Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिव कलेक्टर ओपिश
Bhuraram Ram
शिव कलेक्टर ओपिश
More news from राजस्थान and nearby areas
- थांवला अजमेर हाईवे पर दो बोरुंदा के व एक पुंदलू के व्यक्ति कार में सवार थे सड़क दुर्घटना के चलते घायल हो गए। सोशल मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी अनुसार थांवला अजमेर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना के चलते कार में सवाल बोरुंदा निवासी पुखराज करेसिया व बोरुंदा निवासी रामेश्वर कुम्भिया तथा पुंदलू निवासी रामजीवन चिपड़ा घायल हो गए जिनको जेएलएन चिकित्सालय अजमेर ले जाया गया जहां पर इलाज किया गया। इस दौरान बोरुंदा के कई ग्रामीण जो अजमेर व आसपास में थे वे चिकित्सालय पहुंच गए। दो व्यक्तियों के हाथ और पैर में चोट आई है। वहीं तीसरे व्यक्ति पुखराज करेशिया के मामूली छोटे आई है तीनों ही स्वस्थ है।2
- Post by Jodhpur news1
- Post by Aadesh Kumar acharya1
- जोधपुर में साइबर ठगी से जुड़े एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। राजस्थान पुलिस की रातानाडा थाना टीम ने यह कार्रवाई करते हुए उस आरोपी को पकड़ा, जिसने साइबर ठगों को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अजय पुत्र राजेश (उम्र 19 वर्ष), निवासी सांसी कॉलोनी, थाना एयरपोर्ट है। आरोपी ने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को बेच दिया था, जिसके जरिए ठगी की रकम का लेन-देन किया जा रहा था। मामले की जांच महामंदिर थाना प्रभारी द्वारा की जा रही है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में खाता उपलब्ध कराने वाले लोग भी ठगी के अपराध में बराबर के जिम्मेदार होते हैं, इसलिए आमजन को सतर्क रहने और अपने बैंक खातों की जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई है।1
- पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को सेकंड और अंतिम फेज की वोटिंग हुई। इस दौरान कई जगहों पर ईवीएम के साथ छेड़खानी करने की खबरें सामने आईं। मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी, EVM से छेड़छाड़ के प्रति आयोग ज़ीरो टॉलरेंस पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी जगहों पर फिर से वोटिंग कराई जाएगी। ऐसे 77 पोलिंग बूथ को चिह्नित किया गया है, जहां गड़बड़ी हुई है। वोटिंग 2 मई से पहले कराई जाएगी। कोलकाता में मतदान के बीच पत्रकारों से बात करते हुए मनोज अग्रवाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने मशीनरी वेबकास्टिंग, फील्ड रिपोर्ट और पर्यवेक्षकों के इनपुट सहित कई माध्यमों से घटनाक्रम पर सक्रिय रूप से नजर रखी।1
- रियाँबड़ी ( नागौर)राजकीय अस्पताल के फार्मिंस्ट 1 ग्रेड कार्मिक अशोक मीणा नशे कि हालत मे पहुंचा अस्पताल ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा वितरण केंद्र के जड़ा ताला ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को दी सुचना रियाँबड़ी के CHC का है मामला।2
- Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष1
- बोरुंदा में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के दो गुट भिड़े — दर्जनभर घायल BNC, बोरुंदा (जोधपुर) जोधपुर जिले के बोरुंदा कस्बे में जमीन विवाद ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया। बिजली घर के सामने स्थित कृषि क्षेत्र में एक ही परिवार के दो गुटों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। जानकारी अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर अचानक झगड़ा शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। इस जमीनी विवाद में करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को निजी वाहनों की मदद से बोरुंदा के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्साकर्मियों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जोधपुर बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है।2
- भिवाड़ी के साथलका गांव स्थित बिल्लू लेबर कॉलोनी में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में हुए लीकेज के चलते अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिसमें एक ही परिवार के सात लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवासी 35 वर्षीय नेम सिंह अपने परिवार के साथ कॉलोनी में किराए के कमरे में रह रहा था। सुबह वह खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर बदल रहा था। इसी दौरान नए सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा। कुछ ही पलों में कमरे में एलपीजी गैस फैल गई और जैसे ही आग का संपर्क हुआ, तेज धमाके के साथ आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में नेम सिंह, उनकी पत्नी ममता (30 वर्ष), मामा बृजेश (32 वर्ष) और चार बच्चे—पंकज (8 वर्ष), छगन (6 वर्ष), काजल (15 वर्ष) और किशनबती (12 वर्ष) आ गए। खासतौर पर बच्चों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें जलते हुए सिलेंडर को लोग कमरे से बाहर खींचकर दूर ले जाते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, वरना आग आसपास के अन्य कमरों तक भी फैल सकती थी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े और सभी घायलों को किसी तरह बाहर निकालकर तुरंत भिवाड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को अलवर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची भिवाड़ी थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह गैस सिलेंडर से लीकेज बताई जा रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यह घटना एक बार फिर लेबर कॉलोनियों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और गैस सिलेंडरों की लापरवाही से हैंडलिंग पर बड़े सवाल खड़े करती है। अगर समय रहते सावधानी नहीं बरती गई, तो ऐसे हादसे भविष्य में और भी गंभीर रूप ले सकते हैं।1