रथ मेले में पुरानी रंजिश का खूनी हिसाब! 17 वर्षीय किशोर पर लात-घूंसों से हमला, स्टील के कड़े से सिर फोड़ा—3 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए रायगढ़। रथ मेले की भीड़ के बीच पुरानी रंजिश को लेकर 17 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने किशोर के साथ पहले गाली-गलौज की और फिर लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी ने स्टील के कड़े से किशोर के सिर पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे किशोर के भाई और दोस्तों के साथ भी मारपीट की गई। मामला थाना धरमजयगढ़ अंतर्गत पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 27 जुलाई की रात ग्राम धौराभाठा बरपाली में रथ मेला लगा था। 17 वर्षीय किशोर अपने भाई और दोस्तों के साथ मेला देखने पहुंचा था। रात करीब 9 बजे नंद कुमार राठिया की दुकान के पास उसकी मुलाकात सुनिल, पिन्टु, मदन समेत अन्य लोगों से हुई। बताया गया कि आरोपियों की किशोर से पहले शादी समारोह के दौरान विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश को लेकर मेले में आरोपियों ने किशोर को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान सुनिल मांझी ने स्टील के कड़े से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे किशोर के सिर में गंभीर चोट आई। घटना की रिपोर्ट पर चौकी रैरूमाखुर्द में अपराध क्रमांक 209/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। चिकित्सकीय परीक्षण में सिर पर चोट पाए जाने के बाद पुलिस ने प्रकरण में आवश्यक धाराएं जोड़ीं। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों के गांव में दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी सुनिल मांझी ने घटना में इस्तेमाल किया गया स्टील का कड़ा पुलिस के समक्ष पेश किया, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद सुनिल मांझी (21), पिन्टु उर्फ राहुल राठिया (21) और मदन राठिया (20) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पिन्टु उर्फ राहुल राठिया का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक

- चौकसे कॉलेज में विद्यार्थियों के भविष्य पर बड़ा सवाल! वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल? विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, चौकसे कॉलेज में मचा सवालों का घमासान1
- हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बिल्हा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा विधायक धरमलाल हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बिल्हा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा विधायक धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में अटल उद्यान से हुआ शुभारंभ मंगलवार की रात 8:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत मंगलवार को नगर पंचायत बिल्हा में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम के उत्साह के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत बिल्हा स्थित अटल उद्यान में भारत रत्न, परम श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के उद्घोष के साथ तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। माल्यार्पण के पश्चात सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया। देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ बिल्हा तिरंगा यात्रा अटल उद्यान से प्रारंभ होकर पीपल चौक होते हुए बिल्हा मोड़ पहुंची। बिल्हा मोड़ पर ग्राम पेंडरवा, निपनिया एवं हिर्री-हरदी के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद यात्रा भोजपुरी, पौसरी, दगोरी, करहीपार और मुरकुटा गांवों से गुजरी, जहां ग्रामीणों ने तिरंगे को नमन कर यात्रा में सहभागिता की। ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति गीतों के बीच पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। यात्रा का गरिमापूर्ण समापन ग्राम बरतोरी के बाजार चौक में हुआ। समापन पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रगान गाया गया। इस मौके पर श्री धरमलाल कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देशभक्ति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। अटल जी के आदर्शों पर चलते हुए हम विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं और नगर पंचायत प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर क्रेडा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, श्री सोमेश तिवारी जी, डॉ. देवेन्द्र कौशिक जी, डॉ. रामकुमार कौशिक जी, डॉ. गोविंद यादव जी, श्री इंद्रजीत क्षत्री जी, श्री उमाशंकर कश्यप जी, श्रीमती वंदना जेंद्र जी एवं श्री सतीश शर्मा जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।1
- एक ही दिन में दो चाकूबाजी से दहला तोरवा, ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर जानलेवा हमला; दोनों आरोपी हिरासत में बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में एक ही दिन में चाकूबाजी की दो वारदातों ने सनसनी फैला दी। मोहराभाठा शराब भट्ठी में 56 वर्षीय ऑटो चालक शिवनंदन साहू की हत्या के बाद आरोपियों ने बूटापारा में एक अन्य व्यक्ति पर भी चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त की शाम करीब 5 बजे मोहराभाठा स्थित शराब भट्ठी में देवरीखुर्द निवासी ऑटो चालक शिवनंदन साहू पिता शंभू साहू (56) पर दो बाइक सवार आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। गले पर गंभीर वार के चलते शिवनंदन की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए। पुलिस और एसीसीयू ने प्रत्यक्षदर्शियों से मिले हुलिए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पता चला कि उन्हीं आरोपियों ने बूटापारा में कन्हैया लाल राजड़े पर भी चाकू से हमला किया है। गंभीर रूप से घायल कन्हैया को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने तलाश तेज करते हुए मनीष कैवर्त निवासी कर्रा, थाना मस्तूरी को हिरासत में लिया। वहीं घटना में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। दोनों से पूछताछ कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एक ही दिन में हत्या और जानलेवा हमले की इन वारदातों ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ते हुए घटनाओं के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक1