रामसराय भांकरी में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, जिले में पकड़ा गया 15वां मुरादाबाद। जिले के ग्रामीण इलाकों में तेंदुओं की दहशत के बीच वन विभाग को बुधवार को एक और बड़ी सफलता मिली। तहसील कांठ क्षेत्र के ग्राम रामसराय भांकरी में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुआ पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में राहत की भावना देखने को मिली। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पिंजरे समेत कब्जे में लिया। वन विभाग के अनुसार, क्षेत्र में पिछले कुछ समय से तेंदुए की गतिविधियां सामने आने के बाद निगरानी बढ़ाई गई थी। ग्रामीणों की सूचना और तेंदुए की आवाजाही वाले स्थानों को चिन्हित करने के बाद विभाग की ओर से गांव में पिंजरा लगाया गया था। बुधवार को तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। तेंदुए के कैद होने की खबर गांव में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। वन विभाग की टीम ने लोगों को मौके से दूर रखा और सुरक्षा व्यवस्था के बीच तेंदुए को वहां से हटाया। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद शासन और वन विभाग के नियमानुसार उसके संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल या खेतों की ओर अकेले न जाने और तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब नहीं जाने की अपील की है। साथ ही किसी भी वन्यजीव की मौजूदगी की सूचना तत्काल वन विभाग को देने को कहा है। विभाग के अनुसार, मुरादाबाद जिले में चलाए जा रहे ट्रैपिंग अभियान के दौरान अब तक कुल 15 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं।
रामसराय भांकरी में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, जिले में पकड़ा गया 15वां मुरादाबाद। जिले के ग्रामीण इलाकों में तेंदुओं की दहशत के बीच वन विभाग को बुधवार को एक और बड़ी सफलता मिली। तहसील कांठ क्षेत्र के ग्राम रामसराय भांकरी में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुआ पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में राहत की भावना देखने को मिली। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पिंजरे समेत कब्जे में लिया। वन विभाग के अनुसार, क्षेत्र में पिछले कुछ समय से तेंदुए की गतिविधियां सामने आने के बाद निगरानी बढ़ाई गई थी। ग्रामीणों की सूचना और तेंदुए की आवाजाही वाले स्थानों को चिन्हित करने के बाद विभाग की ओर से गांव में पिंजरा लगाया गया था। बुधवार को तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। तेंदुए के कैद होने की खबर गांव में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। वन विभाग की टीम ने लोगों को मौके से दूर रखा और सुरक्षा व्यवस्था के बीच तेंदुए को वहां से हटाया। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद शासन और वन विभाग के नियमानुसार उसके संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल या खेतों की ओर अकेले न जाने और तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब नहीं जाने की अपील की है। साथ ही किसी भी वन्यजीव की मौजूदगी की सूचना तत्काल वन विभाग को देने को कहा है। विभाग के अनुसार, मुरादाबाद जिले में चलाए जा रहे ट्रैपिंग अभियान के दौरान अब तक कुल 15 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं।
- video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara follow Karo Naya jamana naye YouTube channel gaming channel ko subscribe Karen like Karen share Karen jakar video dekhen share karna na bhule bacchon ka Manoranjan game channel1
- असमोली क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद में खूंखार गीदड़ ने 12 लोगों को किया घायल खूंखार गीदड़ की हरकतें देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल फिलहाल घायलों का सीएससी असमोली में चल रहा है इलाज1
- पायन्दापुर में लगातार तेंदुओं की दस्तक, एक माह में दो तेंदुओं का रेस्क्यू; ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पिंजरे और लाइट बढ़ाने की मांग ग्राम पायन्दापुर, तहसील कांठ, जनपद मुरादाबाद में लगातार तेंदुओं की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। पिछले लगभग एक महीने के अंदर गांव से दो तेंदुओं का रेस्क्यू किया जा चुका है। आज सुबह करीब 5 बजे एक और तेंदुए को पिंजरे के माध्यम से रेस्क्यू किया गया। हमारा क्षेत्र तराई एवं वन क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जिसके कारण यहां तेंदुओं की आवाजाही लगातार बनी रहती है। ऐसे में ग्रामीणों, बच्चों, महिलाओं और पशुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शासन-प्रशासन एवं वन विभाग से विनम्र निवेदन है कि गांव में पिंजरों की संख्या बढ़ाई जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त लाइट/प्रकाश की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी की जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन से तत्काल आवश्यक कदम उठाने की अपील है।1
- श्री गणेशाय नम: कल हसनपुर नगर के मोहल्ला कायस्थान में श्री गणेश कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के पावन एवं भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, शांति, आरोग्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। तत्पश्चात नगर में निकाली गई भगवान श्री गणेश जी की भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती ऊषा शर्मा जी, प्रांत सह मंत्री विद्या भारती अक्षी अग्रवाल जी, भाजपा नेता मिठनलाल खड़गवंशी जी, जिला अध्यक्ष शोभित शर्मा जी, शीशपाल सिंह खड़गवंशी जी, चंकी सहदेव जी, लक्ष्य अग्रवाल जी, शुभम शर्मा जी, सौरभ अग्रवाल जी, यश वर्मा जी, मोहित ठाकुर जी, लोक शर्मा जी, विजय शर्मा जी, पूर्व सभासद प्रभास शर्मा जी, प्रियांशु श्रीवास्तव जी, हिमांशु शर्मा जी, जिला अध्यक्ष मयंक सक्सेना जी, कुशाग्र सक्सेना जी, शैंकी जी, अंकित यादव जी, आयुष मित्तल जी, यशवीर यादव जी, लक्ष्य ठाकुर जी, अभिषेक वर्मा जी, नितिन सक्सेना जी, अर्पित सक्सेना जी, अरविंद शर्मा जी, सीताराम यादव जी, शेखर वर्मा जी, अरुण मिश्रा जी, संदीप रस्तोगी जी, राजकुमार अग्रवाल जी, अनंत अग्रवाल जी, प्रशांत सक्सेना जी, दीपक सक्सेना जी, तरुण अग्रवाल जी, राहुल मित्तल जी, सूरज शर्मा जी, विवेक गौड़ जी, संजू शर्मा जी, डिबो वाले अनिल सक्सेना जी, उज्ज्वल सक्सेना जी, आरती शर्मा जी, राजीव शर्मा जी, अवनीश ठाकुर जी, आकाश अग्रवाल जी एवं प्रिंस अग्रवाल जी सहित बड़ी संख्या में सम्मानित गणमान्यजन एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मिले स्नेह, सम्मान एवं आत्मीय स्वागत के लिए श्री गणेश कल्याण सेवा समिति के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं श्रद्धालुओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। 🚩 गणपति बप्पा मोरया! 🚩 मंगलमूर्ति मोरया! 🙏 जय श्री गणेश! 🙏 #चन्द्रपाल_खड़गवंशी #मिशन_2027 #हसनपुर_विधानसभा421
- ट्रक में घुसी तेज रफ्तार डीसीएम, चालक की मौत,जुबिलेंट फैक्ट्री के पास हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 9 पर बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे तेज रफ्तार डीसीएम आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि डीसीएम चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से चालक को डीसीएम से बाहर निकाला और नगर के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि डीसीएम चालक मेरठ से कानपुर कॉटन लेकर जा रहा था। मृतक की पहचान 48 वर्षीय जितेंद्र पुत्र शिव नारायण निवासी दरवाजा कस्बा परीक्षितगढ़ थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ के रूप में हुई है। हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे नेशनल हाईवे पर मुरादाबाद दिशा की ओर जुबिलेंट फैक्ट्री के पास एक तेज रफ्तार डीसीएम आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर के बाद डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के व्यापारी और राहगीर मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद डीसीएम चालक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के कारण हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया। गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि हादसे में डीसीएम चालक की मौत हुई है। डीसीएम और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।1
- अमरोहा मे ट्यूशन पढ़ने गई कक्षा-2 की छात्रा से दरिंदगी,शिक्षिका के भाई पर दुष्कर्म का केस अमरोहा में कक्षा दो में पढ़ने वाली आठ वर्षीय छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्यूशन पढ़ने गई मासूम के साथ शिक्षिका के 20 वर्षीय भाई ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई और परिजन उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराए हुए हैं, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीओ:मामला अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर कस्बे है। बताया जा रहा है कि आठ वर्षीय छात्रा छह सितंबर को रोज की तरह ट्यूशन पढ़ने शिक्षिका के घर पहुंची थी। आरोप है कि उस समय शिक्षिका और उसके अन्य परिजन घर पर मौजूद नहीं थे।परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान शिक्षिका के करीब 20 वर्षीय भाई मोहसिन ने मासूम के प्राइवेट पार्ट में उंगली डाली,ट्यूशन से घर लौटने के बाद छात्रा गुमसुम रही। हालत बिगड़ने पर मां ने उससे पूछताछ की, जिसके बाद छात्रा ने रोते हुए घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से उसका उपचार चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है।रविवार को परिजन छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी मोहसिन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाइट, पंकज त्यागी सीओ2
- गजरौला। नाईपुरा फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्रक और डीसीएम की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों वाहन दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक डीसीएम में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अमरोहा के गजरौला नाईपुरा फ्लाईओवर पर ट्रक-डीसीएम की भीषण भिड़ंत, डीसीएम चालक की मौत1
- नौगावां सादात: नूरपुर -छजलैट मार्ग पर बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल* *नौगावां सादात / अमरोहा।* थाना क्षेत्र के ग्राम देहरी खुर्रम स्थित नूरपुर-छजलैट मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए घायल को तुरंत पास के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाकर उपचार दिलवाया और उसके परिजनों को घटना की सूचना दी।1