logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीड़ित परिवार से मिलीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, न्याय का दिलाया भरोसा। फतुहा के कोल्हर गांव में छह वर्षीय अमरजीत पासवान की मौत के बाद भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए आर्थिक सहायता दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने पुलिस के वरीय अधिकारियों से फोन पर बात कर मामले में त्वरित कार्रवाई और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। गौरतलब है कि 27 जुलाई को खेत में गिरे बिजली के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से अमरजीत की मौत हो गई थी। वहीं, परिजन गांव के एक पड़ोसी पर जानबूझकर करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री कवीन्द्र कुमार तांती, एससी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष राणा राजेंद्र पासवान सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

11 hrs ago
user_Shashi Kumar
Shashi Kumar
Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
11 hrs ago

पीड़ित परिवार से मिलीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, न्याय का दिलाया भरोसा। फतुहा के कोल्हर गांव में छह वर्षीय अमरजीत पासवान की मौत के बाद भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए आर्थिक सहायता दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने पुलिस के वरीय अधिकारियों से फोन पर बात कर मामले में त्वरित कार्रवाई और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। गौरतलब है कि 27 जुलाई को खेत में गिरे बिजली के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से अमरजीत की मौत हो गई थी। वहीं, परिजन गांव के एक पड़ोसी पर जानबूझकर करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री कवीन्द्र कुमार तांती, एससी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष राणा राजेंद्र पासवान सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

More news from Bihar and nearby areas
  • समाजसेवी, मनीष कुमार खड़गा को मिली जान से मारने की धमकी। परिवार दहशत में स्वास्थ्य सेवा एवं बेहतर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मनीष कुमार खड़गा, जो IIMT Meditech Private Ltd के निदेशक होने के साथ-साथ एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते हैं. इन दिनों गंभीर सुरक्षा संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने पटना के पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि, कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने उनके आवास पर पहुँचकर, उनकी परिवार वालों को जान से मारने और बच्चें को अगवा करने की धमकी दी। इस घटना के बाद उनका परिवार, भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है। मनीष कुमार खड़गा का मानना है कि, बेहतर स्वास्थ्य सेवा केवल आर्थिक रूप से सक्षम लोगों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। वे वर्षों से इस उद्देश्य के साथ कार्य कर रहे हैं, कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को सही, गुणवत्तापूर्ण और किफायती इलाज उपलब्ध हो सके। उनका प्रयास है कि, आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ आम लोगों की पहुँच में हों और कोई भी व्यक्ति केवल आर्थिक तंगी के कारण उपचार से वंचित ना हों। चिकित्सा सेवा के साथ-साथ वे सामाजिक कार्यों में भी लगातार सक्रिय रहते हैं। जरूरतमंद मरीजों की सहायता, स्वास्थ्य जागरूकता, मानवीय सेवा और समाज के कमजोर वर्गों के लिए बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में उनका योगदान उल्लेखनीय माना जाता है। उनका उद्देश्य केवल अस्पताल चलाना नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति विश्वास और सेवा की भावना को मजबूत करना है। इसी बीच उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी ने, न केवल उनके परिजनों को मानसिक रूप से झंकझोरा है, बल्कि समाज में भी चिंता का विषय बना दिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों की तत्काल पहचान कर, कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, तथा अपने परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। समाज के विभिन्न वर्गों का कहना है कि, जो व्यक्ति, आम लोगों को सस्ता और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने तथा समाज सेवा के लिए समर्पित है, उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि दोषियों को कानून के दायरे में लाया जा सके और समाज में कानून का विश्वास बना रहे।
    1
    समाजसेवी, मनीष कुमार खड़गा को मिली जान से मारने की धमकी। परिवार दहशत में
स्वास्थ्य सेवा एवं बेहतर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मनीष कुमार खड़गा, जो IIMT Meditech Private Ltd के निदेशक होने के साथ-साथ एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते हैं. इन दिनों गंभीर सुरक्षा संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने पटना के पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि, कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने उनके आवास पर पहुँचकर, उनकी परिवार वालों को जान से मारने और बच्चें को अगवा करने की धमकी दी। इस घटना के बाद उनका परिवार, भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है। 
मनीष कुमार खड़गा का मानना है कि, बेहतर स्वास्थ्य सेवा केवल आर्थिक रूप से सक्षम लोगों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। वे वर्षों से इस उद्देश्य के साथ कार्य कर रहे हैं, कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को सही, गुणवत्तापूर्ण और किफायती इलाज उपलब्ध हो सके। उनका प्रयास है कि, आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ आम लोगों की पहुँच में हों और कोई भी व्यक्ति केवल आर्थिक तंगी के कारण उपचार से वंचित ना हों।
चिकित्सा सेवा के साथ-साथ वे सामाजिक कार्यों में भी लगातार सक्रिय रहते हैं। जरूरतमंद मरीजों की सहायता, स्वास्थ्य जागरूकता, मानवीय सेवा और समाज के कमजोर वर्गों के लिए बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में उनका योगदान उल्लेखनीय माना जाता है। उनका उद्देश्य केवल अस्पताल चलाना नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति विश्वास और सेवा की भावना को मजबूत करना है।
इसी बीच उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी ने, न केवल उनके परिजनों को मानसिक रूप से झंकझोरा है, बल्कि समाज में भी चिंता का विषय बना दिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों की तत्काल पहचान कर, कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, तथा अपने परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। 
समाज के विभिन्न वर्गों का कहना है कि, जो व्यक्ति, आम लोगों को सस्ता और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने तथा समाज सेवा के लिए समर्पित है, उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि दोषियों को कानून के दायरे में लाया जा सके और समाज में कानून का विश्वास बना रहे।
    user_Live Bihar News Network
    Live Bihar News Network
    Journalist Patna Rural, Bihar•
    7 hrs ago
  • Patna #कुत्ता #बिलाई के जीतने वाले बांकीपुर #विधानसभा के लोग नहीं है अच्छे #लोगों को जीतने वाले हैं
    1
    Patna #कुत्ता #बिलाई के जीतने वाले बांकीपुर #विधानसभा के लोग नहीं है अच्छे #लोगों को जीतने वाले हैं
    user_Samrat Magadh News
    Samrat Magadh News
    Voice of people पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    13 hrs ago
  • देखें वीडियो, प्रशांत किशोर के लिए गली- गली घूमने वाले संघर्ष वाहिनी ने लिए इतने पैसा, इस डील के साथ, Live Cities को बताया देखें वीडियो, प्रशांत किशोर के लिए गली- गली घूमने वाले संघर्ष वाहिनी ने लिए इतने पैसा, इस डील के साथ, Live Cities को बताया
    1
    देखें वीडियो, प्रशांत किशोर के लिए गली- गली घूमने वाले संघर्ष वाहिनी ने लिए इतने पैसा, इस डील के साथ, Live Cities को बताया 

देखें वीडियो, प्रशांत किशोर के लिए गली- गली घूमने वाले संघर्ष वाहिनी ने लिए इतने पैसा, इस डील के साथ, Live Cities को बताया
    user_Ashmit kumar
    Ashmit kumar
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
  • सुनिए वीडियो : बांकीपुर उपचुनाव की जीत-हार पर मोकामा विधायक अनंत सिंह का आया बड़ा बयान, नीतीश कुमार को लेकर भी बोले Mukhiyajee Reporter | Patna बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर मोकामा विधायक अनंत सिंह का आ गया बड़ा बयान। उन्होंने मीडिया से कहा कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते तो शायद ऐसा परिणाम नहीं आता। उनका कहना है कि जनता में यह संदेश गया कि नीतीश कुमार को हटाया गया, जिससे नाराजगी देखने को मिली। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री का पद खुद छोड़ा था।
    1
    सुनिए वीडियो : बांकीपुर उपचुनाव की जीत-हार पर मोकामा विधायक अनंत सिंह का आया बड़ा बयान, नीतीश कुमार को लेकर भी बोले 
Mukhiyajee Reporter | Patna 
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर मोकामा विधायक अनंत सिंह का आ गया बड़ा बयान। उन्होंने मीडिया से कहा कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते तो शायद ऐसा परिणाम नहीं आता।
उनका कहना है कि जनता में यह संदेश गया कि नीतीश कुमार को हटाया गया, जिससे नाराजगी देखने को मिली। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री का पद खुद छोड़ा था।
    user_Mukhiyajee Reporter
    Mukhiyajee Reporter
    Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    22 hrs ago
  • वाहन जांच में टेम्पयू से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार। सिक्स लेन पर 240 लीटर शराब जप्त। वाहन जांच में टेम्पयू से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार। नदी थाना पुलिस ने सिक्स लेन के पास वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने टेम्पयू से करीब 240 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। मौके से वैशाली निवासी 23 वर्षीय पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शराब और टेम्पयू जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    वाहन जांच में टेम्पयू से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार।
सिक्स लेन पर 240 लीटर शराब जप्त।
वाहन जांच में टेम्पयू से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार।
नदी थाना पुलिस ने सिक्स लेन के पास वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने टेम्पयू से करीब 240 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। मौके से वैशाली निवासी 23 वर्षीय पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शराब और टेम्पयू जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.