राजस्थान में 1 अप्रैल 2026 से ये बड़े बदलाव हो रहे हैं (सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है) स्कूलों में बड़ा बदलाव (नया शैक्षणिक सत्र शुरू) 1 अप्रैल से ही नया सत्र शुरू (पहले 1 जुलाई से शुरू होता था)। एक पारी वाले स्कूल: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक। दो पारी वाले स्कूल: सुबह 7 बजे से शाम 6:30 बजे तक। गर्मी की छुट्टियाँ: 16 मई से 20 जून तक। सरकारी + प्राइवेट दोनों स्कूलों पर लागू। 2. सरकारी अस्पतालों की OPD टाइमिंग सामान्य दिन: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक। छुट्टी वाले दिन: सुबह 9 बजे से 11 बजे तक। (गर्मी से बचाने के लिए सुबह का समय बढ़ाया गया है) 3. आंगनबाड़ी केंद्रों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक। 4. टोल टैक्स बढ़ोतरी (जेब पर असर) NHAI ने नेशनल हाईवे पर टोल 5 से 20 रुपये बढ़ा दिया (मुख्य रूप से भारी/कॉमर्शियल वाहनों पर)। प्रभावित टोल प्लाजा (जयपुर के आसपास): जयपुर-दिल्ली: दौलतपुरा, मनोहरपुर, शाहजहांपुर जयपुर-अजमेर/किशनगढ़: ठीकरिया, बड़गांव जयपुर-सीकर: टाटियावास जयपुर रिंग रोड: सीतारामपुरा, हिंगोनिया जयपुर-दौसा रूट निजी कारों पर टोल नहीं बढ़ा, लेकिन कार का सालाना FASTag पास 75 रुपये महंगा हो गया (अब ₹3,075)। 5. टूरिस्ट प्लेस टाइमिंग बदलाव रणथंभौर टाइगर सफारी: मॉर्निंग: सुबह 6:00 से 9:30 बजे इवनिंग: दोपहर 3:00 से 6:30 बजे आमेर किला हाथी सवारी: सुबह 7:00 से 10:30 बजे तक (पहले 11:30 तक थी)। 6. सरकारी योजनाओं में राहत (बजट 2026-27 के तहत) मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना: युवाओं को 10 लाख तक ब्याज मुक्त लोन। लखपति दीदी योजना: महिलाओं का लोन लिमिट 1 लाख से बढ़कर 1.5 लाख। मेधावी छात्र: लैपटॉप के लिए ₹20,000 का ई-वाउचर। 7. अन्य (राष्ट्रीय लेकिन राजस्थान पर लागू) नया आयकर अधिनियम 2025 लागू (पुराना 1961 कानून खत्म)। PAN कार्ड नियम सख्त (जन्म प्रमाण पत्र जरूरी)। रेलवे टिकट कैंसिलेशन नियम बदले। नोट: अदालतों का समर शेड्यूल 13 अप्रैल से शुरू होगा (8 बजे से), 1 अप्रैल से नहीं।

- पोकरण हादसा, दो स्कॉर्पियो भिड़ीं, एक परिवार के पांच घायल,#rajasthan #jaiselmer #pokarannews1
- उनियारा/टोंक। पिछले चौबीस घंटों से बदले मौसम के मिजाज ने क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ दी है। रविवार देर शाम और आज सुबह हुई मूसलाधार बारिश के साथ गिरे बेर के आकार के ओलों ने खेतों में खड़ी 'सोना' उगलती फसलों को जमींदोज कर दिया है। उनियारा, अलीगढ़, काकोड़ और आसपास के ग्रामीण अंचलों में प्रकृति के इस कहर से चारों ओर बर्बादी का मंजर दिखाई दे रहा है। पककर तैयार थी फसल, अब बिछी है मिट्टी में क्षेत्र में इस बार गेहूं, सरसों और चने की बंपर पैदावार की उम्मीद थी। अधिकांश खेतों में फसल पककर तैयार खड़ी थी और कुछ जगहों पर कटाई का कार्य शुरू ही हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक आए अंधड़ और ओलावृष्टि ने चंद मिनटों में ही सब कुछ तबाह कर दिया। ओलों की मार से सरसों की फलियां टूटकर खेत में गिर गई हैं और गेहूं की बालियां टूटकर बिखर गई हैं। किसानों के छलके आंसू: "अब कैसे चुकेगा कर्ज?" प्रभावित गांव के एक पीड़ित किसान ने रूंधे गले से बताया, "हमने खून-पसीना एक कर फसल को पाला था। खाद-बीज के लिए साहूकारों से कर्ज लिया था, उम्मीद थी कि इस बार फसल अच्छी होगी तो कर्ज उतर जाएगा। लेकिन कुदरत ने एक झटके में हमें सड़क पर ला दिया।" प्रशासन से मुआवजे की गुहार घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और किसान संगठनों ने गहरा दुख जताया है। किसानों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि: तत्काल विशेष गिरदावरी (सर्वेक्षण) के आदेश दिए जाएं। फसल बीमा योजना का लाभ बिना किसी जटिल प्रक्रिया के दिलाया जाए। प्रभावित किसानों को उचित आर्थिक मुआवजा देकर राहत प्रदान की जाए। प्रमुख सुर्खियां (Sub-Headlines): सफेद चादर में लिपटे खेत: ओलावृष्टि इतनी भीषण थी कि कुछ ही समय में खेत बर्फ की सफेद चादर से ढक गए। पशुचारे का भी संकट: फसलों के साथ-साथ चारे के बर्बाद होने से पशुपालकों की चिंता भी बढ़ गई है।1
- लाखेरी - गेहूं खरीद केंद्र पर बार दाने की कमी की मिल रही थी सूचना जिस पर उपखण्ड अधिकारी सुरेंद्र सिंह चौधरी दोपहर बाद अचानक पहुंचे कृषि उपज मंडी,बारदाने को लेकर ली जानकारी और शीघ्र बारदाना उपलब्ध कराने के दिए कहा तथा मौसम खराब के चलते किसानों की फसल खराब नही हो इसको लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश,इस दौरान केंद्र प्रभारी विजय सिंह, आलोक शर्मा,कौशल गौतम,बादल सिंह,सहित मंडी स्टाफ मौजूद रहा।2
- टोंक कोतवाली थाना क्षेत्र में प्याऊ पर पानी पिलाने वाली एक वृद्ध महिला के गले से सोने का मांदलिया लूटने की कौशिश का मामला सामने आया है ,जिसमें महिला ने बहादुरी दिखाते हुए इस लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया, लेकिन हमलावर ने धारदार हथियार से वृद्ध महिला के उंगलियां पर हमला किया जिससे महिला को चोट आई, वृद्ध महिला की बहादुरी से वह लूट की कोशिश में नाकाम हो गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक संदिग्ध आरोपी को डिटेन किया है जिससे पूछताछ जारी है ।देखें पूरा वीडियो1
- कापरेन में विजय कॉलोनी में सूखे खेजड़ी के पेड़ से मंडरा रहा खतरा, कॉलोनी वासियों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन।1
- सवाई माधोपुर, 30 मार्च। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, सम्पर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं सहित आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने सम्पर्क पोर्टल (सीएम-हैल्पलाइन 181) की समीक्षा करते हुए पोर्टल पर प्राप्त परिवादों का समयबद्ध और संतुष्टिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रदान किए। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों से जनगणना-2027 की तैयारियों की जानकारी लेते हुए प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर गतिविधियों की तैयारियां करने तथा कार्मिकों को समुचित प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक माह अपने-अपने विभागों का निरीक्षण कर कार्यालय में पाई गई कमियों को दुरस्त किया जाए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को योजनावार निरीक्षण प्रारूप तैयार कर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालय समय पर जिन कार्यालयों में ताला लगा मिले उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान का सभी राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर आईईसी पोस्टर बैनर के माध्यम प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर गांवों के विकास की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने पंचायतवार कैम्पों का आयोजन कर पट्टा विहीन सभी राजकीय विद्यालयों का पट्टा जारी करने के निर्देश उपखण्ड अधिकारी एवं विकास अधिकारियों को दिए।1
- Post by Mayur times news1
- अंता मंडी में बारिश से भीगा गेहूं, किसानों की परेशानी बढ़ी,#rajasthan #baran #antanews #latestupdate1