Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन पुलिस की वर्चुअल जनसुनवाई, एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं उरई (जालौन)। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सोमवार को क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की। इस दौरान थानों एवं कार्यालयों में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्चुअल जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों एवं अन्य शिकायतों पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रदीप महतवानी
जालौन पुलिस की वर्चुअल जनसुनवाई, एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं उरई (जालौन)। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सोमवार को क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की। इस दौरान थानों एवं कार्यालयों में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्चुअल जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों एवं अन्य शिकायतों पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे के बाद कुछ देर तक चौराहे पर जाम जैसे हालात बने रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दैनिक भद्रावती टाइम्स यूपी हेड रानू मंसूरी रिपोर्ट विजय शर्मा मो 9662116534 जालौन में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां तेज गति से दौड़ रही ओमनी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी। हादसा इतना जोरदार था कि कार का अगला पहिया पूरी तरह अलग होकर दूर जा गिरा और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में चालक समेत दो लोग बाल-बाल बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना कालपी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा मंदिर चौराहे के पास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ओमनी कार काफी तेज रफ्तार में थी। तभी अचानक कार का टायर फट गया, जिससे चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे के बाद कुछ देर तक चौराहे पर जाम जैसे हालात बने रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर तेज गति से वाहन दौड़ाते हैं। लोगों ने प्रशासन से चौराहे पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।3
- जालौन में सुशासन आपके द्वार के तहत एसडीएम रिंकू सिंह की अनूठी पहल नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र से जुड़ी एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जिसमें जिलाधिकारी जालौन डॉ राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर उपजिलाधिकारी जालौन रिंकू सिंह राही ने अनूठी पहल की है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से1
- sarkari bor sarkari bor1
- जालौन। नगर के नारोंभास्कर चौपाला कुआँ के पास पानी की लाइन डाले हुए करीब एक साल बीत चुका है, लेकिन अब तक सड़क पर खोदे गए गड्ढों को बंद नहीं किया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका की लापरवाही के चलते क्षेत्र में आए दिन हादसे होने का खतरा बना रहता है। सोमवार को भी एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क पर खुले गड्ढों की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा गड्ढे बंद कराने के बजाय लगातार नए गड्ढे खोदे जा रहे हैं, जिससे समस्या और बढ़ती जा रही है। नागरिकों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और गड्ढों को भरवाने की मांग की है ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।1
- जालौन के सुढार शंभू धाम के पास एक तेज रफ्तार सब्जी लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, जबकि सड़क पर सब्जियां बिखर गईं और यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ।1
- जालौन की आटा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद सद्दाम गाड़ी के कागजात नहीं दिखा सका, जिसके बाद उसे संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।1
- जालौन पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जगनेवा गांव से चार बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया। देर रात छापेमारी के दौरान हरिहर दांतरे के मकान से मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और मुक्त कराए गए मजदूरों को सहायता प्रदान की जा रही है।2
- परिवार को सांत्वना देने और न्याय दिलाने का भरोसा देने समाजवादी पार्टी के कई नेता सिद्धार्थ नगर कदौरा पहुंचे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष दीपराज जालौन के कदौरा कस्बे के सिद्धार्थ नगर में उस समय माहौल गमगीन हो गया , जब पुलिस प्रताड़ना और फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने के डर से लापता हुए युवक का शव कालपी की यमुना नदी में बरामद हुआ। मृतक लोकेंद्र (20 वर्ष) पुत्र मुकुंदी लाल ने दिनांक 7 मई 2026 को कालपी में बस से उतरने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें उसने पुलिस पर प्रताड़ना, 8 लाख रुपये मांगने और लक्ष्मी देवी द्वारा फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया था। वीडियो में युवक ने कहा था कि अब उसके जीने का कोई मकसद नहीं बचा है। वीडियो वायरल होने के बाद से ही युवक लापता चल रहा था। काफी तलाश के बाद कालपी क्षेत्र की यमुना नदी में युवक का शव पानी में उतराता मिला, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला और लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने और न्याय दिलाने का भरोसा देने समाजवादी पार्टी के कई नेता सिद्धार्थ नगर कदौरा पहुंचे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष दीपराज गुर्जर, सांसद प्रतिनिधि राजू अहिरवार, सपा नेता रश्मी पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष हाजी अजहर बैग, विजय निस्वा, मुराद बख्श मंसूरी, इस्तियाक अली, अरुण कुमार गौतम, गुड्डू महेवा सहित कई नेता मौजूद रहे। नेताओं ने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए पुलिस प्रताड़ना और आरोपित लक्ष्मी देवी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की समय रहते गंभीरता से जांच क्यों नहीं की गई? अगर शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई होती, तो क्या एक युवक की जान बच सकती थी?4