logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर स्थित विधायक निवास कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवप्रवेशित सदस्यों का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया। शनिवार दोपहर 01 बजे कांग्रेस नेता नारायण सिंह बौद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम इमलिया निवासी कल्याण सिंह धाकड़, जितेंद्र धाकड़ और घनश्याम सेन ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र यादव के नेतृत्व में भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी की जनहितकारी नीतियों और आमजन के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए कार्यकर्ताओं के शामिल होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। इस दौरान जगदीश पाराशर, नारायण सिंह बाबूजी, रामपाल सेंगर, हफीज खान, प्रसेनजीत भास्कर सहित अन्य नेताओं ने भी नवप्रवेशित सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवप्रवेशित कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा के उद्देश्य से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।

18 hrs ago
user_Shahid Qureshi
Shahid Qureshi
दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
18 hrs ago

नगर स्थित विधायक निवास कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवप्रवेशित सदस्यों का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया। शनिवार दोपहर 01 बजे कांग्रेस नेता नारायण सिंह बौद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम इमलिया निवासी कल्याण सिंह धाकड़, जितेंद्र धाकड़ और घनश्याम सेन ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र यादव के नेतृत्व में भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी की जनहितकारी नीतियों और आमजन के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए कार्यकर्ताओं के शामिल होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। इस दौरान जगदीश पाराशर, नारायण सिंह बाबूजी, रामपाल सेंगर, हफीज खान, प्रसेनजीत भास्कर सहित अन्य नेताओं ने भी नवप्रवेशित सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवप्रवेशित कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा के उद्देश्य से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई साइकिल रैली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झंडी विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित "संडेज ऑन साइकिल" कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार प्रातः स्टेडियम ग्राउंड दतिया से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे ने हरी झंडी दिखाकर किया। साइकिल रैली स्टेडियम ग्राउंड से प्रारंभ होकर पीताम्बरा चौराहा, सिविल लाइन एवं झांसी चुंगी मार्ग से होते हुए पुनः स्टेडियम ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में युवाओं, खेल प्रेमियों, विद्यार्थियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिखर ने कहा कि साइकिलिंग स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली अपनाने का सरल और प्रभावी माध्यम है। नियमित साइकिल चलाने से शारीरिक फिटनेस बढ़ती है, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है तथा ईंधन की बचत भी होती है। उन्होंने नागरिकों से दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। रैली के सफल आयोजन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई साइकिल रैली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झंडी विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित "संडेज ऑन साइकिल" कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार प्रातः स्टेडियम ग्राउंड दतिया से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे ने हरी झंडी दिखाकर किया। साइकिल रैली स्टेडियम ग्राउंड से प्रारंभ होकर पीताम्बरा चौराहा, सिविल लाइन एवं झांसी चुंगी मार्ग से होते हुए पुनः स्टेडियम ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में युवाओं, खेल प्रेमियों, विद्यार्थियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिखर ने कहा कि साइकिलिंग स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली अपनाने का सरल और प्रभावी माध्यम है। नियमित साइकिल चलाने से शारीरिक फिटनेस बढ़ती है, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है तथा ईंधन की बचत भी होती है। उन्होंने नागरिकों से दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। रैली के सफल आयोजन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई साइकिल रैली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झंडी


विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित "संडेज ऑन साइकिल" कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार प्रातः स्टेडियम ग्राउंड दतिया से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे  ने हरी झंडी दिखाकर किया। 
साइकिल रैली स्टेडियम ग्राउंड से प्रारंभ होकर पीताम्बरा चौराहा, सिविल लाइन एवं झांसी चुंगी मार्ग से होते हुए पुनः स्टेडियम ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में युवाओं, खेल प्रेमियों, विद्यार्थियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिखर ने कहा कि साइकिलिंग स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली अपनाने का सरल और प्रभावी माध्यम है। नियमित साइकिल चलाने से शारीरिक फिटनेस बढ़ती है, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है तथा ईंधन की बचत भी होती है। उन्होंने नागरिकों से दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। रैली के सफल आयोजन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई साइकिल रैली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झंडी
विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित "संडेज ऑन साइकिल" कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार प्रातः स्टेडियम ग्राउंड दतिया से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे  ने हरी झंडी दिखाकर किया। 
साइकिल रैली स्टेडियम ग्राउंड से प्रारंभ होकर पीताम्बरा चौराहा, सिविल लाइन एवं झांसी चुंगी मार्ग से होते हुए पुनः स्टेडियम ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में युवाओं, खेल प्रेमियों, विद्यार्थियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिखर ने कहा कि साइकिलिंग स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली अपनाने का सरल और प्रभावी माध्यम है। नियमित साइकिल चलाने से शारीरिक फिटनेस बढ़ती है, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है तथा ईंधन की बचत भी होती है। उन्होंने नागरिकों से दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। रैली के सफल आयोजन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दतिया जिले में न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासी अंकित गुप्ता के घर पर एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है।
    1
    दतिया जिले में न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासी अंकित गुप्ता के घर पर एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है।
    user_BOLTA MP
    BOLTA MP
    News anchoring news reporter. दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दतिया जिले के ग्रामीणों ने एक अनोखा और गंभीर आरोप लगाया है, जिसमें उनका कहना है कि उनके भगवान ताले में बंद रहते हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर साहब से सीधे गुहार लगाते हुए इन भगवानों को ताले से 'छुड़ाने' की मांग की है।
    1
    दतिया जिले के ग्रामीणों ने एक अनोखा और गंभीर आरोप लगाया है, जिसमें उनका कहना है कि उनके भगवान ताले में बंद रहते हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर साहब से सीधे गुहार लगाते हुए इन भगवानों को ताले से 'छुड़ाने' की मांग की है।
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुरा में एक नाबालिग दलित छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म, हत्या और शव जलाने की नृशंस घटना के विरोध में दतिया में महिला कांग्रेस ने एक आक्रोशपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मृत छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस जघन्य अपराध के दोषियों को तत्काल फांसी देने के साथ-साथ मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह कैंडल मार्च महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एवं दतिया प्रभारी डॉ. रचना शेरसिंह के नेतृत्व में टाउन हॉल से किला चौक तक निकाला गया। हाथों में मोमबत्तियां लिए कार्यकर्ताओं ने पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की और घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। डॉ. रचना शेरसिंह ने आरोप लगाया कि छात्रा के लापता होने की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस ने समय पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि पुलिस ने तत्काल कदम उठाए होते, तो संभवतः छात्रा की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और कठोरतम सजा सुनिश्चित करने की मांग की है। महिला कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने, तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई। इस कैंडल मार्च में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी, रामकिंकर गुर्जर, नरेंद्र गुर्जर, अजय शुक्ला सहित महिला कांग्रेस और कांग्रेस संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। दतिया में निकाले गए इस कैंडल मार्च के माध्यम से महिला कांग्रेस ने भिंड की पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपनी पुरजोर मांग दर्ज कराई।
    1
    भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुरा में एक नाबालिग दलित छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म, हत्या और शव जलाने की नृशंस घटना के विरोध में दतिया में महिला कांग्रेस ने एक आक्रोशपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मृत छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस जघन्य अपराध के दोषियों को तत्काल फांसी देने के साथ-साथ मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह कैंडल मार्च महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एवं दतिया प्रभारी डॉ. रचना शेरसिंह के नेतृत्व में टाउन हॉल से किला चौक तक निकाला गया। हाथों में मोमबत्तियां लिए कार्यकर्ताओं ने पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की और घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। डॉ. रचना शेरसिंह ने आरोप लगाया कि छात्रा के लापता होने की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस ने समय पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि पुलिस ने तत्काल कदम उठाए होते, तो संभवतः छात्रा की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और कठोरतम सजा सुनिश्चित करने की मांग की है।

महिला कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने, तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई। इस कैंडल मार्च में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी, रामकिंकर गुर्जर, नरेंद्र गुर्जर, अजय शुक्ला सहित महिला कांग्रेस और कांग्रेस संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

दतिया में निकाले गए इस कैंडल मार्च के माध्यम से महिला कांग्रेस ने भिंड की पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपनी पुरजोर मांग दर्ज कराई।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के डबरा में 49 लाख रुपये की फर्जी लूट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस पूरी साजिश का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में यह बात सामने आई है कि लूट की यह पूरी घटना फर्जी थी और इसकी मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि खुद वह महिला थी, जो खुद को पीड़ित बता रही थी। इस तरह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे फर्जीवाड़े से पर्दा उठा दिया।
    1
    मध्य प्रदेश के डबरा में 49 लाख रुपये की फर्जी लूट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस पूरी साजिश का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में यह बात सामने आई है कि लूट की यह पूरी घटना फर्जी थी और इसकी मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि खुद वह महिला थी, जो खुद को पीड़ित बता रही थी। इस तरह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे फर्जीवाड़े से पर्दा उठा दिया।
    user_SK NEWS 91
    SK NEWS 91
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दतिया जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम भेदपुरा में मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित संजीव बंशकार (33) पुत्र रामगुलाम निवासी भेदपुरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 5 जून की सुबह वह आरोपी कल्लू गुर्जर के घर अपने मजदूरी के भुगतान की मांग करने गया था। इसी बात पर आरोपी कल्लू गुर्जर और लवजी गुर्जर ने उससे विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने संजीव को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया और मारपीट की। इसके बाद उसे घर के अंदर ले जाकर फिर से पीटा गया तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस घटना के बाद पीड़ित ने पंडोखर थाना पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार दोपहर 02 बजे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और आरोपों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    दतिया जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम भेदपुरा में मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित संजीव बंशकार (33) पुत्र रामगुलाम निवासी भेदपुरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 5 जून की सुबह वह आरोपी कल्लू गुर्जर के घर अपने मजदूरी के भुगतान की मांग करने गया था। इसी बात पर आरोपी कल्लू गुर्जर और लवजी गुर्जर ने उससे विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने संजीव को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया और मारपीट की। इसके बाद उसे घर के अंदर ले जाकर फिर से पीटा गया तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई।

इस घटना के बाद पीड़ित ने पंडोखर थाना पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार दोपहर 02 बजे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और आरोपों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • इंदरगढ़ मंडी के पीछे स्थित लगभग ₹1 करोड़ रुपये कीमत की शासकीय भूमि को प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अतिक्रमण मुक्त कराया है। इस अभियान के तहत सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाकर उसे समतल किया गया। दतिया कलेक्टर स्वाप्रिनल वानखेडे और एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में एसडीएम अशोक अवस्थी और एसडीओपी अजय चानना जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान मौके पर तहसीलदार दीपक यादव, कार्यपालक मजिस्ट्रेट आनंद भदोरिया, नायब तहसीलदार मनोज दिवाकर, थाना प्रभारी गौरव शर्मा, लांच थाना प्रभारी शत्रुघन मिश्रा, मंडी सचिव विक्रम जाटव, पटवारी, आरआई, नगर परिषद व मंडी कर्मचारी और पुलिस बल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई के माध्यम से इंदरगढ़ में प्रशासन का बुलडोजर चला, जिससे लगभग ₹1 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाया गया।
    1
    इंदरगढ़ मंडी के पीछे स्थित लगभग ₹1 करोड़ रुपये कीमत की शासकीय भूमि को प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अतिक्रमण मुक्त कराया है। इस अभियान के तहत सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाकर उसे समतल किया गया।

दतिया कलेक्टर स्वाप्रिनल वानखेडे और एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में एसडीएम अशोक अवस्थी और एसडीओपी अजय चानना जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान मौके पर तहसीलदार दीपक यादव, कार्यपालक मजिस्ट्रेट आनंद भदोरिया, नायब तहसीलदार मनोज दिवाकर, थाना प्रभारी गौरव शर्मा, लांच थाना प्रभारी शत्रुघन मिश्रा, मंडी सचिव विक्रम जाटव, पटवारी, आरआई, नगर परिषद व मंडी कर्मचारी और पुलिस बल भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई के माध्यम से इंदरगढ़ में प्रशासन का बुलडोजर चला, जिससे लगभग ₹1 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाया गया।
    user_पत्रकार पवन दांतरे इंदरगढ
    पत्रकार पवन दांतरे इंदरगढ
    Video Creator दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • दतिया जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में, थाना थरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 11 हजार 840 रुपये नगद और ताश की दो गड्डियां बरामद की हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे और एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के मार्गदर्शन में की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने कल्लू महाते के बाड़े पर दबिश दी, जहाँ कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके की घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को धरदबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आलोक शर्मा, संजीव उर्फ कल्लू महाते शर्मा, गोपाल शर्मा, पवन शर्मा, अभिनाश उर्फ महावीर शर्मा, बृजेश शर्मा, पवन शर्मा उर्फ पटैल और अखिलेश शर्मा शामिल हैं। सभी आरोपी थाना थरेट क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसे असामाजिक कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    दतिया जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में, थाना थरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 11 हजार 840 रुपये नगद और ताश की दो गड्डियां बरामद की हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे और एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के मार्गदर्शन में की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने कल्लू महाते के बाड़े पर दबिश दी, जहाँ कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके की घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को धरदबोचा।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आलोक शर्मा, संजीव उर्फ कल्लू महाते शर्मा, गोपाल शर्मा, पवन शर्मा, अभिनाश उर्फ महावीर शर्मा, बृजेश शर्मा, पवन शर्मा उर्फ पटैल और अखिलेश शर्मा शामिल हैं। सभी आरोपी थाना थरेट क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसे असामाजिक कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.