नांदिया में 70 वीं जिलास्तरीय छात्रवर्ग खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता का समापन *70 वीं जिलास्तरीय छात्रवर्ग खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता का समापन* ( 17 आयुवर्ग में कोजरा और 19 आयुवर्ग में नांदिया टीम प्रथम रही) --------------------------------------------------------- सिरोही- जिले के पिंडवाड़ा ब्लॉक के निकटवर्ती नांदिया गाँव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही 70 वीं जिलास्तरीय छात्रवर्ग खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता 2026-027 का शनिवार 26 सितम्बर 2026 को समापन हो गया। स्थानीय विद्यालय के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा द्वारा पीईईओ देवेश कुमार खत्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय विद्यालय में चल रही *70 वीं जिलास्तरीय छात्रवर्ग खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का अध्यक्ष ललित कुमार पुरोहित, एडीईओ(माध्यमिक),सिरोही की उपस्थिति में समापन हुआ।* इस समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भामाशाह दिलीप कुमार जैन, विशिष्ट अतिथि महेन्द्र कुमार जैन,श्रीपाल जैन और दुर्गेश कुमार गर्ग, एसीबीईओ पिंडवाड़ा के अतिरिक्त एसटी जिला मोर्चा अध्यक्ष रतनलाल गरासिया समेत भामाशाह नारायण लाल घांची, भूराराम बंजारा, रावाराम प्रजापत,जयदीप चैलाराम प्रजापत, नारायण घांची, किशोर कुमार बंजारा, भँवर लाल प्रजापत आदि उपस्थित हुए। *कार्यक्रम में प्रतियोगिता में भामाशाह के रूप में सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया।* स्थानीय पीईईओ के शारीरिक शिक्षक लक्ष्मण सिंह चौहान और नरेन्द्र सिंह देवड़ा के अनुसार 17 आयुवर्ग में फाइनल में प्रथम स्थान पर कोजरा, द्वितीय स्थान पर जैतावाड़ा और तृतीय स्थान पर मांकरोड़ा टीम रही। इसी प्रकार 19 आयुवर्ग में प्रथम स्थान पर नांदिया, द्वितीय स्थान पर मांकरोड़ा और तृतीय स्थान पर रामपुरा टीम रही। *प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में फाइनल में पहुंची टीमों और टीम प्रभारियों का उपस्थित अतिथियों द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मान किया गया।* इस प्रकार इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पर्यवेक्षक एवं सभी निर्णायकों, शारीरिक शिक्षकों समेत अन्य सभी कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया।

- नगर परिषद सभापति उपसभापति सहित सभी पार्षदों का स्वागत समारोह तरुण जोशी राजसमन्द राजसमंद में बजरंग चौराहा स्थित श्री बालाजी महाराज मंदिर पर नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति अनीता पालीवाल एवं उपसभापति मोहन कुमावत के साथ 15 वार्डों के पार्षदों का ऊपरना ओढा कर स्वागत किया गया एवं बालाजी महाराज की छवि चित्र भेंट किया । स्वागत समारोह में सभापति अनीता पालीवाल का स्वागत महिला समिति की गायत्री माली, जय माली द्वारा किया गया। उपसभापति मोहन कुमावत का स्वागत समिति के सुरेश माली प्रेम माली भेरूलाल माली शांतिलाल रजक आदि सदस्यों द्वारा किया गया। स्वागत समारोह में पार्षद पूर्व सभापति अशोक टाँक,, जया माली, सुनील माली, दिनेश कुमावत, चेतन कुमावत ,हेमंत रजक, विजय बहादुर जैन, उत्तम खींची, दीपक खत्री, नारायण गायरी, लक्ष्मी देवी वैष्णव, किशन गायरी प्रमोद रेगर, हिम्मत मेहता एवं लोकेश पालीवाल का बालाजी मित्र मंडल द्वारा ऊपरना ओढ़ा कर छवि चित्र भेटकर स्वागत किया । इस दौरान बालाजी महाराज सेवा समिति के सुरेश माली, भेरूलाल माली, प्रेम माली ,आनंद श्रोत्रिय, बंसी माली, शांतिलाल रजक, राजू भाई यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।3
- चारभुजा नाथ दर्शन रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित1
- देबारी से अंबेरी हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, कार उछलकर दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से टकराई, युवक-युवती की मौके पर मौत उदयपुर जिले के देबारी से अंबेरी हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देबारी से अंबेरी की तरफ जा रही तेज रफ्तार होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघते हुए हाईवे की दूसरी लेन में जा पहुंची ओर सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार एक युवक व युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की गति काफी तेज थी। अचानक नियंत्रण खोने से कार उछलकर दूसरी दिशा की लेन में जा गिरी। जहां सामने से आ रहे भारी ट्रेलर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।1
- सिरियारी आंगनवाड़ी केंद्र पर 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का हुआ आयोजन सिरियारी आंगनवाड़ी केंद्र पर 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का हुआ आयोजन मारवाड़ जंक्शन,पाली सिरियारी बस स्टेंड स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और अभिभावकों को पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा तथा सरकारी जनकल्याणकारी सेवाओं के प्रति जागरूक है। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों और महिलाओं से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें उन्हें जरूरी जानकारी दी गई।इस कार्यक्रम में सुपर वाइजर ज्योति राठौड़ कार्यकर्ता अयोध्या कंवर,सकुदेवी,सीता देवी,रिजवाना बानू,आशा सहयोगी ममता कंवर,संतोष कंवर,चेना देवी सहायिका देवी,सुमन कंवर,गीता देवी,रेखा कंवर मौजूद रहीं। उपस्थित सभी लोगों ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के लिए मिलकर काम करने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भागीदारी भी देखने को मिली। सभी कार्यकर्ता व आशा सहयोगी को प्रशस्ति पत्र व एक पौधा देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में निम्न जनप्रतिनिधि डॉ सौरभ सिंह,अल्लाह बक्श पठान,रिखब चंद जैन,घनश्याम पटेल,किशन सिंह,निजाम पठान,सुरेन्द्र विश्नोई,सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया,मोहन सिंह माला व तिलक लगाकर स्वागत किया।4
- सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं की जयंती के उपलक्ष में 5 किलोमीटर की मैराथन, पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा पाली। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार सुबह पाली शहर में 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों, होमगार्ड जवानों सहित अन्य लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ की शुरुआत शहर के नया बस स्टैंड से हुई। एएसपी जयसिंह तंवर ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इसके बाद पुलिसकर्मी शहर के विभिन्न मार्गों से होते लाखोटिया गार्डन की ओर रवाना हुए। दौड़ के दौरान पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के अलग-अलग रास्तों से होते हुए करीब 5 किलोमीटर का सफर तय कर प्रतिभागी लाखोटिया तालाब स्थित लाखोटिया गार्डन पहुंचे, जहां मैराथन दौड़ का समापन हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और जवानों में फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। मैराथन में पुलिस विभाग के जवानों के साथ होमगार्ड जवानों सहित कई लोगों ने भाग लिया। वहीं, सोमवार सुबह पुलिस लाइन में वॉलीबॉल मैच का भी आयोजन किया गया। इसमें पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। लगातार आयोजित किए जा रहे इन कार्यक्रमों के जरिए जवानों को शारीरिक रूप से फिट रखने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।1
- सरदार पटेल जयंती पर 5 किमी मैराथन दौड़, पुलिसकर्मियों ने भी लिया हिस्सा पाली। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार सुबह पाली में 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में बड़ी संख्या में लोगों के साथ पुलिसकर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ शहर के नए बस स्टैंड से रवाना हुई। प्रतिभागी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए लाखोटिया तालाब पहुंचे, जहां दौड़ का समापन हुआ। दौड़ को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह नजर आया। पुलिसकर्मियों ने भी दौड़ में शामिल होकर आयोजन में भागीदारी निभाई। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में दौड़ का आयोजन किया गया।2
- कांकरोली के द्वारकाधीश मंदिर में नंद महोत्सव पर ब्रज का नजारा तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 द्वारकाधीश मंदिर में अहीर समाज ने किया नंद महोत्सव का आयोजन, पारंपरिक भजनों पर पारंपरिक वेशभूषा में झूमते नजर आए महिला पुरुष, श्री कृष्ण और अहीरों के बीच आपसी स्नेह का किया गया चित्रण, मेवाड़ में भी दिखा बृज और वृंदावन जैसा भक्तिमय नजारा,1
- घासा में हुआ दर्दनाक हादसा, गंधर्व सागर तालाब में नहाने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से हुई मौत उदयपुर जिले के घासा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अत्यंत दुखद हादसा सामने आया है। ग्राम पंचायत मांगथला के खरवड़ों का गुड़ा स्थित गंधर्व सागर तालाब में नहाने गए 16 वर्षीय किशोर की गहराई में जाने के कारण पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घासा खेड़ी निवासी अभिषेक सिंह पुत्र स्व. केसर सिंह उम्र 16 वर्ष अपने दोस्तों के साथ गंधर्व सागर तालाब पर नहाने गया था। नहाते समय अभिषेक अचानक पानी की गहराई में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद दोस्तों एवं स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी में छलांग लगाकर उसको बचाने का प्रयास किया। लेकिन गहराई अधिक होने के कारण किशोर का कोई सुराग नहीं लगा।1
- बाइक सवार रिटायर्ड फौजी को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत पाली जिले के गुड़ा अखेराज के पास शनिवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। हादसे में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए और सिर में गंभीर चोट लग गई। जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड फौजी गणपतसिंह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान गुड़ा अखेराज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गंभीर रूप से घायल गणपतसिंह को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी जांच की, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस अज्ञात वाहन और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।1