नीलामी में वाहन खरीदा, तीन महीने से स्वामित्व हस्तांतरण के लिए भटक रहा युवक शेखपुरा के मखदुमपुर निवासी शशिकांत कुमार ने जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) में वाहन के स्वामित्व हस्तांतरण में देरी का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि उसने नीलामी में वाहन खरीदा था, लेकिन करीब तीन महीने बीत जाने के बाद भी वाहन का स्वामित्व उसके नाम पर हस्तांतरित नहीं किया गया है। इसको लेकर वह लगातार कार्यालय का चक्कर लगा रहा है। शशिकांत कुमार के अनुसार, कई बार कार्यालय में आवेदन और संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। सोमवार को वह अपनी शिकायत लेकर डीटीओ कार्यालय पहुंचा, जहां स्वामित्व हस्तांतरण में हो रही देरी को लेकर हंगामा किया। घटना के बाद कार्यालय परिसर में कुछ देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। युवक ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर जल्द वाहन का स्वामित्व हस्तांतरण कराने की मांग की है।
नीलामी में वाहन खरीदा, तीन महीने से स्वामित्व हस्तांतरण के लिए भटक रहा युवक शेखपुरा के मखदुमपुर निवासी शशिकांत कुमार ने जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) में वाहन के स्वामित्व हस्तांतरण में देरी का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि उसने नीलामी में वाहन खरीदा था, लेकिन करीब तीन महीने बीत जाने के बाद भी वाहन का स्वामित्व उसके नाम पर हस्तांतरित नहीं किया गया है। इसको लेकर वह लगातार कार्यालय का चक्कर लगा रहा है। शशिकांत कुमार के अनुसार, कई बार कार्यालय में आवेदन और संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। सोमवार को वह अपनी शिकायत लेकर डीटीओ कार्यालय पहुंचा, जहां स्वामित्व हस्तांतरण में हो रही देरी को लेकर हंगामा किया। घटना के बाद कार्यालय परिसर में कुछ देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। युवक ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर जल्द वाहन का स्वामित्व हस्तांतरण कराने की मांग की है।
- नशे से दूर रहने का संदेश, छात्र-छात्राओं को दिलाया जागरूकता का संकल्प मोकामा। सेवा के 25 वर्ष, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के तहत मोकामा के रामरतन सिंह कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश देना रहा। कार्यक्रम का संयोजन जिला मंत्री संजीव कुमार मंगलम ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ. प्रति शेखर मौजूद रहीं। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। खासकर युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, रोजगार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों से नशे से दूरी बनाए रखने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई। कार्यक्रम में नशे की लत से होने वाले सामाजिक और पारिवारिक नुकसान पर विशेष रूप से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। जागरूकता और सामूहिक प्रयास के माध्यम से नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत किया जा सकता है। मंच का संचालन पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार एवं राहुल रंजन ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, पिंटू कुमार, पुष्कर कुमार, विनोद कुमार सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- जमुई के एक वायरल वीडियो की जानकारी देते एसपी साहब जमुई....1
- स्कूटी सवार युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी - सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का प्रशासन ने लिया संज्ञान, आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई शुरू जमुई। जमुई टाउन थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कुछ स्थानीय लोगों द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो में कुछ लोग स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए नजर आ रहे हैं। जिलाधिकारी नवीन ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रही घटना जमुई टाउन थाना क्षेत्र में 19 सितंबर की शाम की है। घटना के संबंध में उस समय पुलिस को कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो और अन्य सामग्री को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए स्वयं संज्ञान लिया और मामले की जांच शुरू की। जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अनुसंधान के दौरान वीडियो में दिख रहे पीड़ित युवक-युवती की पहचान कर ली गई है। इसके बाद पुलिस द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल दोषियों की पहचान भी कर ली गई है और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में किसी व्यक्ति द्वारा शिकायत नहीं किए जाने के बावजूद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस की ओर से कार्रवाई शुरू किए जाने को प्रशासन की सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अब वीडियो की सत्यता, घटना में शामिल लोगों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- Jamui की घटना देश को झकझोर दिया! 🚨 जमुई की घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह का बयान! 🚨 जमुई की घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह का बयान! जमुई में सामने आई शर्मनाक घटना को लेकर देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। अब इस मामले पर स्थानीय विधायक और बिहार सरकार में मंत्री श्रेयसी सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने घटना और अब तक हुई कार्रवाई को लेकर अपनी बात रखी। आखिर मंत्री ने क्या कहा? 👀 🎥 VIDEO में सुनिए श्रेयसी सिंह का पूरा बयान। 📰 Bihar Sharif Times — BST पर दिखेगा सिर्फ सच। #bihar #jamui #shreyasisingh #biharnews #crimenews1
- बिहार पंचायत चुनाव की तारीख पर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, बोले- अभी तारीख बताना संभव नहीं1
- जमुई में एंबुलेंस से शराब तस्करी का बड़ा खुलासा | 460 केन बीयर बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार जमुई में शराब तस्करी के एक हैरान करने वाले मामले का उत्पाद विभाग ने पर्दाफाश किया है। गिद्धौर प्रखंड के बानाडीह के पास एक प्राइवेट एंबुलेंस से 460 केन बीयर यानी करीब 230 लीटर बीयर बरामद की गई। बताया गया है कि बीयर को एंबुलेंस के बेड के नीचे बने बॉक्स में छिपाकर ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग के मुताबिक, खेप झारखंड के जसीडीह से लखीसराय के पिपरिया ले जाई जा रही थी। पूरे मामले में उत्पाद विभाग ने जांच शुरू कर दी है और एंबुलेंस के मालिक की भी तलाश की जा रही है। ऐसी ही स्थानीय और बिहार की महत्वपूर्ण खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like एवं Share जरूर करें।1
- बिहार के जमुई में दरिंदो को सही सजा मिलनी चाहिए... ऐसे सड़क छाप क्रिमिनल को.. बिहार के जमुई में दरिंदो को सही सजा मिलनी चाहिए... ऐसे सड़क छाप क्रिमिनल को..1
- बिहार के जमुई जिले से छात्रों के साथ छेड़खानी मामले में बेगूसराय कांग्रेस प्रवक्ता रंजीत कुमार मुखिया ने बिहार सरकार और सांसद एवं विधायक। हमला करते हुए कहा केंद्र सरकार शासन ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के देते हैं। बिहार में महिला लड़की और।2
- बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: MLC को थप्पड़ मारकर गाल लाल करने की धमकी, ट्रेन में युवती ने खुद फाड़े कपड़े; जमुई DM-SP ने साथ गाया गाना..... Bihar News Today: बिहार की 10 बड़ी खबरों में मुजफ्फरपुर के तिरहुत स्नातक क्षेत्र के MLC वंशीधर ब्रजवासी को सोशल मीडिया पर थप्पड़ मारने की धमकी देने का मामला शामिल है। MLC की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान विवाद के बाद एक युवती द्वारा कथित तौर पर अपने कपड़े फाड़ने का वीडियो सामने आया है। रेलवे के अनुसार युवती के पास टिकट नहीं था और DDU जंक्शन पर RPF ने मामले को संभाला। इसके अलावा जमुई में DM और SP के एक साथ गीत गाने का वीडियो भी चर्चा में है। बिहार की राजनीति, अपराध, वायरल खबरों और अन्य जिलों की 10 बड़ी खबरें इस वीडियो में देखें। Jamui और Bihar की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।1