logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फर्जी सिम और ऑनलाइन हेल्प के नाम पर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार नूंह। साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी फर्जी सिम और मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर आमजन को ऑनलाइन झांसे में लेकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, फर्जी सिम और साइबर अपराध से जुड़ा संदिग्ध डाटा बरामद किया है। पहले मामले में अपराध अनुसंधान शाखा तावडू की टीम ने साइबर पोर्टल पर तकनीकी निगरानी के दौरान एक मोबाइल को ट्रैक किया। जांच में पता चला कि इस नंबर के खिलाफ महाराष्ट्र के पुणे शहर में साइबर ठगी की शिकायत दर्ज थी, जिसमें 6,298 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। पुलिस टीम ने नूंह बाईपास नलहड़ रोड पर कार्रवाई करते हुए आबिद पुत्र कमरुदीन निवासी मालहाका थाना सदर तावड़ू को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें दो सिम लगी हुई थीं। जांच के दौरान आरोपी ने मोबाइल और सिम का इस्तेमाल साइबर अपराध में करना स्वीकार किया। पुलिस जांच में सिम किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत मिली। दूसरे मामले में थाना साइबर थाना नूंह टीम को सूचना मिली कि आकिब पुत्र याकुब निवासी बीवा ऑनलाइन मदद और रुपये दिलाने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नलहड़ मंदिर रोड के पास छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें लगी सिम से व्हाट्सएप संचालित किया जा रहा था। मोबाइल की जांच में संदिग्ध चैट, कईबार कोड, फर्जी फोनेपे एप और लोगों से पैसों के लेनदेन से जुड़ा डाटा मिला। जांच में सामने आया कि इस नंबर के खिलाफ बिहार के पटना में साइबर ठगी की शिकायत दर्ज है। बरामद सिम भी किसी अन्य महिला के नाम पर पंजीकृत पाई गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। नूंह साइबर पुलिस की आमजन से अपील है कि आमजन ऑनलाइन सहायता, लोन, इनाम या पैसों से जुड़े किसी भी लालच में आने से बचें और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

3 hrs ago
user_माथुर पत्रकार
माथुर पत्रकार
Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
3 hrs ago
01a74633-ad3f-455a-8a01-b39852dddce4

More news from हरियाणा and nearby areas
  • दिनांक 10.05.2026 को थाना बरसाना क्षेत्रान्तर्गत बरसाना देहात छाता रोड पर एक व्यक्ति को बंधक बनाने के प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर 44 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही किए जाने के सम्बन्ध में #SSP_MTA द्वारा दी गई बाइट- UP Police Adgzone Agra DIG Range Agra
    1
    दिनांक 10.05.2026 को थाना बरसाना क्षेत्रान्तर्गत बरसाना देहात छाता रोड पर एक व्यक्ति को बंधक बनाने के प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर 44 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही किए जाने के सम्बन्ध में #SSP_MTA द्वारा दी गई बाइट-
UP Police 
Adgzone Agra 
DIG Range Agra
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • हरियाणा के पलवल में मातृशक्ति दिवस पर मंत्री गौरव गौतम ने महिलाओं को 'चिंगारी' बताया। उन्होंने कहा कि नारी केवल शक्ति नहीं, बल्कि साहस और संघर्ष की मिसाल है, जो हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है। मंत्री ने निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत का भी विश्वास जताया।
    1
    हरियाणा के पलवल में मातृशक्ति दिवस पर मंत्री गौरव गौतम ने महिलाओं को 'चिंगारी' बताया। उन्होंने कहा कि नारी केवल शक्ति नहीं, बल्कि साहस और संघर्ष की मिसाल है, जो हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है। मंत्री ने निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत का भी विश्वास जताया।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • पलवल के गुदराना गाँव ने अपने वीर सपूत अमर शहीद राजकुमार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले राजकुमार पर पूरा गाँव गर्व करता है।
    1
    पलवल के गुदराना गाँव ने अपने वीर सपूत अमर शहीद राजकुमार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले राजकुमार पर पूरा गाँव गर्व करता है।
    user_Haryana Voice Palwal
    Haryana Voice Palwal
    News Anchor पलवल, पलवल, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • नूह जिले के टाँई गांव में पिछले 6 महीनों से ओवरलोड डंपरों का आतंक है। तेज रफ्तार और उड़ती धूल से बुजुर्गों व बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, वहीं घरों की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं। ग्रामीण नंबर प्लेट छिपाने वाले इन वाहनों पर सख्त कार्रवाई और गति नियंत्रित करने की मांग कर रहे हैं।
    3
    नूह जिले के टाँई गांव में पिछले 6 महीनों से ओवरलोड डंपरों का आतंक है। तेज रफ्तार और उड़ती धूल से बुजुर्गों व बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, वहीं घरों की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं। ग्रामीण नंबर प्लेट छिपाने वाले इन वाहनों पर सख्त कार्रवाई और गति नियंत्रित करने की मांग कर रहे हैं।
    user_Aslam Khan Raza प्रदेश महामंत्री हरियाणा
    Aslam Khan Raza प्रदेश महामंत्री हरियाणा
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • 😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲 😲😲😲😰
    1
    😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲
😲😲😲😰
    user_Abdul khalik
    Abdul khalik
    Graphic designer फिरोजपुर झिरका, नूंह, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • हरियाणा की नूंह पुलिस पर 'आतंक' फैलाने के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों को लेकर राज्य में सवाल उठ रहे हैं और मामले की पुष्टि की मांग की जा रही है।
    1
    हरियाणा की नूंह पुलिस पर 'आतंक' फैलाने के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों को लेकर राज्य में सवाल उठ रहे हैं और मामले की पुष्टि की मांग की जा रही है।
    user_Khan Khan
    Khan Khan
    Video Creator फिरोजपुर झिरका, नूंह, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • शेरगढ़ अकबरपुर रोड पर एक कार सवार ने बाइक से बाहर में मारी जोरदार टक्कर मथुरा जनपद के छाता क्षेत्र के शेरगढ़ अकबरपुर रोड पर एक कर सवार ने बाइक सवार में मारी जोरदार टक्कर कर चालक हुआ मोके से फरार घटना हुई सीसीटीवी में कैद
    1
    शेरगढ़ अकबरपुर रोड पर एक कार सवार ने बाइक से बाहर में मारी जोरदार टक्कर 
मथुरा जनपद के छाता क्षेत्र के शेरगढ़ अकबरपुर रोड पर एक कर सवार ने बाइक सवार में मारी जोरदार टक्कर कर चालक हुआ मोके से फरार घटना हुई सीसीटीवी में कैद
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जिला कुरुक्षेत्र के पिहोवा स्थित अरुणाय शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए। साथ में हैं गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज व अन्य गणमान्य। #Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
    1
    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जिला कुरुक्षेत्र के पिहोवा स्थित अरुणाय शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए। साथ में हैं गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज व अन्य गणमान्य।

#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.