समस्तीपुर:आशीर्वाद का दीया के जगह ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’, चाय-पकौड़ा और बूट पॉलिश कर युवाओं ने जताया विरोध समस्तीपुर:आशीर्वाद का दीया के जगह ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’, चाय-पकौड़ा और बूट पॉलिश कर युवाओं ने जताया विरोध समस्तीपुर से ब्यूरो चीफ पंकज बाबा की रिपोर्ट: जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनाया। बताया गया हैं कि समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के बाहर NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक स्टॉल लगाकर चाय बेचने, पकौड़ा तलने और बूट पॉलिश करने का कार्यक्रम किया। इस दौरान युवाओं ने हाथों में डिग्रियां लेकर रोजगार के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का कहना है कि बड़ी संख्या में शिक्षित युवा डिग्री हासिल करने के बाद भी रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। इसी मुद्दे को सामने रखने के लिए यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन युवाओं के द्वारा किया गया। वहीं इस विरोध प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रोजगार संबंधी नीतियों और पुराने बयानों को लेकर कटाक्ष भी किया और युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने की बड़ी मांग उठाई। इस दौरान आसपास के लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई! अधिकांश लोगों ने युवाओं की मांग को उचित बताते हुए उनके समर्थन में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो गए।
समस्तीपुर:आशीर्वाद का दीया के जगह ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’, चाय-पकौड़ा और बूट पॉलिश कर युवाओं ने जताया विरोध समस्तीपुर:आशीर्वाद का दीया के जगह ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’, चाय-पकौड़ा और बूट पॉलिश कर युवाओं ने जताया विरोध समस्तीपुर से ब्यूरो चीफ पंकज बाबा की रिपोर्ट: जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं
ने ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनाया। बताया गया हैं कि समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के बाहर NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक स्टॉल लगाकर चाय बेचने, पकौड़ा तलने और बूट पॉलिश करने का कार्यक्रम किया। इस दौरान युवाओं ने हाथों में डिग्रियां लेकर रोजगार के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का
कहना है कि बड़ी संख्या में शिक्षित युवा डिग्री हासिल करने के बाद भी रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। इसी मुद्दे को सामने रखने के लिए यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन युवाओं के द्वारा किया गया। वहीं इस विरोध प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रोजगार संबंधी नीतियों और
पुराने बयानों को लेकर कटाक्ष भी किया और युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने की बड़ी मांग उठाई। इस दौरान आसपास के लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई! अधिकांश लोगों ने युवाओं की मांग को उचित बताते हुए उनके समर्थन में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो गए।
- विभिन्न पंचायतों के पंचायत भवन परिसरों में विशेष ग्रामसभा आयोजित कि गई समस्तीपुर जिला अंतर्गत सिंघिया प्रखंड क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत राज हरदिया, नीरपुरभरड़ीया,वारी,महरा फुल्हारा इत्यादि ग्राम पंचायतों के नागरिकों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों कि बैठक संपन्न1
- बेगूसराय में# स्वच्छता को जन क्रांति बनाएंगे शहर को बेहतर बनाएंगे डीएम रिची पांडेय के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान,,,,1
- प्यार में पागल युवक मां और पत्नी का बना दुश्मन। इंसाफ के लिए भटक रही महिला पति घूम रहा था प्रेमिका के साथ । पत्नी और मां दोनों किया समस्तीपुर सदर हॉस्पिटल में बबाल। पुलिस सूचना पर आई साथ ले जाने की बात कह साथ लेकर गई। रस्ते में छोड़ देने का आरोप महिला ने लगाया। जब की महिला पूसा वैनी थाना में भी आवेदन दे चुकी है। मा और पत्नी को जान से मारने की धमकी दे रहा है युवक।1
- समस्तीपुर.मोरवा प्रखंड के मोरवा उत्तरी पंचायत अंतर्गत लसकारा वार्ड एक मे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले विनोद चौधरी निषाद प्रदेश अध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्षता में,पेरियार ई. वी रामास्वामी का जयंती मनाया गया।1
- बहेड़ी दक्षिणी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन 17 से 17. व्यवसायी सह समाजसेवी ज्योति कुमार चौधरी ने विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर सभी जिलेवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।1
- आमने-सामने हुए बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौ'त! समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के सातनपुर रोड स्थित NH-28 पर सागर होटल के पास बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौ'त हो गई मृतकों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डगरूआ वार्ड-7 के मो. कलीम के पुत्र मो. रहिस आज़म (19 वर्ष) और सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखरा के बैजनाथ राम के पुत्र रामचंद्र राम (45 वर्ष) के रूप में की गई है! घटना की सूचना मिलने पर मुसरीघरारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है!1
- Darbhanga सिंहवाड़ा के कठलिया में विश्वकर्मा पूजा मूर्ति विसर्जन रूट को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर। Police ने संभाला मोर्चा, देखिए SDP2 दरभंगा का बयान1
- बहेड़ी दक्षिणी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन 17 से 17. आगामी सेवा संकल्प अभियान को लेकर बहेड़ी दक्षिणी मंडल के खरारी ग्राम में मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह के आवास पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह ने की। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में बताया गया कि अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के प्रथम दिन 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हर घर एवं मंदिर में आशीर्वाद का दीप जलाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं से अभियान के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया गया। कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आर.के. चौधरी, जिला प्रवक्ता राजेश कुमार चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान, विधानसभा संयोजक हेमचंद सिंह समेत गुलजारीलाल साह, आशुतोष सिंह, अरुण भगत, मुकेश सिंह, वीरेंद्र चौधरी, प्रवीण सिंह, मिंटू सिंह, रामनाथ साह, अमरनाथ सिंह, अमर श्रीवास्तव, विनय कुमार चौधरी, चंदन सहनी, अरुण मंडल, सुनील सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1