विभिन्न योजनाओं के 400 से अधिक हितग्राहियों को किया गया स्वीकृति पत्र वितरण 316 युवाओं का निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों में हुआ प्रारंभिक चयन सिवनी 18 फरवरी 26/ जिला स्तरीय स्वरोजगार समागम एवं रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का राशि लॉन, बारापत्थर सिवनी में बुधवार 18 फरवरी को आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले रहीं। कार्यक्रम में श्री अजय बाबा पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत बैंकों द्वारा स्वीकृत ऋण के स्वीकृति एवं वितरण पत्र हितग्राहियों को प्रदान किए गए। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 18 फरवरी 2026 तक मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM), मुद्रा योजना, आदिवासी वित्त विकास निगम, अंत्यव्यवसायी विभाग, उद्यानिकी, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग आदि की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 28,938 प्रकरणों में लगभग 359.04 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत/ वितरित की गई। मेले में स्वरोजगार योजनाओं अंतर्गत 407 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र-ऋण वितरण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन की रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाएँ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनियों और स्थानीय युवाओं के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को त्वरित अवसर प्राप्त होते हैं। कलेक्टर ने युवाओं से अपील की कि वे अपनी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप अवसरों का लाभ उठाएं तथा स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से स्वयं उद्यम स्थापित कर अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं बैंकर्स को निर्देशित किया कि चयनित अभ्यर्थियों एवं हितग्राहियों को समयबद्ध सहायता सुनिश्चित की जाए। आयोजित रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 17 विभिन्न कंपनियों ने भाग लिया। कुल 440 आवेदकों ने पंजीयन कर सहभागिता की, जिनमें से 316 आवेदकों का विभिन्न पदों पर प्रारंभिक चयन किया गया। प्रारंभिक चयन में आयशर मोटर्स मंडीदीप द्वारा 15, मोबिटेक न्यू दिल्ली द्वारा 28, वैदनिक इंटरप्राइसेस सिवनी द्वारा 05, सीआईआई–एमसीसी द्वारा 30, क्रेडिट एक्सेस लिमिटेड द्वारा 15, एलआईसी ऑफ इंडिया सिवनी द्वारा 22, आरएसडब्ल्यूएम डीडीयू जीकेवाय द्वारा 12, डीके कैरियर छिंदवाड़ा द्वारा 15, बजाज अंबुजा फाउंडेशन छिंदवाड़ा द्वारा 30, सीआईआई छिंदवाड़ा द्वारा 30, अंबुजा सीमेंट द्वारा 15, एनआईआईटी लिमिटेड गुड़गांव द्वारा 38, सेफ शॉप सिवनी द्वारा 10, एमआई लाइफ सिवनी द्वारा 15, दिवा सीक्रेट इंटरनेशनल द्वारा 3, कटरे इंटरप्राइसेस द्वारा 3 तथा अजाईल सिक्यूरिटी हैदराबाद द्वारा 30 आवेदकों का चयन किया गया। अप्रेंटिसशिप हेतु आडानी आयशर मोटर्स द्वारा 15 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया। मेले में सुरक्षा गार्ड, ट्रेनी, सहायक, कॉल सेंटर, फील्ड वर्कर, मशीन ऑपरेटर, पर्यवेक्षक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं तकनीकी सहायक आदि पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित की गई। कार्यक्रम में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री आशीष नोएल, जिला रोजगार अधिकारी श्री व्ही.के. सदाफल, प्राचार्य श्री रघुराज नागोत्रा शासकीय आईटीआई सिवनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे
विभिन्न योजनाओं के 400 से अधिक हितग्राहियों को किया गया स्वीकृति पत्र वितरण 316 युवाओं का निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों में हुआ प्रारंभिक चयन सिवनी 18 फरवरी 26/ जिला स्तरीय स्वरोजगार समागम एवं रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का राशि लॉन, बारापत्थर सिवनी में बुधवार 18 फरवरी को आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले रहीं। कार्यक्रम में श्री अजय बाबा पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत बैंकों द्वारा स्वीकृत ऋण के स्वीकृति एवं वितरण पत्र हितग्राहियों को प्रदान किए गए। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 18 फरवरी 2026 तक मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM), मुद्रा योजना, आदिवासी वित्त विकास निगम, अंत्यव्यवसायी विभाग, उद्यानिकी, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग आदि की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 28,938 प्रकरणों में लगभग 359.04 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत/ वितरित की गई। मेले में स्वरोजगार योजनाओं अंतर्गत 407 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र-ऋण वितरण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन की रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाएँ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनियों और स्थानीय युवाओं के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को त्वरित अवसर प्राप्त होते हैं। कलेक्टर ने
युवाओं से अपील की कि वे अपनी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप अवसरों का लाभ उठाएं तथा स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से स्वयं उद्यम स्थापित कर अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं बैंकर्स को निर्देशित किया कि चयनित अभ्यर्थियों एवं हितग्राहियों को समयबद्ध सहायता सुनिश्चित की जाए। आयोजित रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 17 विभिन्न कंपनियों ने भाग लिया। कुल 440 आवेदकों ने पंजीयन कर सहभागिता की, जिनमें से 316 आवेदकों का विभिन्न पदों पर प्रारंभिक चयन किया गया। प्रारंभिक चयन में आयशर मोटर्स मंडीदीप द्वारा 15, मोबिटेक न्यू दिल्ली द्वारा 28, वैदनिक इंटरप्राइसेस सिवनी द्वारा 05, सीआईआई–एमसीसी द्वारा 30, क्रेडिट एक्सेस लिमिटेड द्वारा 15, एलआईसी ऑफ इंडिया सिवनी द्वारा 22, आरएसडब्ल्यूएम डीडीयू जीकेवाय द्वारा 12, डीके कैरियर छिंदवाड़ा द्वारा 15, बजाज अंबुजा फाउंडेशन छिंदवाड़ा द्वारा 30, सीआईआई छिंदवाड़ा द्वारा 30, अंबुजा सीमेंट द्वारा 15, एनआईआईटी लिमिटेड गुड़गांव द्वारा 38, सेफ शॉप सिवनी द्वारा 10, एमआई लाइफ सिवनी द्वारा 15, दिवा सीक्रेट इंटरनेशनल द्वारा 3, कटरे इंटरप्राइसेस द्वारा 3 तथा अजाईल सिक्यूरिटी हैदराबाद द्वारा 30 आवेदकों का चयन किया गया। अप्रेंटिसशिप हेतु आडानी आयशर मोटर्स द्वारा 15 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया। मेले में सुरक्षा गार्ड, ट्रेनी, सहायक, कॉल सेंटर, फील्ड वर्कर, मशीन ऑपरेटर, पर्यवेक्षक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं तकनीकी सहायक आदि पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित की गई। कार्यक्रम में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री आशीष नोएल, जिला रोजगार अधिकारी श्री व्ही.के. सदाफल, प्राचार्य श्री रघुराज नागोत्रा शासकीय आईटीआई सिवनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे
- *बंडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो सूदखोर गिरफ्तार, 27 लाख के वाहन व कृषि यंत्र मुक्त* सिवनी - जिले में अवैध सूदखोरी के खिलाफ सख्त अभियान के तहत थाना बंडोल पुलिस ने मारबोड़ी के दो कथित सूदखोरों को गिरफ्तार कर करीब 27 लाख रुपये कीमत के वाहन एवं कृषि यंत्र मुक्त कराए हैं। आरोपियों द्वारा अनाप-शनाप ब्याज वसूली, धमकी और जबरन संपत्ति कब्जाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील कुमार मेहता के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सचिन परते के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों और रसूखदार आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। 40 लाख वसूले, फिर भी 60 लाख की मांग पीड़ित राजेश कुमार पाठक निवासी चौड़ा ने शिकायत दर्ज कराई कि मारबोड़ी निवासी ब्रजेश राजपूत एवं स्वदेश राजपूत से उसने आवश्यकता पड़ने पर 10-10 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। आरोप है कि दोनों ने अत्यधिक ब्याज जोड़कर अब तक लगभग 40 लाख रुपये वसूल लिए, इसके बावजूद 60 लाख रुपये अतिरिक्त ब्याज व पेनाल्टी की मांग कर रहे थे। आरोपियों द्वारा गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित की स्कार्पियो, दो ट्रैक्टर, एक ट्रॉली, सीडड्रिल, रोटावेटर और एक वैगनआर कार जबरन अपने कब्जे में ले ली गई थी। शिकायत पर थाना बंडोल में अपराध क्रमांक 53/2026 धारा 308(4), 296, 3(5) बीएनएस तथा मध्यप्रदेश ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 3, 4 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। 27 लाख का मशरूका जब्त पुलिस टीम ने ग्राम मारबोड़ी में दबिश देकर दोनों आरोपियों— ब्रजेश राजपूत (49 वर्ष) स्वदेश राजपूत (44 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पीड़ित की स्कार्पियो, एक ट्रैक्टर, सीडड्रिल, रोटावेटर एवं वैगनआर कार कुल अनुमानित कीमत लगभग 27 लाख रुपये का मशरूका जब्त कर मुक्त कराया गया। अंतरराज्यीय अपराधी है मुख्य आरोपी पुलिस के अनुसार ब्रजेश राजपूत थाना क्षेत्र का सक्रिय गुंडा बदमाश एवं अंतरराज्यीय अपराधी है, जिसके विरुद्ध सिवनी सहित छिंदवाड़ा एवं महाराष्ट्र के विभिन्न थानों में कुल 15 अपराध दर्ज हैं। उस पर जिला बदर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। उसके भाई स्वदेश राजपूत के विरुद्ध भी थाना बंडोल में पूर्व से तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बंडोल उ.नि. मनोज जंघेला सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। जनता से अपील पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की सूदखोरी, अवैध वसूली या धमकी का सामना करना पड़े तो तत्काल अपने नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- *बादलपार पुलिस चौकी क्षेत्र में बैटरी चोर सक्रिय* *बादलपार गांव के धर्म कांटा से हुई बैटरी चोरी* बादलपार पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बादल पर में विगत दिवस ग्राम के ही मुक्तादिर खान के धर्म कांटा स्थित मकान से इनवर्टर की एक बड़ी बैटरी एक किसी अज्ञात चोरों ने चोरी कर फरार हो गए जिसकी पुलिस को सूचना दी गई तत्पश्चात पुलिस मौके में पहुंचकर जांच पड़ताल की लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं आगे आगे जानकारी के मुताबिक गांव में भी खड़े ट्रैक्टरों से भी बैटरी की चोरी हुई कोई है पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद है जिससे चोरी की घटनाएं लगातार पड़ रही है जिससे चोरों के हौसले बुलंद है।1
- 18 फरवरी को मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट में कटंगी-खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र को आधारभूत संरचना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। विधायक गौरव सिंह पारधी के प्रयासों से कई विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनमें सड़क और पुल निर्माण कार्य शामिल है। बुधवार को शाम 07 बजे भोपाल से विधायक ने दूरभाष पर चर्चा करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि करीब 200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को स्वीकृति मिल गई है। पांजरा से गजपुर के बीच चंदन नदी में 14 करोड़ की लागत से पुल, कटंगी से सिवनी सड़क मार्ग पर खिड़कीघाट में 17 करोड़ की लागत से पुल और नंदलेसरा से अतरी के बीच 10 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण को स्वीकृति मिली है। करीब 90 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली बोनकट्टा, महकेपार, कन्हड़गांव से पिपरवानी सड़क मार्ग को भी स्वीकृति मिली है। खमरिया से बिसापुर, कटेरा से कोसमी और इसके अलावा अन्य सड़क और पुल-पुलियाओं के निर्माण कार्य को बजट में स्वीकृति मिली है।1
- खाली बर्तन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाएं, प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी जनसुनवाई में नहीं हुई सुनवाई, अब 8 दिन का मिला आश्वासन; फिर भी ग्रामीणों में आक्रोश #SeoniNews #WaterCrisis #MadhyaPradesh #PublicProtest #CollectorateOffice #Sarasdol #Kurai #WomenProtest #RightToWater #LocalNews #BSNewsNetwork #bsnewsnetwork1
- 1️⃣ किसान सम्मेलन में गूंजी आधुनिक खेती की बात, ‘श्री जी विधि’ से बढ़ेगा उत्पादन 2️⃣ जल आर्थिक क्षेत्र आजीविका परियोजना की पहल: किसानों को मिला उन्नत खेती का प्रशिक्षण 3️⃣ बटामा देहवानी में किसान जागरूकता सम्मेलन, लागत घटाने और उत्पादन बढ़ाने पर जोर 4️⃣ आत्मनिर्भर किसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम, सम्मेलन में साझा हुए सफल अनुभव 5️⃣ जल संरक्षण और वैज्ञानिक खेती पर मंथन, किसान सम्मेलन में जुटे सैकड़ों किसान 6️⃣ कृषि को लाभकारी बनाने का संकल्प, ‘श्री जी विधि’ पर विशेषज्ञों ने दी विस्तृत जानकारी1
- Post by Omshankar Yadav1
- वारासिवनी । बाइक की खरीदी--बिक्री व राशि के लेन देन में मध्यस्थ बनना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। सौदे की पूरी राशि का भुगतान करने में असफल होने पर एडवांस की राशि वापस मांगने को लेकर हुए विवाद में खरीददार ने पुलिसकर्मियों के सामने ही मध्यस्थ पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया और फरार हो गया। मामला जनपद पंचायत वारासिवनी की ग्राम पंचायत झाड़गांव के पंचायत भवन के सामने का है। घटना में घायल व्यक्ति को पुलिसकर्मियों ने 112 डायल से वारासिवनी चिकित्सालय लेकर आए, जहां चिकित्सक द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उचित उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय बालाघाट भेज दिया है। बताया जाता हैं कि ग्राम झाडग़ॉव निवासी मनीष ऊके ने ग्राम के ही दिनेश नगपुरे की मध्यस्थता में पथिक माहुले से 9 हजार रूपए में बाइक का सौदा किया था और 1500 रुपए एडवांस दिया था। उसके बाद वह हैदराबाद कमाने चले गए। जब वह लौट कर वापस ग्राम आए, तो बाइक मालिक ने उनसे बाकी रकम मांगी। लेकिन उन्होंने बाइक नहीं लेने की बात कहते हुए एडवांस दी गई रकम वापस मांगी। जिसको लेकर उन के बीच विवाद की स्थिति बन गई। जिसे देख कर ग्रामीणों ने 112 डायल को बुला लिया। विवाद की जानकारी मिलने पर 112 डायल से पुलिसकर्मी तत्काल ग्राम झाड़गांव पहुंचे। जहां वह दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रहे थे, उसी समय अचानक मनीष ऊके ने दिनेश नगपुरे की पीठ पर चाकू से वार कर दिया और पुलिसकर्मियों की आंखों के सामने फरार हो गया। उसके भागने के बाद पुलिस कर्मियों ने मनीष के भाई आशीष को पकड़ लिया और घायल दिनेश नगपुरे को 112 डायल से लेकर वारासिवनी शासकीय चिकित्सालय आ गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर वारासिवनी थाना प्रभारी पवन यादव, नायब तहसीलदार टी पी अक्षरिया भी चिकित्सालय पहुंचे। जहां घायल दिनेश का बयान लिया गया है और उपचार के लिए बालाघाट भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।1
- *बादलपार पुलिस चौकी क्षेत्र में बैटरी कर सक्रिय* बादलपार पुलिस चौकी क्षेत्र के बादल पर मुख्यालय में ही बैटरी चोर सक्रिय हो रहे हैं ग्रामीण द्वारा गलियारों में चर्चा तेज है है कि इन दोनों चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं जिसे रोकने पुलिस निष्क्रिय नजर आ रही है बताया जा रहा है कि बादल पाल ग्राम के मुक्तादीर खान पटेल के धर्म कांटा में बने मकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर बैटरी चोरी कर ले गए एवं क्षेत्र में भी कई ट्रैक्टर की बैटरी भी चोरी हो गई जिसकी आज तक कोई पता नहीं। जो पुलिस ने आज तक अंकुश नहीं लगा पाई।1