Shuru
Apke Nagar Ki App…
हत्या के संबन्ध में पंजीकृत अभियोग में वांछित हत्याभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गयी बाईट
रवि वर्मा
हत्या के संबन्ध में पंजीकृत अभियोग में वांछित हत्याभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गयी बाईट
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया के बेला क्षेत्र में पत्नी का हत्यारोपी पांच दिन बाद फरार पति गिरफ्तार औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में पत्नी रेखा की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वांछित आरोपी पति प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।1
- औरैया,वार्ड 12 में टूटी सड़कों से राहगीर परेशान, सभासद ने जल्द निर्माण का दिया भरोसा औरैया। सदर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 12, मोहल्ला सत्तेश्वर पश्चिमी में कई सड़कों की स्थिति खराब होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में कुछ सड़कें अधूरी पड़ी हैं, जबकि कई स्थानों पर सड़कें बनने के बाद पाइपलाइन और गैस पाइपलाइन डाले जाने से रास्तों की स्थिति प्रभावित हुई है। वार्ड में सड़क की समस्या को लेकर सभासद संध्या तोमर पत्नी विजय तोमर उर्फ फौजी ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से वार्ड की एक खराब सड़क की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को समस्या से अवगत कराया। सभासद के अनुसार नगर पालिका की ओर से बताया गया है कि वर्तमान में बरसात का मौसम होने के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ है। बारिश समाप्त होने के बाद सड़क निर्माण का काम दोबारा शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड में कई सड़कें अधूरी हैं, वहीं कुछ नई सड़कें बन चुकी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नाले के किनारे सुरक्षा की दृष्टि से बेरीकेडिंग लगाने को लेकर नगर पालिका में प्रस्ताव रखा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद नाले के किनारे सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर किया जा सकेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब और अधूरी सड़कों के कारण बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि बरसात समाप्त होने के बाद नगर पालिका द्वारा जल्द ही सड़क निर्माण और मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। वहीं इस पूरे मामले को लेकर सभासद संध्या तोमर के पति विजय तोमर उर्फ फौजी ने भी वार्ड की समस्याओं और नगर पालिका से हुई बातचीत के संबंध में जानकारी दी।2
- सपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर दी जानकारी जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों और संगठन की रणनीति से अवगत कराया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।1
- चरित्र शंका व संपत्ति विवाद में पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल बेला (औरैया)। थाना बेला क्षेत्र के ग्राम पट्टी ज्ञानी में पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने वाले वांछित आरोपी पति प्रमोद कुमार को संयुक्त पुलिस टीम ने भदौरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए दो अंगौछे भी बरामद किए हैं। थाना बेला पुलिस ने मृतका के पिता तेजराम राजपूत की तहरीर पर आरोपी प्रमोद कुमार (निवासी अचनकापुर, कन्नौज) के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 158/2026 पंजीकृत किया था। विवेचना के दौरान मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 352 और 351(3) की बढ़ोतरी की गई थी। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसकी शादी 2015 में रेखा से हुई थी। वह ससुराल में रहकर पत्नी के चरित्र पर शक करता था। संपत्ति हड़पने के लिए उसने रेखा के नाम की 3 बीघा जमीन और प्लॉट भी अपने नाम करवा लिया था। गत 4 सितंबर (जन्माष्टमी) को इसी विवाद में उसने अंगौछे से गला व मुंह दबाकर रेखा (35 वर्ष) की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह कमरे में ताला लगाकर चाबी अपने ससुर को खेत पर देकर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।2
- ब्रेकिंग मैं आप सभी का छोटा भाई ऋषि गुप्ता आप लोगों की मुझे मदद चाहिए जो यह वीडियो प्रशासन तक पहुंचे 2025 में इसने कभी भी मेरी मां को गालियां दी थी दारू पी के तब उसने बोला अब हम ऐसा कभी नहीं करेंगे तो आगे कैसे नहीं होने दिया अब यह 2 साल से फिर टिप्पणी कर रहा है आज दिनांक 8 9.2026 दारू पीके शाम 8 :42 पर घर के सामने गाली गलौज करने लगा आशा करते हैं आप लोग मेरी मदद जरूर करेंगे बस यही वीडियो प्रशासन तक पहुंचाएं4
- Bakri Palan Loan Yojana 2026 🐐 90% Subsidy? फ्री में मौका! पूरी जानकारी #BakriPalan #GoatFarming Bakri Palan Loan Yojana 2026: क्या बकरी पालन पर 90% तक Subsidy मिल सकती है? बकरी पालन के लिए Loan कैसे मिलेगा और सरकारी Subsidy का लाभ कौन ले सकता है? Bakri Farm के लिए Loan, Subsidy, Documents और Online Apply की पूरी जानकारी इस वीडियो में। अगर आप 2026 में बकरी पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस वीडियो में जानेंगे: ✅ बकरी पालन के लिए Loan कैसे मिलेगा? ✅ बकरी पालन Loan Yojana 2026 क्या है? ✅ बकरी पालन पर Subsidy कैसे मिलती है? ✅ क्या 90% तक Subsidy मिल सकती है? ✅ कितनी बकरियों की यूनिट पर कितना लाभ मिल सकता है? ✅ बकरी पालन Farm के लिए Bank Loan कैसे लें? ✅ SBI सहित बैंक से Goat Farming Loan कैसे मिलेगा? ✅ बकरी पालन Loan के लिए कौन-कौन से Documents चाहिए? ✅ बकरी पालन के लिए Project Report कैसे बनाएं? ✅ बकरी पालन योजना में Online Apply कैसे करें? ✅ UP में बकरी पालन Loan/Subsidy की जानकारी ✅ Bihar में बकरी पालन Loan/Subsidy की जानकारी ✅ Rajasthan में बकरी पालन Loan/Subsidy की जानकारी ✅ MP में बकरी पालन Loan की जानकारी ✅ बकरी पालन बिजनेस शुरू करने के लिए क्या-क्या चाहिए? ✅ बकरी खरीद, शेड, चारा और दवा के लिए खर्च की जानकारी ध्यान दें: Subsidy की प्रतिशत राशि, Loan Amount, पात्रता, Unit Size, Documents और आवेदन प्रक्रिया संबंधित योजना, राज्य, बैंक और सरकारी नियमों पर निर्भर करती है। 90% Subsidy हर व्यक्ति को मिलने की गारंटी नहीं है। आवेदन करने से पहले संबंधित सरकारी विभाग/बैंक की आधिकारिक जानकारी जरूर जांचें। अगर आपको बकरी पालन Loan और सरकारी योजना की जानकारी उपयोगी लगे तो वीडियो को Like करें और Yojna Samachar को Subscribe जरूर करें। Comment में अपना राज्य लिखें: UP | Bihar | Rajasthan | MP | अन्य राज्य1
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के पिंडार्थू गांव स्थित नहर पुल में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक युवक का शव फंसा मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर शव की शिनाख्त के प्रयास किए। कुछ देर बाद मृतक की पहचान औरैया जनपद के भड़ारीपुर गांव निवासी राहुल उर्फ बंटी के रूप में हुई। युवक सोमवार शाम से लापता था। मृतक के भाई मोहन ने बताया कि राहुल उर्फ बंटी खेती-बाड़ी करते थे। सोमवार शाम करीब आठ बजे वह धान की फसल में पानी लगाने के लिए खेतों की ओर गए थे, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की तो नहर के किनारे उनकी चप्पल पड़ी मिली। इसके बाद परिजनों ने आशंका जताई कि राहुल नहर में डूब गए हैं और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर औरैया पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर नहर में तलाश कराई, लेकिन राहुल का कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह पिंडार्थू गांव के ग्रामीणों ने नहर पुल में शव फंसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया। राहुल अपने पीछे पत्नी वर्षा, पुत्र आर्यन और दो वर्षीय पुत्र आरुष को छोड़ गए हैं। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सिकंदरा थाना क्षेत्र के पिंडार्थू गांव स्थित नहर पुल में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक युवक का शव फंसा मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर शव की शिनाख्त के प्रयास किए। कुछ देर बाद मृतक की पहचान औरैया जनपद के भड़ारीपुर गांव निवासी राहुल उर्फ बंटी के रूप में हुई। युवक सोमवार शाम से लापता था। मृतक के भाई मोहन ने बताया कि राहुल उर्फ बंटी खेती-बाड़ी करते थे। सोमवार शाम करीब आठ बजे वह धान की फसल में पानी लगाने के लिए खेतों की ओर गए थे, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की तो नहर के किनारे उनकी चप्पल पड़ी मिली। इसके बाद परिजनों ने आशंका जताई कि राहुल नहर में डूब गए हैं और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर औरैया पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर नहर में तलाश कराई, लेकिन राहुल का कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह पिंडार्थू गांव के ग्रामीणों ने नहर पुल में शव फंसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया। राहुल अपने पीछे पत्नी वर्षा, पुत्र आर्यन और दो वर्षीय पुत्र आरुष को छोड़ गए हैं। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- 12 सितंबर को औरैया आएंगे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांई मंदिर में होगा पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन औरैया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल 12 सितंबर को औरैया आएंगे। उनके दौरे को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर शहर के सांई मंदिर परिसर में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें जनपद भर के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बूथ स्तर के बीएलए भी शामिल होंगे। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्यामलाल पाल सुबह करीब 10 बजे औरैया पहुंचेंगे। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक वह स्थानीय कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, बूथ स्तर की तैयारियों और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद शहर के सांई मंदिर परिसर में विशाल पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़े कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। साथ ही जनपद के वरिष्ठ पदाधिकारियों और बूथ स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे बीएलए की मौजूदगी भी रहेगी। जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों और संगठन की रणनीति से अवगत कराया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक मदन गौतम, सुमन दिवाकर, राजकुमार गौतम, बड़े गौर, ओके चौधरी, हरीशंकर दिवाकर, धीरेन्द्र दोहरे, लालता प्रसाद शंखवार, हरीशंकर यादव, राम रतन दोहरे सहित कई सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1