*आरोग्यम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में नि:शुल्क हृदय जांच शिविर संपन्न* *रिम्स के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विक्रम ठाकुर ने दी परामर्श सेवा, 60 से अधिक मरीजों ने कराया जांच और लिया लाभ* *लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवा देना ही आरोग्यम अस्पताल का मुख्य उद्देश्य है : हर्ष अजमेरा* *समाज के अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले, इसके लिए समय-समय पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे : जया सिंह* हजारीबाग हजारीबाग शहर के डिस्टिक मोड़ चौक स्थित आरोग्यम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शनिवार को हृदय रोगियों के लिए विशेष नि:शुल्क हृदय परामर्श एवं जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में रांची स्थित रिम्स के सुप्रसिद्ध इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विक्रम ठाकुर ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों के लिए ईसीजी, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर (बी.पी.) जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुए इस स्वास्थ्य शिविर में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शिविर में 60 से अधिक मरीजों ने अपने हृदय स्वास्थ्य की जांच कराई तथा विशेषज्ञ डॉक्टर से उचित परामर्श प्राप्त किया। मरीजों को परामर्श देते हुए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विक्रम ठाकुर ने कहा कि आज के समय में अनियमित जीवनशैली, तनाव और गलत खान-पान के कारण कम उम्र में ही हृदय रोग की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सीने में दर्द, सांस फूलना, अचानक पसीना आना, थकान या बेचैनी जैसी समस्या महसूस होती है, तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर की गई जांच और सही उपचार से हृदय रोग के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि आरोग्यम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्देश्य केवल उपचार प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। इसी सोच के तहत समय-समय पर विभिन्न प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है, ताकि आम लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं आसानी से मिल सकें और वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। वहीं अस्पताल के प्रशासक जया सिंह ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को बेहतर चिकित्सा परामर्श और जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना अस्पताल की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी विभिन्न रोगों से संबंधित नि:शुल्क जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। शिविर के सफल आयोजन के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाजहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया। मरीजों ने भी विशेषज्ञ डॉक्टर से नि:शुल्क परामर्श और जांच सुविधा मिलने पर संतोष व्यक्त किया।
*आरोग्यम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में नि:शुल्क हृदय जांच शिविर संपन्न* *रिम्स के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विक्रम ठाकुर ने दी परामर्श सेवा, 60 से अधिक मरीजों ने कराया जांच और लिया लाभ* *लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवा देना ही आरोग्यम अस्पताल का मुख्य उद्देश्य है : हर्ष अजमेरा* *समाज के अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले, इसके लिए समय-समय पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे : जया सिंह* हजारीबाग हजारीबाग शहर के डिस्टिक मोड़ चौक स्थित आरोग्यम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शनिवार को हृदय रोगियों के लिए विशेष नि:शुल्क हृदय परामर्श एवं जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में रांची स्थित रिम्स के सुप्रसिद्ध इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विक्रम ठाकुर ने अपनी विशेषज्ञ
सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों के लिए ईसीजी, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर (बी.पी.) जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुए इस स्वास्थ्य शिविर में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शिविर में 60 से अधिक मरीजों ने अपने हृदय स्वास्थ्य की जांच कराई तथा विशेषज्ञ डॉक्टर से उचित परामर्श प्राप्त किया। मरीजों को परामर्श देते हुए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विक्रम ठाकुर ने कहा कि आज के समय में अनियमित जीवनशैली, तनाव और गलत खान-पान के कारण कम उम्र में ही हृदय रोग की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच
कराने और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सीने में दर्द, सांस फूलना, अचानक पसीना आना, थकान या बेचैनी जैसी समस्या महसूस होती है, तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर की गई जांच और सही उपचार से हृदय रोग के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि आरोग्यम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्देश्य केवल उपचार प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। इसी सोच के तहत समय-समय पर विभिन्न प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है, ताकि आम लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की
सेवाएं आसानी से मिल सकें और वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। वहीं अस्पताल के प्रशासक जया सिंह ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को बेहतर चिकित्सा परामर्श और जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना अस्पताल की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी विभिन्न रोगों से संबंधित नि:शुल्क जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। शिविर के सफल आयोजन के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाजहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया। मरीजों ने भी विशेषज्ञ डॉक्टर से नि:शुल्क परामर्श और जांच सुविधा मिलने पर संतोष व्यक्त किया।
- *कतरास स्टेशन में अमृत भारत एक्सप्रेस का स्वागत* *धनबाद :* पोत्तनूर–धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस के कतरासगढ़ स्टेशन पहुंचने पर रेल आंदोलनकारियों ने स्वागत किया। रेल आंदोलनकारी राजेंद्र प्रसाद राजा के नेतृत्व में चालक को माला पहनाकर व लड्डू खिलाकर सम्मानित किया गया। राजा ने कहा कि डीसी रेल लाइन पर ट्रेन चलाने के लिए करीब दो साल तक शांतिपूर्ण आंदोलन किया गया था। उन्होंने कतरास स्टेशन पर सभी ट्रेनों के ठहराव और अमृत भारत एक्सप्रेस में एसी कोच लगाने की मांग भी की। मौके पर शौकत खान, उमेश ऋषि, दिनेश जेठवा, दामोदर प्रसाद, परवेज इकबाल, संजय महतो, रघुनंदन विश्वकर्मा, संजय खंडेलवाल, राजकुमार पासवान व जटल रविदास सहित अन्य मौजूद थे.1
- पीड़ित परिवार ने मिशन हॉस्पिटल में लगाया लापरवाही का आरोप मरीज की स्थिति गंभीर,अस्पताल का लाइसेंस हो निरस्त - गौतम सत कोलंबस मिशन हॉस्पिटल में बीते दिन इचाक प्रखंड की मोक्तमा है की नैना कुमारी गर्भावस्था में एडमिट हुई।डा ने मरीज को नॉर्मल डिलीवरी के बजाय ऑपरेशन कर बच्चे को जन्म दिए।बच्चे को ऑपरेशन से जन्म देने के कुछ दिन बाद पेट में अचानक दर्द उठ गया।जब दुबारा अस्पताल के नैना कुमारी को ले जाया गया तो डा० ने 50000 जमा करने की बात कही .इतना में ही पीड़ित परिवार व डा० के बीच भारी हो हंगामा हो गया।सभी डा ने मामला में बढ़ते कदम को देखते हुए फरार हो गए। इसी बीच युवा नेता गौतम कुमार ने मिशन अस्पताल में सभी डॉ पर कानूनी कार्यवाही करते हुए अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने का मांग जिला प्रशासन से किए।वही कांग्रेस नेत्री अस्पताल के बारे में कहा की हजारीबाग जिला में मिशन अस्पताल लूट का अड्डा बना हुआ।अनाप सनाप बिल बनाकर सिर्फ पैसा उगाही किया जाता।अभी तक मरीच से 1 लाख रूपया ऑपरेशन व सुविधा के नाम पर वसुली किए।पेट में पीड़ित महिला को गोला जैसा हो गया।जब तक मरीच का पैसा वापस नहीं किया जाता हजारों लोग अस्पताल के खिलाफ आंदोलन करेंगे1
- सनराइजर्स लीड्स और अबरार अहमद हाल ही में काव्या मारन की मिल्कियत वाली टीम सनराइजर्स लीड्स (जो दक्षिण अफ्रीका की SA20 लीग या अंतरराष्ट्रीय फ्रेंचाइजी क्रिकेट का हिस्सा है) ने पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल किया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं और विवाद शुरू हो गया।1
- इटखोरी : समाजसेवा की अनूठी मिसाल: पत्रकार संतोष कुमार दास ने बिरहोर टोला में मनाया अपना 39वां जन्मदिन*4
- Post by Er Mohmd Ajruddin1
- Post by Sanjay kumar1
- सदर अस्पताल में कोयले के चूल्हे पर बना मरीजों का खाना, जंग की आँच अब झारखण्ड में भी !1
- आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी सतर्क पुलिस - जन सुरक्षा को समर्पित झारखण्ड पुलिस :: सेवा ही लक्ष्य1
- ब्रेकिंग न्यूज़ चतरा: जिले के टंडवा प्रखंड में एक खड़ी ट्रक में अचानक आग लग गई l1