Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहुत बड़ी दुखद घटना वीडियो शेयर करें
Girraj Kushwah
बहुत बड़ी दुखद घटना वीडियो शेयर करें
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अमरेश पुरी से मांगे दारू के पैसे 🤣🤣1
- Post by Vinod kumar1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | मुरैना मुरैना जिले के पोरसा में बिना अनुमति प्रदर्शन करना करणी सेना के पदाधिकारियों को भारी पड़ गया। नेशनल हाईवे जाम करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, बलवा और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम पोरसा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधी गुरु ग्रुप और बंटू तोमर व उमेश राजावत के बीच विवाद हो गया था। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को थाने में बैठा लिया। बताया जा रहा है कि करणी सेना के जिलाध्यक्ष विष्णु तोमर ने एक पक्ष की ओर से सिफारिश की थी। हालांकि थाना प्रभारी ने निष्पक्षता दिखाते हुए दोनों पक्षों पर समान कार्रवाई की। किसी को भी विशेष राहत नहीं दी गई। इसी बात से नाराज होकर करणी सेना के समर्थकों ने बिना अनुमति प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने नेशनल हाईवे जाम करने की कोशिश की। हाईवे जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल 9मौके पर तैनात किया गया। थाना प्रभारी टीआई दिनेश कुशवाहा ने स्पष्ट कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शन का अधिकार सभी को है। लेकिन किसी भी प्रदर्शन के लिए प्रशासनिक अनुमति आवश्यक होती है। बिना अनुमति हाईवे जाम करना गैरकानूनी है। ऐसे कृत्य से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया। जिलाध्यक्ष विष्णु तोमर समेत करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया। सभी को थाने ले जाकर पूछताछ की गई। आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, बलवा और राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।2
- धौलपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के संरक्षण में श्री राम नवमी भव्य शोभायात्रा समिति द्वारा आगामी 26 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली भव्य रामनवमी शोभायात्रा के लिए पोस्टर विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात समिति पदाधिकारियों ने विधिवत रूप से शोभायात्रा के पोस्टर का विमोचन किया। समिति के सदस्यों द्वारा शोभायात्रा को भव्य एवं सफल बनाने हेतु अपने अपने विचार रखें । शोभायात्रा संयोजक गिरीश गर्ग ने बताया रामनवमी शोभायात्रा 26 मार्च 2026 को शाम 3 बजे से धौलपुर शहर के मुख्य मार्गो से निकाली जाएगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे, भगवा ध्वज एवं भक्ति संगीत मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। वहीं शोभायात्रा संरक्षक पूज्य महंत हनुमान दास महाराज ने नगर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शोभायात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया तथा प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सदस्यों ने समाज में प्रेम, सद्भाव एवं एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान अनुराग शर्मा ,जितेंद्र त्यागी, प्रशांत हुंडावाल ,रिषि मित्तल, विमल भार्गव, राजकुमार तोमर, बबलू शर्मा, अशोक बाल्मीकि, राम शर्मा, चंद्रप्रताप धाकरे, नरेश कुमार, धीरेन्द्र कुशवाह, सीनू गुर्जर, रामनरेश, रविन्द्र करण, सक्षम गुप्ता ,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।3
- संत गाडगे दिवाकर चेतना महासभा का 12 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ आयोजित विवाह सम्मेलन में 10 जोड़ों ने थामा इक- दूजे का हाथ धौलपुर संत गाडगे दिवाकर चेतना महासभा के तत्वाधान में 12 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक सुरेश चंद्र दिवाकर ने बताया कि इस विवाह सम्मेलन में 10 जोड़ो ने एक दूसरे का हाथ थामा और हिंदू रीति रिवाज के साथ वर वधू ने फेरे लेकर एक दूसरे के जीवन साथी बने कार्यक्रम में आगरा के साथ-साथ राजस्थान मध्य प्रदेश से रजक समाज के सैकड़ो पदाधिकारीयों ने भाग लिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ एवं विशिष्ट अतिथि विश्व रजक महासंघ के राष्ट्रीय प्रचार प्रसार मंत्री प्रमोद दिवाकर राजस्थान धौलपुर से रजक समाज के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन शैडवाल एवं धौलपुर से समाजसेवी राकेश राजपुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम शुभारंभ से पूर्व सभी मंचासीन अतिथियों ने राष्ट्रीय संत गाडगे महाराज जी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इसी दौरान रजक समाज के पदाधिकारीयों ने दहेज प्रथा सहित सामाजिक कुरीतियों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित रजक समाज के लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में चाक चौबंद रही व्यवस्थाएं सामूहिक विवाह सम्मेलन मैं आयोजित कमेटी की ओर से खाने पीने से लेकर बैठने तक की सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रही विवाह सम्मेलन में वर वधू को डबल बेड, ड्रेसिंग टेबल, मोटरसाइकिल इत्यादि समान सहित अन्य सामान कन्यादान के रूप में दिया गया इसी दौरान कार्यक्रम में महिला पुरुष सहित नौजवान और बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वरमाला के दौरान पर वधू ने किया डांस सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान उत्साह और खुशी का माहौल नजर आया इसी के साथ कार्यक्रम में फेरे लेने से पहले वर वधू ने एक दूसरे को माला पहनाई और माला पहनने के दौरान उत्साह के साथ उपस्थित वर वधू ने एक साथ जमकर डांस किया और इन खुशी के पलों को अपने कैमरे में कैद किया। इस पावन मौके पर गोपाल सिंह, प्रबंधक मास्टर रामप्रसाद चौधरी, कार्यक्रम संयोजक सुरेश चंद्र दिवाकर, समाजसेवी भीम सिंह दिवाकर, अर्जुन दिवाकर, आदित्य किशोर, कोषाध्यक्ष राजकुमार दिवाकर, शहर अध्यक्ष सुरेश कुमार, डॉक्टर भगवान सिंह, संतोष दिवाकर, भंवर सिंह, रामवीर सिंह ,मानिक चंद्र दिवाकर, सोमवीर सिंह, जितेंद्र कुमार, उमेश चौधरी, रामकिशन, एडवोकेट राजेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।2
- sarpanch sectry nahi karba rahe he kam adiram kushwah anil sharma pese nikal liye hai or kam nahi karba rahe hai4
- हाइवे बनाओ या टोल हटाओ...', ग्वालियर टोल प्लाजा पर अंधाधुंध फायरिंग, पर्ची पर लिखी नेताओं और सरकार को आखिरी चेतावनी ग्वालियर-भिंड नेशनल हाईवे 719 पर स्थित बरेठा टोल प्लाजा पर सोमवार शाम हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था और खराब सड़क की समस्या को एक साथ चर्चा में ला दिया है. एक सिरफिरे युवक ने 'सिस्टम' के खिलाफ गुस्से को जाहिर करने के लिए गोलियों का रास्ता चुना.1
- मुरैना। स्टेज कैरिज बसों के संचालन को लेकर लाई गई नई चमकानी नीति के विरोध में बस ऑपरेटरों ने मोर्चा खोल दिया है। अटल मैत्री बस सेवा समिति, मुरैना ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए 2 मार्च 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि 22 फरवरी 2026 को आयोजित बैठक में प्रदेशभर के बस संचालकों ने नई नीति पर गहरी आपत्ति जताई। उनका आरोप है कि सरकार द्वारा 24 दिसंबर 2025 और 29 जनवरी 2026 को जारी संशोधन बस मालिकों के हितों के खिलाफ हैं और इससे निजी बस व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ज्ञापन में मांग की गई है कि जारी संशोधनों को तत्काल वापस लिया जाए और पूर्व व्यवस्था के अनुसार ही बसों का संचालन जारी रखा जाए। बस ऑपरेटरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में बस संचालन ठप कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। हड़ताल की स्थिति में आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अब देखना होगा कि सरकार इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाती है।1