logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आम के पेड़ों पर आया बौर, अच्छी पैदावार की उम्मीद: बागबान काफी खुश आम के पेड़ों पर आया बौर, अच्छी पैदावार की उम्मीद बकेवर। इस बार क्षेत्र में आम के पेड़ों पर अच्छा बौर आने से किसान और बागवान काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस वर्ष आम की पैदावार अच्छी होगी और लोगों को भरपूर आम खाने को मिलेंगे। महेवा ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में चौसा, दशहरी, लंगड़ा समेत विभिन्न किस्मों के आम के पेड़ बौर से लदे हुए हैं। इसके साथ ही देशी आम के पेड़ों की डालियां भी बौर से लकदक दिखाई दे रही हैं। मार्च के दूसरे सप्ताह तक क्षेत्र में आंधी-तूफान जैसी कोई समस्या सामने नहीं आई है, जिससे किसानों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। यदि इसी तरह मौसम अनुकूल बना रहा तो इस साल आम का उत्पादन अच्छा रहने की संभावना है। क्षेत्र के किसान तथा भारतीय किसान यूनियन के सचिव ध्यान सिंह यादव ने बताया कि पिछले वर्ष आंधी-तूफान के कारण आम की पैदावार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था, जिससे किसानों और बागवानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। लेकिन इस बार अब तक मौसम मेहरबान है। यदि आगे भी मौसम अनुकूल रहा तो आम की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। वहीं जनता कॉलेज बकेवर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. ए.के. पांडेय ने बताया कि वर्तमान में तापमान आम के पेड़ों के लिए अनुकूल चल रहा है। यदि पेड़ों पर बौर आने के बाद फूल नहीं खिल रहे हैं तो कीटों से बचाव के लिए स्प्रे करना चाहिए। लेकिन यदि फूल खिल चुके हैं तो किसी विशेष उपचार की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि आम की पैदावार काफी हद तक मौसम पर निर्भर करती है। यदि आंधी-तूफान या अधिक बादल नहीं हुए तो इस वर्ष आम का उत्पादन बेहतर रहने की संभावना है।

3 hrs ago
user_Dr.SBS Chauhan
Dr.SBS Chauhan
पत्रकारिता चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
ae734e3c-d4fb-480f-b15d-30bae9c4f5db

आम के पेड़ों पर आया बौर, अच्छी पैदावार की उम्मीद: बागबान काफी खुश आम के पेड़ों पर आया बौर, अच्छी पैदावार की उम्मीद बकेवर। इस बार क्षेत्र में आम के पेड़ों पर अच्छा बौर आने से किसान और बागवान काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस वर्ष आम की पैदावार अच्छी होगी और लोगों को भरपूर आम खाने को मिलेंगे। महेवा ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में चौसा, दशहरी, लंगड़ा समेत विभिन्न किस्मों के आम के पेड़ बौर से लदे हुए हैं। इसके साथ ही देशी आम के पेड़ों की डालियां भी बौर से लकदक दिखाई दे रही हैं। मार्च के दूसरे सप्ताह तक क्षेत्र में आंधी-तूफान जैसी कोई समस्या सामने नहीं आई है, जिससे किसानों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। यदि इसी तरह मौसम अनुकूल बना रहा तो इस साल आम का उत्पादन अच्छा रहने की संभावना है। क्षेत्र के किसान तथा भारतीय किसान यूनियन के सचिव ध्यान सिंह यादव ने बताया कि पिछले वर्ष आंधी-तूफान के कारण आम की पैदावार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था, जिससे किसानों और बागवानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। लेकिन इस बार अब तक मौसम मेहरबान है। यदि आगे भी मौसम अनुकूल रहा तो आम की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। वहीं जनता कॉलेज बकेवर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. ए.के. पांडेय ने बताया कि वर्तमान में तापमान आम के पेड़ों के लिए अनुकूल चल रहा है। यदि पेड़ों पर बौर आने के बाद फूल नहीं खिल रहे हैं तो कीटों से बचाव के लिए स्प्रे करना चाहिए। लेकिन यदि फूल खिल चुके हैं तो किसी विशेष उपचार की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि आम की पैदावार काफी हद तक मौसम पर निर्भर करती है। यदि आंधी-तूफान या अधिक बादल नहीं हुए तो इस वर्ष आम का उत्पादन बेहतर रहने की संभावना है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Shuru User, satendra kevat
    1
    Post by Shuru User, satendra kevat
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अमेरिका ईरान के छिड़े भीषण युद्ध का असर इस जनपद के गैस एजेंसियों की मनमानी व कालाबाजारी से यहां घरेलू उपभोक्ताओं को काफी अपमानित किया गया। लोहिया गैस एजेंसी में गैस की किल्लत को लेकर अपने काफी दिनों से बुक गैस उपभोक्ताओं की आज सुबह से लम्बी कतारें लगी रहीं जहां शाम को दो ट्रकों में सिलेण्डर आने के बाद कुछ अपने चहेतों को सिलेण्डर दिये इस बीच गैस एजेंसी के मैनेजर विकास यादव व उपभोक्ताओं में काफी नोक झोंक हुई जहां मालिक सिद्धार्थ भदौरिया की शह पर मैनेजर विकास यादव ने कई महिलाओं को अपमानित किया। तथा आए दिन यह उपभोक्ताओं को अपमानित करता है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि इस गैस एजेंसी में खुलकर कालाबाजारी हो रही जहां जिला प्रशासन को इसके खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। और इस माह के गैस उपलब्ध होनी चाहिए।
    1
    अमेरिका ईरान के छिड़े भीषण युद्ध का असर इस जनपद के गैस एजेंसियों की मनमानी व कालाबाजारी से यहां घरेलू उपभोक्ताओं को काफी अपमानित किया गया। लोहिया गैस एजेंसी में गैस की किल्लत को लेकर अपने काफी दिनों से बुक गैस उपभोक्ताओं की आज सुबह से लम्बी कतारें लगी रहीं जहां शाम को दो ट्रकों में सिलेण्डर आने के बाद कुछ अपने चहेतों को सिलेण्डर दिये इस बीच गैस एजेंसी के मैनेजर विकास यादव व उपभोक्ताओं में काफी नोक झोंक हुई जहां मालिक सिद्धार्थ भदौरिया की शह पर मैनेजर विकास यादव ने कई महिलाओं को अपमानित किया। तथा आए दिन यह उपभोक्ताओं को अपमानित करता है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि इस गैस एजेंसी में खुलकर कालाबाजारी हो रही जहां जिला प्रशासन को इसके खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। और इस माह के गैस उपलब्ध होनी चाहिए।
    user_विनोद कुमार यादव
    विनोद कुमार यादव
    Local News Reporter इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Rohit Kumar
    4
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अजीतमल (औरैया)। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय अटसू में आज वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय रहे, जबकि अध्यक्षता सभासद संतोष चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशांत विश्नोई (चीफ इंजीनियर उत्तराखंड) और जिला पंचायत सदस्य राजकुमार दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अटसू के चेयरमैन स्वदेश पोरवाल ने कहा कि बच्चे ही देश की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख औरैया सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला उनका विद्यालय और शिक्षक होते हैं, जो उन्हें बचपन से सही दिशा देते हैं। वहीं चेयरमैन दिबियापुर राघव मिश्रा ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें, जिससे बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद रुचि और अंशिका द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। समारोह के दौरान खेलकूद और शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संगीता तिवारी सहित शैलेश सोम बंशी, हर्षा दुबे, अल्पना दुबे, कबू तिवारी, आशीष तिवारी आदि शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में उत्तम राजपूत, अवनीश त्रिपाठी, पिंटू कुशवाहा, एआरपी विनीत गुप्ता, अनुपम शुक्ला, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे, रामजीवन, अर्चना तिवारी, आशीष तिवारी, मनोज दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    2
    अजीतमल (औरैया)। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय अटसू में आज वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय रहे, जबकि अध्यक्षता सभासद संतोष चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशांत विश्नोई (चीफ इंजीनियर उत्तराखंड) और जिला पंचायत सदस्य राजकुमार दुबे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अटसू के चेयरमैन स्वदेश पोरवाल ने कहा कि बच्चे ही देश की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख औरैया सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला उनका विद्यालय और शिक्षक होते हैं, जो उन्हें बचपन से सही दिशा देते हैं। वहीं चेयरमैन दिबियापुर राघव मिश्रा ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें, जिससे बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद रुचि और अंशिका द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
समारोह के दौरान खेलकूद और शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संगीता तिवारी सहित शैलेश सोम बंशी, हर्षा दुबे, अल्पना दुबे, कबू तिवारी, आशीष तिवारी आदि शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में उत्तम राजपूत, अवनीश त्रिपाठी, पिंटू कुशवाहा, एआरपी विनीत गुप्ता, अनुपम शुक्ला, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे, रामजीवन, अर्चना तिवारी, आशीष तिवारी, मनोज दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by PK Crime Story
    1
    Post by PK Crime Story
    user_PK Crime Story
    PK Crime Story
    Media company इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • भिंड, खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए शासन ने खाद वितरण के नियम में बदलाब किया हैँ.अब किसानो को बिना फार्मर आईडी के खाद नहीं मिल सकेगा. खाद लेने के लिए किसान को फार्मर आईडी बनबाना जरूरी हैँ.इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर केम्प लगाकर किसानो की फार्मर Only बनाई जा रही हैँ.जिन किसानों की अभी तक आईडी नहीं बनी हैँ,ऐसे किसान अपने हल्का पटवारी से सम्पर्क करके अपनी फार्मर आईडी बनवा सकते हैँ।
    1
    भिंड, खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए शासन ने खाद वितरण के नियम में बदलाब किया हैँ.अब किसानो को बिना फार्मर आईडी के खाद नहीं मिल सकेगा. खाद  लेने के लिए किसान को फार्मर आईडी बनबाना जरूरी हैँ.इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर केम्प लगाकर किसानो की फार्मर Only बनाई जा रही हैँ.जिन किसानों की अभी तक आईडी नहीं बनी हैँ,ऐसे किसान अपने हल्का पटवारी से सम्पर्क करके अपनी फार्मर आईडी बनवा सकते हैँ।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Shuru User, satendra kevat
    1
    Post by Shuru User, satendra kevat
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.