logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कन्नौज कलेक्ट्रेट परिसर का माननीय मंत्री एवं विधायक असीम अरुण तथा जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री द्वारा संयुक्त रूप से किया निरीक्षण कन्नौज उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण जी ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नजारत, कंट्रोल रूम, स्थानीय निकाय अनुभाग, रिकॉर्ड रूम सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यालय व्यवस्था तथा कार्यप्रणाली का सूक्ष्म परीक्षण किया। मा0 मंत्री जी ने रिकॉर्ड रूम में अभिलेखों के सुव्यवस्थित संरक्षण की सराहना की तथा पुस्तकालय की व्यवस्थाओं को देखकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने समय से उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसी लगन, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे । निरीक्षण के दौरान जो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, उनके संबंध में माननीय मंत्री जी ने निर्देशित किया कि सभी कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कार्यालयों में पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू किए जाने का सुझाव भी दिया। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने की कार्यवाही यथाशीघ्र करा दी जाएगी है। उन्होंने कहा कि कहा कि कार्यालयों की सुदृढ़ व्यवस्था, अभिलेखों का समुचित संरक्षण एवं समयबद्ध उपस्थिति, सुशासन की आधारशिला है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्र स्तर पर स्थापित समयपालन की व्यवस्था की तरह प्रदेश में भी इसे सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय से कार्यालय संचालन होने पर अनुशासन मजबूत होगा और आम जनता व वादकारियों को बिना देरी अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि समयपालन से कन्नौज में बेहतर और व्यवस्थित प्रशासनिक व्यवस्था विकसित होगी।

22 hrs ago
user_Himanshu Lala Sampadak Janata
Himanshu Lala Sampadak Janata
बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago
82308746-62ce-4838-bff0-e83a65691df2

कन्नौज कलेक्ट्रेट परिसर का माननीय मंत्री एवं विधायक असीम अरुण तथा जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री द्वारा संयुक्त रूप से किया निरीक्षण कन्नौज उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण जी ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नजारत, कंट्रोल रूम, स्थानीय निकाय अनुभाग, रिकॉर्ड रूम सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यालय व्यवस्था तथा कार्यप्रणाली का सूक्ष्म परीक्षण किया। मा0 मंत्री जी ने रिकॉर्ड रूम में अभिलेखों के सुव्यवस्थित संरक्षण की सराहना की तथा पुस्तकालय की व्यवस्थाओं को देखकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने समय से उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसी लगन, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे । निरीक्षण के दौरान जो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, उनके संबंध में माननीय मंत्री जी ने निर्देशित किया कि सभी कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कार्यालयों में पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू किए जाने का सुझाव भी दिया। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने की कार्यवाही यथाशीघ्र करा दी जाएगी है। उन्होंने कहा कि कहा कि कार्यालयों की सुदृढ़ व्यवस्था, अभिलेखों का समुचित संरक्षण एवं समयबद्ध उपस्थिति, सुशासन की आधारशिला है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्र स्तर पर स्थापित समयपालन की व्यवस्था की तरह प्रदेश में भी इसे सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय से कार्यालय संचालन होने पर अनुशासन मजबूत होगा और आम जनता व वादकारियों को बिना देरी अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि समयपालन से कन्नौज में बेहतर और व्यवस्थित प्रशासनिक व्यवस्था विकसित होगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सरकारी आदेश बनाम जमीनी हकीकत: सवाजपुर में किसकी चलेगी?, "SDM सवायजपुर या थाना अरवल" हरदोई जनपद की सवाजपुर तहसील अंतर्गत कटरी इब्राहिमपुर में ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद ने प्रशासनिक तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। राजस्व अभिलेखों में दर्ज उक्त भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने और वहां खड़ी गेहूं की फसल को राजकीय कोष में जमा कराने के स्पष्ट निर्देश उप जिलाधिकारी सवाजपुर द्वारा जारी किए गए थे। आदेश के अनुपालन हेतु ग्राम पंचायत रामपुर मझियारा के प्रधान को विधिवत सुपुर्दगी भी दी गई, ताकि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और उपज से प्राप्त धनराशि ग्राम विकास कार्यों में उपयोग हो। सूत्रों के अनुसार लाखों रुपये मूल्य की अनुमानित गेहूं की फसल को लेकर कुछ दबंग तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। आरोप है कि न केवल प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी की जा रही है, बल्कि खुले तौर पर उच्चाधिकारियों के निर्देशों को न मानने की बातें भी कही जा रही हैं। यह स्थिति शासन की साख पर सीधा प्रश्नचिह्न लगाती है। मामले में सबसे गंभीर सवाल थाना अरवल की भूमिका को लेकर उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि सूचना दिए जाने के बावजूद अपेक्षित पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। जब उप जिलाधिकारी, नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल स्तर से स्पष्ट निर्देश जारी हो चुके हैं, तो उनका पालन सुनिश्चित कराना किसकी जिम्मेदारी है? क्या राजस्व और पुलिस विभाग के बीच समन्वय की कमी से अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ रहा है? यह प्रकरण केवल एक खेत या फसल का नहीं, बल्कि प्रशासनिक आदेशों की प्रभावशीलता और कानून के शासन की कसौटी है। यदि सरकारी भूमि की उपज राजकीय कोष तक नहीं पहुंचती, तो इसका सीधा असर ग्राम पंचायत की वित्तीय स्थिति और विकास योजनाओं पर पड़ेगा। अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं। क्या आदेशों को धरातल पर लागू कर जवाबदेही तय की जाएगी, या फिर सरकारी निर्देश कागजों तक सीमित रहेंगे? कटरी इब्राहिमपुर का यह विवाद प्रशासन के लिए सचमुच अग्निपरीक्षा बनता दिख रहा है।
    1
    सरकारी आदेश बनाम जमीनी हकीकत: सवाजपुर में किसकी चलेगी?, "SDM सवायजपुर या थाना अरवल"
हरदोई जनपद की सवाजपुर तहसील अंतर्गत कटरी इब्राहिमपुर में ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद ने प्रशासनिक तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। राजस्व अभिलेखों में दर्ज उक्त भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने और वहां खड़ी गेहूं की फसल को राजकीय कोष में जमा कराने के स्पष्ट निर्देश उप जिलाधिकारी सवाजपुर द्वारा जारी किए गए थे। आदेश के अनुपालन हेतु ग्राम पंचायत रामपुर मझियारा के प्रधान को विधिवत सुपुर्दगी भी दी गई, ताकि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और उपज से प्राप्त धनराशि ग्राम विकास कार्यों में उपयोग हो।
सूत्रों के अनुसार लाखों रुपये मूल्य की अनुमानित गेहूं की फसल को लेकर कुछ दबंग तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। आरोप है कि न केवल प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी की जा रही है, बल्कि खुले तौर पर उच्चाधिकारियों के निर्देशों को न मानने की बातें भी कही जा रही हैं। यह स्थिति शासन की साख पर सीधा प्रश्नचिह्न लगाती है।
मामले में सबसे गंभीर सवाल थाना अरवल की भूमिका को लेकर उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि सूचना दिए जाने के बावजूद अपेक्षित पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। जब उप जिलाधिकारी, नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल स्तर से स्पष्ट निर्देश जारी हो चुके हैं, तो उनका पालन सुनिश्चित कराना किसकी जिम्मेदारी है? क्या राजस्व और पुलिस विभाग के बीच समन्वय की कमी से अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ रहा है?
यह प्रकरण केवल एक खेत या फसल का नहीं, बल्कि प्रशासनिक आदेशों की प्रभावशीलता और कानून के शासन की कसौटी है। यदि सरकारी भूमि की उपज राजकीय कोष तक नहीं पहुंचती, तो इसका सीधा असर ग्राम पंचायत की वित्तीय स्थिति और विकास योजनाओं पर पड़ेगा।
अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं। क्या आदेशों को धरातल पर लागू कर जवाबदेही तय की जाएगी, या फिर सरकारी निर्देश कागजों तक सीमित रहेंगे? कटरी इब्राहिमपुर का यह विवाद प्रशासन के लिए सचमुच अग्निपरीक्षा बनता दिख रहा है।
    user_सदन तक
    सदन तक
    Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ट्रेन भाग 2
    1
    ट्रेन भाग 2
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बिलग्राम (हरदोई): थाना बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम अतरछा खुर्द में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेतों के बीच बने एक बंगले में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बंगले में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित रामचरण (पुत्र खगा) ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग की चपेट में आकर एक चारपाई, एक रजाई, दो कंबल तथा तीन ट्रॉली पैरा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के खेतों और अन्य संपत्ति को बचा लिया गया। आग बुझाने में अशोक कुमार द्विवेदी, करुणा शंकर पांडेय, आशीष और दीपक की अहम भूमिका रही। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना में पीड़ित को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन से मुआवजे की मांग उठने लगी है।
    1
    बिलग्राम (हरदोई): थाना बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम अतरछा खुर्द में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेतों के बीच बने एक बंगले में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बंगले में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
पीड़ित रामचरण (पुत्र खगा) ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग की चपेट में आकर एक चारपाई, एक रजाई, दो कंबल तथा तीन ट्रॉली पैरा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।
सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के खेतों और अन्य संपत्ति को बचा लिया गया। आग बुझाने में अशोक कुमार द्विवेदी, करुणा शंकर पांडेय, आशीष और दीपक की अहम भूमिका रही।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना में पीड़ित को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन से मुआवजे की मांग उठने लगी है।
    user_Himanshu Lala Sampadak Janata
    Himanshu Lala Sampadak Janata
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कन्नौज जनपद के सौरिख थाना क्षेत्र से मार-पीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय वायरल हो रहा है।
    1
    कन्नौज जनपद के सौरिख थाना क्षेत्र से मार-पीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय वायरल हो रहा है।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    24 min ago
  • Jay shri ram🙏🙏🙏🙏
    1
    Jay shri ram🙏🙏🙏🙏
    user_SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    Local Politician कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के कन्नौज (Kannauj) जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। सौरिख थाना क्षेत्र के एक स्कूल में साफ-सफाई (नाखून और बाल) को लेकर शिक्षिका की डांट से आहत होकर कक्षा 5 की मासूम छात्रा 'निधि' ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्कूल में शव रखकर घंटों भारी हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 4 शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। ​लेकिन इस दुखद घटना ने हमारे समाज और शिक्षा व्यवस्था के सामने एक बहुत बड़ा और कड़वा सवाल खड़ा कर दिया है: 👉 क्या अब स्कूलों में बच्चों को सुधारने के लिए डांटना भी गुनाह है? 👉 अगर गुरु बच्चों को अनुशासन नहीं सिखाएंगे, तो उनका भविष्य कैसे संवरेगा? 👉 क्या अब मुकदमों के खौफ में शिक्षक सिर्फ अपनी नौकरी और खुद को बचाएंगे?
    1
    उत्तर प्रदेश के कन्नौज (Kannauj) जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। सौरिख थाना क्षेत्र के एक स्कूल में साफ-सफाई (नाखून और बाल) को लेकर शिक्षिका की डांट से आहत होकर कक्षा 5 की मासूम छात्रा 'निधि' ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्कूल में शव रखकर घंटों भारी हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 4 शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
​लेकिन इस दुखद घटना ने हमारे समाज और शिक्षा व्यवस्था के सामने एक बहुत बड़ा और कड़वा सवाल खड़ा कर दिया है:
👉 क्या अब स्कूलों में बच्चों को सुधारने के लिए डांटना भी गुनाह है?
👉 अगर गुरु बच्चों को अनुशासन नहीं सिखाएंगे, तो उनका भविष्य कैसे संवरेगा?
👉 क्या अब मुकदमों के खौफ में शिक्षक सिर्फ अपनी नौकरी और खुद को बचाएंगे?
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by (Journalist) Madhur kumar
    1
    Post by (Journalist) Madhur kumar
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • सीट पर बैठने को लेकर ट्रेन में महिलाओं का हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
    1
    सीट पर बैठने को लेकर ट्रेन में महिलाओं का हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.