logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चन्द्रसेखर आज़ाद नगर पुलिस और बरझर चौकी  द्वारा बड़ी कार्रवाई: 25 पेटी अवैध बीयर के साथ गुजरात का आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त चन्द्रसेखर आज़ाद नगर पुलिस और बरझर चौकी  द्वारा बड़ी कार्रवाई: 25 पेटी अवैध बीयर के साथ गुजरात का आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त आलीराजपुर ,, चंद्रसेखर आज़ाद नगर थाना पुलिस और बरझर चौकी ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक इको कार से 25 पेटी अवैध बीयर बरामद की है। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा करीब 300 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने शराब के साथ कार को भी जब्त कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आलीराजपुर। जिले के थाना आज़ाद नगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बरझर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बडगांव के महेंद्रा तिराहे से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक इको कार में अवैध शराब लेकर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन की जांच की। जांच के दौरान इको कार से 25 पेटी अवैध बीयर बरामद हुई। जब्त की गई बीयर की कुल मात्रा करीब 300 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से गुजरात निवासी आरोपी नितिन मेडा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शराब परिवहन में उपयोग की जा रही इको कार (कीमत लगभग 5 लाख रुपये) को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवराम तरोले, उपनिरीक्षक शिवा तोमर, सहायक उपनिरीक्षक सुदीप त्रिवेदी, आरक्षक धर्मेंद्र, रिंकू सिंह, विजय और मुकेश की सराहनीय भूमिका रही।

20 hrs ago
user_आलीराजपुर समाचार
आलीराजपुर समाचार
Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
20 hrs ago

चन्द्रसेखर आज़ाद नगर पुलिस और बरझर चौकी  द्वारा बड़ी कार्रवाई: 25 पेटी अवैध बीयर के साथ गुजरात का आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त चन्द्रसेखर आज़ाद नगर पुलिस और बरझर चौकी  द्वारा बड़ी कार्रवाई: 25 पेटी अवैध बीयर के साथ गुजरात का आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त आलीराजपुर ,, चंद्रसेखर आज़ाद नगर थाना पुलिस और बरझर चौकी ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक इको कार से 25 पेटी अवैध बीयर बरामद की है। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा करीब 300 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने शराब के साथ कार को भी जब्त कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आलीराजपुर। जिले के थाना आज़ाद नगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बरझर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बडगांव के महेंद्रा तिराहे से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक इको कार में अवैध शराब लेकर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन की जांच की। जांच के दौरान इको कार से 25 पेटी अवैध बीयर बरामद हुई। जब्त की गई बीयर की कुल मात्रा करीब 300 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से गुजरात निवासी आरोपी नितिन मेडा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शराब परिवहन में उपयोग की जा रही इको कार (कीमत लगभग 5 लाख रुपये) को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवराम तरोले, उपनिरीक्षक शिवा तोमर, सहायक उपनिरीक्षक सुदीप त्रिवेदी, आरक्षक धर्मेंद्र, रिंकू सिंह, विजय और मुकेश की सराहनीय भूमिका रही।

  • user_User3958
    User3958
    Alirajpur, Madhya Pradesh
    🙏
    7 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Ajaymeda
    1
    Post by Ajaymeda
    user_Ajaymeda
    Ajaymeda
    राणापुर, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बाज़ार हाट के दौरान दिखी सख़्ती: थाना प्रभारी ने खुद सड़क पर उतरकर रोड पर लगी दुकाने हटवाई, दी अंतिम चेतावनी
    1
    बाज़ार हाट के दौरान दिखी सख़्ती: थाना प्रभारी ने खुद सड़क पर उतरकर रोड पर लगी दुकाने हटवाई, दी अंतिम चेतावनी
    user_Lucky Gole (Aditya)
    Lucky Gole (Aditya)
    Media and information sciences faculty पाटी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बड़वानी। जिला मुख्यालय के समीप सिलावद क्षेत्र स्थित ढाबा बावड़ी में जल संवर्धन कार्यों के निरीक्षण के दौरान मधुमक्खियों के अचानक हमले से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में जनपद सीईओ, आवासीय सचिव और पुलिस गनमैन समेत तीन लोग मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बड़गांव के सचिव रामलाल आवास्या ने बताया कि वे जनपद सीईओ और जिला पंचायत सीईओ काजल जावला के साथ क्षेत्र में चल रहे जल संवर्धन कार्यों का निरीक्षण करने के लिए ढाबा बावड़ी पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारी और कर्मचारी बावड़ी के अंदर उतरकर कार्यों की स्थिति देख रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद मधुमक्खियों का झुंड अचानक सक्रिय हो गया और मौके पर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए सभी लोग तुरंत वहां से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए। हालांकि इस दौरान पुलिस गनमैन को मधुमक्खियों ने ज्यादा डंक मार दिए, जबकि जनपद सीईओ और आवासीय सचिव रामलाल को भी मधुमक्खियों ने काट लिया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल बड़वानी लाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनका परीक्षण कर उपचार शुरू किया। जिला अस्पताल के डॉ. राहुल पाटीदार ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में घायल तीन व्यक्तियों को अस्पताल लाया गया था। इनमें स्वप्निल, रविंद्र और रामलाल शामिल हैं, जो बड़वानी के निवासी हैं। अस्पताल पहुंचते ही तीनों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया। डॉ. पाटीदार के अनुसार फिलहाल तीनों की स्थिति स्थिर और सामान्य है। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है और कुछ समय तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। स्थिति सामान्य होने के बाद कुछ लोगों को छुट्टी भी दे दी गई है, जबकि दो लोगों का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि बावड़ी के अंदर और आसपास मधुमक्खियों के छत्ते मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान अचानक हलचल होने से मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और उन्होंने हमला कर दिया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए निरीक्षण कार्य भी रोकना पड़ा। बाद में स्थिति सामान्य होने पर टीम वहां से रवाना हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने जल स्रोतों और बावड़ियों में अक्सर मधुमक्खियों के छत्ते बने रहते हैं, ऐसे में निरीक्षण या सफाई के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    1
    बड़वानी। जिला मुख्यालय के समीप सिलावद क्षेत्र स्थित ढाबा बावड़ी में जल संवर्धन कार्यों के निरीक्षण के दौरान मधुमक्खियों के अचानक हमले से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में जनपद सीईओ, आवासीय सचिव और पुलिस गनमैन समेत तीन लोग मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बड़गांव के सचिव रामलाल आवास्या ने बताया कि वे जनपद सीईओ और जिला पंचायत सीईओ काजल जावला के साथ क्षेत्र में चल रहे जल संवर्धन कार्यों का निरीक्षण करने के लिए ढाबा बावड़ी पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारी और कर्मचारी बावड़ी के अंदर उतरकर कार्यों की स्थिति देख रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद मधुमक्खियों का झुंड अचानक सक्रिय हो गया और मौके पर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।
मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए सभी लोग तुरंत वहां से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए। हालांकि इस दौरान पुलिस गनमैन को मधुमक्खियों ने ज्यादा डंक मार दिए, जबकि जनपद सीईओ और आवासीय सचिव रामलाल को भी मधुमक्खियों ने काट लिया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल बड़वानी लाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनका परीक्षण कर उपचार शुरू किया। जिला अस्पताल के डॉ. राहुल पाटीदार ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में घायल तीन व्यक्तियों को अस्पताल लाया गया था। इनमें स्वप्निल, रविंद्र और रामलाल शामिल हैं, जो बड़वानी के निवासी हैं। अस्पताल पहुंचते ही तीनों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया।
डॉ. पाटीदार के अनुसार फिलहाल तीनों की स्थिति स्थिर और सामान्य है। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है और कुछ समय तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। स्थिति सामान्य होने के बाद कुछ लोगों को छुट्टी भी दे दी गई है, जबकि दो लोगों का उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि बावड़ी के अंदर और आसपास मधुमक्खियों के छत्ते मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान अचानक हलचल होने से मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और उन्होंने हमला कर दिया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद कुछ समय के लिए निरीक्षण कार्य भी रोकना पड़ा। बाद में स्थिति सामान्य होने पर टीम वहां से रवाना हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने जल स्रोतों और बावड़ियों में अक्सर मधुमक्खियों के छत्ते बने रहते हैं, ऐसे में निरीक्षण या सफाई के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बड़वानी जिले के प्रभारी मंत्री एवं सारंगपुर MLA डॉ. गौतम टेटवाल का प्रभारी मंत्री के रुप में बेहतर प्रदर्शन। बड़वानी ।मध्यप्रदेश की मोहन सरकार के मंत्रियों को वर्ष 2024 में जिलों का प्रभार सौंपते हुए निर्देशित किया था कि प्रभारी मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों का न केवल दौरा करेंगे,बल्कि रात रुककर स्थानीय स्तर पर बैठकें भी लेंगे। हाल ही मे मंत्रियों का करीब डेढ़ साल का रिपोर्ट कार्ड सामने आया है,जिसमें सारंगपुर विधायक,राज्य मंत्री एवं बड़वानी जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल का प्रभारी मंत्री के रुप में बेहतर प्रदर्शन रहा। एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपने प्रभार वाले जिले के करीब 50 दौरे किये एवं 21 राते रुकने के साथ ही 4 बैठक की हे।
    1
    बड़वानी जिले के प्रभारी मंत्री एवं सारंगपुर MLA डॉ. गौतम टेटवाल का प्रभारी मंत्री के रुप में बेहतर प्रदर्शन।
बड़वानी ।मध्यप्रदेश की मोहन सरकार के मंत्रियों को वर्ष 2024 में जिलों का प्रभार सौंपते हुए निर्देशित किया था कि प्रभारी मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों का न केवल दौरा करेंगे,बल्कि रात रुककर स्थानीय स्तर पर बैठकें भी लेंगे। हाल ही मे मंत्रियों का करीब डेढ़ साल का रिपोर्ट कार्ड सामने आया है,जिसमें सारंगपुर विधायक,राज्य मंत्री एवं बड़वानी जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल का प्रभारी मंत्री के रुप में बेहतर प्रदर्शन रहा। एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपने प्रभार वाले जिले के करीब 50 दौरे किये एवं 21 राते रुकने के साथ ही 4 बैठक की हे।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • hiii
    1
    hiii
    user_MUNNA LAL DERAN
    MUNNA LAL DERAN
    Photographer पेटलावद, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी ‌‌।( मोहकमपुरा में श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ मनाया दशा माता का वर्त कथा श्रवण कर मांगी खुशहाली की दुआ राजस्थान के बांसवाड़ा जिले सहित पुरे क्षेत्र में आज दशा माता का वर्त बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया वहीं राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के मोहकमपुरा स्थित श्री भगवान नरसिंह मंदिर पर राजपूत धर्मशाला में पीपल के पेड़ की पुजा अर्चना कर श्रद्धा पूर्वक इस पवित्र पर्व को मनाया तथा पीपल के फेरे लिए पंडीत मनोज भट्ट थांदला ने कथा वाचन किया चेत्र मास आयो क्रष्ण पक्ष आयोग दशमी के दिन मनाया जाता हे इसी तरह कुशलगढ़ मगरीमाता बड़ी सरवा, पाटन, छोटी सरवा में भी दशा माता का पर्व मनाया
    2
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी ‌‌।( मोहकमपुरा में श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ मनाया दशा माता का वर्त कथा श्रवण कर मांगी खुशहाली की दुआ राजस्थान के बांसवाड़ा जिले सहित पुरे क्षेत्र में आज दशा माता का वर्त बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया वहीं राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के मोहकमपुरा स्थित श्री भगवान नरसिंह मंदिर पर राजपूत धर्मशाला में पीपल के पेड़ की पुजा अर्चना कर श्रद्धा पूर्वक इस पवित्र पर्व को मनाया तथा पीपल के फेरे लिए  पंडीत मनोज भट्ट थांदला ने कथा वाचन किया चेत्र मास आयो क्रष्ण पक्ष आयोग दशमी के दिन मनाया जाता हे इसी तरह कुशलगढ़ मगरीमाता बड़ी सरवा, पाटन, छोटी सरवा में भी दशा माता का पर्व मनाया
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    Kushalgarh, Banswara•
    6 hrs ago
  • बड़वानी। जिला मुख्यालय के कसरावद स्थित बड़े पुल से गुरुवार को एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार युवक की पहचान सायला बामनिया (28) निवासी बोर फलिया, ग्राम लाइझापि, पोस्ट लिम्बी, जिला बड़वानी के रूप में हुई है। पुल से छलांग लगाने के बाद युवक नदी में चला गया था, जिसे एसडीआरएफ टीम ने काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के डॉ. राहुल पाटीदार ने बताया कि युवक सायला बामनिया को इलाज के लिए लाया गया था। परीक्षण के बाद उसका उपचार शुरू कर दिया गया है और फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। युवक ने पुल से छलांग क्यों लगाई, इसका कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक से पूछताछ के बाद ही घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो पाएगी। गौरतलब है कि कसरावद का बड़ा पुल पहले भी कई हादसों और आत्महत्या के प्रयासों को लेकर चर्चा में रहा है। स्थानीय समाज सेवियों और रहवासियों द्वारा कई बार पुल पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने, जाली या ऊंची रेलिंग लगाने तथा निगरानी व्यवस्था करने की मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से पुल पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग दोहराई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    1
    बड़वानी। जिला मुख्यालय के कसरावद स्थित बड़े पुल से गुरुवार को एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार युवक की पहचान सायला बामनिया (28) निवासी बोर फलिया, ग्राम लाइझापि, पोस्ट लिम्बी, जिला बड़वानी के रूप में हुई है। पुल से छलांग लगाने के बाद युवक नदी में चला गया था, जिसे एसडीआरएफ टीम ने काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू के बाद युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के डॉ. राहुल पाटीदार ने बताया कि युवक सायला बामनिया को इलाज के लिए लाया गया था। परीक्षण के बाद उसका उपचार शुरू कर दिया गया है और फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
युवक ने पुल से छलांग क्यों लगाई, इसका कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक से पूछताछ के बाद ही घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
गौरतलब है कि कसरावद का बड़ा पुल पहले भी कई हादसों और आत्महत्या के प्रयासों को लेकर चर्चा में रहा है। स्थानीय समाज सेवियों और रहवासियों द्वारा कई बार पुल पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने, जाली या ऊंची रेलिंग लगाने तथा निगरानी व्यवस्था करने की मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से पुल पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग दोहराई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मध्यप्रदेश सरकार की "मां तुझे प्रणाम" योजना के तहत पानसेमल ब्लॉक से 3 छात्रों का चयन हुआ है ।इस योजना के तहत युवाओं में राष्ट्रप्रेम ओर देशभक्ति एवं देश की सेना के प्रति सम्मान जगाने के उद्देश्य से अलग अलग ब्लॉकों से युवाओं का चयन किया जाता हैं।पानसेमल ब्लॉक से राजस्थान के लिए 3 छात्रों का चयन हुआ जिसमें अर्जुन सोलंकी,साहिल कोली एवं सुरेश सोलंकी सीमा पर जाकर अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अपने अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।छात्रों के चयन पर श्री अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय स्टाफ द्वारा हर्ष जताया है।
    1
    मध्यप्रदेश सरकार की "मां तुझे प्रणाम" योजना के तहत पानसेमल ब्लॉक से 3 छात्रों का चयन हुआ है ।इस योजना के तहत युवाओं में राष्ट्रप्रेम ओर देशभक्ति एवं देश की सेना के प्रति सम्मान जगाने के उद्देश्य से अलग अलग ब्लॉकों से युवाओं का चयन किया जाता हैं।पानसेमल ब्लॉक से राजस्थान के लिए 3 छात्रों का चयन हुआ जिसमें अर्जुन सोलंकी,साहिल कोली एवं सुरेश सोलंकी सीमा पर जाकर अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अपने अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।छात्रों के चयन पर श्री अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय स्टाफ द्वारा हर्ष जताया है।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • राजपुर। ग्राम पिपरी डेब में शराबबंदी को लेकर चल रहे विवाद के बीच महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में सरपंच सहित ग्रामीण महिलाएं एवं अन्य ग्रामीण Rajpur Police Station पहुंचे और पुलिस को ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरी डेब में लंबे समय से शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इस संबंध में पहले भी धरना-प्रदर्शन और विवाद की स्थिति बन चुकी है। इसी दौरान पूर्व में आपसी विवाद में मारपीट की घटना हुई थी, जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि हाल ही में कुछ लोगों द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट की गई, जिससे गांव में आक्रोश का माहौल है। इसके विरोध में सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाएं एवं ग्रामवासी थाने पहुंचे और पुलिस को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    1
    राजपुर। ग्राम पिपरी डेब में शराबबंदी को लेकर चल रहे विवाद के बीच महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में सरपंच सहित ग्रामीण महिलाएं एवं अन्य ग्रामीण Rajpur Police Station पहुंचे और पुलिस को ज्ञापन सौंपा।
जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरी डेब में लंबे समय से शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इस संबंध में पहले भी धरना-प्रदर्शन और विवाद की स्थिति बन चुकी है। इसी दौरान पूर्व में आपसी विवाद में मारपीट की घटना हुई थी, जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।
ग्रामीणों का आरोप है कि हाल ही में कुछ लोगों द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट की गई, जिससे गांव में आक्रोश का माहौल है। इसके विरोध में सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाएं एवं ग्रामवासी थाने पहुंचे और पुलिस को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.