चरखी दादरी8 सितंर तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा चरखी दादरी, 27 अगस्त। जिला में 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक मनाया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन को नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को मृत्यु के बाद नेत्रदान करने के लिए प्रेरित करना तथा नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए इसे जन-जन की भागीदारी वाला अभियान बनाना है। उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि जीते जी लिया गया नेत्रदान का संकल्प मृत्यु के बाद किसी की जिंदगी रोशन कर सकता है। नेत्रदान मानवता की सेवा का ऐसा पुनीत कार्य है, जिसके माध्यम से व्यक्ति दुनिया से विदा होने के बाद भी किसी जरूरतमंद के जीवन में उजाला ला सकता है। उन्होंने अपील की कि नेत्रदान का संकल्प लें और अपने परिवारजनों, मित्रों तथा परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आंखें हमारे लिए प्रकृति का अनमोल उपहार हैं। किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी आंखें ऐसे व्यक्ति के जीवन में रोशनी ला सकती हैं, जो दृष्टि के अभाव में दुनिया को देखने में असमर्थ है। इसलिए नेत्रदान को केवल दान नहीं, बल्कि किसी की जिंदगी को नई रोशनी देने वाला महादान समझना चाहिए। मृत्यु के बाद 6 से 8 घंटे तक हो सकता है नेत्रदान सीएमओ डा नरेश कुमार ने बताया कि नेत्रदान को लेकर लोगों में कई तरह की भ्रांतियां रहती हैं। जागरूकता अभियान के दौरान इन भ्रांतियों को दूर करते हुए लोगों को सही जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मृत्यु के बाद लगभग 6 से 8 घंटे तक ही नेत्रदान हो सकता हैं। इसलिए किसी व्यक्ति द्वारा नेत्रदान का संकल्प लिए जाने के बाद उसके परिजनों को इसकी जानकारी होना जरूरी है, ताकि मृत्यु के बाद निर्धारित समय के भीतर संबंधित स्वास्थ्य केंद्र या आई बैंक से संपर्क किया जा सके। नेत्रदान के इच्छुक व्यक्ति अपने जीवनकाल में नेत्रदान का संकल्प ले सकते हैं और अपने परिजनों को भी इसकी जानकारी दे। नेत्रदान के लिए दानदाता और प्राप्तकर्ता से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को दृष्टि मिलने में मदद मिल सकती है। ऐसे में नेत्रदान का महत्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के इस छोटे से संकल्प से दो परिवारों के जीवन में खुशियां लौट सकती हैं। उन्होंने बताया कि अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों, शिक्षण संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को नेत्रदान के महत्व की जानकारी दी जा रही है। नेत्रदान के लिए हेल्पलाइन पर करें संपर्क नेत्रदान से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नजदीकी जिला सिविल अस्पताल, मेडिकल कॉलेज अथवा आई बैंक से संपर्क किया जा सकता है। हरियाणा में नेत्रदान के लिए 112 तथा राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1800-11-4770 पर संपर्क किया जा सकता है।

- Charkhi Dadri: 152-D पर अपहरण का बड़ा ड्रामा! सच आया सामने तो हैरान रह गई पुलिस Charkhi Dadri: 152-D पर अपहरण का बड़ा ड्रामा! सच आया सामने तो हैरान रह गई पुलिस Charkhi Dadri Fake Kidnapping Samaspur Charkhi Dadri News 152 D Highway News Charkhi Dadri Crime News Fake Kidnapping Case Haryana Samaspur Kidnapping Drama Haryana Police Action Charkhi Dadri 152D Highway Kidnapping Truth Charkhi Dadri Latest News Today Samaspur Village News #CharkhiDadri #CharkhiDadriNews #Samaspur #समसपुर #152D FakeKidnapping KidnappingCase HaryanaPolice HaryanaNews BreakingNews CrimeNews CharkhiDadriUpdate1
- 27 August 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News1
- छह साल के बच्चे ने हिला दिया, सिस्टम को एसपी से भीड़ गया1
- #HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल #श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा #HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल #श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा1
- Post by Dainik news Haryana live1
- डीसी अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में दौंगली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित डीसी अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में दौंगली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित डीसी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, युवाओं को नशे से दूर रहने और पौधारोपण का दिया संदेश एक ही छत के नीचे विभागों ने किया समस्याओं का त्वरित निस्तारण नांगल चौधरी, 26 अगस्त। हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को खंड नांगल चौधरी के गांव दौंगली स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश अनुसार उपायुक्त अनुपमा अंजली ने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया। इस मौके पर ग्रामीणों की व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। कार्यक्रम से पहले उपायुक्त ने पौधारोपण किया व बच्चों को पौधे वितरित किए। साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें और अपना मन खेल व पढ़ाई में लगाएं। उन्होंने ग्रामीणों को गांव के विकास के लिए एकजुट होने की प्रेरणा दी और पर्यावरण संरक्षण के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह किया। डीसी ने ग्रामीणों की व्यक्तिगत शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निवारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर सेवा विभाग द्वारा तीन पात्र लाभार्थियों को उपायुक्त के हाथों मौके पर ही स्वीकृति पत्र दिलवाए गए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मंच के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने अपने स्टाल लगाए तथा सरकार की योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ दिया। इस मौके पर विशेषकर परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों का हेल्प डेस्क लगाकर मौके पर समाधान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, नांगल चौधरी एसडीएम उदय सिंह, सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर, नगराधीश डॉ मंगल सेन, डीएसपी भारत भूषण, डीडीपीओ अंकित चौहान, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक सावित्री बाई, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, नांगल चौधरी तहसीलदार निशा, बीडीपीओ ईशान शर्मा, गांव के सरपंच रामफल व गणमान्य लोग मौजूद थे।1
- रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सौगात, 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से मुफ्त यात्रा1
- #नेपाल में भयंकर बाढ़ #पांच मंजिला ईमारतो के ऊपर से गुजरी पानी की लहरे #नेपाल में भयंकर बाढ़ #पांच मंजिला ईमारतो के ऊपर से गुजरी पानी की लहरे1