logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीबीएसई क्लस्टर-5 ईस्ट जोन ट्रायल्स में जयपुरिया स्कूल के अर्पित सिंह का शानदार प्रदर्शन, गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर मे 8 रन देकर हासिल किए 2 विकेट हरदोई। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, प्रयागराज में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-5 ईस्ट जोन के अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल्स में जिले के सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल के छात्र अर्पित सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ट्रायल्स के बाद चयनित खिलाड़ियों से ईस्ट जोन-ए, ईस्ट जोन-बी, ईस्ट जोन-सी और ईस्ट जोन-डी चार टीमें बनाई गईं। इन चारों टीमों के बीच आपस में मैच कराए गए। जयपुरिया स्कूल के होनहार खिलाड़ी अर्पित सिंह ईस्ट जोन-ए टीम की ओर से खेले। उन्होंने इस बेहतरीन टी-20 मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर मे 8 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। हालांकि उनकी टीम को कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा और ईस्ट जोन-ए की टीम तीसरे स्थान पर रहकर ब्रॉन्ज मेडल पर संतोष करना पड़ा, लेकिन अर्पित का प्रदर्शन सभी कोचों द्वारा सराहा गया। पुरस्कार वितरण बुधवार को विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, प्रयागराज के खेल प्रांगण में किया जाएगा। स्कूल के क्रिकेट कोच सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि अब इन चारों टीमों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से ईस्ट जोन की मुख्य टीम का चयन किया जाएगा। यह चयनित टीम आगामी ईस्ट जोन जोनल टूर्नामेंट के बाद सीबीएसई बोर्ड नेशनल्स में प्रतिभाग करेगी। सीबीएसई नेशनल्स का आयोजन कल्वि इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, रायपुराम, मदुरै, तेलंगाना में किया जायेगा। जो कि 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच प्रस्तावित है। विद्यालय परिवार तथा प्रधानाचार्या लीना सिंह ने अर्पित सिंह की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है तथा विद्यालय के क्रिकेट कोच सूर्य प्रताप सिंह को बधाइयाँ दी।

18 hrs ago
user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
Hardoi, Uttar Pradesh•
18 hrs ago

सीबीएसई क्लस्टर-5 ईस्ट जोन ट्रायल्स में जयपुरिया स्कूल के अर्पित सिंह का शानदार प्रदर्शन, गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर मे 8 रन देकर हासिल किए 2 विकेट हरदोई। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, प्रयागराज में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-5 ईस्ट जोन के अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल्स में जिले के सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल के छात्र अर्पित सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ट्रायल्स के बाद चयनित खिलाड़ियों से ईस्ट जोन-ए, ईस्ट जोन-बी, ईस्ट जोन-सी और ईस्ट जोन-डी चार टीमें बनाई गईं। इन चारों टीमों के बीच आपस में मैच कराए गए। जयपुरिया स्कूल के होनहार खिलाड़ी अर्पित सिंह ईस्ट जोन-ए टीम की ओर से खेले। उन्होंने इस बेहतरीन टी-20 मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर मे 8 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। हालांकि उनकी टीम को कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा और ईस्ट जोन-ए की टीम तीसरे स्थान पर रहकर ब्रॉन्ज मेडल पर संतोष करना पड़ा, लेकिन अर्पित का प्रदर्शन सभी कोचों द्वारा सराहा गया। पुरस्कार वितरण बुधवार को विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, प्रयागराज के खेल प्रांगण में किया जाएगा। स्कूल के क्रिकेट कोच सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि अब इन चारों टीमों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से ईस्ट जोन की मुख्य टीम का चयन किया जाएगा। यह चयनित टीम आगामी ईस्ट जोन जोनल टूर्नामेंट के बाद सीबीएसई बोर्ड नेशनल्स में प्रतिभाग करेगी। सीबीएसई नेशनल्स का आयोजन कल्वि इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, रायपुराम, मदुरै, तेलंगाना में किया जायेगा। जो कि 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच प्रस्तावित है। विद्यालय परिवार तथा प्रधानाचार्या लीना सिंह ने अर्पित सिंह की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है तथा विद्यालय के क्रिकेट कोच सूर्य प्रताप सिंह को बधाइयाँ दी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हरदोई: बेटे की तरह पाला 3 साल का तोता हुआ लापता, तलाश में परिवार— रूपय 10 हजार इनाम का ऐलान बेटे की तरह पाला, अब उसके बिना सूना है घर . हरदोई के पिहानी में तीन साल से परिवार के सदस्य की तरह पाले गए देसी तोते के लापता होने से परिवार परेशान है। मोहल्ला मिश्राना निवासी नितिन मिश्रा का तोता करीब एक सप्ताह पहले अचानक गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। अब मालिक ने तोते को वापस लाने या उसकी जानकारी देने वाले को ₹10 हजार इनाम देने का ऐलान किया है। . नितिन मिश्रा के मुताबिक, करीब तीन साल पहले घर आया यह तोता परिवार का हिस्सा बन गया था। उसके लापता होने के बाद गली-मोहल्ले और आसपास लगातार तलाश की जा रही है। परिवार ने लोगों से अपील की है कि तोता दिखाई देने पर इसकी सूचना जरूर दें।
    1
    हरदोई: बेटे की तरह पाला 3 साल का तोता हुआ लापता, तलाश में परिवार— रूपय 10 हजार इनाम का ऐलान
बेटे की तरह पाला, अब उसके बिना सूना है घर
.
हरदोई के पिहानी में तीन साल से परिवार के सदस्य की तरह पाले गए देसी तोते के लापता होने से परिवार परेशान है। मोहल्ला मिश्राना निवासी नितिन मिश्रा का तोता करीब एक सप्ताह पहले अचानक गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। अब मालिक ने तोते को वापस लाने या उसकी जानकारी देने वाले को ₹10 हजार इनाम देने का ऐलान किया है।
.
नितिन मिश्रा के मुताबिक, करीब तीन साल पहले घर आया यह तोता परिवार का हिस्सा बन गया था। उसके लापता होने के बाद गली-मोहल्ले और आसपास लगातार तलाश की जा रही है। परिवार ने लोगों से अपील की है कि तोता दिखाई देने पर इसकी सूचना जरूर दें।
    user_ज्ञानेश मिश्रा
    ज्ञानेश मिश्रा
    Traditional Storyteller हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सफाई है जरूरी,नहीं है मजबूरी–बीड़ीओ दिनेश शर्मा शाहाबाद–ग्रामीण अंचल को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से आज ब्लॉक परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी ने स्वयं झाड़ू थामकर ग्रामीणों और विभागीय कर्मचारियों को स्वच्छता का महत्वपूर्ण संदेश दिया। अभियान के दौरान खण्ड विकास अधिकारी दिनेश शर्मा ने कहा कि "स्वच्छता केवल एक दिन का काम नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। जब हमारा आसपास का वातावरण साफ-सुथरा रहेगा, तभी हम बीमारियों से मुक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकेंगे।"  इस अवसर पर बीडीओ ने पंचायत सचिवों और सफाई कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि गांवों में नियमित रूप से साफ-सफाई और नाली सफाई का कार्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि जलजमाव और संक्रामक बीमारियों से बचा जा सके। कार्यक्रम के दौरान नितान्त रस्तोगी सहायक विकास अधिकारी(पं•),पंचायत सचिव, सफाई कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली।
    1
    सफाई है जरूरी,नहीं है मजबूरी–बीड़ीओ दिनेश शर्मा
शाहाबाद–ग्रामीण अंचल को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से आज ब्लॉक परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी ने स्वयं झाड़ू थामकर ग्रामीणों और विभागीय कर्मचारियों को स्वच्छता का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
अभियान के दौरान खण्ड विकास अधिकारी दिनेश शर्मा ने कहा कि "स्वच्छता केवल एक दिन का काम नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। जब हमारा आसपास का वातावरण साफ-सुथरा रहेगा, तभी हम बीमारियों से मुक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकेंगे।"

इस अवसर पर बीडीओ ने पंचायत सचिवों और सफाई कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि गांवों में नियमित रूप से साफ-सफाई और नाली सफाई का कार्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि जलजमाव और संक्रामक बीमारियों से बचा जा सके।
कार्यक्रम के दौरान नितान्त रस्तोगी सहायक विकास अधिकारी(पं•),पंचायत सचिव, सफाई कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली।
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    Hardoi, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • राशन-पानी हम लाएँ, और पूरी मैडम उड़ाएँ! 😭 ऊपर से जलवा ऐसा कि हक़ भी न माँग सको! ​किस-किस शादीशुदा भाई के घर में यही हाल है? अपनी घरवाली को टैग करो और अपनी दास्तान बताओ! 👇 #HusbandWifeComedy​ #DesiComedy​ #RelatableComedy​ #TrendingAudio​ #GharwaliComedy​ #HusbandVsWife​ #ComedyReels​ ​#DesiSong​ #AwadhiGeet​ #BhojpuriComedy​ #DehatiSong​ #FolkPop​ #LokGeet​ ​#ReelKaroFeelKaro​ #ViralAudio​ #FunnyVideos​ #ShortsComedy​ #ExplorePage​ #TrendingReels​ ​#ReporterKiRasoi​ #HusbandWifeComedy​ #DesiSong​ #GharwaliComedy​ #ComedyReels​ #AwadhiGeet​ #TrendingAudio​ #RelatableHumor​ #ViralReelsIndia​ #ShortsComedy​
    1
    राशन-पानी हम लाएँ, और पूरी मैडम उड़ाएँ! 😭
ऊपर से जलवा ऐसा कि हक़ भी न माँग सको!
​किस-किस शादीशुदा भाई के घर में यही हाल है? अपनी घरवाली को टैग करो और अपनी दास्तान बताओ! 👇
#HusbandWifeComedy​ #DesiComedy​ #RelatableComedy​ #TrendingAudio​ #GharwaliComedy​ #HusbandVsWife​ #ComedyReels​
​#DesiSong​ #AwadhiGeet​ #BhojpuriComedy​ #DehatiSong​ #FolkPop​ #LokGeet​
​#ReelKaroFeelKaro​ #ViralAudio​ #FunnyVideos​ #ShortsComedy​ #ExplorePage​ #TrendingReels​ ​#ReporterKiRasoi​ #HusbandWifeComedy​ #DesiSong​ #GharwaliComedy​ #ComedyReels​ #AwadhiGeet​ #TrendingAudio​ #RelatableHumor​ #ViralReelsIndia​ #ShortsComedy​
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बेटे की तरह पाला तोता हुआ लापता, 10 हजार रुपये का इनाम घोषित #हरदोई। हर रिश्ता बोलकर नहीं बनता, कुछ रिश्ते खामोशी में दिल से जुड़ जाते हैं। पिहानी के मोहल्ला मिश्राना निवासी नितिन मिश्रा का करीब तीन साल से पाला हुआ देसी तोता लगभग एक सप्ताह से लापता है। परिवार ने उसे बेटे की तरह पाला था। अचानक तोते के गायब होने से परिवार परेशान है और लगातार उसकी तलाश कर रहा है। नितिन मिश्रा के अनुसार, करीब तीन साल पहले उनके घर आया तोता धीरे-धीरे परिवार का हिस्सा बन गया था। उसकी चहचहाहट से घर का माहौल खुशनुमा रहता था। करीब एक सप्ताह पहले वह अचानक घर से उड़ गया। इसके बाद परिवार ने आसपास के मोहल्लों, पेड़ों और मुंडेरों पर उसकी तलाश की, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। तोते से परिवार के भावनात्मक जुड़ाव को देखते हुए नितिन मिश्रा ने लोगों से उसे तलाशने में मदद करने की अपील की है। उन्होंने तोते की जानकारी देने या उसे सुरक्षित वापस घर पहुंचाने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। परिवार को उम्मीद है कि उनका बेजुबान साथी जल्द ही वापस घर लौटेगा।
    2
    बेटे की तरह पाला तोता हुआ लापता, 10 हजार रुपये का इनाम घोषित
#हरदोई। हर रिश्ता बोलकर नहीं बनता, कुछ रिश्ते खामोशी में दिल से जुड़ जाते हैं। पिहानी के मोहल्ला मिश्राना निवासी नितिन मिश्रा का करीब तीन साल से पाला हुआ देसी तोता लगभग एक सप्ताह से लापता है। परिवार ने उसे बेटे की तरह पाला था। अचानक तोते के गायब होने से परिवार परेशान है और लगातार उसकी तलाश कर रहा है।
नितिन मिश्रा के अनुसार, करीब तीन साल पहले उनके घर आया तोता धीरे-धीरे परिवार का हिस्सा बन गया था। उसकी चहचहाहट से घर का माहौल खुशनुमा रहता था। करीब एक सप्ताह पहले वह अचानक घर से उड़ गया। इसके बाद परिवार ने आसपास के मोहल्लों, पेड़ों और मुंडेरों पर उसकी तलाश की, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।
तोते से परिवार के भावनात्मक जुड़ाव को देखते हुए नितिन मिश्रा ने लोगों से उसे तलाशने में मदद करने की अपील की है। उन्होंने तोते की जानकारी देने या उसे सुरक्षित वापस घर पहुंचाने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। परिवार को उम्मीद है कि उनका बेजुबान साथी जल्द ही वापस घर लौटेगा।
    user_प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • किराना कारोबारी से मारपीट, CCTV में कैद हुई पूरी घटना हरदोई/संडीला। संडीला के छोटा चौराहा स्थित एक किराना कारोबारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग किराना कारोबारी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। घटना के कारणों और मारपीट में शामिल लोगों के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से मामले की जांच किए जाने की जानकारी है। मामले में तहरीर और पुलिस कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही पूरी तस्वीर सामने आएगी।
    1
    किराना कारोबारी से मारपीट, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

हरदोई/संडीला। संडीला के छोटा चौराहा स्थित एक किराना कारोबारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में कुछ लोग किराना कारोबारी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
घटना के कारणों और मारपीट में शामिल लोगों के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से मामले की जांच किए जाने की जानकारी है। मामले में तहरीर और पुलिस कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही पूरी तस्वीर सामने आएगी।
    user_Anurag yadav
    Anurag yadav
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • **हरदोई के भरावन ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल: खंडहर में तब्दील हुआ इटौजा का स्वास्थ्य केंद्र, परिसर में बंध रहे हैं घोड़े** *हरदोई:* **हरदोई के भरावन ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल: खंडहर में तब्दील हुआ इटौजा का स्वास्थ्य केंद्र, परिसर में बंध रहे हैं घोड़े** **हरदोई:** उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई के विकासखंड भरावन के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा इटौजा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां लाखों रुपये की लागत से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से बनवाया गया स्वास्थ्य केंद्र आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। रख-रखाव के अभाव में यह स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह से ध्वस्त और खंडहर में तब्दील हो चुका है। *प्रमुख बिंदु और बदहाली की तस्वीरें:** * **खंडहर में तब्दील भवन:** देखरेख न मिलने के कारण स्वास्थ्य केंद्र की इमारत जर्जर हो चुकी है और इसके कई हिस्से ढह चुके हैं। * **असामाजिक तत्वों और पशुओं का कब्जा:** स्वास्थ्य केंद्र का परिसर अब स्वास्थ्य सेवाओं के बजाय मवेशियों का अड्डा बन गया है। यहाँ स्थानीय लोगों द्वारा घोड़े बांधे जा रहे हैं। * **शौचालयों और परिसरों का बुरा हाल:** केंद्र के भीतर बने शौचालय (लैट्रिन सीट) टूटी पड़ी हैं और चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। * **स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित ग्रामीण:** जिस उद्देश्य से इस भवन का निर्माण कराया गया था, वह पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। ग्रामीणों को छोटी-मोटी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी दर-दर भटकना पड़ रहा है। > **ग्रामीणों में आक्रोश:** > स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के चलते यह सरकारी संपत्ति खंडहर में बदल चुकी है। जिम्मेदारों की इस लापरवाही के कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ मिलने के बजाय केवल माय हाथ लग रही है।
    4
    **हरदोई के भरावन ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल: खंडहर में तब्दील हुआ इटौजा का स्वास्थ्य केंद्र, परिसर में बंध रहे हैं घोड़े**
*हरदोई:*
**हरदोई के भरावन ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल: खंडहर में तब्दील हुआ इटौजा का स्वास्थ्य केंद्र, परिसर में बंध रहे हैं घोड़े**
**हरदोई:**
उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई के विकासखंड भरावन के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा इटौजा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां लाखों रुपये की लागत से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से बनवाया गया स्वास्थ्य केंद्र आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। रख-रखाव के अभाव में यह स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह से ध्वस्त और खंडहर में तब्दील हो चुका है।
*प्रमुख बिंदु और बदहाली की तस्वीरें:**
* **खंडहर में तब्दील भवन:** देखरेख न मिलने के कारण स्वास्थ्य केंद्र की इमारत जर्जर हो चुकी है और इसके कई हिस्से ढह चुके हैं।
* **असामाजिक तत्वों और पशुओं का कब्जा:** स्वास्थ्य केंद्र का परिसर अब स्वास्थ्य सेवाओं के बजाय मवेशियों का अड्डा बन गया है। यहाँ स्थानीय लोगों द्वारा घोड़े बांधे जा रहे हैं।
* **शौचालयों और परिसरों का बुरा हाल:** केंद्र के भीतर बने शौचालय (लैट्रिन सीट) टूटी पड़ी हैं और चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
* **स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित ग्रामीण:** जिस उद्देश्य से इस भवन का निर्माण कराया गया था, वह पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। ग्रामीणों को छोटी-मोटी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी दर-दर भटकना पड़ रहा है।
> **ग्रामीणों में आक्रोश:**
> स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के चलते यह सरकारी संपत्ति खंडहर में बदल चुकी है। जिम्मेदारों की इस लापरवाही के कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ मिलने के बजाय केवल माय हाथ लग रही है।
    user_Kuldeep Tiwari सत्यमेव जयते
    Kuldeep Tiwari सत्यमेव जयते
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बेटे की तरह पाला तोता लापता, सूना हुआ घर: ढूँढ कर लाने वाले को मालिक देगा 10 हजार रुपये का इनाम ​हरदोई (उत्तर प्रदेश): कहते हैं कि हर रिश्ता बोलकर नहीं बनता, कुछ रिश्ते दिल की गहराइयों से जुड़ जाते हैं। ऐसा ही एक अटूट रिश्ता पिहानी के मोहल्ला मिश्राना निवासी नितिन मिश्रा और उनके तीन साल के पालतू तोते के बीच देखने को मिल रहा है। पिछले करीब एक सप्ताह से उनका यह चहेता देसी तोता अचानक लापता हो गया है, जिसके बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और घर का आंगन पूरी तरह सूना पड़ गया है। ​3 साल से परिवार का सदस्य था तोता नितिन मिश्रा के अनुसार, उन्होंने इस तोते को किसी परिंदे की तरह नहीं, बल्कि अपने बेटे की तरह बड़े लाड़-प्यार से पाला था। तीन सालों में वह घर के हर सदस्य का चहेता बन चुका था। उसके चले जाने से परिवार की खुशियां मानो थम सी गई हैं। तोते की तलाश में नितिन और उनका पूरा परिवार दिन-रात गली-मोहल्ले और आसपास के दूर-दराज इलाकों की खाक छान रहा है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। ​सूचना देने या ढूँढने वाले को मिलेगा 10,000 रुपये का नकद इनाम अपने दिल के टुकड़े को वापस पाने के लिए नितिन ने एक अनोखी पहल की है। उन्होंने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति उनके इस लापता तोते को सही-सलामत ढूँढकर लाएगा या उसकी सटीक जानकारी देगा, उसे 10,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। ​नितिन और उनके परिवार ने आम जनता से भावुक अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को भी उनके तोते के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत उनसे संपर्क करें ताकि उनके घर का सूनापन दूर हो सके।#SVBHARATNEWS #हरदोई #पिहानी #लापता_तोता #इनाम_10हजार #मोहल्ला_मिश्राना #HardoiNews #Pihani #LostParrot #Reward #HardoiUpdate
    1
    बेटे की तरह पाला तोता लापता, सूना हुआ घर: ढूँढ कर लाने वाले को मालिक देगा 10 हजार रुपये का इनाम
​हरदोई (उत्तर प्रदेश):
कहते हैं कि हर रिश्ता बोलकर नहीं बनता, कुछ रिश्ते दिल की गहराइयों से जुड़ जाते हैं। ऐसा ही एक अटूट रिश्ता पिहानी के मोहल्ला मिश्राना निवासी नितिन मिश्रा और उनके तीन साल के पालतू तोते के बीच देखने को मिल रहा है। पिछले करीब एक सप्ताह से उनका यह चहेता देसी तोता अचानक लापता हो गया है, जिसके बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और घर का आंगन पूरी तरह सूना पड़ गया है।
​3 साल से परिवार का सदस्य था तोता
नितिन मिश्रा के अनुसार, उन्होंने इस तोते को किसी परिंदे की तरह नहीं, बल्कि अपने बेटे की तरह बड़े लाड़-प्यार से पाला था। तीन सालों में वह घर के हर सदस्य का चहेता बन चुका था। उसके चले जाने से परिवार की खुशियां मानो थम सी गई हैं। तोते की तलाश में नितिन और उनका पूरा परिवार दिन-रात गली-मोहल्ले और आसपास के दूर-दराज इलाकों की खाक छान रहा है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
​सूचना देने या ढूँढने वाले को मिलेगा 10,000 रुपये का नकद इनाम
अपने दिल के टुकड़े को वापस पाने के लिए नितिन ने एक अनोखी पहल की है। उन्होंने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति उनके इस लापता तोते को सही-सलामत ढूँढकर लाएगा या उसकी सटीक जानकारी देगा, उसे 10,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
​नितिन और उनके परिवार ने आम जनता से भावुक अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को भी उनके तोते के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत उनसे संपर्क करें ताकि उनके घर का सूनापन दूर हो सके।#SVBHARATNEWS #हरदोई #पिहानी #लापता_तोता #इनाम_10हजार #मोहल्ला_मिश्राना #HardoiNews #Pihani #LostParrot #Reward #HardoiUpdate
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • dahej keep karan sasural valo NE bahu ko mar diya mayke valo beti ki lash ko vahi jala diya
    1
    dahej keep karan  sasural  valo  NE  bahu ko  mar  diya  mayke valo beti ki lash ko  vahi   jala diya
    user_Shidharth Kumar Prajapati
    Shidharth Kumar Prajapati
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.