डीएम-एसपी की सख्ती: “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” लागू करने के निर्देश, गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई डीएम-एसपी की सख्ती: “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” लागू करने के निर्देश, गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई फर्रुखाबाद/फतेहगढ़। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गैस एजेंसी संचालकों और पेट्रोल पंप संचालकों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन ने सड़क सुरक्षा और गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना हेलमेट आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दिया जाए। “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” अभियान को सख्ती से लागू करने के लिए कहा गया। वहीं पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमित रूप से चालान की कार्रवाई की जाए। बैठक में गैस एजेंसी संचालकों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने कहा कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए गए कि बिना बुकिंग के किसी भी हॉकर को गैस सिलेंडर न दिया जाए और वितरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी जाए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि गैस आपूर्ति को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कहीं भी अनियमितता या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी संचालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा और उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए, ताकि जिले में व्यवस्था बेहतर बनी रहे।
डीएम-एसपी की सख्ती: “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” लागू करने के निर्देश, गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई डीएम-एसपी की सख्ती: “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” लागू करने के निर्देश, गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई फर्रुखाबाद/फतेहगढ़। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गैस एजेंसी संचालकों और पेट्रोल पंप संचालकों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन ने सड़क सुरक्षा और गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना हेलमेट आने वाले दोपहिया वाहन
चालकों को पेट्रोल न दिया जाए। “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” अभियान को सख्ती से लागू करने के लिए कहा गया। वहीं पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमित रूप से चालान की कार्रवाई की जाए। बैठक में गैस एजेंसी संचालकों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने कहा कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए गए कि बिना बुकिंग के किसी भी हॉकर को गैस सिलेंडर न दिया जाए
और वितरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी जाए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि गैस आपूर्ति को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कहीं भी अनियमितता या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी संचालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा और उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए, ताकि जिले में व्यवस्था बेहतर बनी रहे।
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by CITY NEWS1
- देखिए खबर कैसे पेकिंग कर रहा है1
- फर्रुखाबाद आलू मंडी से 500 ट्राली हुई वापस मंडी का बुरा हाल आज दिनांक 10 मार्च 2026 आलू मंडी फर्रुखाबाद में इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर किसानों से आलू की दुर्दशा के बारे में बात की और सरकार को इस आलू की बर्बादी के लिए जिम्मेदार ठहराया । किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से आलू किसानों का बुरा हाल है पिछले दो-तीन दिन से आलू की ट्रालियां नदी खड़ी है और कोई भी खरीदार नहीं है आलू सड़ रहा है जबकि इस साल उत्पादन भी बहुत कम है, आलू मंडी में नहीं बिकेगा तो और कहांबिकेगा आज 500 से ज्यादा आलू की भरी हुई ट्रालियां वापस हो गई है। "आलू ले लो आलू ", "₹1500 का एक ट्राली आलू" लगभग 50 कुंतल, कहां है सरकार,कहां है जनप्रतिनिधि , कहां है आलू से सोना बनाने वाले लोग, सब के सब लगता है इस दुनिया में नहीं है, फर्रुखाबाद का आलू किसान बर्बाद हो गया। मंडी से आलू वापस जा रहा है । या किसान फेक करके जा रहा है, किसी को कोई चिंता नहीं एक तरफ आय दुगनी की बात करते हैं, महंगाई चरम पर है और किसान की फसल बर्बाद हो रही है, हमारा सरकार से अनुरोध है की आलू किसानों की समस्याओं को सुने और उसका तुरंत समाधान करें।1
- शाहजहांपुर, : जिले के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे स्टेट हाईवे पर सुग-सुगी गांव के पास दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बरेली डिपो की रोडवेज बस ने तेज रफ्तार में आ रही एकर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई1
- Post by अशोक मैथिल1
- संडीला पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ संडीला पुलिस ने गिरफ्तार किया है1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1