4 घंटे बिजली रहेगी बंद: उचौली और देव विद्युत उपकेंद्रों में होगा मेंटेनेंस कार्य मदनपुर प्रखंड के उचौली पुराने एवं नए विद्युत उपकेंद्र तथा देव विद्युत उपकेंद्र से शनिवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मेंटेनेंस कार्य के कारण करीब 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता शिवरतन लाल ने बताया कि उचौली पुराने एवं नए विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाले 11 केवी और 33 केवी फीडर, साथ ही देव विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी एवं 33 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। इस दौरान आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत का कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए पेयजल संग्रह, मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी बिजली संबंधी कार्य पहले ही पूरा कर लें, ताकि निर्धारित समय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। #BreakingNews #PowerCut #ElectricityUpdate #MaintenanceWork #Uchauli #Dev #Madanpur #Aurangabad #Bihar #BijliSamachar #PowerMaintenance #ElectricityAlert #BharatCrimeLiveNews #BiharNews #LocalNews #BCLNews #PublicAlert #बिजली_कटौती #औरंगाबाद #मदनपुर #देव #उचौली #बिहार_समाचार #भारत_क्राइम_लाइव_न्यूज़
4 घंटे बिजली रहेगी बंद: उचौली और देव विद्युत उपकेंद्रों में होगा मेंटेनेंस कार्य मदनपुर प्रखंड के उचौली पुराने एवं नए विद्युत उपकेंद्र तथा देव विद्युत उपकेंद्र से शनिवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मेंटेनेंस कार्य के कारण करीब 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता शिवरतन लाल ने बताया कि उचौली पुराने एवं नए विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाले 11 केवी और 33 केवी फीडर, साथ ही देव विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी एवं 33 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। इस दौरान आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत का कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए पेयजल संग्रह, मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी बिजली संबंधी कार्य पहले ही पूरा कर लें, ताकि निर्धारित समय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। #BreakingNews #PowerCut #ElectricityUpdate #MaintenanceWork #Uchauli #Dev #Madanpur #Aurangabad #Bihar #BijliSamachar #PowerMaintenance #ElectricityAlert #BharatCrimeLiveNews #BiharNews #LocalNews #BCLNews #PublicAlert #बिजली_कटौती #औरंगाबाद #मदनपुर #देव #उचौली #बिहार_समाचार #भारत_क्राइम_लाइव_न्यूज़
- औरंगाबाद राष्ट्रीय लोक अदालत (12 सितम्बर, 2026) की सफpलता को लेकर जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित** औरंगाबाद राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (BSLSA), पटना के निर्देशानुसार दिनांक **12 सितम्बर, 2026** को आयोजित होने वाली **राष्ट्रीय लोक अदालत** की सफल तैयारी एवं अधिकाधिक मामलों के सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरंगाबाद के तत्वावधान में जिले के सभी थाना प्रभारियों (SHO) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता *प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आनंदिता सिंह ने की। बैठक में **मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी (CJM) श्री लाल बिहारी पासवान**, **जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमति तान्या पटेल** तथा जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आनंदिता सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत त्वरित, सुलभ एवं कम खर्च में न्याय प्रदान करने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में सुलह योग्य मामलों की पहचान कर **कम-से-कम 20 मामलों** को राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु चिन्हित कर संबंधित न्यायालय को भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि थाना स्तर पर पक्षकारों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क स्थापित किया जाए, उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों की जानकारी दी जाए तथा आपसी संवाद एवं समझाइश के माध्यम से अधिकाधिक मामलों में सहमति बनाकर उनका निस्तारण कराने का प्रयास किया जाए। विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया जाए कि न्यायालय से निर्गत नोटिसों का **समयानुसार एवं प्रभावी तामिला** हो, ताकि कोई भी पक्षकार सूचना के अभाव में राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होने से वंचित न रहे। **मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री लाल बिहारी पासवान** ने कहा कि आपसी समझौते से विवादों का समाधान होने पर न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम होता है, समय एवं धन की बचत होती है तथा समाज में भाईचारा, शांति एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से अपील की कि वे सुलह योग्य मामलों में पक्षकारों को समझाकर राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। **जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव** ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक थाना अपने क्षेत्र के सुलह योग्य मामलों की सूची तैयार करे, पक्षकारों से नियमित संपर्क बनाए रखे तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के पूर्व अधिक से अधिक मामलों में सहमति स्थापित कराने का प्रयास करे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी मामले में थाना स्तर पर पक्षकारों के बीच सहमति बनाना कठिन प्रतीत हो अथवा प्रभावी **मध्यस्थता (Mediation)** की आवश्यकता महसूस हो, तो ऐसे मामलों को बिना विलंब **जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरंगाबाद** को भेजा जाए, ताकि प्रशिक्षित मध्यस्थों के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान कराया जा सके। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित नोटिसों का समयबद्ध तामिला सुनिश्चित किया जाए, तामिला प्रतिवेदन समय पर संबंधित न्यायालय को उपलब्ध कराया जाए तथा न्यायालय, थाना एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखा जाए। आवश्यकता पड़ने पर **प्री-लिटिगेशन मामलों** को भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को संदर्भित किया जाए, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व ही विवादों का सुलह-समझौते के आधार पर समाधान कराया जा सके। बैठक में यह भी कहा गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत केवल मामलों के निस्तारण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज में आपसी विश्वास, सौहार्द, भाईचारा एवं न्याय तक सरल पहुँच सुनिश्चित करने का एक सशक्त अभियान है। इसलिए सभी थाना प्रभारियों से अपेक्षा की गई कि वे इस जनहितकारी अभियान में पूरी सक्रियता एवं संवेदनशीलता के साथ अपनी भूमिका निभाएँ। बैठक के अंत में सभी थाना प्रभारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु पूर्ण सहयोग देने, अधिकाधिक सुलह योग्य मामलों को चिन्हित करने, नोटिसों का समय पर तामिला सुनिश्चित करने, पक्षकारों के बीच सहमति स्थापित कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर मामलों को मध्यस्थता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजने का आश्वासन दिया।1
- स्कूल की बदहाली पर छात्रों का हल्ला बोल ! एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे छात्र ! मिड-डे मील से लेकर गंदे शौचालय तक खोली स्कूल की पोल ! टेकारी एसडीएम ने दिए जांच के आदेश !1
- Please 🥺 support me 😭🙏 cilap kassting please 10k share karna please 🥺 comment and like1
- हसपुरा औरंगाबाद अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार लगाया गया हसपुरा अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार लगाया गया।जिसमें सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, अंचल सहायक दीपक कुमार उपस्थित रहकर लोगों की सुनवाई किया1
- स्मार्ट मीटर पोल पे मेंन लाइन नहीं देने देने के संबंध में ओर बिजली विभाग। पैसा मागने के संबंध में श्रीमान जी विद्युत विभाग हमारे ग्राम पंचायत इतिमहा प्रखण्ड नासरीगंज pin code 821310 है जो इतिमहा गांव में मीटर लगा दिया गया है जो अब तक मीटर में लाइट नहीं आया है 7 दिन होगया अभी तक लाइट नहीं आया ओर तो ओर मीटर लगाने वाला भी 200 रुपया का चार्ज मांगा जो कि 150 रुपए में मना गया ओर मीटर लगा दिया पर पोल से अभी लाइट नहीं दिया लाइट देने के भी 200 रुपया भी मांग रहे है श्री मान जी अभी तक पोल से तार नहीं भी जोड़ा गया है ओर नया मीटर हमारे दिवाल पे ताक रहा है लाइन का तो श्री मान जी ऐसे कैसे चलेगा जो हम बिल पे करने को भी तैयार हु और लाइन देने का पोल से पैसा भी मांग रहा है ये कैसा न्याय है हमारे सरकार से यही अनुरोध है कि बिजली विभाग पे। जांच हो बिन पैसा का कोई काम नहीं होता सर बिजली विभाग में जांच हो1
- पितृ पक्ष मेला 2026: गया जंक्शन पर श्रद्धालुओं के लिए हाईटेक तैयारियां पितृ पक्ष मेले को लेकर गया जंक्शन पर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और पुलिस अधीक्षक ने स्टेशन पहुंचकर श्रद्धालुओं के लिए की जा रही पितृ पक्ष मेला 2026: गया जंक्शन पर श्रद्धालुओं के लिए हाईटेक तैयारियां पितृ पक्ष मेले को लेकर गया जंक्शन पर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और पुलिस अधीक्षक ने स्टेशन पहुंचकर श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यात्री सुविधा, हेल्प डेस्क और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि पितृ पक्ष मेले के दौरान रोजाना लगभग एक लाख श्रद्धालुओं के गया पहुंचने की संभावना है। ऐसे में जिला प्रशासन, रेलवे और पुलिस समन्वय के साथ काम कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। 🎥 सुनिए, व्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने क्या कहा...1
- बसडीहा के गड्ढों ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश नवीनगर प्रखंड को टंडवा से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। बसडीहा गांव एवं उत्तर कोयल नहर के समीप सड़क पर बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। बरसात के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक, साइकिल सवार और पैदल राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को लिखित एवं मौखिक रूप से इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। अधिकारियों की उदासीनता से लोगों में भारी नाराजगी है। यह मार्ग नवीनगर और टंडवा के बीच आवागमन का प्रमुख रास्ता है, जहां से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, मरीजों को लेकर जाने वाली एंबुलेंस, छोटे-बड़े वाहन और सैकड़ों आम नागरिक गुजरते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है और लोगों को जाम व आवागमन में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बसडीहा के पास बने जानलेवा गड्ढों को अविलंब भरवाया जाए तथा नवीनगर-टंडवा मुख्य पथ की शीघ्र मरम्मत कराई जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी। #Bharatcrimelivenews #Aurangabad #Nabinagar #Tandwa #Basdiha #RoadSafety #RoadRepair #Bihar #PublicIssue #BreakingNews #Live11News #NewsUpdate #बिहार #औरंगाबाद #नवीनगर #टंडवा #बसडीहा #सड़क_सुरक्षा #जनहित #खबर1
- NTPC खैरा थाना ने BRBCL परिसर में चोरी की कोशिश नाकाम, 50 किलो कॉपर वायर के साथ युवक गिरफ्तार नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीआरबीसीएल (BRBCL) परिसर में चोरी की कोशिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने मौके से करीब 50 किलोग्राम कॉपर वायर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नारायणपुर गांव निवासी कुंदन कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बीआरबीसीएल परिसर की घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी बाउंड्री फांदकर परिसर में घुसा और कॉपर वायर चोरी करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी में उसके कब्जे से लगभग 50 किलो कॉपर वायर बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह किसी संगठित चोरी गिरोह से जुड़ा है या नहीं तथा पूर्व की चोरी की घटनाओं में उसकी कोई संलिप्तता रही है या नहीं। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा चोरी और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त अभियान जारी रहेगा। #Aurangabad #Nabinagar #BRBCL #NTPCKhaira #CopperWire #TheftAttempt #BiharPolice #CrimeNews #BreakingNews #Live11News #JournalistAvinashKumar #BiharNews #AurangabadNews #NTPC #PoliceAction #Bharatcrimelivenews1