शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में वोट के साथ इंसाफ नहीं हुआ, इसलिए विकास में पिछड़ा:आबिद रजा जनता ने दिया मौका तो वोट के साथ इंसाफ औऱ आपके क्षेत्र में का होगा विकास आपको मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, आपके बच्चों को उच्च शिक्षा, आपके घर तक होगी पक्की सड़क बगैर भेदभाव के सभी इलाकों में समान विकास,हर चेहरे पर खुशहाली, हर हाथ को काम का प्रयास पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शेखूपुर विधानसभा के दलित, यादव बाहुल्य व मुस्लिम गांवों का किया तूफानी दौरा पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का गांवों में ढोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत युवाओं ने की फूलों की बारिश , आबिद रज़ा को सुनने के लिए उमड़ा जनसैलाब बदायूँ। सपा के राष्ट्रीय सचिव एव पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के दलित, यादव बाहुल्य व मुस्लिम गांवों का तूफानी दौरा किया। उन्होंने कहा कि शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र से अब तक जो भी जनप्रतिनिधि चुने गए उन्होंने कभी भी वोट के साथ इंसाफ नहीं किया। इसीलिये आज तक शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में सर्वाधिक पिछड़ा हुआ है। पूर्वमंत्री आबिद रज़ा का शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में काफिला सबसे पहले यादव बाहुल्य गांव कुलचौरा में पहुंचा । जहाँ ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया। कुलचौरा के बाद पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का काफिला मुस्लिम बाहुल्य कस्बे सखानू पहुंचा। वहां युवाओं में बेहद जोश देखने को मिला। युवाओं ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा पर फूलों की वर्षा की और देखो देखो कौन आया शेर आया शेर आया जैसे जोरदार नारे लगाए। इसके बाद पूर्व मंत्री आबिद राजा का काफिला भन्द्रा ग्राम की ओर बड़ा। वहां पहुंचने से पहले म्याऊं पेट्रोल पंप के पास युवाओं ने मोटरसाइकिलो पर सवार होकर ढोल नगाड़ों के साथ पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का भव्य स्वागत किया और फूलों की वर्षा की। यह देखकर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा अपनी गाड़ी के सनरूफ से निकलकर ऊपर खड़े हो गए तभी महिलाओं बुजुर्गों और युवाओं ने पूर्व मंत्रीआबिद राजा के ऊपर फूलों की बारिश की। गांव भन्द्रा पहुंचने से 1 किलोमीटर पहले यादव बाहुल्य गांव गिल्टिया में यादव समाज के लोगों ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का भव्य स्वागत किया। भन्द्रा पहुंचने पर लोगों ने अपनी छतो से आबिद रज़ा पर फूल बरसाए। गांव भन्द्रा में विशाल जनसभाओं को संबोधित करने के बाद पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का काफिला म्याऊं पहुंचा । म्याऊं में भी पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का भव्य स्वागत हुआ अंत मे पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का काफिला जाटव बाहुल्य ग्राम ढका पहुंचा जहां पर जाटव समाज के लोगों ने फूल माला डालकर आबिद रज़ा का भव्य स्वागत किया। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने ढका ग्राम में कथा कमेटी के लोगों को पाँच हज़ार रुपये उपहार स्वरूप भेंट किए। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने गाँवों में जनता का शुक्रिया कहते हुए कहा हम जानते है कि आपके साथ राजनैतिक नाइंसाफी हुई। आपके वोट के साथ इंसाफ नहीं हुआ। क्षेत्र मे जितना विकास होना चाहिए था उसका 5 प्रतिशत भी विकास नहीं हुआ। आपके क्षेत्र मे कोई सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं इससे ज्यादा अफ़सोस की बात और क्या हो सकती, जब आपके बच्चे पढ़ ही नहीं पाएंगे तब तक उनका भविष्य कैसे बेहतर हो सकता है। आप लोगों को केवल वोट लेने के लिए इस्तेमाल किया गया, केवल चुनाव मे अच्छी अच्छी बातें की गई,विकास के सपने दिखाए गए। चुनाव के बाद आपके क्षेत्र मे विकास तो दूर की बात आपको पहचाना तक नहीं जाता है। विधानसभा के चुनाव में आपका दिया हुआ वोट कामयाब भी हुआ और आप चुनाव भी जीते फिर भी आप लोग मायूस क्यूँ दिखते है, इसका मतलब यह है कि सियासी मुख़ालिक आपकी मुखालफत पूरी शिददत से करता है और आप जिसे अपना सियासी दोस्त समझकर कामयाब करते हो वह दोस्ती नहीं निभाता, इसीलिए आपको डबल नुकसान होता है । उन्होंने कहा वर्ष 2027 मे मौजूदा सरकार को हटाने के लिए सेक्युलर हिन्दू व मुसलमानों व दलित भाईयो को सियासी एक साथ होना होगा। पीडीए को मजबूत करना होगा। तभी आपके वोट के साथ इंसाफ होगा और आपके इलाके का विकास सम्भव है। इस मौके पर ओमवीर सिंह दद्दा, रमेश सिंह यादव, शीशपाल सिंह यादव ,प्रेमपाल सिंह यादव ,भोपाल सिंह यादव ,नेकराम सिंह यादव ,नंदराम सिंह यादव, सिपटटर सिंह यादव दुर्गपाल यादव, अतर सिंह यादव, दानिश अशरफी, खलील अंसारी, अनवर अंसारी,फहीम अंसारी,,नदीम अशरफी, राघिब अशरफी, नदीम सभासद नदीम अंसारी , रफीक अंसारी अमीरुद्दीन अंसारी दानिश अंसारी ,कमर अंसारी ,कमरुल अंसारी पूर्व प्रधान ,डॉ बाबुद्दीन अंसारी हसरत अली खान, मुंतज़िर खान ,सखावत खान ,हाफिज हसन रजा खान, अजय सिह, जाटव, मास्टर चंद्र प्रकाश जाटव, बालक राम जाटव ,विशाल सिंह जाटव डॉक्टर गुलफाम सिंह जाटव जय सिंह जाटव लाल ठाकुर जाटव , हर्षित यादव, सोहेल सिद्दकी, मनोज गुप्ता, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में वोट के साथ इंसाफ नहीं हुआ, इसलिए विकास में पिछड़ा:आबिद रजा जनता ने दिया मौका तो वोट के साथ इंसाफ औऱ आपके क्षेत्र में का होगा विकास आपको मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, आपके बच्चों को उच्च शिक्षा, आपके घर तक होगी पक्की सड़क बगैर भेदभाव के सभी इलाकों में समान विकास,हर चेहरे पर खुशहाली, हर हाथ को काम का प्रयास पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शेखूपुर विधानसभा के दलित, यादव बाहुल्य व मुस्लिम गांवों का किया तूफानी दौरा पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का गांवों में ढोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत युवाओं ने की फूलों की बारिश , आबिद रज़ा को सुनने के लिए उमड़ा जनसैलाब बदायूँ। सपा के राष्ट्रीय सचिव एव पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के दलित, यादव बाहुल्य व मुस्लिम गांवों का तूफानी दौरा किया। उन्होंने कहा कि शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र से अब तक जो भी जनप्रतिनिधि चुने गए उन्होंने कभी भी वोट के साथ इंसाफ नहीं किया। इसीलिये आज तक शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में सर्वाधिक पिछड़ा हुआ है। पूर्वमंत्री आबिद रज़ा का शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में काफिला सबसे पहले यादव बाहुल्य गांव कुलचौरा में पहुंचा । जहाँ ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया। कुलचौरा के बाद पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का काफिला मुस्लिम बाहुल्य कस्बे सखानू पहुंचा। वहां युवाओं में बेहद जोश देखने को मिला। युवाओं ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा पर फूलों की वर्षा की और देखो देखो कौन आया शेर आया शेर आया जैसे जोरदार नारे लगाए। इसके बाद पूर्व मंत्री आबिद राजा का काफिला भन्द्रा ग्राम की ओर बड़ा। वहां पहुंचने से पहले म्याऊं पेट्रोल पंप के पास युवाओं ने मोटरसाइकिलो पर सवार होकर ढोल नगाड़ों के साथ पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का भव्य स्वागत किया और फूलों की वर्षा की। यह देखकर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा अपनी गाड़ी के सनरूफ से निकलकर ऊपर खड़े हो गए तभी महिलाओं बुजुर्गों और युवाओं ने पूर्व मंत्रीआबिद राजा के ऊपर फूलों की बारिश की। गांव भन्द्रा पहुंचने से 1 किलोमीटर पहले यादव बाहुल्य गांव गिल्टिया में यादव समाज के लोगों ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का भव्य स्वागत किया। भन्द्रा पहुंचने पर लोगों ने अपनी छतो से आबिद रज़ा पर फूल बरसाए। गांव भन्द्रा में विशाल जनसभाओं को संबोधित करने के बाद पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का काफिला म्याऊं पहुंचा ।
म्याऊं में भी पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का भव्य स्वागत हुआ अंत मे पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का काफिला जाटव बाहुल्य ग्राम ढका पहुंचा जहां पर जाटव समाज के लोगों ने फूल माला डालकर आबिद रज़ा का भव्य स्वागत किया। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने ढका ग्राम में कथा कमेटी के लोगों को पाँच हज़ार रुपये उपहार स्वरूप भेंट किए। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने गाँवों में जनता का शुक्रिया कहते हुए कहा हम जानते है कि आपके साथ राजनैतिक नाइंसाफी हुई। आपके वोट के साथ इंसाफ नहीं हुआ। क्षेत्र मे जितना विकास होना चाहिए था उसका 5 प्रतिशत भी विकास नहीं हुआ। आपके क्षेत्र मे कोई सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं इससे ज्यादा अफ़सोस की बात और क्या हो सकती, जब आपके बच्चे पढ़ ही नहीं पाएंगे तब तक उनका भविष्य कैसे बेहतर हो सकता है। आप लोगों को केवल वोट लेने के लिए इस्तेमाल किया गया, केवल चुनाव मे अच्छी अच्छी बातें की गई,विकास के सपने दिखाए गए। चुनाव के बाद आपके क्षेत्र मे विकास तो दूर की बात आपको पहचाना तक नहीं जाता है। विधानसभा के चुनाव में आपका दिया हुआ वोट कामयाब भी हुआ और आप चुनाव भी जीते फिर भी आप लोग मायूस क्यूँ दिखते है, इसका मतलब यह है कि सियासी मुख़ालिक आपकी मुखालफत पूरी शिददत से करता है और आप जिसे अपना सियासी दोस्त समझकर कामयाब करते हो वह दोस्ती नहीं निभाता, इसीलिए आपको डबल नुकसान होता है । उन्होंने कहा वर्ष 2027 मे मौजूदा सरकार को हटाने के लिए सेक्युलर हिन्दू व मुसलमानों व दलित भाईयो को सियासी एक साथ होना होगा। पीडीए को मजबूत करना होगा। तभी आपके वोट के साथ इंसाफ होगा और आपके इलाके का विकास सम्भव है। इस मौके पर ओमवीर सिंह दद्दा, रमेश सिंह यादव, शीशपाल सिंह यादव ,प्रेमपाल सिंह यादव ,भोपाल सिंह यादव ,नेकराम सिंह यादव ,नंदराम सिंह यादव, सिपटटर सिंह यादव दुर्गपाल यादव, अतर सिंह यादव, दानिश अशरफी, खलील अंसारी, अनवर अंसारी,फहीम अंसारी,,नदीम अशरफी, राघिब अशरफी, नदीम सभासद नदीम अंसारी , रफीक अंसारी अमीरुद्दीन अंसारी दानिश अंसारी ,कमर अंसारी ,कमरुल अंसारी पूर्व प्रधान ,डॉ बाबुद्दीन अंसारी हसरत अली खान, मुंतज़िर खान ,सखावत खान ,हाफिज हसन रजा खान, अजय सिह, जाटव, मास्टर चंद्र प्रकाश जाटव, बालक राम जाटव ,विशाल सिंह जाटव डॉक्टर गुलफाम सिंह जाटव जय सिंह जाटव लाल ठाकुर जाटव , हर्षित यादव, सोहेल सिद्दकी, मनोज गुप्ता, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
- बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने मथुरा बरेली सिक्सलेन हाइवे पर ग्रामीण अंचलों के सम्पर्क मार्ग के आवागमन के लिए अंडरपास बनबाने को लेकर ग्रामीणों की पंचायत ग्राम बहेड़ी में बुधवार को आयोजित की। इस अवसर पर भाकियू नेताओं ने कहा कि केन्द्रीय और यूपी की सरकारों को हाइवे के विकास के साथ ग्रामीणों को सुरक्षित रास्ता अंडरपास के जरिए देकर उनकी कीमती जान की भी रक्षा करनी चाहिए। इस दौरान भाकियू की ओर से केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री के नाम ज्ञापन निर्माण कार्य में लगे इंजीनियर को सौंपा। पंचायत को भाकियू के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने संबोधित करते हुए कहा सड़क बनना जनता के हित के कार्य हैं परंतु जनता को जो सैकड़ो वर्षों से अपने गांव और गलियारों के लिए इस मार्ग से निकलते थे उस मार्ग को मिट्टी डाल कर ऊंचा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बन रहे सिक्सलेन हाइवे पर बदायूं जिले के करुऊ, बहेड़ी लिंक रोड से कई गांव जुड़ते हैं परंतु यहां पर अंडर पास नहीं दिया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ग्रामीणों की जान की सुरक्षा हेतु अंडरपास बनाए जाते हैं परंतु इसमें कोताही बरती जा रही है। केन्द्रीय मंत्री को भेजे गए ज्ञापन में बहेड़ी, गुनौरा वाजिदपुर, जिरौली, बुटला बोडर्, फूलपुर, समेत अन्य जरूरत के हिसाब के अंडरपास बनबाने की मांग की गई साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर हाइवे पर अंडरपास न बने तो आंदोलन किया जाएगा।1
- Post by राजेश कुमार वर्मा1
- बदायूं जिले में दूसरी मीटिंग का दिन, बच्चों के साथ अभिभावकों की भी परीक्षा बदायूं। जिले में आयोजित दूसरी मीटिंग के दिन स्कूल और कॉलेज परिसरों के बाहर अभिभावकों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही अभिभावक अपने बच्चों को परीक्षा/मीटिंग के लिए स्कूल-कॉलेज छोड़ने पहुंचे और फिर दिनभर वहीं इंतजार करते नजर आए। अभिभावकों ने बच्चों को सुरक्षित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के बाद बाहर बैठकर समय बिताया। कई अभिभावक छांव की तलाश में तो कुछ स्कूल गेट के पास समूह बनाकर चर्चा करते दिखाई दिए। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता और उम्मीद—दोनों ही भाव उनके चेहरों पर साफ झलक रहे थे। दोपहर तक धूप बढ़ने के बावजूद अभिभावकों का धैर्य बना रहा। परीक्षा समाप्त होने पर बच्चों को बाहर आते देख उनके चेहरे खिल उठे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दृश्य अभिभावकों की जिम्मेदारी और बच्चों के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। कुल मिलाकर, बदायूं में दूसरी मीटिंग का यह दिन बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों के लिए भी एक लंबा और महत्वपूर्ण दिन साबित हुआ।1
- म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना क्यों जरूरी है, क्योंकि यहां कुछ ही साल में आपका पैसा आपका करोड़पति बना देता है. ये पावर केवल म्यूचुअल फंड में ही है,1
- "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। भमोरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरारी निवासी भारती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 17 फरवरी को भुता क्षेत्र के ग्राम विशेषरपुर निवासी अमित कुमार से आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया है। विवाह के बाद उन्हें अपने परिवार से जान का खतरा है। दंपति ने पुलिस से सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है।1
- स्थान: वाराणसी, उत्तर प्रदेश एक हिंदुत्व संगठन बकरा मंडी में घुस गया और मंदिर की निकटता का हवाला देते हुए पशुओं की बलि देने का आरोप लगाया, जो निराधार पाया गया। इसके बाद उन्होंने सांप्रदायिक तनाव भड़काने का प्रयास किया।1
- थाना मीरगंज #bareillyPolice द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी की मोटर साइकिल के साथ किया गिरफ्तार।1
- बदायूं। बधाई और नेक की उगाही को लेकर किन्नरों में चल रहे विवाद में एक किन्नर की विवाहिता बहन की फोटो एडिट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। पीड़ित ने फोटो बना कर वायरल करने का आरोप कुंवरगांव के किन्नर रज्जो उर्फ यशपाल पर लगाते हुए एसएसपी को पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव पतरघटना की रहने वाली एक महिला ने एसएसपी को भेजे गए पत्र में लिखा है कि उसका एक भाई पिछले काफी समय से किन्नर बन चुका है और वह अन्य किन्नरों के साथ उझानी, कछला, मुजरिया, बिल्सी आदि स्थानों से बधाई मांगता है इसी को लेकर कुंवरगांव निवासी किन्नर रज्जों उर्फ यशपाल उसके किन्नर भाई से रंजिश मानता है लेकिन उसका इस विवाद और रंजिश से कोई लेना देना नही है। पीड़ित का कहना है कि उसके फोटो फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म से उठा कर रज्जों किन्नर ने गंदे आडियों और आपत्तिजनक व अश्लील फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए है। महिला ने बताया कि जब उसके अश्लील फोटो वायरल हुए तब उसके पति ने एसएसपी को पत्र भेज कर रज्जों किन्नर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पति का कहना है कि रज्जों उसकी पत्नी को आत्महत्या करने के लिए उकसा रही है।1