Shuru
Apke Nagar Ki App…
शुद्ध सोने व चांदी के आभूषणों के निर्माता एवं विक्रेता हॉल मार्क HUID प्रमाणित ! हमारा पता:- सेठ ज्वैलर्स रिसिया बाजार गर्ग मेडिकल व गोपी चाचा की दुकान के सामने रिसिया बाजार बहराइच मोबाइल नंबर 9919221010
Liyakat Ali
शुद्ध सोने व चांदी के आभूषणों के निर्माता एवं विक्रेता हॉल मार्क HUID प्रमाणित ! हमारा पता:- सेठ ज्वैलर्स रिसिया बाजार गर्ग मेडिकल व गोपी चाचा की दुकान के सामने रिसिया बाजार बहराइच मोबाइल नंबर 9919221010
- Hidayat KhanMihinpurwa Motipur, Bahraich👏9 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सरकारी भूमि पर किये गए अवैध कब्जें हुए ज़मीदोज़ बहराइच। तहसील नानपारा में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की गई है। एसडीएम की तत्परता के चलते शिकायत मिलते ही राजस्व टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर जमीन को कब्जामुक्त करा दिया गया। ग्राम पंचायत कलवारी में गाटा संख्या 704, रकबा 0.293 हेक्टेयर भूमि, जो राजस्व अभिलेखों में शमशान भूमि के रूप में दर्ज है, पर कुछ लोगों द्वारा पक्का निर्माण कर अवैध कब्जा किया जा रहा था। दूरभाष पर प्राप्त हुई शिकायत के सम्बन्ध मौके पर पहुंची राजस्व टीम की जांच में शिकायत की पुष्टि होनंे पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराकर पुनः सुरक्षित कराया गया। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर न सिर्फ कब्जा हटाया जाएगा, बल्कि दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपेक्षा की है कि स्वेच्छा से अवैध कब्ज़ों को हटा लें अन्यथा की स्थिति में कब्ज़ा हटाने के साथ साथ सम्बन्धित के विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही भी अमल में लायी जायेगी।2
- आस्था का दुरुपयोग: ढोंगी बाबा पर गंभीर आरोप महिला ने लगाया विश्वास तोड़ने और शोषण का आरोप एक स्वयंभू बाबा पर 35 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसकी आस्था और विश्वास का फायदा उठाकर उसे अपने जाल में फंसाया और शारीरिक शोषण किया। घटना के बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। समाज में ऐसे मामलों ने फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं कि अंधविश्वास के नाम पर लोगों का शोषण कब तक होता रहेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि लोगों को जागरूक रहकर किसी भी तथाकथित धर्मगुरु पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए।आस्था की आड़ में हैवानियत: खुद को शिव का अवतार बताने वाले ढोंगी बाबा पर दुष्कर्म का आरोप 35 वर्षीय महिला ने लगाया विश्वास तोड़ने और शोषण का गंभीर आरोप, आरोपी फरार पालघर। आस्था और विश्वास के नाम पर मासूम लोगों को ठगने और उनका शोषण करने का एक और शर्मनाक मामला महाराष्ट्र के पालघर जिले से सामने आया है। यहाँ एक स्वयंभू बाबा, जो खुद को भगवान शिव का अवतार बताता था, पर एक 35 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म और शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। विश्वास का उठाया फायदा पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी धार्मिक आस्था का लाभ उठाकर उसे अपने जाल में फंसाया। महिला का कहना है कि आरोपी ने दैवीय शक्तियों का डर दिखाकर और आशीर्वाद के नाम पर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब महिला को आरोपी की असलियत समझ आई, तब उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की कार्रवाई जारी शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, घटना के बाद से ही आरोपी बाबा फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे ऐसे ढोंगी बाबाओं के बहकावे में न आएं और सतर्क रहें। समाज पर उठते सवाल इस घटना ने एक बार फिर समाज में व्याप्त अंधविश्वास और "फर्जी बाबाओं" के बढ़ते नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक लोग जागरूकता नहीं दिखाएंगे, तब तक धर्म की आड़ में ऐसे अपराधी मासूमों का शिकार करते रहेंगे।1
- Post by सकील अहमद1
- बहराइच। शहर के किसान डिग्री कॉलेज स्थित खेल मैदान में रविवार से आयोजित खेल महोत्सव में भारत और नेपाल के खिलाड़ी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में दोनों देश के खिलाड़ी शामिल होंगे। दोनों देश के बीच क्रीड़ा भारती और सीमा जागरण मंच की ओर से शुरू होने वाली खेल प्रतियोगिता से रिश्ते मजबूत होंगे। यह बात पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य अतिथि सुरेश प्रताप सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि खेल महोत्सव से भारत और नेपाल के मध्य रिश्तों में मजबूती तो आएगी ही। साथ ही युवाओं को प्रतिभा निखारने में एक उचित स्थान मिल रहा है। किसान डिग्री कॉलेज के सचिव मेजर डॉक्टर एसपी सिंह ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच रोटी बेटी का रिश्ता है। जो काफी समय से चला आ रहा है, लेकिन ऐसे आयोजनों से और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों देश के बीच हुए तनाव को कम करने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी है। साथ ही सीमा वर्ती गांवों के लोगों को भी इन आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए सफलता मिलेगी। इसका शुरुआत रविवार को क्रास कंट्री दौड़ से होगी। यह रन फार नाम से शुरू होगी। नेपाल के लोगों को जोड़ने के लिए इसका आयोजन किया गया है। जिसमें प्रांत प्रचारक, एमएलसी, संगठन मंत्री अमर नाथ, समेत अन्य शामिल होंगे। प्रतियोगित में सीमा क्षेत्र की चार टीम, नेपाल की चार टीम रहेगी। इस दौरान अमरनाथ प्रान्त संगठन मंत्री सीमा जागरण मंच,जिला संयोजक किसान मोर्चा सत्य प्रकाश सिंह सत्या, सभासद आशीष सिंह,देवेंद्र सिंह, डिम्पल जैन,आदित्य चंद मिश्र,डिंकु सिंह रैकवार क्रीड़ा भारती अध्यक्ष अटल सिंह ,विवेक शुक्ल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।4
- बहराइच जिले के निंबुआरी निवासी युवक दिहाड़ी मजदूरी के लिए घर से निकला था, लेकिन वह एआरटीओ कार्यालय के पास अचेत अवस्था में मिला। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। रामगांव थाना क्षेत्र के निंबुआरी निवासी बबलू (32) दिहाड़ी मजदूरी करते थे। वह प्रतिदिन की तरह सुबह घर से काम पर निकले थे, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। नगर स्थित एआरटीओ कार्यालय के पास उनके अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। बबलू के भाई जयंकर घर के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और बबलू को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन रात में लखनऊ ले जाते समय बबलू की मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।4
- Post by Salman Shaikh Salman Shaikh1
- Post by Kasim1
- Post by सकील अहमद1