Shuru
Apke Nagar Ki App…
मधुबनी जिला अंतर्गत लौकही प्रखंड के नरेंद्रपुर चौक से नेउर बॉर्डर तक सड़क चौड़ीकरण हेतु 5 माह पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। लेकिन आज तक न अतिक्रमण हटाया गया और न ही सड़क बनाने की प्रक्रिया शुरु कि गई। ये सड़क नेपाल स्थिति (सखडा भगवती) जाने का एक मात्र रास्ता है। इस सड़क से न यहां के संसद को मतलब है। ओर न ही यहां के विधायक को।
Ayush Singh Rajput
मधुबनी जिला अंतर्गत लौकही प्रखंड के नरेंद्रपुर चौक से नेउर बॉर्डर तक सड़क चौड़ीकरण हेतु 5 माह पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। लेकिन आज तक न अतिक्रमण हटाया गया और न ही सड़क बनाने की प्रक्रिया शुरु कि गई। ये सड़क नेपाल स्थिति (सखडा भगवती) जाने का एक मात्र रास्ता है। इस सड़क से न यहां के संसद को मतलब है। ओर न ही यहां के विधायक को।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Supaul Media ( Dev Raj )1
- स्लग - गैस बुकिंग के बाद डिलीभर का मैसेज आने पर भी नहीं मिला गैस, उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी पर लगाया मनमानी का आरोप. रिपोर्ट: सुमित जयसवाल सुपौल 7503565541 एंकर - मिडिल ईस्ट क्षेत्र में जारी युद्ध के बीच पेट्रोलियम पदार्थ की किल्लत होने की संभावना का अफवाह से लोग परेशान हो रहे हैं, एक तरफ जहां पेट्रोल पम्प पर लोगों की भीड़ लग रही है वहीं गैस एजेंसी पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है. हालांकी भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन के द्वारा दिये गए समुचित आश्वासन की जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन गैस एजेंसियों पर गैस लेने की मारामारी आज भी बरकरार है, यह तश्वीर वीरपुर स्थित एक गैस एजेंसी का है जहां गैस के लिए लोग घंटो लाइन में लगकर इंतजार करने को विवश हैं. लोग गैस एजेंसी पर मनमानी करने का आरोप लगा रहे हैं. कई उपभोक्ताओं का आरोप है की गैस बुक करने पर कुछ घंटे बाद डीलीभर होने का मैसेज आ गया लेकिन गैस की आपूर्ति उन्हें नहीं की गई है. जिससे उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है, उपभोक्ताओं ने गैस की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है. उपभोक्ताओं का आरोप है की जिला प्रशासन और स्थानीय प्रसाशन द्वारा गैस की कालाबाजारी को रोकने की दिशा में सख्त कदम उठाने की बात कही जा रही है लेकिन जमीनी स्थिति कुछ और ही है. गैस की कालाबाजारी होने से इसका खामियाजा आम और जरूरतमंद उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है. उपभोक्ताओं का आरोप है कि समय पर गैस की बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं दिया जाता है, उसे गैस डिलीभर का मैसेज भी आ जाता है लेकिन गैस सिलेंडर नहीं मिलता है, उपभोक्ताओं का आरोप है की जब गैस की डिलीभर का मैसेज प्राप्त होने के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिलता है तो आखिर वह सिलेंडर जाता कहां है, ऐसे में उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी पर मनमाने तरीके से सिलेंडर की आपूर्ति कर कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है. पीड़ित उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकी मौके पर मौजूद एजेंसी के कर्मी बिनोद कुमार ने बताया कि जिसका इस तरह की समस्या है उसे दूर किया जाएगा. लेकिन सवाल यह है की इस तरह की समस्या उपभोक्ताओं को क्यों आ रही है क्या सच में गैस की कालाबाजरी हो रही है या यह सिर्फ तकनिकी फॉल्ट है, इसको लेकर प्रसाशन को समुचित पहल करनी चाहिए. इस बाबत पूछे जाने पर ऑफ़ कैमरा वसंतपुर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि कुछ शिकायत मिली थी जिसका निष्पादन भी किया गया है और शिकायतों की जांच की जा रही है. बाइट - उपभोक्ता. बाइट - एजेंसी कर्मी.1
- आज दिनांक 13.03.2026 को समाहरणालय, सुपौल में आयोजित जिला जनता दरबार में श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा कुल 63 आवेदन लिए गए। जिला जनता दरबार में उक्त आवेदनों से संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने निर्देश दिया गया। उक्त अवसर पर श्री सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्ता, सुपौल, श्री गयानंद यादव, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सुपौल, श्री विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा, सुपौल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।1
- Post by Ranjeet1
- Post by DhoniTop10News1
- Post by Pawan Mahto Reporter1
- Post by DhoniTop10News1
- Post by Pawan Mahto Reporter1
- अज्ञात ब्यक्ति ने एक युवक को पैर में मारी गोली बाईक लेकर हुआ फरार पुरा विडियो देखें1