम मुस्तैद रही। 
जैन युवा संगठन टीम: अध्यक्ष कल्पेश लोढ़ा, सचिव अशोक तलेसरा, उपाध्यक्ष राजेन्द्र नाहर, धवल भंडारी, प्रदीप सांड, निर्मल बालिया, विनय बम्ब, ललित मालू, विकास बुबकिया, अशोक बाफना, नरेश मेहता, राकेश कुंडलिया, अरिहंत सुदेशा, अक्षय मोदी, चिराग कोठारी, अर्पित मेहता, संभव सांड, दर्पण मूथा, भव्य लोढ़ा और संदीप गादिया।
जेसीआई लेडिज विंग: अध्यक्ष पारूल लोढ़ा, पूजा तलेसरा, वर्षा नाहर, रेनू बम्ब, मधु मेहता, संतोष बाफना, नमिता बुबकिया, सुरेखा गोगड़, रानी मेहता, रूचि वरडिया, नीतू पारख और नीलम कुंडलिया।
यात्रा का मार्ग: बागर मोहल्ला से रवाना होकर यह यात्रा गोल निम्बड़ा, गजानंद मार्ग, सर्राफा बाजार, घी का झंडा, धानमंडी, आचार्य श्री रघुनाथ स्मृति जैन भवन, रूई कटला, पुरानी सब्जी मंडी और पुराना बस स्टैंड होते हुए अणुव्रत नगर पहुंची। इससे पूर्व सुबह अणुव्रत नगर में करीब 3000 समाजबंधुओं ने एक साथ नवकार महामंत्र का जाप कर विश्व शांति की कामना की।
बाइट (कल्पेश लोढ़ा, अध्यक्ष): "भगवान महावीर के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य है। इस बार युवाओं और बच्चों की भागीदारी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया है।"
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • *🐄 बेसहारा गौमाता , नंदी महाराज जी को जिमाया एक टेंपो भर कर हलवा 🙏🏻* *पंडित जी स्वर्गीय श्री रामकांत जी व्यास जी की स्मृति में* *🚩 गौसेवार्थ मिशन टीम पाली 🚩* *🐍 सांप पकड़ने वाले महावीर जैन पाली* *📞 7073274011 , 7357570707*
    1
    *🐄 बेसहारा गौमाता , नंदी महाराज जी को जिमाया एक टेंपो भर कर हलवा 🙏🏻* 
*पंडित जी स्वर्गीय श्री रामकांत जी व्यास जी की स्मृति में*
*🚩 गौसेवार्थ मिशन टीम पाली 🚩*
*🐍 सांप पकड़ने वाले महावीर जैन पाली*
*📞 7073274011 , 7357570707*
    user_सांप पकड़ने वाले   महावीर जैन , पाली
    सांप पकड़ने वाले महावीर जैन , पाली
    Nurse Pali, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • Pali: मृत गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में फैला आक्रोश मौके पर जमा हुए हिन्दू संगठन के लोग, पुलिस में अवशेष इकट्ठा कर भेजे पोस्टमार्टम के लिए, पुलिस उप अधीक्षक मदन सिंह, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी निरमा बिश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद, मौजूद हिंदू संगठन के लोग गोवंश की हत्या का लगा रहे आरोप, आक्रोशित लोगों ने चादर वाले बालाजी के निकट रास्ते पर जाम लगाकर धरना किया प्रारंभ
    1
    Pali: मृत गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में फैला आक्रोश
मौके पर जमा हुए हिन्दू संगठन के लोग, पुलिस में अवशेष इकट्ठा कर भेजे पोस्टमार्टम के लिए, पुलिस उप अधीक्षक मदन सिंह, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी निरमा बिश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद, मौजूद हिंदू संगठन के लोग गोवंश की हत्या का लगा रहे आरोप, आक्रोशित लोगों ने चादर वाले बालाजी के निकट रास्ते पर जाम लगाकर धरना किया प्रारंभ
    user_PAVAN PANDE PRESS
    PAVAN PANDE PRESS
    पब्लिक ऐप पत्रकार पाली, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • चरली त,आहोर जिला जालोर राजस्थान पिछले 2 वर्षों से नालि की गमबिर समस्या कही बार बाइक नालि से निकालते समय बाइक डेमेज कहीं बार बाइक चालक नालि में गिर सूखे कही बार कम्पलेन करने कर भी नालि ठिक नहीं कर रही ग्राम पंचायत
    1
    चरली त,आहोर जिला जालोर राजस्थान 
पिछले 2 वर्षों से नालि की गमबिर समस्या कही बार बाइक नालि से निकालते समय बाइक डेमेज कहीं बार बाइक चालक नालि में गिर सूखे कही बार कम्पलेन करने कर भी नालि ठिक नहीं कर रही ग्राम पंचायत
    user_Praveen Kumar
    Praveen Kumar
    आहोर, जालोर, राजस्थान•
    15 min ago
  • झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। घूमनसर कलां गांव में 23 वर्षीय प्रियंका की संदिग्ध मौत ने अब हत्या का रूप ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती प्रेम विवाह करना चाहती थी, जिससे नाराज होकर उसके पिता ने ही उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता सुरेंद्र कुमार ने देर रात हथौड़ी से प्रियंका की कनपटी पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार ने इस हत्या को हादसा बताने की कोशिश की। सीढ़ियों से गिरने की कहानी गढ़कर गुपचुप अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। लेकिन जयपुर से आई मौसी को शव देखकर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवाया और जांच शुरू की। जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए— महज 2-3 सीढ़ियों से गिरने से मौत पर सवाल रात 1 बजे एम्बुलेंस कॉल और सुबह 5 बजे हादसे की कहानी पिता और भाई के बीच देर रात लंबी बातचीत मोबाइल को लेकर परिवार के विरोधाभासी बयान इन सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद इस ऑनर किलिंग केस का पूरा सच सामने आएगा।
    1
    झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है।
घूमनसर कलां गांव में 23 वर्षीय प्रियंका की संदिग्ध मौत ने अब हत्या का रूप ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती प्रेम विवाह करना चाहती थी, जिससे नाराज होकर उसके पिता ने ही उसकी हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि आरोपी पिता सुरेंद्र कुमार ने देर रात हथौड़ी से प्रियंका की कनपटी पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार ने इस हत्या को हादसा बताने की कोशिश की। सीढ़ियों से गिरने की कहानी गढ़कर गुपचुप अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। लेकिन जयपुर से आई मौसी को शव देखकर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवाया और जांच शुरू की। जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए—
महज 2-3 सीढ़ियों से गिरने से मौत पर सवाल
रात 1 बजे एम्बुलेंस कॉल और सुबह 5 बजे हादसे की कहानी
पिता और भाई के बीच देर रात लंबी बातचीत
मोबाइल को लेकर परिवार के विरोधाभासी बयान
इन सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद इस ऑनर किलिंग केस का पूरा सच सामने आएगा।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    39 min ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी बर में हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल,तैयारियां जोरो पर बर ग्राम में श्री बाजना बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा । जिसमें क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम को लेकर मंदिर पुजारी डूंगरसिंह ने बताया कि श्री बाजना बालाजी मंदिर में 01 अप्रैल 2026 से हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 01 अप्रैल रात 8:30 बजे भव्य जागरण से होगी। इसके बाद 02 अप्रैल को सुबह 9:15 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी । वहीं सुबह 11:15 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा। दोपहर 12:15 बजे महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। साथ ही महिला मंडल द्वारा दोपहर 1:15 बजे भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी । जबकि शाम 4 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। वही कार्यक्रम का समापन शाम 7:15 बजे महाआरती के साथ किया जाएगा। जिसको लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरो पर चल रही है ।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
बर में हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल,तैयारियां जोरो पर 
बर ग्राम में श्री बाजना बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा । जिसमें क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम को लेकर मंदिर पुजारी डूंगरसिंह ने बताया कि श्री बाजना बालाजी मंदिर में 01 अप्रैल 2026 से हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत 01 अप्रैल रात 8:30 बजे भव्य जागरण से होगी।
इसके बाद 02 अप्रैल को सुबह 9:15 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी । वहीं सुबह 11:15 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा।
दोपहर 12:15 बजे महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। साथ ही
महिला मंडल द्वारा दोपहर 1:15 बजे भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी । जबकि शाम 4 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। वही
कार्यक्रम का समापन शाम 7:15 बजे महाआरती के साथ किया जाएगा। जिसको लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरो पर चल रही है ।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सेंदड़ा ब्रिज के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक घायल सोमवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार सेंदड़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेंदड़ा ब्रिज के पास सोमवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
    1
    सेंदड़ा ब्रिज के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक घायल
सोमवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार
सेंदड़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेंदड़ा ब्रिज के पास सोमवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • पाली में 10वीं में फेल होने से डिप्रेशन में आकर 15 साल के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। वह रात 11 बजे तक गली में बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसके बाद घर की पहली मंजिल पर जाकर पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया। मां उसे बुलाने ऊपर गई तो कमरे में नाबालिग बेटे को लटका देख चीख पड़ी। मामला पाली का है, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया। 10वीं में फेल होने के बाद गुमसुम रहता था परिजनों ने बताया- 10 के रिजल्ट में फेल होने के बाद दिनेश (बदला हुआ नाम) गुमसुम रहने लगा था। हमने उसे समझाया था कि कोई बात नहीं आगे अच्छे नंबर आ जाएंगे। दिनेश के पिता कामकाज के सिलसिले में सऊदी गए हुए हैं।
    1
    पाली में 10वीं में फेल होने से डिप्रेशन में आकर 15 साल के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया।
वह रात 11 बजे तक गली में बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसके बाद घर की पहली मंजिल पर जाकर पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया। मां उसे बुलाने ऊपर गई तो कमरे में नाबालिग बेटे को लटका देख चीख पड़ी।
मामला पाली का है, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
10वीं में फेल होने के बाद गुमसुम रहता था
परिजनों ने बताया- 10 के रिजल्ट में फेल होने के बाद दिनेश (बदला हुआ नाम) गुमसुम रहने लगा था। हमने उसे समझाया था कि कोई बात नहीं आगे अच्छे नंबर आ जाएंगे। दिनेश के पिता कामकाज के सिलसिले में सऊदी गए हुए हैं।
    user_PAVAN PANDE PRESS
    PAVAN PANDE PRESS
    पब्लिक ऐप पत्रकार पाली, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.