कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने वार्ड 34 आंगनबाड़ी में विधि-विधान से की गणपति की स्थापना दतिया। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने आज अपनी गोद ली हुई आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड क्रमांक-34 में सपरिवार पहुंचकर भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा गणपति की प्रतिमा स्थापित की। इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों एवं उपस्थित जनों के साथ धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में गणेशोत्सव की शुरुआत की। कलेक्टर श्री वानखड़े ने गणपति स्थापना से पूर्व विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया। उन्होंने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की। गणपति स्थापना के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र केवल बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का केन्द्र ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव तैयार करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र से जुड़े बच्चों और परिवारों को गणेशोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सभी से मिल-जुलकर पर्व मनाने तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण का विशेष ध्यान रखने की अपील की। गणपति स्थापना के अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, बच्चे एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने कलेक्टर श्री वानखड़े के इस आत्मीय प्रयास की सराहना की और गणपति बप्पा से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने वार्ड 34 आंगनबाड़ी में विधि-विधान से की गणपति की स्थापना दतिया। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने आज अपनी गोद ली हुई आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड क्रमांक-34 में सपरिवार पहुंचकर भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा गणपति की प्रतिमा स्थापित की। इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों एवं उपस्थित जनों के साथ धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में गणेशोत्सव की शुरुआत की। कलेक्टर श्री वानखड़े ने गणपति स्थापना से पूर्व विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया। उन्होंने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की। गणपति स्थापना के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र केवल बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का केन्द्र ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव तैयार करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र से जुड़े बच्चों और परिवारों को गणेशोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सभी से मिल-जुलकर पर्व मनाने तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण का विशेष ध्यान रखने की अपील की। गणपति स्थापना के अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, बच्चे एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने कलेक्टर श्री वानखड़े के इस आत्मीय प्रयास की सराहना की और गणपति बप्पा से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
- घर में सो रहे नेताजी को उठाया,फिर जुए के केस में करदी FIR दतिया/इंदरगढ़। वीडियो मे साफ देखा जा सकता है कि किस अबस्था मे भाजपा नेता सुरेंद्र चौहान को पुलिस ने रात को सोते समय घर से उठाया...फिर थाने ले जाकर करदी FIR... ये कहां तक न्यायसंगत है दरोगा जी...??? वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रात के समय एक व्यक्ति को उसके घर/ठिकाने से बाहर लाया जाता है। वीडियो में संबंधित व्यक्ति पुलिस कार्रवाई को लेकर आपत्ति जताता हुआ नजर आ रहा है और कथित तौर पर यह आरोप लगा रहा है कि उसे घर पर सोते समय उठाया गया तथा बाद में जुए के मामले में झूठा फंसाया जा रहा है। ❓ उठ रहे गंभीर सवाल?? जुए के मामले में पुलिस के पास क्या साक्ष्य थे? यदि व्यक्ति के आरोप गलत हैं तो पुलिस का पक्ष क्या है? वीडियो ने पुलिस कार्रवाई की निष्पक्षता और कथित झूठे प्रकरण को लेकर कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं... हालांकि कल देर शाम पुलिस कप्तान दतिया ने लांच थाना प्रभारी खान को लाइन हाजिर कर दिया है....1
- पुलिस की कार्रवाई को लेकर जुआ में आया एक नया मोड़ देखते हैं क्या सही साक्ष्य निकालकर आएंगे सामने *पुलिस कार्रवाई पर सवाल* 🚨 घर में सो रहे भाजपा नेता को उठाया, फिर जुए के केस में FIR! पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल 🚨 *पुलिस की कथित जुआ कार्रवाई को लेकर सामने आए वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।* वीडियो में रात के समय भाजपा नेता सुरेंद्र चौहान को घर/ठिकाने से बाहर लाते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। संबंधित व्यक्ति पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताता नजर आ रहा है। आरोप है कि उसे रात में घर में सोते समय उठाया गया और बाद में जुए के प्रकरण में FIR दर्ज कर दी गई। ❓ अब सबसे बड़ा सवाल—अगर मौके पर गाड़ी मौजूद थी, तो उस गाड़ी पर क्या कार्रवाई हुई? वीडियो में गाड़ी का भी जिक्र किया जा रहा है और कथित तौर पर गाड़ी मौके पर मौजूद होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि पुलिस ने जुआ संबंधी कार्रवाई की थी और मौके पर गाड़ी मिली थी, तो क्या उस गाड़ी की भी जांच या जब्ती की गई? अगर गाड़ी कार्रवाई के दायरे में आती थी तो उस पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? और यदि गाड़ी कार्रवाई के लिए प्रासंगिक नहीं थी, तो पुलिस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि मौके पर मिली गाड़ी की स्थिति और उसकी भूमिका क्या थी? ⚠️ पुलिस से जवाब मांगते ये सवाल जुए में शामिल होने के क्या साक्ष्य पुलिस के पास थे? संबंधित व्यक्ति को रात में घर से उठाने की आवश्यकता क्यों पड़ी? मौके पर मिली गाड़ी की जांच या जब्ती क्यों नहीं की गई? वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों पर पुलिस का आधिकारिक पक्ष क्या है? पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और पुलिस रिकॉर्ड में क्या दर्ज है? हालांकि दतिया पुलिस अधीक्षक द्वारा लांच थाना प्रभारी शाकिर अली खान को लाइन हाजिर किया गया है। हालांकि यह कार्रवाई इसी मामले से संबंधित है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि आवश्यक है। 👉 अब देखना होगा कि पुलिस इन सवालों का जवाब देती है या पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए जाते हैं। सवाल सिर्फ FIR का नहीं, बल्कि पूरी कार्रवाई की पारदर्शिता का है।1
- नगर में विराजे गुलाब चंद्रसराफके राजा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुलाबचंद सराफ केआई मार्ट मंडपम में पधारे गणपति देवा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नगर इंदरगढ़ में जगह-जगह गणपति स्थापना की गई है यह त्यौहार सादगी और सौहार्दपूर्ण ढंग से परंपरागत मान्यताओं के साथ सभी के इसनेहऔर प्यार से मनाया जाएगा सभी गणेश पंडालून में दोनों समय गणपति देव की विशेष आरती एवं भोग लगाया जाएगा इसी के साथ गुलाबचंद सराफ के आई मार्ट मंडपम विशेष पूजा आरती होगी1
- इंदरगढ़ में ग्वालियर रोड पर मंदिर के सामने शराब का ठेका बना विवाद का अड्डा ! ब्रेकिंग न्यूज़ इंदरगढ़ इ 📍 ग्वालियर रोड, काली माता मंदिर के सामने शराब ठेके को लेकर स्थानीय लोगों ने कई सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि ठेके की वजह से आए दिन विवाद होते हैं, महिलाओं को मंदिर जाने में परेशानी होती है और ठेले वालो के साथ शराब ठेकेदार द्वारा बदतमीजी किए जाने का भी आरोप है। वहीं, छोटे बच्चों को भी शराब देने का दावा किया गया है। लोगों ने प्रशासन से शराब ठेका हटाने की मांग की है। 🎤 देखिए जन दस्तक LIVE की ग्राउंड रिपोर्ट1
- जनपद पंचायत के सदस्यों ने किया एसडीम कार्यालय में होनी वाली मीटिंग का बहिष्कार , सीईओ पर लगे भेदभाव करने के आरोप डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश जनपद पंचायत के सदस्यों ने किया एसडीम कार्यालय में होनी वाली मीटिंग का बहिष्कार डबरा जनपद पंचायत के 10 सदस्य आज एसडीएम द्वारा ली जा रही मीटिंग में नहीं पहुंचे , जिससे एसडीएम ने उन्हें बुलाकर चर्चा की । जनपद सदस्यों ने CEO पर आरोप लगाया है कि इनके द्वारा हमारे वार्डों में किसी भी प्रकार का काम नहीं कराया गया है और ना ही स्वीकृत किए गए हैं जबकि और वार्डों में कई विकास कार्य हो चुके हैं जिसकी वजह से हम अपने क्षेत्र में नहीं जा पा रहे हैं । जिसे लेकर आज एसडीएम महोदया को ज्ञापन दिया है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि इसकी जांच कराई जाएगी और नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी ।4
- डबरा में शिव परिवार एक ही दिन पूजा गया, सुवह गणेश जी रात्रि में शिव पार्वती मंदिरो के साथ घरो में भी श्री गणेष जी क़ी स्थापना हुईं, साथ हरितालिका व्रत रख महिलाओ ने व्रत पूजन रात्रि जागरण किया1
- सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है।1
- शिवपुरी जिले के अमोला के बाद अब डबरा में भी शराब के खिलाफ महिलाओं का उग्र आंदोलन शिवपुरी जिले के अमोला के बाद अब डबरा में भी शराब के खिलाफ महिलाओं का उग्र आंदोलन पिछोर तिराहे की शराब दुकान हटाने की मांग, महिलाओं ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी डबरा। पिछोर तिराहे पर संचालित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं और स्थानीय नागरिकों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को वार्ड क्रमांक 2, 3 और 7 की सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष एसडीएम कार्यालय पहुंचे और शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने कहा कि शराब की वजह से कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच रहे हैं। घर की कमाई शराब में खर्च होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं शराब दुकान के आसपास शराबियों के जमावड़े से महिलाओं और छात्राओं को असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया तो शिवपुरी के अमोला की तर्ज पर डबरा में भी महिलाएं शराब के खिलाफ उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी। महिलाओं ने प्रशासन से मांग की कि बच्चों के भविष्य, महिला सुरक्षा और स्थानीय परिवारों के हित को देखते हुए पिछोर तिराहे की शराब दुकान को तत्काल हटाया जाए।1