logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्रांट पंजिका, शौचालय तथा विद्यालय परिसर में गंदगी देख भड़के मुख्य विकास अधिकारी...! ग्रांट पंजिका, शौचालय तथा विद्यालय परिसर में गंदगी देख भड़के मुख्य विकास अधिकारी...! प्राथमिक विद्यालय बरलाई का मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण...! मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल बरलाई विकासखंड परदहा का प्रेरणा ऐप पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अध्यापक उपस्थित मिले। विद्यालय में कुल 101 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं, जिसके सापेक्ष एमडीएम पंजिका के अनुसार 82 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज की गई थी। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनुपस्थिति की पुष्टि करके स्पष्ट आख्या 3 दिन के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर की साफ सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई। विद्यालय परिसर में दिव्यांग शौचालय सहित कुल 5 शौचालय स्थित है। निरीक्षण के दौरान 2 शौचालय ही खुल पाया गया। रसोई घर का निरीक्षण के दौरान रसोई घर में बर्तन, खाद्यान्न, चावल, गेहूं तथा मसाला इत्यादि सुव्यवस्थित ढंग से नहीं रखा गया था। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापिका वेदावती से ग्रांट पंजिका मांगा गया ग्रांट पंजिका न दिखाने पर नाराजगी व्यक्त की गई साथ ही प्रभारी प्रधानाध्यापिका को विद्यालय में छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन, विद्यालय परिसर के अंदर साफ सफाई एवं मध्यान भोजन गुणवत्तायुक्त सुनिश्चित कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। #jeettaklivenews #दलजीतसिंह #maumahadev #maunathbhanjan #HumaraUP #NayeBharatKaNayaUP #reelschallenge #facebookreels #fbreels #reelsviralシ

2 hrs ago
user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
a8dab94f-6af2-4fea-aca4-30fdd058c1a3

ग्रांट पंजिका, शौचालय तथा विद्यालय परिसर में गंदगी देख भड़के मुख्य विकास अधिकारी...! ग्रांट पंजिका, शौचालय तथा विद्यालय परिसर में गंदगी देख भड़के मुख्य विकास अधिकारी...! प्राथमिक विद्यालय बरलाई का मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण...! मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल

f12de89f-eb3f-46fd-8f2b-0585133aa9a6

बरलाई विकासखंड परदहा का प्रेरणा ऐप पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अध्यापक उपस्थित मिले। विद्यालय में कुल 101 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं, जिसके सापेक्ष एमडीएम पंजिका के अनुसार 82 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज की गई थी। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक

cc9984dc-0bbd-4356-885b-865f68fef921

शिक्षा अधिकारी को छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनुपस्थिति की पुष्टि करके स्पष्ट आख्या 3 दिन के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर की साफ सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई। विद्यालय परिसर में दिव्यांग शौचालय सहित कुल 5 शौचालय स्थित है। निरीक्षण के दौरान 2

9968f214-04d1-45ae-9d7d-6d1791ae91f7

शौचालय ही खुल पाया गया। रसोई घर का निरीक्षण के दौरान रसोई घर में बर्तन, खाद्यान्न, चावल, गेहूं तथा मसाला इत्यादि सुव्यवस्थित ढंग से नहीं रखा गया था। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापिका वेदावती से ग्रांट पंजिका मांगा गया ग्रांट पंजिका न दिखाने

d3064acf-9e41-434f-9251-dbb3a12c2790

पर नाराजगी व्यक्त की गई साथ ही प्रभारी प्रधानाध्यापिका को विद्यालय में छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन, विद्यालय परिसर के अंदर साफ सफाई एवं मध्यान भोजन गुणवत्तायुक्त सुनिश्चित कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। #jeettaklivenews #दलजीतसिंह #maumahadev #maunathbhanjan #HumaraUP #NayeBharatKaNayaUP #reelschallenge #facebookreels #fbreels #reelsviralシ

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मऊ - नेशनल हाईवे पर ट्रक और ट्रेलर की हुई जबरदस्त टक्कर...! ट्रेलर की टक्कर से कोयला से लदा ट्रक में लगी आग ट्रक ड्राइवर की मौत...! दो थानों की पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मृतक ड्राइवर संदीप कुमार राणा झारखंड हजारीबाग रांची का रहने वाला था। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बशारतपुर गांव के पास नेशनल हाईवे की घटना...! #jeettaklivenews #दलजीतसिंह #maunathbhanjan #HumaraUP #maumahadev #facebookreels #reelschallenge #NayeBharatKaNayaUP #fbreels #reelsviralシ
    1
    मऊ - नेशनल हाईवे पर ट्रक और ट्रेलर की हुई जबरदस्त  टक्कर...!
ट्रेलर की टक्कर से कोयला से लदा ट्रक में लगी आग ट्रक ड्राइवर की मौत...!
दो थानों की पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
मृतक ड्राइवर संदीप कुमार राणा झारखंड हजारीबाग रांची का रहने वाला था।
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बशारतपुर गांव के पास नेशनल हाईवे की घटना...!
#jeettaklivenews #दलजीतसिंह #maunathbhanjan #HumaraUP #maumahadev #facebookreels #reelschallenge #NayeBharatKaNayaUP #fbreels #reelsviralシ
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *मऊ में भीषण सड़क हादसा: कोयला लदे ट्रेलर में आग, चालक जिंदा जला* जनादेश टुडे घोसी, मऊ। जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बशारतपुर के पास वाराणसी–गोरखपुर फोरलेन पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हल्दिया पश्चिम बंगाल से कोयला लादकर गोरखपुर के सहजनवा जा रहा एक ट्रेलर आगे चल रहे बालू लदे दूसरे ट्रेलर से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोयला लदे ट्रेलर में तुरंत भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से ट्रेलर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चालक जिंदा जलकर राख हो गया जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम, दोहरीघाट थाना पुलिस और घोसी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस के अनुसार मृतक चालक की पहचान संदीप कुमार राणा निवासी हजारीबाग झारखंड के रूप में हुई है। वह मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हल्दिया पश्चिम बंगाल से कोयला लेकर गोरखपुर के सहजनवा के लिए रवाना हुआ था। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर पीछे से टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है हालांकि वास्तविक वजहों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
    3
    *मऊ में भीषण सड़क हादसा: कोयला लदे ट्रेलर में आग, चालक जिंदा जला*
जनादेश टुडे
घोसी, मऊ। जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बशारतपुर के पास वाराणसी–गोरखपुर फोरलेन पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हल्दिया पश्चिम बंगाल से कोयला लादकर गोरखपुर के सहजनवा जा रहा एक ट्रेलर आगे चल रहे बालू लदे दूसरे ट्रेलर से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोयला लदे ट्रेलर में तुरंत भीषण आग लग गई।
आग की चपेट में आने से ट्रेलर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चालक जिंदा जलकर राख हो गया जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम, दोहरीघाट थाना पुलिस और घोसी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
पुलिस के अनुसार मृतक चालक की पहचान संदीप कुमार राणा निवासी हजारीबाग झारखंड के रूप में हुई है। वह मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हल्दिया पश्चिम बंगाल से कोयला लेकर गोरखपुर के सहजनवा के लिए रवाना हुआ था। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर पीछे से टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है हालांकि वास्तविक वजहों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Sachin Pali gaon sign bhupat mein Bhagwan ka Pran pratishtha sthapna hua dinank 18 2026 Rath hatyara
    1
    Sachin Pali gaon sign bhupat mein Bhagwan ka Pran pratishtha sthapna hua dinank 18 2026 Rath hatyara
    user_Vinod rajbhar
    Vinod rajbhar
    Voice of people कासिमाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Dawan विजय टाइम्स पेपर न्यूज
    1
    Post by Dawan विजय टाइम्स पेपर न्यूज
    user_Dawan विजय टाइम्स पेपर न्यूज
    Dawan विजय टाइम्स पेपर न्यूज
    कासिमाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Bala Ji
    1
    Post by Bala Ji
    user_Bala Ji
    Bala Ji
    Jakhania, Ghazipur•
    10 hrs ago
  • ➡️ ट्रक में अचानक लगी भीषण आग ➡️ आग लगने से धू-धू कर जला तेज रफ्तार ट्रक, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल ➡️ सड़क के बीचो बीच ट्रक में आग लगने से मची अफरा-तफरी ➡️ पूरा मामला मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
    1
    ➡️ ट्रक में अचानक लगी भीषण आग
➡️ आग लगने से धू-धू कर जला तेज रफ्तार ट्रक, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
➡️ सड़क के बीचो बीच ट्रक में आग लगने से मची अफरा-तफरी
➡️ पूरा मामला मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company बेल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गाज़ीपुर: पैरामेडिकल कॉलेज के बी-फार्मा छात्र विपुल यादव की संदिग्ध हालात में मौत मां सरस्वती पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र विपुल यादव की रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु महेंगवा मरदह स्थित नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र की अचानक मौत से हड़कंप बी-फार्मा छात्र विपुल यादव की संदिग्ध मौत, परिवार और साथियों में शोक कॉलेज परिसर में छात्र की मौत, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
    1
    गाज़ीपुर: पैरामेडिकल कॉलेज के बी-फार्मा छात्र विपुल यादव की संदिग्ध हालात में मौत
मां सरस्वती पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र विपुल यादव की रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु
महेंगवा मरदह स्थित नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र की अचानक मौत से हड़कंप
बी-फार्मा छात्र विपुल यादव की संदिग्ध मौत, परिवार और साथियों में शोक
कॉलेज परिसर में छात्र की मौत, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
    user_K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
    K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
    Farmer गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ​ मऊ । जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता ने पिछले माह किसान दिवस में किसानों द्वारा की गई शिकायतों के निस्तारण के संबंध में उपस्थित किसानों की समक्ष बताया गया। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक जिलाधिकारी द्वारा सुना गया और कृषि विभाग के अधिकारियों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने हेतु कड़े निर्देश दिए गए। ​जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तकनीक और सरकारी अनुदान का सही समन्वय आवश्यक है। ​बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कृषि से संबंधित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और किसानों को लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि ​प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिन किसानों की ई-केवाईसी लंबित है, उन्हें कृषि विभाग शिविर लगाकर पूर्ण कराए ताकि किसी भी पात्र किसान की किस्त न रुके। ​प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्रतिकूल मौसम या प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए अधिक से अधिक किसानों को बीमा कवर से जोड़ने पर बल दिया गया। ​कुसुम योजना सिंचाई लागत कम करने के लिए सोलर पंप पर मिलने वाले 60% से 90% तक के अनुदान के बारे में बताया गया। ​आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए उर्वरक और कीटनाशकों के छिड़काव हेतु ड्रोन तकनीक के उपयोग की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील स्तर पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण 7 कार्य दिवसों के भीतर सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जनपद के प्रगतिशील किसानों से कहा कि कृषि क्षेत्र से संबंधित बैंकों के माध्यम से मिलने वाले ऋण में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी इसके साथ जिलाधिकारी ने किसानों को सोलर पैनल लगवाने को कहा जिससे किसानों पर विद्युत से आने वाले बिल से राहत मिलेगी और किसानों को मुनाफा भी हर माह मिलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि ​किसान राष्ट्र की रीढ़ हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े किसान तक बिना किसी बाधा के पहुँचे। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने जनपद के सभी किसानों से अपील किया कि फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करा लें जिससे कृषि से संबंधित मिलने वाले सभी प्रकार के लाभों से लाभान्वित किया जा सके। किसान दिवस के दौरान जनपद के प्रगतिशील किसान एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। ​
    2
    ​
मऊ । जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता ने पिछले माह किसान दिवस में किसानों द्वारा की गई शिकायतों के निस्तारण के संबंध में उपस्थित किसानों की समक्ष बताया गया। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक जिलाधिकारी द्वारा सुना गया और कृषि विभाग के अधिकारियों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।
​जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तकनीक और सरकारी अनुदान का सही समन्वय आवश्यक है।
​बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कृषि से संबंधित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और किसानों को लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि ​प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिन किसानों की ई-केवाईसी लंबित है, उन्हें कृषि विभाग शिविर लगाकर पूर्ण कराए ताकि किसी भी पात्र किसान की किस्त न रुके।
​प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्रतिकूल मौसम या प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए अधिक से अधिक किसानों को बीमा कवर से जोड़ने पर बल दिया गया।
​कुसुम योजना सिंचाई लागत कम करने के लिए सोलर पंप पर मिलने वाले 60% से 90% तक के अनुदान के बारे में बताया गया।
​आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए उर्वरक और कीटनाशकों के छिड़काव हेतु ड्रोन तकनीक के उपयोग की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील स्तर पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण 7 कार्य दिवसों के भीतर सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जनपद के प्रगतिशील किसानों से कहा कि कृषि क्षेत्र से संबंधित बैंकों के माध्यम से मिलने वाले ऋण में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी इसके साथ जिलाधिकारी ने किसानों को सोलर पैनल लगवाने को कहा जिससे किसानों पर विद्युत से आने वाले बिल से राहत मिलेगी और किसानों को मुनाफा भी हर माह मिलेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि ​किसान राष्ट्र की रीढ़ हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े किसान तक बिना किसी बाधा के पहुँचे।
मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने जनपद के सभी किसानों से अपील किया कि फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करा लें जिससे कृषि से संबंधित मिलने वाले सभी प्रकार के लाभों से लाभान्वित किया जा सके।
किसान दिवस के दौरान जनपद के प्रगतिशील किसान एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
​
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.