जुलूस-ए-गौसिया में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच शानो-शौकत से निकला जुलूस, शहरभर में रही सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रौनक अली अंसारी | पीलीभीत पीलीभीत। शहर में बृहस्पतिवार को जुलूस-ए-गौसिया निर्धारित समय सुबह छह बजे पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी शानो-शौकत और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस निर्धारित रूट से गुजरते हुए शहर की प्रमुख गलियों से होकर आगे बढ़ा। रास्तेभर अकीदतमंदों में खासा जोश और उत्साह दिखाई दिया। जुलूस के दौरान शहर का माहौल नाते पाक और धार्मिक नारों से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस में शिरकत कर अपनी अकीदत का इजहार किया। शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जुलूस के पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था में 10 इंस्पेक्टर, 35 सब इंस्पेक्टर, 65 हेड कांस्टेबल और 235 कांस्टेबल समेत करीब 850 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए निर्धारित मार्गों पर रूट डायवर्जन भी लागू रहा। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने सुरक्षा व्यवस्था की स्वयं मॉनिटरिंग की और अधीनस्थ अधिकारियों को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। जुलूस के समापन तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी और अकीदतमंदों के सहयोग से जुलूस-ए-गौसिया का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

- दियोरिया से तबादले के बाद अमित शर्मा की पुलिसिंग को याद कर रही जनता1
- पायनियर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाया गया फार्मासिस्ट डे पायनियर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाया गया फार्मासिस्ट डे भुता, बरेली। बीसलपुर-बरेली मार्ग पर स्थित पायनियर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, पड़ौली भुता में शुक्रवार को फार्मासिस्ट डे बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन एवं आईएमए अध्यक्ष बरेली डॉ. डीपी गंगवार ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मॉडल और आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. डीपी गंगवार ने विद्यार्थियों को फार्मासिस्ट डे के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए फार्मेसी के क्षेत्र में फार्मासिस्ट की भूमिका और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, जिम्मेदारी और मानव सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ अध्यापक एवं अध्यापिकाएं भी मौजूद रहे। इस दौरान बृजेश गंगवार, अहिबारन गंगवार, मुजाहिद मलिक, उपासना, सत्यपाल, अफीप खान, बबलू, प्रवेश गंगवार और शिवम गंगवार सुमित अवस्थी, हिमांशु सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला और फार्मासिस्ट डे के अवसर पर कॉलेज परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।4
- लखनऊ में स्मार्ट मीटर बदलने को लेकर गंभीर आरोप विभागीय जांच की मांग ।1
- खेत में करंट की चपेट में आए किसान और नौकर, दोनों की मौत।। फरीदपुर भुता। ग्राम फरीदापुर में गुरुवार सुबह खेत में पानी लगाते समय बिजली का करंट लगने से किसान सरदार रतन सिंह (60) और उनके नौकर जाहिद खान (23) की मौत हो गई। रतन सिंह को बचाने पहुंचे जाहिद भी करंट की चपेट में आ गए। परिजन दोनों को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है।1
- यातायात नियमों के पालन को लेकर पूरनपुर पुलिस का दो पहिया वाहनों पर सघन चेकिंग अभियान। जिसमें बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग व गलत *दिशा में वाहन चलाने वालों पर धनाराघाट-शेरपुर कलां रोड निकट कुएं वाले बाग के पास सख्त कार्रवाई।1
- Badaun janpad Uttar Pradesh apdet/ badayun Adhikari dwara bataya gaya kya hai pura mamla/ badayun ughati Se juda pura mamla/ maarpeet Ka mamla chhedkhani Tak pahuncha/ UP police ka bada action/ SSp Ankita Sharma ka bada byan UP police/ Badaun janpad Uttar Pradesh apdet/ badayun Adhikari dwara bataya gaya kya hai pura mamla/ badayun ughati Se juda pura mamla/ maarpeet Ka mamla chhedkhani Tak pahuncha/ UP police ka bada action/ SSp Ankita Sharma ka bada byan UP police/1
- जंगल के बैरियर से निकल रही जंगली लकड़ी, निगरानी करने वालों पर ही उठे रहे सवाल। बीसलपुर। पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व दियोरिया रेंज का सोसल मीडिया पर जंगल से साईकिल से लकडी लाते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है जो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जंगल के बैरियर से लगातार जंगली लकड़ी बाहर निकल रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस बैरियर का काम जंगल से लकड़ी की अवैध निकासी पर रोक लगाना है, ठीक बहीं उसी रास्ते से लकड़ियां आखिर बाहर कैसे पहुंच रही हैं। स्थानीय लोगों और सूत्रों के दावों पर भरोसा करें तो जंगल की रखवाली करने वाले ही अपनी निगरानी में साइकिलों के बाहर निकलने दे रहे है। दियोरिया जंगल से लगातार साइकिलों पर लकड़ी निकाले जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को जंगल में सफाई के नाम पर लकड़ी ले जाने की अनुमति दी जाती है। वहीं कुछ सूत्र प्रति साइकिल रुपये वसूले जाने का भी दावा कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि लकड़ी निकालने की अनुमति नियमों के तहत है तो इसकी बाकायदा एंट्री, रिकॉर्ड और निगरानी क्यों नहीं दिखाई देती। सबसे गंभीर सवाल वन क्षेत्र के बैरियर को लेकर है। बताया जा रहा है कि लकड़ी लदी साइकिलें बैरियर से ही होकर गुजरती हैं। यदि वहां जांच और पूछताछ की व्यवस्था है तो फिर लगातार लकड़ी बाहर निकलने का सिलसिला कैसे जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो जंगल की हरियाली पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है। अब निगाहें वन विभाग के अधिकारियों पर हैं कि वे इन आरोपों की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाते हैं या नहीं।2
- बरखेड़ा चेयरमैन पहले अवैध शराब और अब फर्जीवाड़े में भेजे गए जेल।1
- धर्म और जातियों को साथ लेकर चलेगी अखंड भारत उत्थान पार्टी: सावन कुमार दुबे। प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा—पार्टी में सभी वर्गों के लोगों का स्वागत अलीगढ़। अखंड भारत उत्थान पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सावन कुमार दुबे ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के सभी धर्मों, जातियों और वर्गों को साथ लेकर चलना है। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और देशहित की भावना को मजबूत करने के लिए सभी लोगों को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। सावन कुमार दुबे ने कहा कि अखंड भारत उत्थान पार्टी में सभी धर्मों और जातियों के लोगों का स्वागत है। पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट हों और देश एवं समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाएं। सावन कुमार दुबे प्रदेश संगठन मंत्री अखंड भारत उत्थान पार्टी1