Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवरा गांव के पास कार चालक ने मारी बाइक सवार दम्पति में टक्कर, दम्पति घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर भांडेर थाना क्षेत्र के देवरा गांव के पास सोमवार दोपहर 02 बजे के आसपास एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार दम्पति में टक्कर मार दी। जिससे दम्पति बाइक से गिरकर घायल हो गए। वहीं दोनो घायलों को इलाज के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया। जहां से घायल दंपति की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बजेरा गाँव निवासी आकाश राजपूत अपनी पत्नी सुदामा राजपूत के साथ रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने के लिए पंडोखर जा रहे थे। तभी देवरा गाँव के पास कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दम्पति बाइक से गिरकर घायल हो गए।
Shahid Qureshi
देवरा गांव के पास कार चालक ने मारी बाइक सवार दम्पति में टक्कर, दम्पति घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर भांडेर थाना क्षेत्र के देवरा गांव के पास सोमवार दोपहर 02 बजे के आसपास एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार दम्पति में टक्कर मार दी। जिससे दम्पति बाइक से गिरकर घायल हो गए। वहीं दोनो घायलों को इलाज के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया। जहां से घायल दंपति की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बजेरा गाँव निवासी आकाश राजपूत अपनी पत्नी सुदामा राजपूत के साथ रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने के लिए पंडोखर जा रहे थे। तभी देवरा गाँव के पास कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दम्पति बाइक से गिरकर घायल हो गए।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ब्रेकिंग न्यूज: हतलई तालाब में गणेश विसर्जन करने गए लोगों पर फायरिंग, बाल-बाल बचे ब्रेकिंग न्यूज: हतलई तालाब में गणेश विसर्जन करने गए लोगों पर फायरिंग, बाल-बाल बचे दतिया। हतलई स्थित तालाब में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने पहुंचे लोगों पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा कथित रूप से गोली चलाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान गणेश विसर्जन करने पहुंचे लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार पठारी गांव से कुछ लोग गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए हतलई तालाब पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों द्वारा कथित रूप से फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा फायरिंग करने वाले अज्ञात लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फायरिंग के कारण और घटना की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- जनसुनवाई में आए आवेदकों की शिकायतों को पुलिस अधीक्षक द्वारा सुना गया।* जिला दतिया में आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय दतिया में मंगलवार दिनांक 22.09.2026 को पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान अति पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला, SDOP दतिया आकांक्षा जैन, SDOP बड़ौनी विनायक शुक्ला सहित थाना प्रभारी सिविल लाइन, कोतवाली, बड़ौनी, गोराघाट, जिगना सहित अन्य थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। प्राप्त शिकायतों में मुख्यतः जमीनी विवाद, मारपीट, घरेलू विवाद तथा साइबर फ्रॉड/धोखाधड़ी से संबंधित कुल 40 प्रकरण शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों से प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण हेतु संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए।1
- सेवा संकल्प अभियान में भाण्डेर स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर, अधिकारियों कर्मचारियों ने उत्साह से रक्तदान कर सेवा भावना दिखाई दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के निर्देश और सीएमएचओ डॉ. बी.के. वर्मा के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाण्डेर में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। बीएमओ डॉ. जयंत यादव के निर्देशन में शिविर में स्वास्थ्य विभाग तथा नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। नगर पालिका अधिकारी राधेरमन यादव ने रक्तदान कर सहभागिता निभाई। चिकित्सक डॉ. आर.एस. परिहार और डॉ. जितेन्द्र वर्मा सहयोग रहा। शिविर में 10 से 15 यूनिट रक्त संग्रहित होने की जानकारी दी गई। जिला ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. कल्पित अग्रवाल मौजूद रहे और रक्तदाताओं की जांच रक्त संग्रह किया। एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा। अधिकारियों ने लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की।1
- सनसनीखेज खुलासा: सोशल मीडिया के 'प्रेमजाल' से लेकर 5-स्टार होटल का कमरा... और फिर शुरू हुआ खौफनाक ब्लैकमेलिंग का खेल! सनसनीखेज खुलासा: सोशल मीडिया के 'प्रेमजाल' से लेकर 5-स्टार होटल का कमरा... और फिर शुरू हुआ खौफनाक ब्लैकमेलिंग का खेल! जबलपुर पुलिस ने एक ऐसी शातिर "मोहतरमा" का पर्दाफाश किया है, जो लड़कों को अपने प्यार के जाल में फंसाकर पहले आलीशान होटलों में बुलाती थी और फिर शुरू होता था असली ड्रामा—ब्लैकमेलिंग और वसूली का खेल! लेकिन इस बार शातिर हसीना का दांव उल्टा पड़ गया और जबलपुर पुलिस ने उसे रंगे हाथ धर दबोचा। क्या है पूरा मामला? फंसता था नया शिकार: यह मोहतरमा सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भोले-भाले युवकों को अपने प्रेमजाल में फंसाती थी। फाइव स्टार का 'ट्रैप': बातचीत गहरी होने के बाद वह युवकों को मिलने के लिए शहर के नामी होटलों में बुलाती थी। वसूली का टॉर्चर: होटल में मुलाकात के बाद शुरू होता था असली षड्यंत्र। वीडियो या तस्वीरें बनाकर या झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर भारी-भरकम रकम वसूली जाती थी। ऐसे बिछाया गया पुलिस का जाल एक पीड़ित युवक ने हिम्मत जुटाई और सीधे जबलपुर पुलिस के पास पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एक स्पेशल प्लान तैयार किया गया। आज गोपाल बाग स्थित 'कदम ट्री' होटल में जैसे ही मोहतरमा पीड़ित से फिरौती की रकम लेने पहुंची, सादे कपड़ों में पहले से तैनात पुलिस ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। मौके पर ही पुलिस ने उसे उसकी करतूत का कड़ा सबक सिखाया। जबलपुर पुलिस की सख्त चेतावनी "डरिए मत, बेझिझक सामने आइए!" जबलपुर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यदि आपके साथ भी सोशल मीडिया या ऐसे किसी 'हनीट्रैप' के जरिए ब्लैकमेलिंग हो रही है, तो घबराएं बिल्कुल नहीं। तुरंत पुलिस से संपर्क करें, आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी और आरोपियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी। अब इस शातिर मोहतरमा को गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। क्या आपके या आपके किसी जानने वाले के साथ कभी सोशल मीडिया पर इस तरह की कोई संदिग्ध घटना हुई है? सतर्क रहें और दूसरों को भी इस खुलासे को शेयर कर सावधान करें!1
- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुशवाहा समाज की छात्रावास के लिए 10 लाख रुपए सिन्दिया परिवार निधि से कुशवाहा समाज की छात्रावास के लिए 10 लख रुपए की राशि सिन्दिया परिवार से1
- बबीना में धूमधाम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा, जगह-जगह हुआ प्रसाद वितरण बबीना। गणेश महोत्सव के समापन अवसर पर मंगलवार को बबीना में गणपति प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। विभिन्न स्थानों से गणपति प्रतिमाओं के साथ आकर्षक झांकियां निकाली गईं। इनमें गणपति जी और छावनी बाग के राजा की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रास्तेभर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। यात्रा में युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस दौरान बबीना के युवाओं की ओर से श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए प्रसाद वितरण किया गया। युवाओं ने हलवा, सरबत सहित विभिन्न प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किए। लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और युवाओं के इस सेवा कार्य की सराहना की। सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही बबीना पुलिस विसर्जन यात्रा को लेकर बबीना पुलिस की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए गए। पुलिसकर्मी यात्रा मार्ग पर तैनात रहे और भीड़ को व्यवस्थित करने के साथ यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए। पुलिस की मौजूदगी में विसर्जन यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ी। गणपति प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाते समय श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ बप्पा को विदाई दी। झांकियों, श्रद्धालुओं की भीड़ और प्रसाद वितरण के चलते पूरे आयोजन में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।1
- पर्युषण पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मची धूम1
- थाना कोतवाली दतिया पुलिस ने अवैध हथियार सहित युवक को किया गिरफ्तार* जिला दतिया घटना का संक्षिप्त विवरण - दिनांक 14.09.26 को फरियादी पंकज उर्फ विनय पुत्र मंगल कुशवाह उम्र 16 साल निवासी ईदगाह मोहल्ला दतिया ने रिपोर्ट किया की विवेक कुशवाह निवासी हरदौल मोहल्ला दतिया अपने साथी शादिक खान निवासी ईदगाह मोहल्ला , शिवम कुशवाह निवासी हरदौल मोहल्ला दतिया , कृष्णा ठाकुर निवासी गोङा मोहल्ला दतिया के साथ मिल कर गालीया दी व कट्टे से गोली मारने की धमकी दी। फरियादी की रिपोर्ट पर से अप क्र 592/26 धारा 296(बी),110,3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । *पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-* श्री मान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत चावला एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपियानो की घरपकड मे सभी आरोपीगणो के घरो व संबावित स्थानो मे दंविश दी गयी । दबिंश के दौरान आरोपी विवेक कुशवाह निवासी हरदौल मोहल्ला दतिया को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की व घटना मे प्रयुक्त एक 315 वोर का कट्टा ,315 वोर का जिन्दा राउन्ट व 315 वोर का खाली खोका बरामद किया गया, बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया। सराहनीय कार्यवाही- उपरोक्त कार्यवाही मे निरी0 दिनेश सिंह राजपूत थाना प्रभारी थाना कोतवाली दतिया , प्रआर 640 ब्रजराज तोमर , आर 765 आनंद तोमर , आर 626 जशवंतआर 816 राकेश महौर, आर 844 छोटे आदिवासी ,आर 822 धर्मेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही ।1