Shuru
Apke Nagar Ki App…
नारी शक्ति मिशन के तहत छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा के दिए टिप्स
Laik AFTAB
नारी शक्ति मिशन के तहत छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा के दिए टिप्स
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 63 केवीए ट्रांसफार्मर की बार-बार खराबी से आक्रोशित कस्बावासियों का प्रदर्शन, क्षमता वृद्धि की मांग जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। चहनिया कस्बा में धानापुर मार्ग पर लगे 63 केवीए ट्रांसफार्मर में बार-बार खराबी आने और जलने की समस्या से परेशान कस्बावासियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर लोगों ने समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कस्बावासियों के अनुसार, इस ट्रांसफार्मर से करीब 100 उपभोक्ताओं के कनेक्शन जुड़े हैं। पिछले कई महीनों से ट्रांसफार्मर में खराबी आने, फ्यूज उड़ने और गर्मी के दिनों में बार-बार जलने की समस्या बनी हुई है। इसके चलते उपभोक्ताओं को विद्युत उपकेंद्र का चक्कर लगाना पड़ता है। कस्बावासियों ने बताया कि इसी ट्रांसफार्मर से बैंक का कनेक्शन भी जुड़ा हुआ है। दिन में फ्यूज उड़ने पर किसी तरह विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाती है, लेकिन रात में खराबी होने पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में अवर अभियंता सुभाष यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए पत्र लिखा जा चुका है और फिलहाल विभागीय कार्रवाई चल रही है। प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव, पूर्व प्रधान भज्जू सिंह चौहान, डॉ. अखिलेश अग्रहरी, अजित सिंह, बिरजू प्रसाद अग्रहरी, बच्चा मिश्रा, अजमत अली, विक्की चौहान सहित अन्य कस्बावासी मौजूद रहे।1
- धानापुर मुख्य सड़क पर बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से लोग परेशान, धरने की चेतावनी न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चन्दौली क्षेत्र चहनिया कस्बे के धानापुर मार्ग पर बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे बच्चे अंधेरे में पढ़ने को मजबूर हैं, वहीं व्यापारी भी परेशान हैं। लोगों ने समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। बिजली विभाग के जेई सुभाष यादव ने जल्द से जल्द समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया। लोगों ने बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।मौके पर मौजूद रहे व्यापर मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव अखिलेश अग्रहरि अजय सिंह गोलू चौहान अजीत सिंह सोनू चौहान व अन्य व्यापारी गढ़1
- वाराणसी भेलुपुर खोजवा महादेव मंदिर लाला छट उमड़ी भीड़ की वाराणसी: भेलूपुर खोजवा के महादेव मंदिर में ललिता छठ पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ वाराणसी के भेलूपुर-खोजवा क्षेत्र स्थित महादेव मंदिर में ललिता छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव का दर्शन-पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही।1
- चंदौली के सकलडीहा ग्राम धनउर केबाढ़ समीक्षा के लिए कोई सरकारी अमला इस गांवमे नहीं पहुंचा1600 बीघे खेती बर्बाद किसान नेता मणि देव चतुर्वेदी1
- बताया जा रहा है कि करीब चार साल पहले कोठी सील होने के कुछ दिन बाद भी चोरी हुई थी लखनऊ के डालीबाग में अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी की सील कोठी से लाखों रुपये के जेवर और कीमती सामान गायब होने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर आज कोठी की सील खोली गई और नगर निगम अधिकारियों ने चाबी परिवार को सौंपी। अंदर पहुंचने पर अलमारियों और दराजों के ताले टूटे मिले। अफजाल अंसारी का दावा है कि बेटी की शादी के लिए रखे कीमती जेवर समेत लाखों का सामान गायब है। बताया जा रहा है कि करीब चार साल पहले कोठी सील होने के कुछ दिन बाद भी चोरी हुई थी। अब बड़ा सवाल है—क्या अफजाल अंसारी इस मामले में FIR दर्ज कराएंगे और क्या पुलिस उनकी FIR दर्ज करेगी?1
- सर्किट हाउस में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह का जोरदार स्वागत1
- ग्रामीणों के घरों तक पहुंचा बारिश का पानी, चकरा गांव में जलभराव से जनजीवन बेहाल जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली टांडाकला क्षेत्र में बीते कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते चकरा गांव में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। गांव की पिच सड़क पर बारिश का पानी भर जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई ग्रामीणों के घरों के दरवाजे तक पानी पहुंच गया है। ग्रामीण अक्षय यादव के अनुसार, जुड़ा हरधन ताल में अत्यधिक पानी भरने और गंगा नदी में बाढ़ का दबाव बढ़ने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हुई है। इससे ताल का पानी खेतों से होते हुए चकरा गांव की बस्ती तक पहुंच रहा है। जलभराव के कारण किसानों की कृषि भूमि भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर गहरा पानी जमा होने से उन्हें जरूरी कामों के लिए पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों को जहरीले जीव-जंतुओं का भी खतरा बना हुआ है। उनका आरोप है कि मानसून के दौरान हर वर्ष गांव में इसी तरह जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने और प्रमुख पिच मार्ग को ऊंचा कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण ऊंचाई पर होने और उचित जल निकासी की व्यवस्था होने से हर वर्ष होने वाली इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल जलभराव की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक राहत एवं स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई की मांग की है।1
- कैथी: प्राइमरी स्कूल के सामने गली बदहाल ग्रामीणों ने स्थायी मरम्मत की उठाई मांग स्कूली बच्चों और राहगीरों को हो रही परेशानी प्रशासन से निर्माण की मांग न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी के कैथी गांव में प्राथमिक विद्यालय के सामने स्थित ग्रामीण गली लंबे समय से बदहाल स्थिति में है गांव के लोगों के आवागमन के लिए यह गली प्रमुख मार्ग है, लेकिन जर्जर हालत के चलते ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बरसात में बढ़ी समस्या बरसात के मौसम में गली में कीचड़ और जलभराव होने से समस्या और गंभीर हो जाती है स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गली की मरम्मत के लिए कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से मांग की गई,लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्कूली बच्चों को परेशानी ग्रामीणों ने बताया कि गली की बदहाल स्थिति के कारण स्कूली बच्चों बुजुर्गों और राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही गली की स्थायी मरम्मत या निर्माण नहीं कराया गया तो बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से जनहित को देखते हुए गली का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है मौके पर अमेरिका यादव गोलू यादव, राकेश निषाद, अच्छे निषाद, बजरंगी निषाद, अजय यादव, सूरज, आकाश, अभय, शिवम, रोहित यादव, बम यादव, अनीस यादव, गुड्डू यादव, रमाकांत निषाद* सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।1
- मध्य प्रदेश—उज्जैन उज्जैन में किन्नर अखाड़े की अघोरी काली उर्फ नंद गिरी का जलती चिता से कथित तौर पर मानव मांस निकालकर खाने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में वह इसे गर्म और स्वादिष्ट बताती नजर आ रही हैं। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर अघोरी किन्नर को गिरफ्तार कर लिया। FIR के बाद सामने आए एक नए वीडियो में उन्होंने पुलिस-प्रशासन को चुनौती देते हुए कथित तौर पर धमकी भी दी है।1