logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 day ago
user_Ashik ali
Ashik ali
उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अलीगढ़ जनपद के घंघीरी रोड स्थित कोड़ियां गंज क्षेत्र में सोमबार को एक सड़क हादसा हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से आ रहे वाहन के कारण यह दुर्घटना हुई, जिसमें वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    अलीगढ़ जनपद के घंघीरी रोड स्थित कोड़ियां गंज क्षेत्र में सोमबार को एक सड़क हादसा हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से आ रहे वाहन के कारण यह दुर्घटना हुई, जिसमें वाहन आपस में टकरा गए।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_Chhatrapal singh
    Chhatrapal singh
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रुरा थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव का रहने वाला एक युवक घर से अपने दोस्त के यहां जाने के लिए निकला था। रास्ते में उसकी बाइक ओमनी वैन से टकरा गई इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बेहाल हो गए। रूरा थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव का रहने वाला निशांत उर्फ छोटू पुत्र स्व संजय तिवारी उम्र 23 वर्ष सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे अपने घर से बाइक लेकर थाना क्षेत्र के देवकीपुरवा में रहने वाले मित्र गोलू ये यहां जाने के लिए निकला था।रूरा मिंडा कुआं मार्ग पर जगनपुर गांव के आगे स्थिति एक डिग्री कॉलेज के सामने मिंडा कुआं की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार वैन की चपेट में उसकी बाइक आ गई इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसको उपचार के लिए भिजवाया जहां कानपुर में हैलट अस्पताल में उसकी देर रात करीब 9 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही मां मंजू भाई प्रशांत का रो रोकर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।वैन को थाने में खड़ा कराया गया है।पोस्टमार्टम की कार्यवाही परिजनों के हिसाब से होगी।तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव का रहने वाला एक युवक घर से अपने दोस्त के यहां जाने के लिए निकला था। रास्ते में उसकी बाइक ओमनी वैन से टकरा गई इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बेहाल हो गए।
रूरा थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव का रहने वाला निशांत उर्फ छोटू पुत्र स्व संजय तिवारी उम्र 23 वर्ष सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे अपने घर से बाइक लेकर थाना क्षेत्र के देवकीपुरवा में रहने वाले मित्र गोलू ये यहां जाने के लिए निकला था।रूरा मिंडा कुआं मार्ग पर जगनपुर गांव के आगे स्थिति एक डिग्री कॉलेज के सामने मिंडा कुआं की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार वैन की चपेट में उसकी बाइक आ गई इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसको उपचार के लिए भिजवाया जहां कानपुर में हैलट अस्पताल में उसकी देर रात करीब 9 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही मां मंजू भाई प्रशांत का रो रोकर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।वैन को थाने में खड़ा कराया गया है।पोस्टमार्टम की कार्यवाही परिजनों के हिसाब से होगी।तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन में एक युवती ने युवक को बीच सड़क पर चप्पल से पीट दिया। युवती ने उस पर लगातार कई चप्पल बरसाए। युवक की स्कूटी से युवती की स्कूटी को हल्का सा धक्का लग गया था। इस पर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद युवती ने युवक की स्कूटी लात मारकर गिरा दी। युवती के साथ दो अन्य युवक भी थे। उन्होंने युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच युवती चप्पल से उसे मारती रही। बीच सड़क पर विवाद होता देख मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सड़क पर जाम लग गया। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के मधुवन विला चौराहे का है।
    1
    जालौन में एक युवती ने युवक को बीच सड़क पर चप्पल से पीट दिया। युवती ने उस पर लगातार कई चप्पल बरसाए। युवक की स्कूटी से युवती की स्कूटी को हल्का सा धक्का लग गया था। इस पर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई।
इसके बाद युवती ने युवक की स्कूटी लात मारकर गिरा दी। युवती के साथ दो अन्य युवक भी थे। उन्होंने युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच युवती चप्पल से उसे मारती रही। बीच सड़क पर विवाद होता देख मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सड़क पर जाम लग गया। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के मधुवन विला चौराहे का है।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • राई से मथा हुआ घर का देशी घी गाय का या भैंस का जिस भाई बहन को लेना चाहते हो निम्न नंबर 7897096731, आप अपना ऑडर करा सकते हैं धन्यवाद
    1
    राई से मथा हुआ घर का देशी घी गाय का या भैंस का जिस भाई  बहन को लेना चाहते हो निम्न नंबर 7897096731, आप अपना ऑडर करा सकते हैं धन्यवाद
    user_Ramnaresh vishwkarma
    Ramnaresh vishwkarma
    Advertising Photographer जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • नमस्कार दोस्तों आज़ जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र में परिवहन विभाग द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें तीन वाहनों को पकड़ कर कोतवाली में दाखिल कराया गया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    1
    नमस्कार दोस्तों आज़ जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र में परिवहन विभाग द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें तीन वाहनों को पकड़ कर कोतवाली में दाखिल कराया गया है 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जनपद जालौन की तहसील कालपी के अंतर्गत ग्राम पंचायत चमारी में माता प्रसाद पुस्तकालय के उद्घाटन अवसर पर ग्रामीणों और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने अपनी जिज्ञासा व्यक्त करते हुए कहा कि छोटी उम्र से ही उन्हें हेलीकॉप्टर देखने की इच्छा थी, जो आज इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरी होती दिखाई दी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पुस्तकालय खुलना बच्चों के भविष्य के लिए बहुत ही सराहनीय पहल है। कार्यक्रम का आयोजन पत्रकार सौरभ द्विवेदी (मुख्य संपादक लल्लन टॉप) के प्रयासों से हुआ। उद्घाटन अवसर पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जहां बच्चों और ग्रामीणों ने मीडिया के सामने अपनी मन की बात रखी।
    1
    जनपद जालौन की तहसील कालपी के अंतर्गत ग्राम पंचायत चमारी में माता प्रसाद पुस्तकालय के उद्घाटन अवसर पर ग्रामीणों और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने अपनी जिज्ञासा व्यक्त करते हुए कहा कि छोटी उम्र से ही उन्हें हेलीकॉप्टर देखने की इच्छा थी, जो आज इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरी होती दिखाई दी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पुस्तकालय खुलना बच्चों के भविष्य के लिए बहुत ही सराहनीय पहल है। कार्यक्रम का आयोजन पत्रकार सौरभ द्विवेदी (मुख्य संपादक लल्लन टॉप) के प्रयासों से हुआ। उद्घाटन अवसर पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जहां बच्चों और ग्रामीणों ने मीडिया के सामने अपनी मन की बात रखी।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जालौन : बंगरा मार्ग पर अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी।। जालौन नगर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब बंगरा मार्ग स्थित होटल रिच गैलेक्सी के पास सड़क किनारे खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान बृजलाल पुत्र सरमन निवासी मोहल्ला तोपखाना, नगर जालौन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुबह राहगीरों की नजर खेत के किनारे पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तत्काल जालौन कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि मृतक के संबंध में पहले जालौन कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना भी दर्ज कराई गई थी, जिसकी पुष्टि भी पुलिस द्वारा की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल कर रही है।
    1
    जालौन : बंगरा मार्ग पर अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी।।
जालौन नगर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब बंगरा मार्ग स्थित होटल रिच गैलेक्सी के पास सड़क किनारे खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान बृजलाल पुत्र सरमन निवासी मोहल्ला तोपखाना, नगर जालौन के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि सुबह राहगीरों की नजर खेत के किनारे पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तत्काल जालौन कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
बताया जा रहा है कि मृतक के संबंध में पहले जालौन कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना भी दर्ज कराई गई थी, जिसकी पुष्टि भी पुलिस द्वारा की जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल कर रही है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जनपद कानपुर देहात में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र अकबरपुर में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदया द्वारा आम जनमानस से सीधा संवाद स्थापित किया गया और लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने या 112 आपातकालीन सेवा पर दें।
    1
    जनपद कानपुर देहात में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र अकबरपुर में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदया द्वारा आम जनमानस से सीधा संवाद स्थापित किया गया और लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने या 112 आपातकालीन सेवा पर दें।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन। बीते पांच दिन से लापता वृद्ध का शव छहपुला के पास स्थित एक खेत में मिला। जालौन नगर बंगरा रोड पर स्थित होटल रिच गैलेक्सी के पास सुबह 11:00 सड़क किनारे खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला मृतक की पहचान बृजलाल पुत्र सरमन निवासी मोहल्ला तोपखाना नगर जालौन के रूप में हुई है सुबह राहगीरों की निकलते समय नजर खेत के किनारे सड़क पर पड़ी इसके बाद काफी भीड़ जमा हो गई घटना की सूचना तत्काल जालौन कोतवाली पुलिस को दी गई सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है मृतक के संबंध में कुछ दिन पहले जालौन कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी जिसकी पुष्टि भी पुलिस द्वारा की जा रही है।
    1
    जालौन। बीते पांच दिन से लापता वृद्ध का शव छहपुला के पास स्थित एक खेत में मिला। जालौन नगर बंगरा रोड पर स्थित होटल रिच गैलेक्सी के पास सुबह 11:00 सड़क किनारे खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला मृतक की पहचान बृजलाल पुत्र सरमन निवासी मोहल्ला तोपखाना नगर जालौन के रूप में हुई है सुबह राहगीरों की निकलते समय नजर खेत के किनारे सड़क पर पड़ी इसके बाद काफी भीड़ जमा हो गई घटना की सूचना तत्काल जालौन कोतवाली पुलिस को दी गई सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है मृतक के संबंध में कुछ दिन पहले जालौन कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी जिसकी पुष्टि भी पुलिस द्वारा की जा रही है।
    user_Chhatrapal singh
    Chhatrapal singh
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.