गोवर्धन तहसील में प्रशासन ने मानी मांगें, 3 दिन से चल रहा धरना समाप्त गोवर्धन तहसील में चल रहा 3 दिन से धरना आखिरकार समाप्त हो गया है। प्रशासन ने किसानों की मांगें मान ली हैं और गांव में कार्य शुरू करा दिया है। *एसडीएम सुशील कुमार सिंह (PCS) एवं क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार* के सार्थक प्रयासों और कड़ी मेहनत के बाद आज शाम सहमति बनी। समाजसेवी विनोदी चौधरी, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार, अपने कार्यकर्ता किसान और विनोदी चौधरी के साथ आई महिलाएं धरना स्थल से हट गईं। प्रशासन ने बताया कि *गांव महरौली में जल भराव की समस्या* को लेकर जो मांग की गई थी, उसको विकास विभाग के द्वारा पूरा किया जा रहा है। जल निकासी के लिए पाइप मंगा दिए गए हैं और पाइप डालने का कार्य आरंभ हो गया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि यह कार्य अस्थाई नहीं, बल्कि *स्थाई के रूप में कराया जा रहा है।इस धरना प्रदर्शन के दौरान भी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के रामनारायण कुंतल जिला सचिव , दयाराम चौधरी, तहसील मीडिया प्रभारी अभिषेक चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष घुरेलाल शास्त्री, ओ पी कुंतल तहसील अध्यक्ष हरवीर तेवतिया महावीर रावत मनोज कुमार द्रोणाचार्य राजपाल कुंतल वती देवी, गायत्री देवी, अंजना कुमारी, विनेश,पिंकी आदि महिला पुरुष मौजूद रहे

- 🚨 छाता शुगर मिल धरना: कानूनी या गैरकानूनी? प्रशासन के नोटिस के बाद गरमाया मामला! 🚨1
- मथुरा मै गरीब जनता को रोजगार की जरूरत है। सड़कों की और जलभराव से निजात तो पैसों वालो को है। मथुरा मै गरीब जनता को रोजगार की जरूरत है। सड़कों की और जलभराव से निजात तो पैसों वालो को है।1
- चकरोड और सरकारी नाली पर दबंगो ने बाउंड्री लगाकर किया कब्जा, किसानों ने लगाई कब्जा मुक्त करने की प्रशासन से गुहार मथुरा मामला सदर तहसील के गांव मुखराई का है जहां किसानों ने आरोप लगाया है कि खसरा संख्या 587 चक मार्ग है और खसरा संख्या 589 सरकारी नाली है जिसकी पैमाइश लेखपाल और कानून गो द्वारा कई बार कराई जा चुकी है और यह रास्ता किसानों के लिए सुचारू रूप से चालू था मगर गांव के ही दबंग व्यक्तियों मानिकचंद दाऊजी और मोहन द्वारा इस चक मार्ग और सरकारी नाली को कब्जे में कर बाउंड्री लगा दी गई है जिसकी शिकायत पीड़ित किसानों द्वारा कई बार शासन प्रशासन को लिखित रूप में शिकायत दी गई है हाल ही में पिछले महीने 25 अगस्त 2026 को और गत दिवस 8 सितंबर 2026 को लिखित रूप में तहसील प्रशासन सदर को शिकायत दी गई है मगर कोई समाधान नहीं हुआ मुख्यमंत्री पोर्टल 1076 पर भी पीड़ित किसानों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है लेकिन उसका भी कोई हल नहीं निकला क्षेत्रीय विधायक से भी पीड़ित किसानों ने अपनी समस्या से लिखित रूप में अवगत कराया है लेकिन प्रशासन कोई कार्यवाही कब्जा करने वाले दबंगों के खिलाफ नहीं कर रहा है पीड़ित किसान सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं जब सरकारी दफ्तर में पहुंचते हैं तो अधीनस्थ कर्मचारी बहाने बना देते हैं या उन्हें अभी समय नहीं है कि बोलकर फटकार कर भगा देते हैं पीड़ित ग्रामीण किसानों ने मीडिया के माध्यम से अपनी बात मुख्यमंत्री जिनका कहना है कि कोई भी दबंग भूमिया सरकारी जमीन या किसी दूसरे की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता तक पहुंचाने के लिए गुहार लगाई है पीड़ित किसान राजेश बघेल, प्रेमवती किशन,चंदन,आदि ने जानकारी देते हुए बताते हुए आरोप लगाया है कि दबंगों द्वारा पुलिस को भी पैसों के बल पर और राजनीतिक पहचान के जरिए पुलिस को बुलाकर पीड़ितों को धमकाया है और गोवर्धन थाने में किसान गोपाल उसकी पत्नी गुड्डी को बंद करवा दिया और बच्चों को थाने में ले जाया गया है शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है अब देखना होगा क्या शासन प्रशासन इन दबंग माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगा जो सरकारी चक् रोड और सरकारी नाली पर कब्जा कर रहे हैं जिनसे किसानों का खेतों पर जाने के रास्ते में अवरोध हो गया है और किसानों के खेतों चक संख्या 581,582,583 ,584 ,585 की सिंचाई भी बाधित है3
- छाता शुगर मिल को लेकर क्षेत्र वासियों का अनोखा प्रदर्शन छाता शुगर मिल को लेकर क्षेत्र वासियों का अनोखा प्रदर्शन1
- पुलिस द्वारा न्याय ना मिलने को लेकर धरने पर बैठेगी महिला मथुरा जनपद के कोसीकला में पुलिस द्वारा महिला को न्याय न मिलने को लेकर शुक्रवार को धरने पर बैठेगी महिला1
- वृंदावन पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की निर्माता अनुप्रिया नागर, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद 🎙️ #RPRNEWSTV DIGITAL स्क्रिप्ट वृंदावन से बड़ी खबर सामने आई है। बाबा नीम करौरी महाराज के प्रारंभिक जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की निर्माता अनुप्रिया नागर अपने माता-पिता के साथ वृंदावन पहुंचीं। उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद रामायण रिसर्च कॉन्सिल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में साधु-संतों ने अनुप्रिया नागर को सम्मानित किया। अनुप्रिया नागर ने फिल्म की सफलता के पीछे हनुमान जी की कृपा बताते हुए शूटिंग के दौरान हुए कई अनुभवों को चमत्कार बताया। उन्होंने कहा—“हमने छोटी सी नैय्या हनुमान जी के भरोसे सागर में डाल दी।” समारोह में कई संत-महात्मा और धर्माचार्य मौजूद रहे। आपको ‘हनुमान अंश’ फिल्म कैसी लगी? कमेंट में जरूर बताएं। #Hashtags #HanumanAnsh #AnupriyaNagar #Vrindavan #PremanandMaharaj #HanumanJi #NeemKaroliBaba #SanatanDharma #MathuraVrindavan #ViralNews #RPRNEWSTV1
- सुनैना चौटाला आज मेवात पहुंची नूंह में होने वाले 27 सितंबर को ताउ देवीलाल के जन्म दिवस का न्योता देने1
- पति पर दुपट्टे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या का आरोप, जमुना विहार कॉलोनी में मचा हड़कंप मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र की जमुना विहार कॉलोनी में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब करीब 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के पति पर विवाद के दौरान दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने महिला के गले में दुपट्टा डालकर उसका गला घोंट दिया। गंभीर हालत में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर थाना जमुनापार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस द्वारा मामले में परिजनों से पूछताछ के साथ ही अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- संदिग्ध परिस्थितियों में पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी मथुरा थाना जमुना पार क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्र में संसदीय उसे समय फैल गई जब एक पति ने संदीप स्थिति में अपनी पत्नी को गले में दुपट्टे से फांसी देकर मौत के घाट उतार दिया घटना की सूचना पर पहुंची थाना यमुना पर पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है अभी तक पुलिस हत्या की ते तक नहीं पहुंच पाई है1