पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग जायज -- फुंदे लाल मार्को विधायक पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करता हे आई एफ डब्लू जे-- अवधेश भार्गव राष्ट्रीय अध्यक्ष पत्रकार हितों की रक्षा के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे-- उपेंद्र गौतम प्रदेशाध्यक्ष अमरकंटक से शंखनाद के साथ हुआ पत्रकार एकता का आगाज देश प्रदेश के 350 पत्रकारों ने की भागेदारी अमरकंटक में पत्रकारों का दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति व प्रदेश की बैठक आयोजित -- अमरकंटक -- भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ का 28 मार्च एवं 29 मार्च 2026 को दो दिवसीय 144 वीं कार्यसमिति तथा मध्य प्रदेश इकाई की बैठक माँ नर्मदा के उदगमस्थल अमरकंटक में पुष्पराजगढ़ विधायक फूंदे लाल सिंह मार्को के मुख्यातिथ्य में आयोजित हुई। जिसमें अमरकंटक नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती सिंह अनूपपुर, भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम,रज्जूसिंह नेताम उपाध्यक्ष नगरपरिषद अमरकंटक , शहडोल के प्रमुख पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के प्रमुख, रामविलास शर्मा मुरैना , सत्यनारायण वैष्णव प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ,रामगोपाल बंसल प्रदेश महासचिव , घनश्याम डंडोतिया प्रदेश कोषाध्यक्ष , राधाकृष्ण सिंहल प्रदेश उपाध्यक्ष, नलिनीकांत वाजपेई जबलपुर विशिष्टअतिथि के रूप में मौजूद रहे।राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव द्वारा राष्ट्रीय कार्यसमिति तथा प्रदेश इकाई बैठक की अध्यक्षता उपेंद्र गौतम अध्यक्ष व्दारा की गई। प्रदेश संगठन प्रभारी राहुल राणा शहडोल के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक राहुलसिंह राणा,कमलेश श्रीवास्तव, मनोज सिंह पत्रकार, विजय उरमलिया,अरविंद द्विवेदी,शेलेन्द्र तिवारी,राजनारायण द्विवेदी, अनिल द्विवेदी, अजयपाल , गणेश केवट जितेंद्र विश्वकर्मा श्रवण कुमार उपाध्याय , सुनीता सिंह, व उनकी टीम द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर व बैज लगाकर किया गया। अतिथियों का स्वागत पी. रामकृष्णन आंध्रप्रदेश,रमेश गांधी राजस्थान,दिलीप शाह राजस्थान,श्याम नाथ व अनमोल कुमार बिहार,गिरजाशंकर उत्तरप्रदेश,सुनील थपलियाल सुलोचना पयल उत्तराखंड भरत जी व चन्द्रहाश दमोलकर गोआ,गिरिराज बंजरिया अगर मालवा,राजेन्द्र जोशी मनासा , हितेश मावलंकर मुंबई,भगवान भारद्वाज दिल्ली,अब्दुल शकूर आन्ध्रप्रदेश,अभिषेक जैन व कृष्णानंद शास्त्री ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक फुंदे लाल मार्को ने सम्मेलन में सभी राज्यों से पधारे पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून और पत्रकारों के जीविकोपार्जन,स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने व मीडिया काउंसिल के गठन की मांग को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से पूर्ण कराने का आश्वाशन दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव ने मीडिया काउंसिल के गठन,पत्रकार सुरक्षा कानून एवं पत्रकारों को कल्याणकारी योजनाओं स्वास्थ्य सुरक्षा और अधिमान्य पत्रकारों के लिए शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता समाप्त करने और पत्रकार पेंशन योजना को सरल बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से करतल ध्वनि से पारित किया गया।मध्यप्रदेश के अध्यक्ष उपेन्द्र गौतम ने अपने उदबोधन में कहाकि भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ देश का पहला ट्रेड यूनियन से रजिस्टर्ड पत्रकार संगठन है जिसकी स्थापना 1950 में हुई तभी से यह संगठन पत्रकारों के हित में कार्य कर रहा है।उन्होंने कहा कि अब मध्यप्रदेश में तेजी से संगठन का विस्तार किया जा रहा है।संगठन प्रदेश के पत्रकारों के हित में शासन द्वारा जारी योजनाओं का लाभ पत्रकारों को दिलाने का काम करेगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस एन श्याम बिहार,गुलबहार गौरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तराखंड,रमेश गांधी राजस्थान,इरशाद खान राष्ट्रीय महासचिव , अनमोल कुमार अध्यक्ष बिहार,हितेश मलनकर महाराष्ट्र,भरत बेतकेकर गोआ,दीपक कलवड़े महाराष्ट्र,सुश्री सुलोचना पयल उत्तराखंड स्वामी जगदिशानंद विनोद कारकेय जी ने अपने विचार व्यक्त किये। अतिथियों का स्वागत राहुल सिंह राणा ने किया। इससे पूर्व शहडोल में 5 किलोमीटर विशाल ऐतिहासिक वाहन रैली निकाली गई है । राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का 5 ब्लॉकों बुड़ार, धनपुरी, अमलाई, बरगवा में पत्रकार गण व्दारा स्वागत किया गया।
पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग जायज -- फुंदे लाल मार्को विधायक पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करता हे आई एफ डब्लू जे-- अवधेश भार्गव राष्ट्रीय अध्यक्ष पत्रकार हितों की रक्षा के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे-- उपेंद्र गौतम प्रदेशाध्यक्ष अमरकंटक से शंखनाद के साथ हुआ पत्रकार एकता का आगाज देश प्रदेश के 350 पत्रकारों ने की भागेदारी अमरकंटक में पत्रकारों का दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति व प्रदेश की बैठक आयोजित -- अमरकंटक -- भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ का 28 मार्च एवं 29 मार्च 2026 को दो दिवसीय 144 वीं कार्यसमिति तथा मध्य प्रदेश इकाई की बैठक माँ नर्मदा के उदगमस्थल अमरकंटक में पुष्पराजगढ़ विधायक फूंदे लाल सिंह मार्को के मुख्यातिथ्य में आयोजित हुई। जिसमें अमरकंटक नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती सिंह अनूपपुर, भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम,रज्जूसिंह नेताम उपाध्यक्ष नगरपरिषद अमरकंटक , शहडोल के प्रमुख पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के प्रमुख, रामविलास
शर्मा मुरैना , सत्यनारायण वैष्णव प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ,रामगोपाल बंसल प्रदेश महासचिव , घनश्याम डंडोतिया प्रदेश कोषाध्यक्ष , राधाकृष्ण सिंहल प्रदेश उपाध्यक्ष, नलिनीकांत वाजपेई जबलपुर विशिष्टअतिथि के रूप में मौजूद रहे।राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव द्वारा राष्ट्रीय कार्यसमिति तथा प्रदेश इकाई बैठक की अध्यक्षता उपेंद्र गौतम अध्यक्ष व्दारा की गई। प्रदेश संगठन प्रभारी राहुल राणा शहडोल के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक राहुलसिंह राणा,कमलेश श्रीवास्तव, मनोज सिंह पत्रकार, विजय उरमलिया,अरविंद द्विवेदी,शेलेन्द्र तिवारी,राजनारायण द्विवेदी, अनिल द्विवेदी, अजयपाल , गणेश केवट जितेंद्र विश्वकर्मा श्रवण कुमार उपाध्याय , सुनीता सिंह, व उनकी टीम द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर व बैज लगाकर किया गया। अतिथियों का स्वागत पी. रामकृष्णन आंध्रप्रदेश,रमेश गांधी राजस्थान,दिलीप शाह राजस्थान,श्याम नाथ व अनमोल कुमार बिहार,गिरजाशंकर उत्तरप्रदेश,सुनील थपलियाल सुलोचना पयल
उत्तराखंड भरत जी व चन्द्रहाश दमोलकर गोआ,गिरिराज बंजरिया अगर मालवा,राजेन्द्र जोशी मनासा , हितेश मावलंकर मुंबई,भगवान भारद्वाज दिल्ली,अब्दुल शकूर आन्ध्रप्रदेश,अभिषेक जैन व कृष्णानंद शास्त्री ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक फुंदे लाल मार्को ने सम्मेलन में सभी राज्यों से पधारे पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून और पत्रकारों के जीविकोपार्जन,स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने व मीडिया काउंसिल के गठन की मांग को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से पूर्ण कराने का आश्वाशन दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव ने मीडिया काउंसिल के गठन,पत्रकार सुरक्षा कानून एवं पत्रकारों को कल्याणकारी योजनाओं स्वास्थ्य सुरक्षा और अधिमान्य पत्रकारों के लिए शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता समाप्त करने और पत्रकार पेंशन योजना को सरल बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से करतल ध्वनि से पारित किया गया।मध्यप्रदेश के अध्यक्ष उपेन्द्र गौतम ने अपने उदबोधन में कहाकि भारतीय श्रमजीवी पत्रकार
महासंघ देश का पहला ट्रेड यूनियन से रजिस्टर्ड पत्रकार संगठन है जिसकी स्थापना 1950 में हुई तभी से यह संगठन पत्रकारों के हित में कार्य कर रहा है।उन्होंने कहा कि अब मध्यप्रदेश में तेजी से संगठन का विस्तार किया जा रहा है।संगठन प्रदेश के पत्रकारों के हित में शासन द्वारा जारी योजनाओं का लाभ पत्रकारों को दिलाने का काम करेगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस एन श्याम बिहार,गुलबहार गौरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तराखंड,रमेश गांधी राजस्थान,इरशाद खान राष्ट्रीय महासचिव , अनमोल कुमार अध्यक्ष बिहार,हितेश मलनकर महाराष्ट्र,भरत बेतकेकर गोआ,दीपक कलवड़े महाराष्ट्र,सुश्री सुलोचना पयल उत्तराखंड स्वामी जगदिशानंद विनोद कारकेय जी ने अपने विचार व्यक्त किये। अतिथियों का स्वागत राहुल सिंह राणा ने किया। इससे पूर्व शहडोल में 5 किलोमीटर विशाल ऐतिहासिक वाहन रैली निकाली गई है । राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का 5 ब्लॉकों बुड़ार, धनपुरी, अमलाई, बरगवा में पत्रकार गण व्दारा स्वागत किया गया।
- Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट2
- #UGC2026 #UGC_काला_कानून_वापस_लो #UGC_RollBack #UGCBill #पत्रकार_शुभम_पांडेय #हक_की_लड़ाई #IndiaVoice18 #सर्वेश_पाण्डेय #सामाजिक_न्याय #ठाकुर_शिवम_सिंह #journlist_shubham_pandey1
- Post by Abhay TV News1
- संघर्ष की सीख, सफलता की मिसाल:डॉ राजीव सिंह के भाई अमित सिंह का यूपीपीसीएस में चयन संघर्ष जितना कठिन होता है, सफलता उतनी ही ऊंची होती है.... डॉ राजीव सिंह असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) के पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का बढ़ाया मान अमित की सफलता यह दर्शाती है कि ग्रामीण प्रतिभाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं.... डॉ सोनिया सिंह ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS प्रतापगढ़/रानीगंज/प्रयागराज.....उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस-2024) के घोषित अंतिम परिणाम में भैसोना गांव तहसील रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़ के डॉ राजीव सिंह के छोटे भाई अमित कुमार सिंह ने 152वीं रैंक प्राप्त कर असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) के पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनके पिता विनय कुमार सिंह हैं। अमित की प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही हुई। सीमित संसाधनों और अभावों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य को कभी नहीं छोड़ा। प्रयागराज में एग्जाम युग 24 संस्थान से तैयारी प्रारंभ की, दिल्ली में भी अध्ययन किया और अंततः निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता प्राप्त की।अमित की इस उपलब्धि से पूरे गांव में जश्न का माहौल है। गांव के सभी लोगों में अपार खुशी देखी जा रही है। गांव के वरिष्ठ एवं सम्मानित व्यक्तियों — राजेंद्र बहादुर सिंह, मुन्नू सिंह, दशरथ सिंह, आर.के. सिंह, संतोष सिंह, अनिल सिंह एवं ग्राम प्रधान सोनू सिंह, पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह, मुलायम सिंह सहित सभी ग्रामवासियों ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए अमित को लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। *गांव बना सफलता की नई पहचान* भैसोना गांव पहले से ही शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है, जहां कई डॉक्टर बन चुके हैं और इसे “डॉक्टरों की फैक्ट्री” के रूप में जाना जाता है। अब इस गांव से प्रशासनिक सेवा में भी चयन होने लगा है, जिससे गांव की पहचान और भी मजबूत हुई है। विशेष बात यह है कि हर वर्ष इस गांव से कोई न कोई छात्र/छात्रा सरकारी सेवा में चयनित होकर इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रहा है।अमित कुमार सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर मेहनत, नियमित अध्ययन, समय-समय पर खुद को अपडेट करते रहने, परिवारजनों के आशीर्वाद एवं प्रभु की कृपा को दिया। उन्होंने युवाओं के लिए संदेश देते हुए कहा “यदि बच्चे लगन और निरंतर मेहनत के साथ पढ़ाई करें, तो परिणाम अवश्य मिलता है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, नियमित प्रयास ही सफलता की कुंजी है। डॉ राजीव सिंह ने कहा “संघर्ष जितना कठिन होता है, सफलता उतनी ही ऊंची होती है। अमित की सफलता यह सिद्ध करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर हो, तो कोई भी बाधा सफलता के मार्ग में नहीं आ सकती।डॉ अरविंद कुमार सिंह, डायरेक्टर एग्जाम युग 24 डायरेक्टर ने कहा यदि विद्यार्थी निरंतर मेहनत करते रहें, अपने लक्ष्य से विचलित न हों, सही रणनीति और तकनीक के साथ समय का सदुपयोग करें, तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। अमित इसका सशक्त उदाहरण हैं। डॉ सोनिया सिंह डायरेक्टर नारायण स्वरुप हॉस्पिटल एवं नारायण स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस ने कहा अमित की सफलता यह दर्शाती है कि ग्रामीण प्रतिभाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। सही मार्गदर्शन, अनुशासन और मेहनत से गांव का हर युवा ऊंचाइयों को छू सकता है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का दीप है। अमित कुमार सिंह की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव, तहसील और जिले के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता यह संदेश देती है कि “मेहनत, लगन और सही दिशा हो तो कोई भी सपना दूर नहीं होता।1
- चित्रकूट: एसबीआई बैंक में लगी भीषण आग, मार्च क्लोजिंग के पहले ही, अहम दस्तावेज जल कर राख आग से बैंक में रखे सामान, नगदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रभावित चित्रकूट: राजापुर के SBI बैंक शाखा में मार्च क्लोजिंग के पहले ही सोमवार को भीषण आग लग गई. जिसमें नगदी व महत्वपूर्ण दस्तावेजों के जलने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, सुचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है. SBI बैंक प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार, चित्रकूट के राजापुर कस्बे में सोमवार सुबह करीब 7 बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई. बैंक के अंदर से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही राजापुर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया. आग तेज होने के कारण एक फायर ब्रिगेड पर्याप्त नहीं था, जिसके बाद दूसरी गाड़ी भी लगाई गई. तब जाकर, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से बैंक के अंदर रखा सामान, नगदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रभावित हुए हैं, हालांकि नुकसान का सही आंकलन अभी तक नहीं हो पाया है. थाना प्रभारी लखन सिंह ने बताया कि बैंक गार्ड ने सबसे पहले धुआं देखा और तत्काल सूचना दी. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. वहीं, एसबीआई के बैंक प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार बैंक में सभी लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए हैं, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कंप्यूटर इत्यादि भी जले हैं. उन्होंने बताया कि दस्तावेज और नगदी को कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा है. बैंक के अंदर धुआं कम होने के बाद छती का आकलन किया जाएगा. उन्होंने आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया है.2
- *ओवरटेक के दौरान हादसा, ड्राइवर व कंडक्टर घायल* *कौशाम्बी सन्देश* कौशांबी। जनपद के कसिया काकोड़ा के पास सुबह लगभग 4 से 5 बजे के बीच सड़क दुर्घटना हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हो गया, जिससे हादसा हुआ। घटना में ड्राइवर और कंडक्टर घायल हो गए हैं। मौके पर मौजूद यात्रियों के अनुसार अचानक संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई।सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- रिश्तों का खौफनाक कत्ल, प्रॉपर्टी विवाद में बेटों ने पिता की हत्या कौशांबी।महेवाघाट थाना क्षेत्र के अजरौली गांव में सनसनीखेज वारदात बेटो ने धारदार हथियार से पिता को उतारा मौत के घाट दूसरी पत्नी के बेटे ने कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ वार पहली पत्नी के बेटों पर भी हत्या का गंभीर आरोप वारदात के बाद आरोपी बेटे मौके से फरार पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आरोपियों की तलाश जारी1
- Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट1