logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आगामी 13 मई 2026 को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला में रोजगार मेले का होगा आयोजन। सरायकेला–खरसावां सरायकेला–खरसावां एवं जमशेदपुर में नियुक्ति हेतु अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन। 18 से 45 वर्ष के योग्य अभ्यर्थियों हेतु 1000 से अधिक पदों पर चयन — ₹15,000 से ₹45,000 वेतन, निःशुल्क बस सेवा, पीएफ/ईएसआईसी सहित अन्य सुविधाएँ उपलब्ध। सरायकेला–खरसावां जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 13 मई 2026 (बुधवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि रोजगार मेले में अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड, रामकृष्ण कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड, बीएन ट्रैक्टर्स, छवि कंस्ट्रक्शन, यूनाइटेड एयर एक्सप्रेस, फ्यूज़न फाइनेंस लिमिटिड, यूनिक सॉल्यूशन, संजीव रमन सिक्योरिटी, युवा शक्ति फाउंडेशन एवं टैलेंटनेक्शा सर्विसेज सहित जिले की प्रमुख एवं प्रतिष्ठित नियोक्ता कंपनियाँ भाग लेंगी। रोजगार मेले के माध्यम से क्वालिटी इंस्पेक्टर, एपीडी इंजीनियर, सेफ्टी सुपरवाइजर, फर्नेस ऑपरेटर, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, लैब असिस्टेंट, फोरमैन, फिटर, एचएमसी/वीएमसी ऑपरेटर, मेंटेनेंस इंजीनियर, क्वालिटी इंजीनियर, सेल्समैन, टेलीकॉलर, ऑटोमोबाइल मैकेनिक, मोबिलाइजर, कोऑर्डिनेटर, ट्रेनी, स्टोर कीपर, सिक्योरिटी गार्ड एवं ड्राइवर सहित कुल 1000 से अधिक पदों पर सरायकेला–खरसावां एवं जमशेदपुर में नियुक्ति हेतु योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित कंपनियों द्वारा ₹15,000 से ₹45,000 प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को निम्नलिखित सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जाएंगी— • निःशुल्क बस सेवा • कैंटीन सुविधा • पीएफ एवं ईएसआईसी • इंसेंटिव एवं अन्य लाभ पात्रता आयु सीमा : 18 से 45 वर्ष शैक्षणिक योग्यता : 8वीं, 10वीं, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, बी.टेक एवं एमबीए इच्छुक नए एवं अनुभवी अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में भाग लेकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएँ। अधिक जानकारी हेतु मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला–खरसावां में कार्यालय अवधि के दौरान संपर्क किया जा सकता है। यह संपूर्ण चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है।

2 hrs ago
user_Sonu Kumar Singh
Sonu Kumar Singh
आदित्यपुर (गमहरिया), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
2 hrs ago
87bbe561-dbdd-4a28-ac81-c967e05873ac

More news from झारखंड and nearby areas
  • झारखंड के कपाली में बजरंगबली मंदिर के सामने मवेशियों से भरी एक पिकअप वैन को स्थानीय लोगों ने पकड़ा। इसके बाद वहां भारी हंगामा हुआ और चालक की पिटाई भी की गई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, घायल चालक को अस्पताल भेजा और वैन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    झारखंड के कपाली में बजरंगबली मंदिर के सामने मवेशियों से भरी एक पिकअप वैन को स्थानीय लोगों ने पकड़ा। इसके बाद वहां भारी हंगामा हुआ और चालक की पिटाई भी की गई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, घायल चालक को अस्पताल भेजा और वैन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
    user_DALMA NEWS live
    DALMA NEWS live
    आदित्यपुर (गमहरिया), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    10 hrs ago
  • सरायकेला-खरसवाँ के चांडिल स्थित ईच्छापुरम शनिदेव मंदिर में 16 मई को शनिदेव जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह कलश यात्रा, पूजन, हवन और दोपहर में महाभंडारे का आयोजन होगा। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
    1
    सरायकेला-खरसवाँ के चांडिल स्थित ईच्छापुरम शनिदेव मंदिर में 16 मई को शनिदेव जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह कलश यात्रा, पूजन, हवन और दोपहर में महाभंडारे का आयोजन होगा। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
    user_Awaz Now Darpan
    Awaz Now Darpan
    चांडिल, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    6 hrs ago
  • सरायकेला-खरसवाँ के चांडिल स्थित ईच्छापुरम शनिदेव मंदिर में 16 मई को जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह कलश यात्रा, पूजन, हवन और महाभंडारा जैसे कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
    1
    सरायकेला-खरसवाँ के चांडिल स्थित ईच्छापुरम शनिदेव मंदिर में 16 मई को जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह कलश यात्रा, पूजन, हवन और महाभंडारा जैसे कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
    user_Suryoday Samvaad
    Suryoday Samvaad
    Local News Reporter चांडिल, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    6 hrs ago
  • कपाली थाना क्षेत्र पशु तस्कर ग्रामीणों की मदद से हुए गिरफ्तार। सरायकेला जिला कपाली थाना क्षेत्र कमार गोडा में मवेशियों (गाय) से भरी पिअ-कप वैन पकड़ी गई। सरायकेला खरसावां जिला कपाली थाना क्षेत्र गांव कमार गोडा इलाके में गौ माता तस्करी के आरोप में भारी बवाल हो गया। बजरंग बली मंदिर के सामने मवेशियों(गाय) से भरी एक पिकअप वैन स्थानीय लोग एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता ने रोक लिया। आरोप है कि मवेशियों को काटने के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान गुस्साए लोग ने वाहन चालक की पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही कपाली पुलिस घटनास्थल पहुंचकर स्थिति को अपने नियंत्रण कर लिया। एवं वाहन को अपने कब्जे में लेकर चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार विश्व हिंदू परिषद द्वारा आरोप लगाया जा रहा है की कपाली थाना मिली भगत द्वारा गौ तस्करी का रात्रि में कार्य किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में घंटे तक हंगामा चला।
    1
    कपाली थाना क्षेत्र पशु तस्कर ग्रामीणों की मदद से हुए गिरफ्तार।
सरायकेला जिला कपाली थाना क्षेत्र कमार गोडा में मवेशियों (गाय) से भरी पिअ-कप  वैन पकड़ी गई।
सरायकेला खरसावां जिला कपाली थाना क्षेत्र गांव कमार गोडा इलाके में गौ माता तस्करी के आरोप में भारी बवाल हो गया। बजरंग बली मंदिर के सामने मवेशियों(गाय) से भरी एक पिकअप वैन स्थानीय लोग एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता ने रोक लिया। आरोप है कि मवेशियों को काटने के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान गुस्साए लोग ने वाहन चालक की पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही कपाली पुलिस घटनास्थल पहुंचकर स्थिति को अपने नियंत्रण कर लिया। एवं वाहन को अपने कब्जे में लेकर चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। 
मिली जानकारी के अनुसार विश्व हिंदू परिषद द्वारा आरोप लगाया जा रहा है की कपाली थाना मिली भगत द्वारा गौ तस्करी का रात्रि में कार्य किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में घंटे तक हंगामा चला।
    user_Ravi Gupta
    Ravi Gupta
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    4 hrs ago
  • किरीबुरू थाना क्षेत्र के मेघाहातूबुरु में 36 वर्षीय वी. बालाजी शर्मा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सहकर्मियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि कर्ज और सूदखोरों की प्रताड़ना से वह लंबे समय से तनाव में थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मोबाइल समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
    1
    किरीबुरू थाना क्षेत्र के मेघाहातूबुरु में 36 वर्षीय वी. बालाजी शर्मा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सहकर्मियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि कर्ज और सूदखोरों की प्रताड़ना से वह लंबे समय से तनाव में थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मोबाइल समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
    user_कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    Local News Reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    7 hrs ago
  • चक्रधरपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग में कवरेज के लिए गए दो स्थानीय पत्रकारों को स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया गया। परिचय पत्र दिखाने के बावजूद उन्हें गेट पास न होने का हवाला देकर लौटा दिया गया। इस घटना पर स्थानीय लोगों और पत्रकार संगठनों में आयोजकों के प्रति कड़ी नाराजगी है।
    1
    चक्रधरपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग में कवरेज के लिए गए दो स्थानीय पत्रकारों को स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया गया। परिचय पत्र दिखाने के बावजूद उन्हें गेट पास न होने का हवाला देकर लौटा दिया गया। इस घटना पर स्थानीय लोगों और पत्रकार संगठनों में आयोजकों के प्रति कड़ी नाराजगी है।
    user_CITI LIVE Jharkhand
    CITI LIVE Jharkhand
    चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    23 hrs ago
  • *🚨 BIG BREAKING FROM CHAIBASA: सब्जी बेचने निकले ग्रामीण पर 20 तीरों से हमला, हालत नाजुक* *झींकपानी, पश्चिमी सिंहभूम | 10 मई 2026* | ** पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी थाना क्षेत्र में खौफनाक वारदात। बेटेया गांव के 45 वर्षीय चोया बिरूली पर चिड़ियापहाड़ी निवासी दोपे बिरूली ने घात लगाकर ताबड़तोड़ *20 तीर चलाए*। 3 तीर शरीर में धंसे। हालत गंभीर। *वारदात कैसे हुई?* 📍 *कहां*: झींकपानी थाना क्षेत्र, जोड़ापोखर हाट का रास्ता 📍 *कब*: शनिवार सुबह, सब्जी बेचने जाते वक्त 📍 *क्यों*: शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की आशंका चोया बिरूली रोज की तरह सब्जी लेकर हाट जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपी दोपे बिरूली ने अचानक हमला बोल दिया। एक के बाद एक करीब 20 तीर चलाए। *अभी क्या हाल है?* ⚠️ *3 तीर* कंधे, पीठ और पैर में लगे 🏥 *चाईबासा सदर अस्पताल* में चल रहा इलाज 🩺 डॉक्टरों के मुताबिक हालत *गंभीर लेकिन स्थिर* 🚔 आरोपी मौके से फरार, पुलिस कर रही तलाश *पुलिस एक्शन मोड में* झींकपानी थाना प्रभारी ने बताया: _"आरोपी की पहचान हो गई है। पुरानी रंजिश का मामला लग रहा है। स्पेशल टीम गठित कर दी गई है। तीर-कमान जैसे हथियार का इस्तेमाल चिंताजनक है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार करेंगे।"_ *इलाके में दहशत* इस वारदात के बाद बेटेया और चिड़ियापहाड़ी गांव में तनाव। ग्रामीणों ने हाट जाना बंद किया। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। *#JharkhandCrime #ChaibasaNews #WestSinghbhum #BreakingNews #TribalArea* Highlights:*
    3
    *🚨 BIG BREAKING FROM CHAIBASA: सब्जी बेचने निकले ग्रामीण पर 20 तीरों से हमला, हालत नाजुक*  
*झींकपानी, पश्चिमी सिंहभूम | 10 मई 2026* | **
पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी थाना क्षेत्र में खौफनाक वारदात। बेटेया गांव के 45 वर्षीय चोया बिरूली पर चिड़ियापहाड़ी निवासी दोपे बिरूली ने घात लगाकर ताबड़तोड़ *20 तीर चलाए*। 3 तीर शरीर में धंसे। हालत गंभीर।
*वारदात कैसे हुई?*  
📍 *कहां*: झींकपानी थाना क्षेत्र, जोड़ापोखर हाट का रास्ता  
📍 *कब*: शनिवार सुबह, सब्जी बेचने जाते वक्त  
📍 *क्यों*: शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की आशंका  
चोया बिरूली रोज की तरह सब्जी लेकर हाट जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपी दोपे बिरूली ने अचानक हमला बोल दिया। एक के बाद एक करीब 20 तीर चलाए। 
*अभी क्या हाल है?*  
⚠️ *3 तीर* कंधे, पीठ और पैर में लगे  
🏥 *चाईबासा सदर अस्पताल* में चल रहा इलाज  
🩺 डॉक्टरों के मुताबिक हालत *गंभीर लेकिन स्थिर*  
🚔 आरोपी मौके से फरार, पुलिस कर रही तलाश  
*पुलिस एक्शन मोड में*  
झींकपानी थाना प्रभारी ने बताया: _"आरोपी की पहचान हो गई है। पुरानी रंजिश का मामला लग रहा है। स्पेशल टीम गठित कर दी गई है। तीर-कमान जैसे हथियार का इस्तेमाल चिंताजनक है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार करेंगे।"_
*इलाके में दहशत*  
इस वारदात के बाद बेटेया और चिड़ियापहाड़ी गांव में तनाव। ग्रामीणों ने हाट जाना बंद किया। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है।
*#JharkhandCrime #ChaibasaNews #WestSinghbhum #BreakingNews #TribalArea*
Highlights:*
    user_Khandait G
    Khandait G
    झिंकपानी, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    35 min ago
  • सरायकेला-खरसवाँ के चांडिल में घोड़ा लिंग बायपास चौक पर चार दिनों से एक लावारिस ब्रेकडाउन ट्रक खड़ा है। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ट्रक हटवाकर सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    सरायकेला-खरसवाँ के चांडिल में घोड़ा लिंग बायपास चौक पर चार दिनों से एक लावारिस ब्रेकडाउन ट्रक खड़ा है। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ट्रक हटवाकर सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_Awaz Now Darpan
    Awaz Now Darpan
    चांडिल, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.