आगजनी और तोड़फोड़ का मामला 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार, युवक की हत्या के बाद घरों में लगाई थी आग। प्रतापगढ़ में एक युवक की हत्या के बाद हुई आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना पांच दिन पहले पाटला बावड़ी गांव में हुई थी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। चाकू लगने से युवक की हुई थी मौत पारसोला थाना अधिकारी राकेश कटारा ने बताया कि पाटला बावड़ी निवासी लालू राम मीणा ने 5 मई को एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उनके बेटे विनोद और मुकेश का गांव के नाथूलाल मीणा से विवाद हो गया था। इस विवाद में चाकू लगने से नाथूलाल मीणा की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घरों में घुसकर की तोड़फोड़ नाथूलाल की मौत के बाद, उसके परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने 4 मई की सुबह लालू राम मीणा और उनके परिजनों के घरों में घुसकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। इस घटना में घरों में रखी ज्वेलरी, नगदी, कपड़े और अनाज जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवार ने किसी तरह अपनी जान बचाकर घरों से बाहर निकले। लालू राम मीणा ने बताया कि तोड़फोड़ और आगजनी से उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। इस शिकायत के आधार पर, पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया था। 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस ने आज विभिन्न स्थानों से इस मामले में शामिल 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी को अब अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश कर रही है। इन्हें किया गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मालीया, गमाना, भगजी, भगवानलाल, लक्ष्मण, खानाराम, होमा, गोतीया, थावरचन्द, नारीया, पिन्टू, गणेश, प्रकाश, और खानूराम शामिल हैं।

- आप देख रहे हो राजस्थान प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट1
- Rajakheda : महाराणा प्रताप बोर्ड से छेड़छाड़ पर करणी सेना का विरोध, प्रशासन ने लगवाया नया बोर्ड।1
- 6 लाख की चोरी के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप ब्यूरो चीफ अनिल जटिया 6 लाख की चोरी के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप प्रतापगढ़ जिले में 6 लाख रुपये की चोरी के मामले को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार 17 जनवरी 2025 को हुई चोरी की घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। इसी विवाद को लेकर प्रेम ग्वाला पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल प्रेम ग्वाला पुत्र भरत लाल ग्वाला ने आरोप लगाया कि अभिषेक ग्वाला के मामा-मामी एवं उनके परिवार के लोगों ने मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला किया। घटना में प्रेम ग्वाला गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष द्वारा कल्लो बाई, बाला भाई, भूरालाल, देवीलाल, लविया, पिंटू ग्वाला, खुशी ग्वाला, गोविंद ग्वाला, पिंकी बाई एवं छोटी बाई सहित कई लोगों पर मारपीट और जानलेवा हमले के आरोप लगाए गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने एवं परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।2
- प्रतापगढ़ की आशापुरी माता एरिया में लंबे समय से बंद पड़ी पनघट योजना को चालू करने के प्रयास विफल रहे हैं। कई महीनों से ठप यह योजना अंदरूनी खराबी के कारण शुरू नहीं हो सकी, जिससे इलाके में जल संकट गहरा गया है। परिषद आयुक्त जितेंद्र मीणा को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।1
- प्रतापगढ़ के राजपुरिया अचेरा दरगाह शरीफ पर आज जुलूस के साथ चादर पेश की गई। इस दौरान देश में अमन-चैन और भाईचारे के लिए खास दुआएं मांगी गईं।1
- राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अरनोद में अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 200 जिलेटिन छड़ें और फ्यूज वायर जब्त किए हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।1
- मंदसौर जिले के लसूडिया ईला मे सीक्रेट सिंथेटिक ड्रग्स लैब का हुआ भंडाफोड करोड रुपए की बनाई जा रही थी ड्रग्स खेत की आड़ में 'जहर' बनाने का फॉर्मूला:- सीक्रेट सिंथेटिक ड्रग्स लैब का हुआ भंडाफोड ~ केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो राजस्थान एवं मंदसौर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई CBN को पुख्ता और बेहद गोपनीय इनपुट मिला था। कि मन्दसौर जिले के दलौदा तहसील के लसूड़िया ईला गांव के बाहरी इलाके में, खेती की जमीन पर बने एक सुनसान कमरे में अवैध रूप से मेफेड्रोन (एमडी ड्रग) बनाने का धंधा चल रहा है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया की जा रही है पूछताछ मे मेफोड्रोन 21 किलो जिनकी कीमत करोड़ों रुपए में बताई गई. अफीम अवेध,केमिकल 30 लीटर के करीब,मौके से पकड़ा साथ अवैध रूप से उपयोग में ले जाने वाले उपकरण मौके से बरामद किए,वही सीबीएन की यह सबसे बड़ी अब तक की बताई गई। करोड़ों रुपए का ड्रग्स बनाने का किया गया भंडाफोड,खेत के अंदर बने कमरे में चल रहा था गोरख धंधा।1
- प्रतापगढ़ में दिनदहाड़े एक महिला से सोने की चेन छीन ली गई। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है और पुलिस जांच में जुटी है।1