Shuru
Apke Nagar Ki App…
इन 3 छपरियों ने तोड़फोड़ की, आज पुलिस ने जमकर की बल्लेबाजी इन 3 छपरियों ने तोड़फोड़ की, आज पुलिस ने जमकर की बल्लेबाजी
Ram Manohar Mishra
इन 3 छपरियों ने तोड़फोड़ की, आज पुलिस ने जमकर की बल्लेबाजी इन 3 छपरियों ने तोड़फोड़ की, आज पुलिस ने जमकर की बल्लेबाजी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा2
- टीला रोड करैरा हत्याकांड: पत्नी की हत्या करने वाला पति 2 घंटे में गिरफ्तार ****reporter Hemant Bhargav**** शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 2 घंटे में खुलासा कर दिया। आरोपी पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, जिसमें उसके भाई और भाभी की भी संलिप्तता सामने आई है। क्या है पूरा मामला? 19 अप्रैल 2026 को फरियादी मदन साहू (27), निवासी ग्राम फूलपुर थाना सीहोर, ने थाना करैरा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसकी बहन नंदनी साहू (23) अपने पति संदीप साहू के साथ टीला रोड करैरा पर रहती थी। पास ही कमरे में संदीप का भाई मोनू साहू और उसकी पत्नी रूचि साहू रहते थे। 18 अप्रैल की रात करीब 11 बजे संदीप ने खुद फोन कर मदन को बताया कि उसने नंदनी की गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही मदन और उसका भाई मौके पर पहुंचे, जहां नंदनी का शव कमरे में पलंग पर पड़ा मिला। उसके गले और चेहरे पर नाखून के निशान और शरीर पर चोट के स्पष्ट चिन्ह थे। वहीं संदीप के हाथों पर भी काटने के निशान मिले। तीनों आरोपियों ने कबूला जुर्म प्राथमिक जांच में सामने आया कि घरेलू विवाद के चलते संदीप ने अपने भाई मोनू और भाभी रूचि के साथ मिलकर नंदनी की हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। तुरंत कार्रवाई, 2 घंटे में गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर करैरा थाना पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद छावई सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में आ गए। 👉 इस घटना ने एक बार फिर घरेलू विवादों के खतरनाक रूप को उजागर किया है, जहां एक परिवार ही अपराध का कारण बन गया। ***वाईट : Sdop karera ,Dr Aayush Jakhar ips officer3
- करैरा/नरवर। अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए नरवर के ग्राम अंदौरा में कार्रवाई कर पनडुब्बी मशीन को जलाकर नष्ट कर दिया। वहीं करैरा के थनरा क्षेत्र में अवैध रेत ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया। एसडीएम अनुराग निंगवाल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।3
- **करैरा से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।* करैरा। टीला रोड स्थित एक* मकान में विवाहिता नंदनी साहू की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने इस घटना को हत्या बताते हुए पति सहित ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई के अनुसार, घटना से एक दिन पहले नंदनी का अपने पति संदीप साहू, देवर मोनू साहू और देवरानी रूचि साहू से विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि नंदनी का गला दबाकर हत्या की गई, साथ ही उसके गले, हाथ-पैरों पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जो घटना को संदिग्ध और गंभीर बनाते हैं। मृतका के भाई के बयान के आधार पर करैरा पुलिस ने पति संदीप साहू, देवर मोनू साहू और देवरानी रूचि साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एवं करैरा एस डी ओ पी डॉक्टर आयुष जाखड़ आई पी एस के नेतृत्व मे करैरा पुलिस थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई एवं उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों मुल्ज़िमो को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।1
- थनरा में भड़की भीषण आग, चौकी प्रभारी रामानंद पचौरी व आरक्षक की एक घंटे की जंग से टला बड़ा हादसा दिनारा थनरा गांव में अचानक भड़की भीषण आग ने कुछ ही पलों में भयावह रूप ले लिया। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई और कई घरों तक इसके पहुंचने की आशंका बन गई। ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल था और हर कोई अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश में जुट गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रामानंद पचौरी विशाल भार्गव और आरक्षक संतोष पाठक तुरंत मौके पर पहुंचे। हालात की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने दमकल का इंतजार करना उचित नहीं समझा और बिना देर किए आग बुझाने में जुट गए। दोनों ने अपनी जान की परवाह किए बिना करीब एक घंटे तक लगातार आग से जूझते हुए उसे काबू में करने की कोशिश की।पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को संगठित किया और पानी व उपलब्ध साधनों की मदद से आग को फैलने से रोका। उनकी सूझबूझ, बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के चलते आखिरकार आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और गांव सुरक्षित बच गया। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते पुलिसकर्मियों ने यह पहल नहीं की होती, तो आग पूरे गांव को अपनी चपेट में ले सकती थी और भारी नुकसान हो सकता था। घटना के बाद गांव में चौकी प्रभारी और आरक्षक की बहादुरी की जमकर सराहना हो रही है। यह घटना न केवल पुलिस की तत्परता और साहस का उदाहरण है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कर्तव्य के प्रति समर्पण और त्वरित कार्रवाई से बड़ी से बड़ी आपदा को टाला जा सकता है।1
- बाल बाल बच्चे लोग, अब रोड में बच के चलिए1
- आज मगरोनी नगर परिषद के लिए बड़े ही सौभाग्य और हर्ष का दिन है। अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे नगर में परम पूज्य श्री 108 गुरुदत्त सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री 105 मेरु दत्त सागर जी महाराज का मंगल आगमन हुआ है। इस शुभ अवसर पर श्रीमान डॉ. बालचंद जैन और श्रीमती ऊषा जैन को महाराज जी के पाद प्रक्षालन (चरण धोने) का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। सकल जैन समाज इस पावन घड़ी का साक्षी बनकर अभिभूत है। मगरोनी नगर परिषद में आज पूज्य श्री 108 गुरुदत्त सागर जी महाराज और श्री 105 मेरु दत्त सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस पुनीत अवसर पर डॉ. बालचंद जैन एवं श्रीमती ऊषा जैन ने महाराज श्री के चरण पखार कर पुण्य अर्जन किया1
- Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा1